फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi South Visit LIVE: 'आस्था पर चोट कर रहा इंडी गठबंधन, केरल में लूट की आजादी'; महिला सम्मेलन में बोले PM

Wed, 03 Jan 2024 08:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। तमिलनाडु की यात्रा के बाद आज पीएम केरल जाएंगे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के एक कार्यक्रम 'स्त्री शक्ति समागम' को संबोधित करेंगे। फिलहाल, पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए लक्षद्वीप के कावारत्ती पहुंचे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:44 PM, 03-Jan-2024

केरल में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'इंडी' गठबंधन केवल एक ही बात जानता हैं। वे हमारी आस्था पर चोट करते रहते हैं। उन्होंने हमारे मंदिरों और त्योहारों को लूट का जरिया बना दिया हैं। त्रिशूर पूरम के साथ जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सबरीमाला में मौजूद कुप्रबंधन के कारण भक्तों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। यह राज्य सरकार की अक्षमता का ही प्रमाण हैं। 
 

05:32 PM, 03-Jan-2024

केरल में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में बड़ी-बड़ी सड़कें बन रही हैं। देश में आधुनिक हवाई अड्डे बन रहे हैं, लेकिन 'इंडी' गठबंधन की सरकार यहां कोई काम नहीं होने देती, क्योंकि वे मोदी का विरोध करते हैं। केरल में लूटपाट की आजादी हैं। यहां सोने की तस्करी को लेकर चल रहा खेल किसी से नहीं छिपा है। वे कभी चाहते ही नहीं कि गरीब लोगों और बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड पर कोई उनसे सवाल पूछें। यही कारण हैं कि वे केंद्र की योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करते हैं।

 

 

05:31 PM, 03-Jan-2024

केरल में भाजपा के महिला सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, अभिनेत्री शोभना, गायिका वैकोम विजयलक्ष्मी और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मंच साझा किया।

विज्ञापन
04:56 PM, 03-Jan-2024

पीएम मोदी बोले- विपक्ष ने नारी शक्ति को सदैव कमजोर माना

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को लंबे समय तक रोक कर रखा था। लेकिन मोदी ने आपको आपका हक दिलाने की गारंटी दी थी, जिसे मैंने पूरा कर लिया हैं। जब देश में कांग्रेस और वाम दल का गठबंधन था, उस समय मुस्लिम बहनें तीन तलाक के कारण परेशान थीं। लेकिन मोदी ने इससे आजादी दिलाने की गारंटी दी और उसे ईमानदारी से पूरा किया है।

04:55 PM, 03-Jan-2024

केरल में भाजपा के महिला सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में महिला शक्ति पहुंची हैं, मैं आप सब का आभारी हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने मौजूद महिला कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
04:44 PM, 03-Jan-2024

केरल के त्रिशूल में रोड शो के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के महिला सम्मेलन में शिरकत की हैं। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं आभारू हूं कि स्त्री शक्ति मुझे आर्शीवाद देने के लिए बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुई हैं। 

03:57 PM, 03-Jan-2024

केरल के त्रिशूर में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

01:52 PM, 03-Jan-2024

पीएम ने कहा, 'अन्य लोगों ने मुफ्त राशन, दिव्यांगों के लिए लाभ, पीएम-एडब्ल्यूएएस, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना और बहुत कुछ के बारे में बात की। यह देखना वास्तव में संतोषजनक है कि विकास का लाभ लोगों के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।'
 

01:52 PM, 03-Jan-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा, 'लक्षद्वीप में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करना खुशी की बात थी। महिलाओं के एक समूह ने इस बारे में बात की कि कैसे उनके एसएचजी ने एक रेस्तरां शुरू करने की दिशा में काम किया। इसी प्रकार से एक बुजुर्ग शख्स ने साझा किया कि कैसे आयुष्मान भारत ने दिल की बीमारी के इलाज में मदद की और पीएम-किसान के कारण एक महिला किसान का जीवन बदल गया।'

12:54 PM, 03-Jan-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप के कावारत्ती में रोड शो। 
 

12:50 PM, 03-Jan-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए जो प्रयास किया है उसका भी लाभ लक्षद्वीप के लोगों को मिला। हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया गया है। हज से जुड़ी ज्यादातर कार्रवाई अब डिजिटल होती है। सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की भी छूट दी है। इन्हीं सब प्रयासों की वजह से उमराह के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।'

12:39 PM, 03-Jan-2024

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के हर क्षेत्र और हर नागरिक का जीवन आसान बनाना और उसे सुविधा से जोड़ना ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। आज यहां लगभग 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये इंटरनेट, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इन सभी स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।'

12:38 PM, 03-Jan-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में जो सरकारें रहीं उनकी प्राथमिकता सिर्फ अपने राजनीतिक दल का विकास था। जो दूर-सुदूर के राज्य हैं, जो बॉर्डर पर हैं या जो समुद्र के बीच में हैं, उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता था। बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने जो बॉर्डर के इलाके हैं जो समुद्र के छोर के इलाके हैं, हमने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाया है।'

12:22 PM, 03-Jan-2024

केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा, 'हम पूरी तरह से तैयार हैं। तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। यह केरल में अब तक की सबसे बड़ी महिला रैली है। समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से आंगनवाड़ी शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, मनरेगा और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाएं थेक्किनकाडु मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। त्रिशूर के लोग पहले से ही पीएम मोदी की यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।'

12:19 PM, 03-Jan-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
 

11:48 AM, 03-Jan-2024

पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए लक्षद्वीप के कावारत्ती पहुंचे हैं।

11:23 AM, 03-Jan-2024

पीएम मोदी के स्वागत के लिए त्रिशूर शहर में तैयारियां चल रही हैं।
 

11:21 AM, 03-Jan-2024

PM Modi South Visit LIVE: 'आस्था पर चोट कर रहा इंडी गठबंधन, केरल में लूट की आजादी'; महिला सम्मेलन में बोले PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। तमिलनाडु की यात्रा के बाद आज पीएम केरल जाएंगे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के एक कार्यक्रम 'स्त्री शक्ति समागम' को संबोधित करेंगे। इसी के साथ वे भाजपा-एनडीए के एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए लक्षद्वीप के कावारत्ती पहुंचे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें