राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ''पिछली बार जब मैं यहां खड़ी थी तो मुझे बोलने नहीं दिया गया। लेकिन सत्ताधारी दल ने एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकाई है। मुझे बैठाने के चक्कर में जनता ने आपके 63 सदस्यों को स्थायी रूप से बैठा दिया।"
राहुल गांधी ने सरकार पर रोजगार को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकारी क्षेत्र का निजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस पार्टी नहीं, विपक्ष के नेता के तौर पर हर छोटी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। जब हेमंत सोरेन और केजरीवाल जेल में हैं। ये मुझे परेशान करता है।
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि आयकर विभाग, ईडी सब छोटे व्यापारियों के पीछे पड़े रहते हैं, जिससे अरबपतियों का रास्ता साफ हो। मैं गुजरात गया था। टेक्सटाइल इंडस्ट्री वालों ने बताया कि अरबपतियों का रास्ता साफ करने के लिए जीएसटी लाया गया। इस पर किसी ने कहा कि गुजरात भी जाते हैं क्या। राहुल गांधी ने कहा कि जाता रहता हूं. उन्होंने ये भी कहा कि इस बार गुजरात में आपको हराएंगे। लिख के ले लो आपको इस बार गुजरात में हराएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर इनके लिए मौजूदगी ही नहीं रखता। उन्होंने एक राहत शिविर में जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पता नहीं क्या ट्यूनिंग हो गई इनकी भगवान से। रात आठ बजे भगवान का मैसेज आया होगा कि मोदीजी नोटबंदी कर दीजिए। सीधे ऊपर से आया मैसेज खटाक. खटाखट खटाखट ऑर्डर आते हैं।
इस पर स्पीकर ने कहा कि पीएम नेता सदन होते हैं, हमें इनका सम्मान करना चाहिए. राहुल ने कहा कि मैं सम्मान करता हूं, ये मैं नहीं कह रहा, इनके शब्द हैं।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर संगठित हमले हो रहे हैं। राहुल ने आगे कहा, खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-हिंसा कहते हैं। इस पर सदन में हंगामा होने लगा। तो गांधी ने आगे कहा कि यह इसलिए शोर कर रहे है क्योंकि तीर सही जगह पर लगा है। पढ़ें पूरी खबर...
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और स्पीकर जगदीप धनखड़ के बीच फिर से ठन गई। दरअसल, खरगे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए मोहन भागवत का नाम ले लिया, जिस पर धनखड़ गुस्सा हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए: खरगे
राज्यसभा में विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अग्निवीर जैसी अनियोजित और 'तुगलकी' योजना लाकर युवाओं का मनोबल तोड़ा गया है...मेरी मांग है कि अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए।'
राहुल लोकसभा में बोलेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बजे बोलेंगे। वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।
अमित शाह थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 1 बजे संसद लाइब्रेरी में मीडिया को संबोधित करेंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति से की यह अपील
मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति से अपील की कि संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर और अन्य नेताओं की प्रतिमाएं उनके मूल स्थानों पर पुन:स्थापित कर दी जाएं।
ओम बिरला ने माइक बंद किए जाने के आरोपों पर कही यह बात
लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "सदन के बाहर कुछ सांसद आरोप लगाते हैं कि स्पीकर माइक बंद कर देते हैं। माइक का नियंत्रण कुर्सी पर बैठने वाले के हाथ में नहीं है।''
लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट
नीट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट किया।
राहुल गांधी ने सदन में NEET अनियमितताओं का मुद्दा उठाया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में NEET अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संसद से देश को एक संदेश दिया जाता है। हम छात्रों को यह संदेश देना चाहते हैं कि NEET का मुद्दा संसद के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, यह संदेश देने के लिए हम चाहते हैं कि संसद इस पर चर्चा करे।
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।