फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Fri, 06 Feb 2026 03:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थहित कर दी गई। राज्यसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:51 PM, 06-Feb-2026

राज्यसभा और लोकसभा सोमवार तक स्थगित

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

02:03 PM, 06-Feb-2026

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

दो बजे तक स्थगित होने के बाद अब फिर से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।

01:07 PM, 06-Feb-2026

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

 राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई है। जिसके बाद बजट पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
12:19 PM, 06-Feb-2026

लोकसभा में हंगामे की भेंट चढ़ी कार्यवाही, राज्यसभा में प्रश्नकाल जारी

लोकसभा में आठवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। राज्यसभा में प्रश्नकाल जारी है।

11:03 AM, 06-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में बजट सत्र के 8वें दिन भी हंगामे का सिलसिला जारी रहा। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दलों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सभी सांसदों का दायित्व है। हालांकि, उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और हंगामा, नारेबाजी और लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों के कारण उपजी अव्यवस्था के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
07:42 AM, 06-Feb-2026

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

आज संसद के बजट सत्र का आठवां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही बीते चार दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ रही है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी को संविधान शब्द बोलने का भी अधिकार नहीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने के लिए पीएम मोदी को लोकसभा में चार अप्रैल की शाम पांच बजे से भाषण देना था, लेकिन, विपक्ष के हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण टल गया। रिपोर्ट्स में ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि लोकसभा में गतिरोध नहीं थमने पर सरकार पीएम मोदी के भाषण के बगैर ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराने का प्रयास कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Rahul-Naravane Book Row: संसद परिसर में बोले राहुल- पीएम लोकसभा में आएंगे तो किताब भेंट करूंगा, प्रति भी दिखाई

लोकसभा में टला पीएम मोदी का भाषण
इससे पहले छठे दिन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। यहां जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष खरगे, बिहार से निर्वाचित राजद सांसद मनोज झा, तमिलनाडु के सांसद कमल हासन आदि ने अपनी बातें रखीं। गौरतलब है कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने इस विषय पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया था। राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होनी थी। इसके बाद दोनों सदनों में पीएम मोदी को चर्चा का जवाब देना था।

ये भी पढ़ें- ओम बिरला को राहुल गांधी ने लिखा पत्र: सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

आठ सांसदों पर निलंबन की गाज
हालांकि, गत दो फरवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब इस चर्चा में भाग लेते समय अपना वक्तव्य एक मैगजीन में छपे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की कथित किताब के अंशों से शुरू किया तो इस पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पूरे सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल के उद्धरण को नियम विरुद्ध बताया। इसके बाद से लोकसभा में गतिरोध बना हुआ है। हंगामे और संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले आठ सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। तीन फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे निलंबित किए गए सांसदों में सात कांग्रेस और एक सीपीएम के हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें