फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 15 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 15-Mar-2022

हार पर भाजपा ने किया मंथन: नेताओं का फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, विस चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर मिली जीत

मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों से चुनाव का फीडबैक लिया गया। इसको केंद्र में भेजा जाएगा जहां केंद्र के नेता हार के कारणों पर मंथन करेंगे। और पढ़ें

11:27 PM, 15-Mar-2022

जौनपुरः पूर्व सांसद धनंजय सिंह को झटका, नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और रंगदारी मामले में प्रार्थना पत्र निरस्त

एडीजीसी अरुण पांडेय व सतीश रघुवंशी ने लिखित आपत्ति दाखिल की कि वादी की लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई। 


  और पढ़ें

11:26 PM, 15-Mar-2022

UPPSC: पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा से 479 अभ्यर्थी बाहर

  • प्रधानाचार्य पद के लिए अनुभव प्रमाणपत्र न देने पर यूपीपीएससी ने निरस्त किया अभ्यर्थन
  • अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी नहीं किए जारी, 23 मार्च से है परीक्षा
और पढ़ें

विज्ञापन
03:50 PM, 15-Mar-2022

यूक्रेन संकट पर विदेश मंत्री: जयशंकर बोले- संघर्ष के बावजूद भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की, पीएम ने खुद रखी नजर 

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की वापसी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर हमने ऑपरेशन गंगा लॉन्च करते हुए सबसे चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम दिया।  और पढ़ें

11:22 PM, 15-Mar-2022

The Kashmir Files: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ, कहा- मील का पत्थर साबित होगी फिल्म

देशभर में इन दिनों हर कोई हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा कर रहा है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार की सच्चाई देख हर कोई सहम गया है। फिल्म को देख जहां कई लोग भावुक हो उठे तो वहीं कई लोग गुस्से और रोष से भर गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
03:40 PM, 15-Mar-2022

Stock Market Closed: शेयर बाजार में तेजी का दौर थमा, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर थम गया। शुरुआत बढ़त को गंवाते हुए बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स जहां 709 अंक टूटकर 55,777 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 225 अंक फिसलकर 16,646 के स्तर पर बंद हुआ।  और पढ़ें

04:15 PM, 15-Mar-2022

श्रद्धांजलि: जनरल रावत की याद में स्थापित की जाएगी 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस', जनरल नरवणे ने किया एलान

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत की याद में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) ने 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने की घोषणा की है।  और पढ़ें

11:20 PM, 15-Mar-2022

अनोखी उपलब्धि: दिल्ली मेट्रो कर्मी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, 16 घंटे दो मिनट में किया यह कारनामा

डीएमआरसी के कर्मचारी प्रफुल्ल ने 16 घंटे और दो मिनट में दिल्ली मेट्रो के 254 स्टेशनों पर पहुंचकर कुल 348 किलोमीटर का सफर करके अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। औसतन तीन मिनट में एक किलोमीटर का सफर तय करते हुए उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर उनके इस कारनामे को सराहा है। 
  और पढ़ें

11:20 PM, 15-Mar-2022

NHRC Chief on Cyberspace: जस्टिस मिश्रा बोले- साइबर स्पेस का दुरुपयोग हेट स्पीच और आतंकवाद को दे रहा बढ़ावा

NHRC Chief on Cyberspace: एनएचआरसी प्रमुख ने चिंता जताई कि साइबर प्रौद्योगिकी, जो जनकल्याण के लिए प्रभावी साबित हुई है, का ज्यादातर दुरुपयोग किया जा रहा है। साइबर स्पेस का इस्तेमाल सीमा पर आतंकी गतिविधियों या दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने वाले नफरत भरे भाषणों यानी हेट स्पीच को प्रायोजित करने के लिए भी किया जा रहा है।  और पढ़ें

11:20 PM, 15-Mar-2022

सूरज के तेवर हुए तल्ख: सीजन का सबसे गर्म दिन किया रिकॉर्ड, अभी और चढ़ेगा पारे का मीटर, चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 34.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। बीते चार वर्षों में यह सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के पहुंचने की संभावना है।  और पढ़ें

06:38 PM, 15-Mar-2022

अलर्ट: कोरोना के इस वैरिएंट ने चीन में मचाई तबाही, तीन दिन में नौ गुना केस बढ़े, जानें भारत को कितना खतरा?

चीन में सबसे ज्यादा 14 हजार केस 12 फरवरी 2020 को सामने आए थे। हालांकि, इसके बाद से बीच में कुछ दिन छोड़ दें तो चीन में कोरोना केस 200 के ऊपर तक नहीं जा पाए। अब एक बार फिर वहां स्थितियां बिगड़ने लगी हैं। और पढ़ें

06:10 PM, 15-Mar-2022

कोरोना टीकाकरण: 12-14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी, जानें केंद्र ने राज्यों से क्या कहा?

केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। और पढ़ें

11:18 PM, 15-Mar-2022

रोहतक: पीजीआई से नवजात के अपहरण की आरोपी महिला दोषी करार, 17 मार्च को सुनाई जाएगी सजा

सोनीपत निवासी महक उर्फ ममता को 17 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। एएसजे मनपाल रमावत की अदालत में सुनवाई चल रही थी। आरोपी गोहाना की एक महिला की बेटी का अपहरण करके ले गई थी। और पढ़ें

06:23 PM, 15-Mar-2022

IND-W vs ENG-W Live Streaming: 2017 की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

इंग्लैंड ने 2017 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराया था और टीम इंडिया खिताब जीतने से चूक गई। इस मैच में भारत पांच साल पहले मिली हार का बदला लेना चाहेगा।
  और पढ़ें

11:10 PM, 15-Mar-2022

भोपाल एम्स: HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने से बच्ची की मौत, इंचार्ज को हटा की खानापूर्ति, 3 माह बाद भी जांच अधूरी

एम्स भोपाल में एक साथ ब्लड ट्रांसफ्यूजन में तीन बड़ी लापरवाही के मामले सामने आया है। एक मामले में 10 वर्षीय बच्ची को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने से मौत भी हो गई। हद तो यह है कि प्रबंधन ने शिकायत मिलने के बाद खानापूर्ति कर ब्लड बैंक के इंचार्ज को हटा दिया और जांच कमेटी बनाई। तीन महीने बाद भी  जांच कमेटी की रिपोर्ट ही नहीं आई है।  और पढ़ें

09:11 PM, 15-Mar-2022

यूक्रेन संकट: दूतावासों के अधिकारियों से पीएम मोदी ने की बात, 'ऑपरेशन गंगा' के लिए जमकर सराहा

बातचीत के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कानून मंत्री किरण रिजिजू, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल (से.) वीके सिंह भी मौजूद थे। ये चारों मंत्री ऑपरेशन गंगा में मदद के लिए क्रमश: रोमानिया, स्लोवाक गणराज्य, हंगरी और पोलैंड भेजे गए थे। और पढ़ें

11:15 PM, 15-Mar-2022

यूएनजीए: 15 मार्च को इस्लामोफोबिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित, भारत ने कही ये बात

इस प्रस्ताव को अपनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि भारत को उम्मीद है कि अपनाया गया प्रस्ताव मिसाल कायम नहीं करेगा। ये धार्मिक शिविरों में संयुक्त राष्ट्र को विभाजित करेगा।
  और पढ़ें

10:34 PM, 15-Mar-2022

बजट सत्र: सख्त तेवर में दिख रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष, गिरिराज सिंह को दी हस्तक्षेप न करने की हिदायत

सोमवार को जम्मू-कश्मीर बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के दौरान भी स्पीकर ने सख्त तेवर अपनाया। स्पीकर ने वित्त मंत्री से कहा, ऐसे एक भी सांसद के सवालों का जवाब न दिया जाए जो अपना भाषण दे कर सदन से गायब हो गए। और पढ़ें

08:19 PM, 15-Mar-2022

हिजाब विवाद: राजनाथ ने हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- सभी करें ड्रेस कोड का पालन

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। और पढ़ें

11:04 PM, 15-Mar-2022

हरियाणा: विधानसभा सदन में भिड़े चाचा-भतीजा, अभय बोले- तहसीलों में पांच से 8 प्रतिशत ली जा रही रिश्वत, दुष्यंत ने कहा- सुबूत दें

हरियाणा विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान चाचा-भतीजा ने आमने सामने हो गए। अभय चौटाला ने कहा कि तहसीलों में पांच से 8 प्रतिशत रिश्वत ली जा रही है, इसपर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सुबूत दें, दोषी न पहले बख्शे और न अब बख्शे जाएंगे।  और पढ़ें

11:00 PM, 15-Mar-2022

स्वामी यतींद्रानंद गिरि की भविष्यवाणी: 12 साल तक राज करेंगे पीएम मोदी, कहा-स्वयं छोड़ेंगे प्रधानमंत्री पद और...

महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने महोबा में आयोजित पत्रकार वार्ता में दावा किया कि ग्रह-नक्षत्र के हिसाब से 12 साल तक पीएम मोदी देश और दिल्ली पर शासन करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकारी सीएम योगीआदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद का पीएम बताया है। इसके अलावा मुनव्वर राना और शाहरुख पर कड़ा प्रहार किया। और पढ़ें

11:00 PM, 15-Mar-2022

सीआरपीएफ: नक्सल इलाकों में अधिक हेलीपैड बनाने की योजना, बचाई जा सकेगी घायल जवानों की जिंदगी 

सरकार ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में देश में नक्सली हिंसा प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 70 रह गई है और इसमें और कमी लाने की कोशिश हो रही है। और पढ़ें

10:59 PM, 15-Mar-2022

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष महतो ने विधानसभा में विधायकों के साथ खेली होली, देखिए वीडियो

झारखंड विधानसभा में होली उत्सव की शुरुआत हो गई है। राज्य विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री, स्पीकर और विधायकों ने रंग खेला। और पढ़ें

10:59 PM, 15-Mar-2022

यूपी: मेरठ के दारोगा ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर को जान से मारने की दी धमकी, शराब तस्करी से जुड़ा है मामला

मेरठ के दारोगा ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

12:14 PM, 15-Mar-2022

लखनऊ : रोडवेज की बस में भीषण आग, 21 की बची जान, लोहिया पथ पर गोंडा से कैसरबाग जा रही बस मे हुआ हादसा

चालक ने बस के डीजल लीक होने और शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही है। परिवहन विभाग को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आग के सही कारणों का पता टेक्निकल मुआयना के बाद ही पता चल सकेगा। और पढ़ें

09:40 PM, 15-Mar-2022

बिहार: विधानसभा स्पीकर से सीएम नीतीश की कहासुनी पर तेजस्वी का वार, बोले- लोकतंत्र की हत्या की जा रही

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री को स्पीकर से सम्मानपूर्वक तरीके से बात करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि जब ये मामला विधानसभा में हुआ तब वे राजधानी पटना से भी बाहर थे। और पढ़ें

10:55 PM, 15-Mar-2022

IPL 2022: आईपीएल में होगी सुरेश रैना की वापसी, इस खास भूमिका में आएंगे नजर, नीलामी में रहे थे अनसोल्ड

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना 2020 के बाद पहली बार किसी आईपीएल में नहीं खेलेंगे। दो साल पहले उन्होंने अपना नाम खुद टूर्नामेंट से वापस लिया था। इसके बाद 2021 में रैना को फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला। और पढ़ें

10:54 PM, 15-Mar-2022

यूपी: सीएम योगी तक पहुंची बदायूं की पीड़िता की आवाज, तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज

बदायूं शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। और पढ़ें

09:34 PM, 15-Mar-2022

The Kashmir Files: कौन हैं भाषा सुंबली, जो चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में दमदार किरदार के लिए बटोर रही हैं सुर्खियां

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अहम किरदर निभा रहीं भाषा सुंबली आखिर हैं कौन ?  और पढ़ें

10:54 PM, 15-Mar-2022

चार राज्यों में सरकार गठन: पीएम मोदी ने की अहम बैठक, गृह मंत्री शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से किया सलाह-मशविरा

माना जा रहा है कि रविवार को दो घंटे से अधिक समय तक पीएम मोदी से उनके घर पर मुलाकात करने वाले योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लौटेंगे। वहीं, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी है। और पढ़ें

10:53 PM, 15-Mar-2022

आगरा: 16 साल की किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आगरा में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  और पढ़ें

10:53 PM, 15-Mar-2022

Jodhpur: 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम के पौधे बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास अवैध डोडा पोस्त और अफीन के पौधे बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक आरोपी अपने घर के पास ही अफीम की खेती कर रहा था।   और पढ़ें

10:51 PM, 15-Mar-2022

बड़ी बैठक: 19 मार्च को भारत दौरे पर आएंगे जापान के प्रधानमंत्री किशिदा, पीएम मोदी से इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

भारत यात्रा के दौरान किशिदा एक कारोबारी कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। दोनों देश बुलेट ट्रेन परियोजना पर भी चर्चा कर सकते हैं। और पढ़ें

10:50 PM, 15-Mar-2022

फर्जीवाड़ा: फ्लैट के नाम पर 11 करोड़ की ठगी करने वाला कंपनी निदेशक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ 29 मामले दर्ज

आर्थिक अपराध शाखा ने मंजू जे होम्स लिमिटेड कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। प्रस्तावित आवासीय परियोजना में फ्लैट देने का झांसा देकर आरोपी ने करोड़ों की ठगी की थी।  और पढ़ें

10:39 PM, 15-Mar-2022

पढ़ें 15 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

जिस संपत्ति के लिए ई नीलामी में शामिल होना है, उसकी कीमत का 10 फीसदी शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें