लोगों के स्वास्थ्य पर केंद्रित अर्थव्यवस्था बने: ट्रेड्रॉस
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस एडनॉम गैब्रेयेसस ने सम्मेलन के पहले दिन नई वैश्विक अर्थव्यवस्था खड़ी करने की मांग की है। उन्होंने मजबूत महामारी समझौते के लिए व्यक्तिगत रुप से समर्थन मांगा। इसमें चिकित्सा प्रति उपायों से लेकर न्यायसंगत पहुंच की प्रतिबद्धता तक शामिल है। इनका मानना है कि एक अच्छा महामारी समझौता हमें भविष्य में कोविड जैसी महामारी को रोकने में मदद करेगा। वहीं दूसरा अनुरोध एक नई वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किया जो लोगों और धरती के स्वास्थ्य के बीच घनिष्ठ संबंधों को संरक्षित और बढ़ावा दे।
महात्मा गांधी के वचन भी दोहराए
बैठक में डॉ. टेड्रॉस ने महात्मा गांधी के वचनों का हवाला देते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है, सोना या फिर चांदी के टुकड़े नहीं। स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था हमेशा स्वस्थ लोगों पर निर्भर करती है और स्वस्थ लोग एक स्वस्थ ग्रह पर निर्भर होते हैं।
पीएम मोदी ने कही अहम बात
निर्णय प्रक्रिया में बढ़ाएंगे महिलाओं की भागीदारी
जी-20 देशों ने दुनिया में लैंगिक असमानता दूर करने पर सहमति जताई। घोषणा पत्र में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था की निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में महिलाओं की संपूर्ण, बराबर, प्रभावी और अर्थपूर्ण भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास होगा। इस दिशा में ब्रिसबेन लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।
शाह ने पीएम मोदी और जी-20 नेताओं को दी हार्दिक बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने जी-20 शिखर सम्मेलन में जी-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समूह के नेताओं को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जी-20 के सदस्य देशों को नई दिल्ली जी-20 घोषणा पत्र को अपनाने के लिए हार्दिक बधाई।
भारत मंडपम में डिनर का आयोजन
राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें जी20 नेता व प्रतिनिधि मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री व अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
यूएस पीजीआई 2027 तक विकासशील देशों के लिए 200 अरब डॉलर जुटाने के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट कर लिखा, "आज अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट (PGI) के लिए साझेदारी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जी -20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में नेताओं की सह-मेजबानी की। यूएस पीजीआई 2027 तक विकासशील देशों के लिए 200 अरब डॉलर जुटाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
डिनर के लिए पहुंचे जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
जियोर्जिया मेलोनी भारत मंडपम पहुंचे
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
इमैनुएल मैक्रों डिनर के लिए पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति पहुंचे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी पहुंचे
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ और उनकी पत्नी कोबिता जुगनौथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
शेख हसीना रात्रिभोज के लिए पहुंचीं
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं।
अजय बंगा भारत मंडपम पहुंचे
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
माथियास कॉर्मन रात्रिभोज के लिए पहुंचे
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के महासचिव माथियास कॉर्मन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
टेड्रोस एडनोम भारत मंडपम पहुंचे
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा रात्रिभोज के लिए पहुंचीं
आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं।
मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे
एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
जी20 रात्रिभोज थोड़ी देर में
दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम उनके द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के लिए यहां पहुंची हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी उनके साथ मौजूद हैं।
डिनर का मैन्यू आया सामने
पीएम मोदी और जियोर्जिया मेलोनी ने की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा काम किया: अजय बंगा
भारतीय जी-20 की अध्यक्षता पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने एक सफल घोषणा की है। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि जी 20 कई विषयों पर एक साथ आए हैं।
भारत की जी 20 अध्यक्षता के लिए एक बड़ी सफलता: फ्रांस
नई दिल्ली जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा पर फ्रांस के अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने कहा कि इसमें आम सहमति है और यह भारत की जी 20 अध्यक्षता के लिए एक बड़ी सफलता है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कही यह बात
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम इस बैठक में आर्थिक परियोजना को लेकर की गई घोषणा और पहल के एकीकरण की आशा करते हैं। मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडॉर की स्थापना के लिए इस संस्थापक कदम तक पहुंचने के लिए हमारे साथ काम किया।
यह बड़ा समझौता है: बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह बड़ा समझौता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यही G-20 शिखर सम्मेलन का फोकस है। और कई मायनों में यह इस साझेदारी का फोकस भी है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं। टिकाऊ, स्थिति-स्थापक बुनियादी ढांचे का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे में निवेश और बेहतर भविष्य का निर्माण। आज मैं उन प्रमुख तरीकों पर प्रकाश डालना चाहता हूं जिनसे संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे साझेदार इसे वास्तविकता बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
यह कनेक्टिविटी और विकास को टिकाऊ दिशा प्रदान करेगा: पीएम मोदी
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर और वैश्विक बुनियादी ढांचे और निवेश के लिए साझेदारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुझे इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज हम सबने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समझौता संपन्न होते हुए देखा है। आने वाले समय में भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम होगा। ये पूरे विश्व में कनेक्टिविटी और विकास को टिकाऊ दिशा प्रदान करेगा।"
'ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस' का शुभारंभ
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की उपस्थिति में 'ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस' का शुभारंभ किया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि समिट के दौरान नई दिल्ली घोषणापत्र को मंजूर कर लिया गया है। इस में एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश के 60 शहरों में जी20 की बैठकें हुई। 37 पन्नों के घोषणापत्र में यूक्रेन का चार बार जिक्र किया गया है। जयशंकर ने कहा कि 2030 तक हम सतत विकास का लक्ष्य हासिल करेंगे।
इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि समिट में 21वीं सदी के चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान वैश्विक समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक के दौरान क्रिप्टो के नियमन पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा की गई कि कोई भी देश पीछे ना छूटे। इस दौरान ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई।
जी20 नेताओं की घोषणा-पत्र को अपनाया: जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि दूसरे सत्र की शुरुआत में शिखर सम्मेलन ने जी20 नेताओं की घोषणा-पत्र को अपनाया।
बाइडन ने ली सेल्फी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते दिखे और सेल्फी ली।
जी20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं।
नई दिल्ली जी20 साझा घोषणापत्र को अपनाने की घोषणा
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली जी20 साझा घोषणापत्र को अपनाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक अच्छी खबर है, सभी के सहयोग से नई दिल्ली जी20 नेतृत्व घोषणापत्र पर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त घोषणा को संभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए जी20 शेरपाओं, मंत्रियों और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। पढ़ें पूरी खबर
जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने अलग-अलग देश के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें जारी रखी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बाद पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया।
जी-20 के रात्रिभोज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न बुलाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "इंदिरा गांधी ने 40 साल पहले 100 राष्ट्राध्यक्ष आए थे और यहां 20 में भी कुछ लोग नहीं आए हैं। विपक्षी नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जिसमें (मल्लिकार्जुन) खरगे शामिल हैं... हमें बैठक का अभी तक कोई नतीजा नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में क्या नतीजा रहता है वह हम देखेंगे।"
भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाथ मिलाया।
भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई है। दोनों ही देश बैठक में मुक्त व्यापार समझौते समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
भारत में जी 20 शिखर सम्मेलनम में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने आयोजन स्थल में अकेले ही एंट्री ली।
जी20 शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन है। दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली में मौजूद हैं, जिनका पीएम मोदी ने भारत मंडपम में स्वागत किया। इस आयोजन के जरिए भारत दुनिया में अपनी सॉफ्ट पावर बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसकी झलक उस वक्त दिखाई दी, जब पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र की प्रतिकृति के सामने खड़े होकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। वहां भारत की पुरातन संस्कृति के साथ ही आधुनिकता का बेहतरीन संगम देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी ने जी-20 समिट के दौरान कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल से लेकर उत्तर-दक्षिण विभाजन तक, खाद्य प्रबंधन से लेकर ईंधन और उर्वरक प्रबंधन तक, आतंकवाद से लेकर साइबर सुरक्षा तक, स्वास्थ्य से लेकर ऊर्जा और जल सुरक्षा तक, सभी चुनौतियों के समाधान के लिए हमें मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे।’’ मोदी ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता देश के भीतर और बाहर समावेशन और एकजुटता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इसमें शामिल हुए, देश के 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठक हुईं।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट के पहले सत्र को लेकर ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि बैठक में हमने मानवतावाद पर केंद्रित विकास के एजेंडे को बढ़ावा दिया है, जिस पर भारतीय संस्कृति में हमेशा से जोर दिया गया है। यह एक धरती की भावना ही है जिस पर भारत ने लाइफ मिशन, अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष, ग्रीन ग्रिड की पहल- एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड पर जोर दिया है। साथ ही सौर ऊर्जा, प्राकृतिक किसानी और राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा दिया है।
जी-20 सम्मेलन में आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए और पुत्रवधू ने शनिवार को ताज का दीदार किया। हल्की फुहारों के बीच वे ताजमहल की खूबसूरती में खो गए। संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा। मुख्य गुंबद से यमुना को निहारा। दोनों ही शाही मस्जिद से लेकर स्मारक का चप्पा-चप्पा देख अभिभूत नजर आए। पढ़ें पूरी खबर...
भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने ट्वीट किया, "हमें ख़ुशी है कि G 20 ने अफ़्रीकी संघ को G 20 के सदस्य के रूप में स्वीकार कर लिया है।"
जी20 सम्मेलन के चलते सेंट्रल दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक मूवमेंट को प्रतिबंधित रखा गया है। बसों को रिंग रोड से गुजरने की इजाजत दी गई है। सिर्फ आधिकारिक वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। दिल्ली के स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस और सैन्य बल की तैनाती की गई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने जी20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया।
जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G20 के स्थायी सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का यह समय दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला समय है। यह वह समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है। हमें मानवता वादी केंद्रित होकर इन समस्याओं को सुलझाना है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं। जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत आपका स्वागत करता है। जिस स्थान पर हम एकत्रित हैं, वहां से कुछ ही किमी के फासले पर करीब 2,500 साल पुराना एक स्तंभ लगा है। इसमें पारकृत भाषा में लिखा है- मानवता का कल्याण और सुख सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की भूमि ने यह संदेश पूरे विश्व को दिया था। आइये इस संदेश को याद कर के जी-20 का हम शुभारंभ करें।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान पीएम मोदी जो बाइडन को कोणार्क चक्र के बारे में बताते दिखे।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी बातें भी हुईं।
भारत मंडपम में पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स के पीएम मार्क रुथ और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु का स्वागत किया। इनके साथ ही सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग और स्पेन की उपराष्ट्रपति भी भारत मंडपम पहुंच चुकी हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज भी भारत मंडपम पहुंच गए हैं, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत मंडपम पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्राध्यक्षों और विभिन्न संगठनों का भारत मंडपम पहुंचना जारी है। प्रधानमंत्री मोदी सभी शीर्ष मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। अभी तक आईएमएफ की चीफ, विश्व बैंक के प्रमुख, मिस्त्र के पीएम, मॉरीशस के पीएम, स्पेन की पीएम, नीदरलैंड के पीएम समेत कई शीर्ष नेताओं का पीएम मोदी ने स्वागत किया।
सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।
जी20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। जी20 के पहले सत्र का आगाज सुबह साढ़े 10 बजे होगा और यह सत्र वन अर्थ होगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। यह सत्र दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा और उसके बाद लंच का कार्यक्रम होगा।
दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद।
जी20 सम्मेलन की आज शुरुआत हो रही है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई शीर्ष नेता भारत पहुंच चुके हैं। शेड्यूल के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे से दुनियाभर के नेताओं का बैठक स्थल भारत मंडपम पहुंचना शुरू हो जाएगा। सभी नेताओं के पहुंचने के बाद पीएम मोदी के साथ सभी का स्वागत फोटो लिया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक सम्मेलन के पहले सत्र का आयोजन होगा, जिसे 'वन अर्थ' नाम दिया गया है। इसके बाद लंच कार्यक्रम होगा।
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। ओलाफ शोल्ज का विमान सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा।
रात्रिभोज में वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल
जी20 समूह के सदस्य देशों सहित अतिथि देशों के राष्ट्र प्रमुख शाम सात बजे रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन रवाना होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में राष्ट्र प्रमुखों के अलावा, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
दोपहर तीन बजे शुरू होगा दूसरा सत्र
शिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद दोपहर 1.30 बजे से तीन बजे तक पीएम मोदी जी20 देशों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अन्य देशों के प्रमुख भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। दोपहर तीन बजे के बाद शाम 4.45 बजे तक दूसरे सत्र का आयोजन होगा, जिसका थीम है- एक परिवार। दूसरे सत्र के बाद एक बार फिर पीएम मोदी सहित अन्य राष्ट्र पमुख द्विपक्षीय बैठकें और मुलाकात करेंगे।
सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा पहला सत्र
नई दिल्ली में आज से जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज होने वाला है। जी20 सदस्य देशों के प्रमुखों सहित अतिथि देशों के प्रमुख भी सुबह 9.30 बजे से भारत मंडपम पहुंचना शुरू कर देंगे। सम्मलेन का पहला सत्र सुबह साढ़ें 10 बजे से शुरू होगा, जिसका थीम है- वन अर्थ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पहला सत्र चलेगा।
ट्री ऑफ फायर पर पीएम मोदी के साथ होगी वेलकम फोटोग्राफी