फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona updates: मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ाया

Wed, 23 Jun 2021 12:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही अब धीमी पड़ रही हो लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में मध्यप्रदेश के अलावा अब महाराष्ट्र में भी कोरोना के डेल्टा प्सल वैरिएंट की मौजूदगी पाई गई है। यही नहीं 21 जून के दिन देश में कोरोना वैक्सीनेशन ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ा है। 21 जून को एक दिन में 86 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई हैं। दिल्ली की ओखला मंडी में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 90 दिनों के बाद 50000 से कम आए हैं। बीते 24 घंटे में 1167 मरीजों की मौत हुई है। इधर राहुल गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर श्वेत पत्र जारी किया है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:55 PM, 22-Jun-2021

मध्य देश सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर प्रतिबंध बढ़ाया

मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की यात्री बसों की आवाजाही पर मौजूदा प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह प्रतिबंध लागू किया था।एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है।

इससे पहले 15 जून को जारी किया गया बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध बढ़ाने का आदेश 22 जून तक प्रभावी था। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की यात्री बसों के संचालन पर लगाया गया प्रतिबंध 15 जून से हटा दिया था।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए । इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,89,415 हो गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में इस महामारी से 22 लोगों की मौत हुई, प्रदेश में अब तक इस बीमारी से कुल 8,806 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:29 PM, 22-Jun-2021

तमिलनाडु में 6895 मामले, 194 की हुई मौत

पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल 6895 मामले सामने आए, 194 की हुई मौत। 13,156 लोग स्वस्थ हुए। 



 

10:04 PM, 22-Jun-2021

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बंगाल सरकार सावधान

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बंगाल सरकार सावधान हो गई है और इससे निपटने के लिए 10 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है।

 

विज्ञापन
07:49 PM, 22-Jun-2021

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3709 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,709 नए मामले सामने आए हैं और 139 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 8,111 लोग डिस्चार्ज भी हुए।

 

05:00 PM, 22-Jun-2021

गांवों में टीकाकरण पर जोर: डॉ. वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि टीकों के ग्रामीण कवरेज पर उल्लेखनीय रूप से बल दिया गया है। बीते सोमवार को दी गई टीके की कुल खुराकों का 63.7 फीसदी गांवों में और 36 फीसदी शहरी क्षेत्रों में था। 

विज्ञापन
04:55 PM, 22-Jun-2021

15 जून से 21 जून के बीच 53 जिले ऐसे थे जहां संक्रमण दर 5 फीसदी से कम

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 15 जून से 21 जून के बीच देश में 553 जिले ऐसे थे जहां संक्रमण दर 5 फीसदी से कम थी। 

04:53 PM, 22-Jun-2021

योग दिवस पर रिकॉर्ड 88.09 लाख खुराकें लगाई गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में लोगों को योग दिवस यानी 21 जून को रिकॉर्ड 88.09 लाख खुराकें लगाई गईं।

 

04:47 PM, 22-Jun-2021

दिल्ली में वैक्सीन सप्लाई नहीं रोकी गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच दिल्ली सरकार द्वारा 18+ समूह के लिए मुफ्त टीकों की आपूर्ति न करने का आरोप लगाया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत सरकार ने 21 जून से पहले राज्यों को सीधे राज्य खरीद के तहत टीकों की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित की थी।

04:24 PM, 22-Jun-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4169 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,169 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 8,376 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

03:06 PM, 22-Jun-2021

77.8 फीसदी असरदार है कोवाक्सिन

भारतीय स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल की समीक्षा बैठक के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ है कि भारत बायोेटक की वैक्सीन कोवाक्सिन 77.8 फीसदी असरदार है। 
 

02:55 PM, 22-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 29.35 करोड़ वैक्सीन मुहैया कराई गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.35 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.14 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
 

02:26 PM, 22-Jun-2021

तीसरी लहर से निपटने के लिए एक्सपर्ट कमिटी के साथ की मुलाकात

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए एक्सपर्ट कमिटी से विस्तार में बातचीत की गई। समिति ने बच्चों के लिए सुरक्षा नियम, मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और कोविड के बाद होने वाले मुद्दों पर कुछ महत्वपूर्ण टिप्पणी की।
 

01:47 PM, 22-Jun-2021

मुंबई: वैक्सीनेशन केंद्रों पर लोगों को लगाई जा रही दूसरी डोज

मुंबई के एक वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, "मैं वैक्सीन की दूसरी डोज लेने आया था। यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी दी गई हैं। वैक्सीन को लेकर अब लोगों में उत्साह है अब लोग वैक्सीन लगाने अपने आप आ रहे हैं।"
 

01:24 PM, 22-Jun-2021

झारखंड: रांची के केंद्रों में दूसरी डोज लगने लगी

झारखंड के रांची में लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लग रही है। रांची के कई केंद्रों में वॉक-इन वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू हो गई है। 
 

01:13 PM, 22-Jun-2021

हमारा लक्ष्य 30 जुलाई तक 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाना - गोवा सीएम

गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 18 साल से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन गोवा के सभी ग्राम पंचायत और नगरपालिका में हुआ। प्रतिशत पर देखे तो हम ज्यादा वैक्सीनेशन एक दिन में कर रहें। हम रोज 20,000 से ज्यादा वैक्सीन लगा रहे हैं। हमारा लक्ष्य 30 जुलाई तक 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाना है।
 

12:56 PM, 22-Jun-2021

आंध्र प्रदेश: वैक्सीनेशन अभियान के तहत लोगों को लग रही दूसरी डोज

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि हम पांच महीने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चला रहे हैं और अब लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा रहे हैं। 
 

12:36 PM, 22-Jun-2021

योगी आदित्नाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक की।
 

12:15 PM, 22-Jun-2021

यूपी सरकार का बड़ा एलान, शूटर दादी के नाम पर रखा जाएगा शूटिंग रेंज का नाम

यूपी सरकार ने घोषणा की कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। सीएम ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। कोरोना से संक्रमित चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
 

11:45 AM, 22-Jun-2021

मध्यप्रदेश: डेल्टा+ वैरिएंट की वजह से एक मरीज की मौत

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि राज्य में अबतक डेल्टा प्लस वैरिएंट के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से चार लोगों ने वैक्सीन ली हुई थी, इसलिए उनकी हालत स्थिर है और एक शख्स की इस वैरिएंट की वजह से मौत हो गई है।
 

11:18 AM, 22-Jun-2021

कोरोना पर राहुल गांधी ने जारी किया श्वेत पत्र

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के लिए कोरोना पर श्वेत पत्र तैयार किया है। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के लिए चार बिंदुओं के जरिए तैयारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है और सरकार को इसके खिलाफ तैयारी करनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान बिस्तर, ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरणों की सप्लाई नहीं हो पाई थी, वो तीसरी लहर आने से पहले करनी चाहिए। इसके अलावा गरीबों के खातों में सीधा पैसा जाए, ताकि वो इस महामारी से लड़ सकें। इसके अलावा जिन लोगों ने कोरोना की वजह से अपनों को खोया है, उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि अस्पतालों में पहले से इंतजार कर लेने चाहिए और सरकार ने दूसरी लहर में जो गलतियां की हैं, तीसरी लहर में उससे बचना चाहिए।

11:09 AM, 22-Jun-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में 374 नए मामले आए सामने

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 374 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 17,979 है जिसमें 4,227 सक्रिय मामले, 13,667 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 85 मौतें शामिल हैं।
 

10:49 AM, 22-Jun-2021

सोमवार को मध्यप्रदेश में 16.95 लाख वैक्सीन लगी- विश्वास सारंग

मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सोमवार को 16,95,592 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। इसमें से 16,12,629 लोगों को पहली डोज दी गईं और 82,963 लोगों को दूसरी डोज दी गईं। ये अपने आप में रिकॉर्ड है। हमारा टारगेट तो 10 लाख का था लेकिन हमने 16,95,592 लोगों को वैक्सीन लगाईं।
 

10:30 AM, 22-Jun-2021

कोवाक्सिन के तीसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा के लिए बैठक होगी आज

भारत बायोटेक के कोवाक्सिन के तीसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञ समिति की आज बैठक होगी।
 

10:16 AM, 22-Jun-2021

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के अब तक 21 मामले आए सामने

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ के अभी तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इस स्वरूप के सबसे अधिक नौ मामले रत्नागिरी, जलगांव में सात मामले, मुंबई में दो और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में एक-एक मामला सामने आया है।.

09:56 AM, 22-Jun-2021

21 जून को 86.16 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है।
 

09:55 AM, 22-Jun-2021

ओडिशा: बीते 24 घंटे में 2957 नए मामले आए सामने

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 2,957 नए कोरोना मामले, 4,587 रिकवरी और 38 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 34,965 है।
 

09:39 AM, 22-Jun-2021

24 घंटे में 42640 मामले दर्ज, 1167 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से भी कम दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 1167 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। बता दें कि बीते 24 घंटे में 42640 नए मामले सामने आए हैं।
 

09:26 AM, 22-Jun-2021

बीते 24 घंटे में देश में 16,64,360 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 16,64,360  लोगों का सैंपल लिया गया है। अब तक कुल 39,40,72,142 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

09:08 AM, 22-Jun-2021

11 बजे राहुल गांधी करेंगे पीसी

आज सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
 

08:47 AM, 22-Jun-2021

लद्दाख: 33 नए मामले आए सामने

लद्दाख में कल 33 नए मामले सामने आए और 31 लोग कोरोना से ठीक हुए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 365 हो गई है।
 

08:23 AM, 22-Jun-2021

दिल्ली की ओखला मंडी में जुटी भीड़, तोड़े कोरोना के नियम

राजधानी दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
 

08:06 AM, 22-Jun-2021

Corona updates: मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ाया

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही अब धीमी पड़ रही हो लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में मध्यप्रदेश के अलावा अब महाराष्ट्र में भी कोरोना के डेल्टा प्सल वैरिएंट की मौजूदगी पाई गई है। डेल्टा प्लस वैरिएंट की वजह से मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चार लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं 21 जून के दिन देश में कोरोना वैक्सीनेशन ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ा है। 21 जून को एक दिन में 80 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई हैं। अब हर राज्य में 18+ को भी वैक्सीन लगनी शुरू होगी और अब कोविन एप पर भी स्लॉट बुक कराने की जरूरत नहीं होगी। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेजी से कम हो रहे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामले 100 से भी कम आए, जो 16 फरवरी के बाद से सबसे कम आंकड़ा है। कोरोना के कम मामलों के चलते अब कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि कुछ राज्य अभी भी सख्ती कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें