फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus अपडेट: महाराष्ट्र में 8602 नए मामले आए, 170 लोगों की मौत

Thu, 15 Jul 2021 12:46 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन इसके विपरीत केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं देश में भी कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को देश में बीते 24 घंटे में  38,792 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 624 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 118 दिन बाद सबसे कम 31,443 नए मरीज मिले थे और 546 लोगों की संक्रमण से जान चली गई थी। कोरोना का कहर कम होने के साथ ही राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है।बाजारों और हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई। पीएम ने कहा कि आप लोगों को तीसरी लहर को रोकने के लिए अपनी मौज मस्ती पर विराम लगाता होगा और सतर्क रहना होगा। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:45 AM, 15-Jul-2021

महाराष्ट्र में 8602 नए मामले आए

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 8,602 नए मामले सामने आए और 170 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 61,81,247 हो गए और मृतकों की संख्या 1,26,390 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को राज्य में 7,243 मामले आए थे और 196 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटों में कुल 6,067 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,44,801 हो गई।

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 96.17 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए अब तक 4,46,09,276 जांच हुई हैं। वर्तमान संक्रमण दर 13.86 प्रतिशत है। वर्तमान में, राज्य में कोविड-19 के 1,06,764 रोगियों का उपचार चल रहा है।

09:16 PM, 14-Jul-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2458 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2458 नए मामले सामने आए हैं और 55 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,021 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

05:45 PM, 14-Jul-2021

पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई तक के लिए बढ़ा कोरोना प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर ममता सरकार ने प्रतिबंधों को 30 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान मेट्रो रेल सप्ताह में 5 दिन 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलेगी। शनिवार-रविवार को इसकी सेवा निलंबित रहेगी। वहीं शादियों में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं रहेगी। सभी दुकानें और बाजार पहले की तरह खुले रहेंगे।

विज्ञापन
04:00 PM, 14-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 77 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 77 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 71 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

10:05 AM, 14-Jul-2021

टीकाकरण: 24 घंटे में 37.14 वैक्सीन लगी

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 37,14,441 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,76,97,935 पहुंच गया। 
 


 

विज्ञापन
09:58 AM, 14-Jul-2021

कोरोना: अब तक 3,01,04,720 दी संक्रमण को मात

देश में बीते 24 घंटे 41,000 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। इसके साथ ही कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,01,04,720 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,29,946 है।

08:48 AM, 14-Jul-2021

वैक्सीन की कमी पर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा

देश में एक बार फिर से वैक्सीन की किल्लत देखने को मिल रही है। वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जुमले हैं, वैक्सीन नहीं!
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
 

 

07:46 AM, 14-Jul-2021

केरल: वीकेंड पर रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

केरल और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में अचानक से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। केरल में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 17 और 18 जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है यानी कि वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 

07:34 AM, 14-Jul-2021

Coronavirus अपडेट: महाराष्ट्र में 8602 नए मामले आए, 170 लोगों की मौत

देश में भी कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को देश में बीते 24 घंटे में 38,792 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 624 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 118 दिन बाद सबसे कम 31,443 नए मरीज मिले थे और 546 लोगों की संक्रमण से जान चली गई थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें