मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12248 मामले सामने आए हैं जबकि 66 लोगों की मौत हो गई है।
हरिद्वार में कुंभ मेले में हिस्सा लेने के बाद गुजरात लौटने वाले 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8479 मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हो गई है।
बिहार में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। यह कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।सब्जी, फल, अंडे और मांस बेचने वाली सभी दुकानें शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग भी बाहर हैं हम लोगों का अनुरोध है कि जितना जल्दी से जल्दी हो सके लौट आएं। हम लोगों का यह आग्रह है। हम लोगों की तरफ से जो भी सहयोग संभव है, हम करेंगे लेकिन आ जाएं क्योंकि जितना देर करेंगे कठिनाईयां बढेंगी।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,067 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,603 लोग डिस्चार्ज हुए और 81 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
देश में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत होने के बाद रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत रेलवे तरल चिकित्सा ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलिंडर गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अन्य मंत्रियों समेत उच्च अधिकारियों के साथ राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के संदर्भ में समीक्षा बैठक की।
हरियाणा के गुरुग्राम के बस स्टैंड में अपने घर जाने जाने के लिए प्रवासी श्रमिकों की भारी भीड़ लगी हुई है। इन सभी का कहना है कि मुझे पिछले साल लॉकडाउन के कारण भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, फिर से इस मुश्किल में नहीं फंसना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 5.4 करोड़ और वैक्सीन की खुराक की मांग की है। रेमडेसिविर जैसी दवाओं की निरंतर आपूर्ति और जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति पर जोर दें।
कानपुर में साप्ताहिक लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर फंस गए क्योंकि सार्वजनिक परिवहन पर लॉकडाउन का असर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह दो बसे आजमगढ़ गई लेकिन वो पहले से काफी भरी हुई थी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि बाकी सारी बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं। यहां कम से कम 500 लोग इंतजार कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की शनिवार को मौत हो गई। इससे पहले दो अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं चार उम्मीदवार अभी कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।