10:59 AM, 04-Sep-2022
शहजाद पूनावाला का तंज- एक अनार, पांच बीमार
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, अब नासा ने कांग्रेस से यह पूछने के लिए संपर्क किया है कि वे एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने का प्रबंधन कैसे करते हैं। उन्होंने कहा, राहुल रीलॉन्च सीजन 5 आज "हल्ला बोल" के साथ शुरू हो रहा है। यहां तक कि ममता दी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश जी भी 'मैं हूं ना' स्क्रीन पर हिट। एक अनार (कुर्सी), 5 बीमार।