फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Results 2024: चुनावी नतीजों से भाजपा उत्साहित, खरगे बोले- तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी है

Wed, 09 Oct 2024 09:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Haryana Jammu and Kashmir Vidhan Sabha Chunav Result 2024 News in Hindi: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:12 PM, 08-Oct-2024

बीजेपी मुख्यालय से रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली में मौजूद भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए।

10:10 PM, 08-Oct-2024

तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी- खरगे

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को काम करने का मौका देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का दिल से आभार, हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी जनता की राय का आकलन कर रही है। अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से बात करने, पूरी जानकारी लेने और तथ्यों की जांच करने के बाद पार्टी की ओर से विस्तृत जवाब दिया जाएगा। हम कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी है।

10:09 PM, 08-Oct-2024

विधानसभा चुनावों के परिणामों के लेकर रांची में जश्न

रांची: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।

विज्ञापन
09:24 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा की जनता ने विकासवादी राजनीति को प्राथमिकता दी- शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हरियाणा की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को, विरासत की राजनीति को नकारते हुए एक बार फिर विकासवादी राजनीति को प्राथमिकता दी है। 
 
 

09:23 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया- अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "हरियाणा की जनता को बहुत बधाई कि उन्होंने तीसरी बार हरियाणा सरकार(भाजपा) पर विश्वास व्यक्त किया और उन्होंने यह बता दिया कि 'मोदी है तो मुमकिन है'...लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है...मोदी की गारंटी पर लोगों ने मुहर लगाई है। 
 

विज्ञापन
09:22 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा में पीएम के विकास के कार्यों की जीत- स्मृति ईरानी

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आज के नतीजे विकास, नवभारत के निर्माण के प्रति लोगों के समर्पण का प्रतीक है। हरियाणा में यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास के कार्यों की जीत है...मैं सभी को बधाई देती हूं..."
 

08:56 PM, 08-Oct-2024
कई राज्यों में कांग्रेस के लिए नो एंट्री- पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

नायाब सैनी और मनोहर लाल को बधाई- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जहां भी बीजेपी की सरकार बनती है, वहां के लोग लंबे समय तक बीजेपी का समर्थन करते हैं। और दूसरी तरफ, कांग्रेस की क्या स्थिति है? पिछली बार कांग्रेस की सरकार कब सत्ता में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा बनी थी और तब से अब तक उनकी सरकार दोबारा नहीं बनी है...देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड लगा दिए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार पर कोई दाग नहीं लगा है, वैसे ही हरियाणा में भाजपा सरकार पर पिछले 10 साल में कोई दाग नहीं लगा है और इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और पूर् मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढेर सारी बधाई। मैं एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की जनता को ढेर सारी बधाई देता हूं। विजय के इस उत्सव में मुझे अपने कार्यकर्ताओं के प्रति अहोभाव और प्रेम आता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने थकने वाले हैं, न रुकने वाले हैं और झुकने का तो कोई सवाल ही नहीं बनता है। मैं सभी को साधुवाद देता हूं।

08:50 PM, 08-Oct-2024
ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड लगे- पीएम - फोटो : वीडियो ग्रैब

कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जम्मू-कश्मीर में उसके (कांग्रेस के) सहयोगी पहले से ही चिंतित थे कि कांग्रेस की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है और आज के नतीजों ने भी यही दिखाया है। आपको याद होगा कि चुनाव नतीजों में भी हमने यही देखा। लोकसभा में कांग्रेस ने जो सीटें जीतीं, उनमें से आधी उसके सहयोगियों की वजह से ही जीतीं। इसके अलावा जहां सहयोगियों ने कांग्रेस पर भरोसा किया, उन सहयोगियों की नाव डूब गई। कई राज्यों में तो कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा उसके सहयोगियों को ही भुगतना पड़ा। कांग्रेस एक ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती है जहां लोग अपनी ही विरासत से नफरत करें, अपनी राष्ट्रीय संस्थाओं पर शक करें, हर उस चीज की छवि खराब करना चाहती है जिस पर देशवासियों को गर्व है। चाहे वो देश का चुनाव आयोग हो, देश की पुलिस हो, देश की न्यायपालिका हो, कांग्रेस हर संस्था को खराब करना चाहती है।

08:45 PM, 08-Oct-2024
जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए- पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

जम्मू-कश्मीर में जीत के नेशनल कॉन्फेंस को बधाई- पीएम

जम्मू-कश्मीर के लोगों नेशनल कॉन्फ्रेंस और उनके गठबंधन को बहुमत दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में जितनी पार्टियां चुनाव लड़ रही थी, उसमें भाजपा सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करने वाली पार्टी बनी हैं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ता को उनके तप और तपस्या को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई और नतीजे घोषित किए गए और यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने कहा- पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। भारत के लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां और उनके सहयोगी दल इस खेल में शामिल हैं। आज हरियाणा ने ऐसी हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हर भारतीय को संकल्प लेना होगा कि हम ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। भारत विकास के पथ से विचलित नहीं होगा।

08:36 PM, 08-Oct-2024
भाजपा को सभी वर्ग के लोगों ने वोट दिया- पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला

पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस सत्ता को अपना अधिकार मानती है, वो सत्ता में न रहने पर बिन पानी मछली की छटपटाती है। आज पूरा देश देख रहा है कांग्रेस सत्ता में न आने के कारण जाति का जहर बोने में लगी हैं। ये लोग चांदी नहीं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, कांग्रेस का परिवार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करता है, इनसे चिढ़ता है। आज जब दलित, पिछड़े वर्ग ऊपर बढ़ रहा है तो इनके पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा कि ये आरक्षण खत्म कर देंगे। हरियाणा में भी वो यही करने वाले थे। कांग्रेस वाले भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहते हैं। देश ने देखा देश के किसानों को कैसे भड़काने का प्रयास किया। लेकिन हरियाणा के किसानों ने इनको करारा जवाब दिया।

08:24 PM, 08-Oct-2024
हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल, कमल कर दिया- पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल, कमल कर दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद भारत माता की जय, शंखनाद से भाषण की शुरुआत की। हमने सबने सुना है, जहां दूध-दही का खाना, वैसा है हमारा हरियाणा। ये भारत के संविधान की जीत है, ये भारत के लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने आगे कहा- हरियाणा की ये जीत हमारे नम्र-विनम्र मुख्यमंत्री की जीत है। इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया वो पहले कभी नहीं हुआ। ये पहली बार हुआ है कि पहले दो कार्यकाल 5-5 साल पूरे करने के बाद यहां लोगों ने भाजपा को तीसरी बार मौका दिया। इस बार हरियाणा के लोगों ने हमें छप्पर फाड़ के वोट दिया, हमें हरियाणा ने इस बार सीटें भी ज्यादा दी है। भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में बसती है। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश में दो दशक से कांग्रेस को मौका नहीं दिया। इन लोगों ने हमारे सेना को लेकर अपप्रचार किया, हमारे नौजवानों को भड़ाकाया, आज हरियाणा ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दिया है। हरियाणा ने देश भक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया।

08:15 PM, 08-Oct-2024
भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : वीडियो ग्रैब

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम सबके लिए हर्ष और उल्लास का विषय है। जो जीत हमने हरियाणा में हासिल की है और जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन किया वह पीएम मोदी के प्रति जनता का विश्वास है। जब कांग्रेस के लोग झूठ फैलाने में लगे थे तो जनता ने उनकी एक नहीं सुनी। जेपी नड्डा ने कहा- जहां कांग्रेस है वहां भ्रष्टाचार, जहां कांग्रेस है वहां भाई-भतीजावाद है। जेपी नड्डा ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा- जो जलेबी खाने को बैठे थे, उनको जलेबी नसीब नहीं हुई।

08:07 PM, 08-Oct-2024

भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी का अभिनंदन, राजनाथ, शाह और नड्डा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद

भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहे। भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हरियाणा की जीत के बाद पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में मिली है। कल आपने प्रथम प्रधान सेवक के रूप में 23 वर्षों तक भारत के जनता की सेवा ही है। इसका ही नतीजा है कि हम हरियाणा में ये जीत हासिल कर सके हैं। इससे ये साबित हुआ कि मोदी है तो मुमकिन है और ये ही मोदी की गारंटी है। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाई। आपका अथिक परिश्रम, अथक प्रयास और आपने भारत की जनता को ताकत देने का प्रयास किया। जैसे देश की परिस्थिति बदलने का प्रयास किया। उन सब पर हरियाणा की जनता ने फिर से मुहर लगाकर बता दिया है कि पूरी भाजपा के साथ जनता खड़ी है। कल आपने जीवन के 23 वर्ष प्रधान प्रशासक के रूप में अविरल पूरे किए। प्रथम प्रधान सेवक के रूप में आपने सेवा की। आज हम हरियाणा हो या देश को देखते हैं तो साफ लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

07:51 PM, 08-Oct-2024
हरियाणा में चुनावी जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : वीडियो ग्रैब

भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वह कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देंगे। साथ ही उनको संबोधित करेंगे।

 

07:35 PM, 08-Oct-2024
भाजपा मुख्यालय पहुंचे राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

राजनाथ सिंह पहुंचे भाजपा मुख्यालय

केंंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वह यहां भाजपा की जीत के जश्न में शामिल होंगे। 
 

07:22 PM, 08-Oct-2024
भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

भाजपा मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

चुनावी जीत को लेकर भाजपा उत्साहित है। कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। 
 

07:19 PM, 08-Oct-2024

भाजपा के लिए सफल दिन: राम माधव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी चुनाव प्रभारी राम माधव ने कहा कि यह बीजेपी के लिए सफल दिन है। एक तरफ हमारी पार्टी ने हरियाणा में जीत दर्ज की है और जम्मू-कश्मीर में हमने लगभग अधिकतर सीटें जीती हैं। जम्मू में जहां तक सरकार बनाने की बात है, संख्याएं एनसी और कांग्रेस के पक्ष में हैं। हम एनसी को बधाई देते हैं और कांग्रेस ने उनका समर्थन किया है। हम उन्हें बधाई देते हैं। 
 

 

07:07 PM, 08-Oct-2024
भाजपा मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा

चुनावी जीत से भाजपा में उत्साह का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही जीत की बधाई दी। 
 

06:28 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा का हृदय से आभार : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
 

06:22 PM, 08-Oct-2024

Election Results Live: विदेश में देश का अपमान करने वालों को सबक: अमित शाह

Election Results Live: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अपने वोट बैंक के लिए विदेश में जाकर देश का अपमान करने वालों को किसानों और जवानों की भूमि हरियाणा ने सबक सिखाया है। लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देने के लिए हरियाणा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आपकी सभी आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करेगी। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही BJP के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 

 

05:44 PM, 08-Oct-2024

Election Results Live: भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

Election Results Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में जश्न का माहौल है। शाम को पीएम मोदी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ सकते हैं। 
 

 

05:37 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा में निर्णायक बहुमत मिला: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हुई है। निर्णायक बहुमत मिला है। यह प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और हरियाणा की जनता में उनके प्रति विश्वास की जीत है। मैं सभी को बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है। वहां भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
 

05:29 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर के लोगों को पसंद है नेशनल कॉन्फ्रेंस: अब्दुल्ला

Jammu and Kashmir Election Result : जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अपना फैसला सुनाया है। अभी कुछ सीटों के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन इस चीज से कोई इन्कार नहीं कर सकता कि यहां के लोगों ने अगर किसी पार्टी को पसंद किया है तो वो नेशनल कॉन्फ्रेंस है। मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। मैं अगले 5 साल मेहनत करके गंदेरबल की सेवा करूंगा। 
 

 

05:22 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: धर्म की विजय हुई, अधर्म का नाश हुआ : शिवराज

Haryana Election Result Live: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधर्म का नाश हुआ। धर्म की विजय हुई है। भाजपा ही कल्याण कर सकती है, इस भाव को हरियाणा की जनता ने प्रकट किया है। 
 

 

05:20 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: हरियाणा के नतीजे पूरी तरह से आश्चर्य जनक: जयराम रमेश

Haryana Election Result Live: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं। यह जमीनी हकीकत के बिल्कुल विपरीत हैं। यह हरियाणा के लोगों की सोच के खिलाफ है। मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में परिणामों को स्वीकार करना हमारे लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम तीन जिलों में मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर शिकायतें मिली हैं। हमने हरियाणा में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात की है और यह जानकारी दी है। हम इसे कल या परसों चुनाव आयोग के समक्ष रखेंगे। हम आयोग से समय मांगेंगे क्योंकि हमारे उम्मीदवारों ने बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं। आज हमने हरियाणा में जो देखा वह चालाकी की जीत है। लोगों की इच्छा को नष्ट करने की जीत है और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है।

 

 

05:11 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: हमें नतीजे स्वीकार नहीं: पवन खेड़ा

Haryana Election Result Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं। हम तो यहां तक कहेंगे कि हमें यह स्वीकार नहीं हैं। तीन जिलों, हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से हमारे उम्मीदवार के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायत है कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां जो 99% थीं उनमें हमें हारते हुए दिखाया गया और जिन मशीनों को छुआ तक नहीं गया, जिनकी बैटरियां 60-70% थीं उनमें हमारे उम्मीदवार को जीतते दिखाया गया। 
 

 

05:02 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: नतीजे निराशाजनक: कुमारी सैलजा

Haryana Election Result Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नतीजे निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें पूरी उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं क्योंकि इन्होंने पिछले 10 सालों में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कुछ सहा है। लेकिन अब हमें इन सब बातों से पीछे हटते हुए एक नए सिरे से आगे सोचना होगा क्योंकि जैसे अभी चल रहा है वो ऐसे ही तो नहीं चलेगा। पार्टी को किस तरह से राज्य में सींचा नहीं गया, ताल-मेल नहीं रखा गया, कौन से लोग थे जो सबको साथ लेकर चलने के जिम्मेदार थे ये भी बाते हैं। राज्य में क्या संदेश गया है। किसलिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाते हुए पीछे हट गए? ये सब बातें देखनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमें लगा कि मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। बहुत कुछ होते हुए हमने सब बातों पर पर्दा डालते हुए चुनाव लड़ा। चुनाव तक और चुनाव के दौरान बहुत सी बातें हुईं। आज कहना अच्छा नहीं लगेगा तो इस बात को यहीं छोड़ देते हैं। पार्टी को इसको लेकर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

 

 

04:57 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, मुंबई में जश्न, फडणवीस भी हुए शरीक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। फडणवीस जश्न में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।

04:45 PM, 08-Oct-2024

कांग्रेस को सीपीआई सांसद की नसीहत- हरियाणा में जमीन से जुड़कर हकीकत समझनी होगी

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों पर CPI सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, जम्मू-कश्मीर के नतीजे हम सभी के लिए खुशखबरी हैं... यह अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव हैं। यह स्पष्ट हो चुका है कि कश्मीर के लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज कर दिया है... हम जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की मांग करते हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से ही यह हमारी मांग रही है। जहां तक हरियाणा का सवाल है कांग्रेस को कुछ सबक सीखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेताओं को लगता है कि सब कुछ उनके नियंत्रण में है। कांग्रेस को स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए और इसके कुछ नेताओं को जमीन से जुड़ना चाहिए। वे 'राजा' और बड़े जननेता की तरह काम नहीं कर सकते। उन्हें वास्तविकता समझनी चाहिए।

04:35 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुक्त हुए: भाजपा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, मतदाताओं ने जाति, पंथ और धर्म से परे जाकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचे विकास को रेखांकित किया है। यह परिणाम उन सभी का फैसला है... हमने एक ऐसा समय भी देखा था जब जम्मू-कश्मीर में मुश्किल से 8-10% मतदान होते थे। भाजपा का यह प्रदर्शन अब तक का सबसे अच्छा रहा है... हरियाणा और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुक्त हो गए हैं।
 

04:24 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: अरविंद केजरीवाल ने आप के विधायक से की बात

Jammu and Kashmir Election Result: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा से जीते आप विधायक मेहराज मलिक से वीडियो कॉल पर बात की। साथ ही उनको जीत की बधाई दी। 
 

 

04:19 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: लाडवा सीट से जीते सीएम नायब सिंह सैनी

Haryana Election Result Live: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से 16054 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। जीत के बाद उन्होंने कृष्ण अर्जुन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 

 

04:11 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: सीएम नायब सैनी बोले- पीएम ने मुझे आशीर्वाद दिया

Haryana Election Result Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की दो करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं। उनका दिल से धन्यवाद करता हूं। हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों पर तीसरी बार मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। यह सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।
 

04:02 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: चुनाव नतीजों पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया

Haryana Election Result Live: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकारा। सरकार की जो काम करने की नीतियां हैं, जो उपलब्धियां हैं उसे जनता ने स्वीकार किया... यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड बना है क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।' 

कांग्रेस के चुनावी मुद्दे 'किसान, जवान और पहलवान' पर उन्होंने कहा, "मुद्दा ये था कि हमने(भाजपा) जितना किसान, जवान और पहलवान के लिए किया है वो कांग्रेस कर ही नहीं सकती थी और यह जनता को पता है। वो लोग किसी भी प्रकार की बात करें लेकिन जनता को केवल सही बात ही पसंद आएगी... कांग्रेस के भ्रम में जनता नहीं आई है... जनता ने हमारे कामों और पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। मैं इसका श्रेय जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को देता हूं।'
 

03:42 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: जुलाना सीट पर जीत के बाद विनेश फोगाट का रोड शो

Haryana Election Result Live: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने रोड शो किया। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के पीछे होने पर उन्होंने कहा, 'सब्र रखो, सब्र रखो।'
 
 

03:36 PM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: हिसार सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल जीतीं

Haryana Result 2024: हरियाणा की हिसार सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है। सावित्री जिंदल ने कांग्रेस के राम निवास रारा को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 

03:33 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: गढ़ी सांपला किलोई सीट से जीते भूपेंद्र हुड्डा

Haryana Election Result 2024: गढ़ी सांपला-किलोई सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा 71,465 वोटों से जीते।

03:30 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: केंद्रीय मंत्री ने कहा- हरियाणा की तरह जम्मू कश्मीर से भी कांग्रेस की सफाई हुई

Jammu and Kashmir Election Result: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजों पर कहा, 'भाजपा के कार्यकर्ताओं और हमारे मतदाताओं को बधाई। भाजपा का ये अब तक की सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। ये चुनाव हमने मात्र और मात्र विकास के मुद्दे को लेकर लड़ा था। दूसरी ओर INDIA गठबंधन की ओर से उसमें ध्रुवीकरण की भी बात हुई। कांग्रेस के लिए एक ही निष्कर्ष निकलेगा कि जिस प्रकार से उनकी सफाई हरियाणा में हुई थी वैसी ही सफाई उनकी यहां भी हुई है। हमारी लड़ाई मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी के साथ थी और जिस तरह का ट्रेंड पूरे देश में देखने को मिल रहा है (कांग्रेस के प्रति) उसी तरह का जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला।'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब कच्चे मकान पक्के बने तो ये नहीं पूछा गया कि घर किस जाति या धर्म का है। राजनीति में जो एक हमारी कार्यशैली है उसे लोगों ने सहमति दी है। यही आप हरियाणा में भी देख रहे हैं और यही आप जम्मू-कश्मीर में भी देख रहे हैं।'
 

03:26 PM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: जीत के बाद बोले सीएम नायब सिंह सैनी- यह पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत

Haryana Result 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव नतीजों पर कहा, 'मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है।'
 

03:23 PM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: जीत के बाद कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला का रोड शो

Haryana Result 2024: कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला ने कैथल विधानसभा क्षेत्र से विजेता घोषित होने के बाद रोड शो किया।
 

03:19 PM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Result 2024: कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी

Jammu and Kashmir Result 2024: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने दोपहर तीन बजे तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। नतीजों में कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। भाजपा 29 सीटों पर और पीडीपी चार सीटों पर आगे है। नौ सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।  

03:15 PM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक

Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा ने 53 साल में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाई है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। वहीं इनेलो गठबंधन तीन पर और अन्य भी तीन सीटों पर आगे हैं। 

03:10 PM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया

Haryana Result 2024: चुनाव आयोग ने कांग्रेस को आरोपों को खारिज कर दिया है। दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि हरियाणा में चुनाव नतीजे अपडेट करने में देरी की जी रही है। अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस को दिए जवाब में इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और कांग्रेस के आरोपों को गलत बताया है।

03:03 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: बडगाम सीट से जीत दर्ज करने पर उमर अब्दुल्ला ने जनता को कहा शुक्रिया

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अभी सारे नतीजे आने दीजिए उसके बाद ही हम कुछ कह सकते हैं लेकिन जहां-जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस को कामयाबी मिली है, वहां हम लोगों के शुक्रगुजार हैं। उम्मीद से ज्यादा लोगों ने अपने वोटों से नेकां को नवाजा है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम अपने आप को इन वोटों के काबिल साबित करें।'
 

02:44 PM, 08-Oct-2024

Election Results Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कई सीटों को अपडेट नहीं किया गया है, हमें बहुमत मिल रहा है

Election Results Haryana: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।'
 

02:41 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: विनेश फोगाट की जीत पर क्या बोले भाजपा नेता बृ भूषण शरण सिंह

Haryana Election Result: जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, 'हमारा नाम लेकर अगर वे (विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नैया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा?'
 

02:38 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: पीडीपी चीफ बोलीं- लोगों ने स्थिर सरकार के लिए वोट दिया

Jammu and Kashmir Election Result: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने चुनाव नतीजों पर कहा, 'मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई देती हूं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी स्थिर सरकार के लिए वोट देने के लिए बधाई देती हूं। 2019 से जम्मू-कश्मीर में जो हालात बने हैं, उसके बाद वहां एक स्थिर सरकार की जरूरत है... मुझे खुशी है कि लोगों ने स्थिर सरकार के लिए वोट दिया है, इसमें किसी गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।'
 

02:31 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: 'किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर भ्रमित नहीं हुई हरियाणा की जनता'

Haryana Election Result 2024: पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'हरियाणा की जनता को बधाई। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बाद भी हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं।'
 

02:24 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: जीत के बाद बोलीं विनेश फोगाट- राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी

Haryana Election Result 2024: हरियाणा के जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपनी जीत पर कहा, 'ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी। अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं। अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी।'
 

02:19 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: उचाना कलां में निर्दलीय से भी पिछड़े दुष्यंत चौटाला

Haryana Election Result: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट पर बुरी तरह से पिछड़ गए हैं। अभी तक के नतीजों के अनुसार, दुष्यंत चौटाला पांचवें स्थान पर हैं और निर्दलीय उम्मीदवार से भी पिछड़ गए हैं। उचाना कलां से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। 

02:13 PM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result 2024: भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर

Haryana Election Result 2024: सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। दोपहर दो बजे तक के नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस, जो राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही थी, वह 37 सीटों पर ही आगे है। इनेलो गठबंधन सिर्फ दो सीटों पर आगे है। अन्य तीन सीटों पर आगे हैं। 

02:10 PM, 08-Oct-2024
Jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर में दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 47 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीडीपी 4 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर आगे है। 

02:04 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: 'उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री'

Jammu and Kashmir Election Result: JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'यह (राज्य का दर्जा बहाल करना) बहुत जरूरी है और मुझे उम्मीद है कि INDIA गठबंधन हमारे साथ इसके लिए बराबर की जंग लड़ेगा कि जल्द से जल्द यहां राज्य का दर्जा बहाल हो। मैं समझता हूं उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे।'
 

02:02 PM, 08-Oct-2024

केजरीवाल ने बताया क्या है चुनाव की सबसे बड़ी सीख

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'चुनाव आने वाले हैं। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए। इस चुनाव में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि अब हम MCD (दिल्ली नगर निगम) में हैं। जनता को साफ-सफाई जैसी बुनियादी चीजों की अपेक्षा होती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनी रहे। अगर ऐसा किया गया तो हम निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे। हमारा मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना होना चाहिए।'

01:49 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- जमीनी सच्चाई अलग है

Haryana Election Result 2024: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'मैंने सबसे कहा कि जमीनी सच्चाई कुछ अलग है। जो लोग टी.वी चैनलों या लिविंग रूम में बैठकर बातें कर रहे हैं उनकी बातों से जमीनी हकीकत मेल नहीं खाती। हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में मैंने ऐसा सैलाब देखा कि अन्य लोगों की बातों से मैं कंफ्यूज्ड हो जाता था। अभी रुझान आ रहा है, मैं अभी तो कुछ नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन हमें ऐसे नतीजे की रुपरेखा पहले से ही दिखाई दे रही थी। अब यह साफ हो गया है कि जनता काम करने वालों, सच्चाई के साथ चलने वालों के साथ चलने के लिए तैयार है।'

01:42 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: 'हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की तथाकथित दुकान बंद की'

Haryana Election Result 2024: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने हरियाणा चुनाव नतीजों पर कहा, 'सुबह 8.30-9 बजे पवन खेड़ा जलेबियां बांट रहे थे। 11-11.30 आते-आते इनके(कांग्रेस) प्रवक्ता चुनाव आयोग को गरियाने लगे। 12 बजे आते-आते जयराम रमेश देश की संस्था पर सवाल उठाने लगे और 2 बजे आते-आते देश की जनता के विवेक पर भी सवाल उठाने का काम कांग्रेस पार्टी जरूर करेगी। चाहें हरियाणा हो या जम्मू-कश्मीर, जनता ने कांग्रेस पार्टी को एक संदेश साफ-साफ दे दिया है कि पहलवान, जवान, नौजवान और किसान सभी पीएम मोदी का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी की नफरत की दुकान है और इसलिए हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की तथाकथित दुकान को बंद कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बन रही है। ये ऐतिहासिक विजय है।'
 

01:30 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: नेकां को बढ़त पर उत्साहित फारुख अब्दुल्ला

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर में JKNC प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने श्रीनगर में अपने आवास पर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार JKNC-कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
 

01:27 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: केंद्रीय मंत्री बोले- नायब सैनी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, मुझे नहीं लगता उसमें बदलाव होगा

:Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, 'हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं क्योंकि मोदी सरकार और हरियाणा सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है और लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। नायब सिंह सैनी के चेहरे पर ही हमने चुनाव लड़ा है। मुझे नहीं लगता कि उसमें कोई भी बदलाव किया जाएगा।'
 

01:10 PM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। पीडीपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और पार्टी सिर्फ दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 9 सीटों पर आगे हैं। 

01:09 PM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा की बढ़त बरकरार

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। पार्टी दोपहर एक बजे तक 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनेलो 2 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। 

12:35 PM, 08-Oct-2024

Election Results 2024: ECI पर भड़के कांग्रेस नेता जयराम रमेश

Election Results 2024: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'हम ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ECI हमारे सवालों का जवाब दे क्योंकि 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं लेकिन जो अपडेट किया गया है उसमें केवल 4 से 5 राउंड के नतीजों को दिखाया जा रहा है। ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था... हम उम्मीद करते हैं की ECI जो एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष संस्था है वो प्रशासन पर दबाव न बनाए... हताश होने की कोई जरूरत नहीं है, निराश होने की जरूरत नहीं है। ये सब 'माइंड गेम' है... हमें जनादेश मिलने वाला है, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।'
 
 

12:09 PM, 08-Oct-2024
haryana election results 2024 - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा की बढ़त बरकरार

Haryana Election Result 2024: दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार, रुझानों में हरियाणा में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। वहीं इनेलो 2 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। 

11:54 AM, 08-Oct-2024

Election Results 2024: कांग्रेस ने मतगणना को लेकर उठाए सवाल

Election Results 2024: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं, जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।'
 
 

11:50 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जीत के बाद नया संघर्ष शुरू होगा

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चुनाव रुझानों पर कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, मैं कहता रहा हूं कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मैं अभी भी उम्मीद कर रहा हूं कि अंतिम परिणाम भी इसी के अनुरूप होंगे। हम एक स्थिर और समावेशी सरकार चाहते हैं, जिसके जरिए हम एक नया संघर्ष शुरू कर सकें जो और भी मजबूत तरीके से आगे बढ़ेगा। कोई भी व्यक्ति या कोई भी राजनीतिक दल जो भाजपा को सत्ता के गलियारे से दूर रखने के पक्ष में है, उसका हार्दिक स्वागत है।'
 

11:41 AM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result

Jammu and Kashmir Election Result: रुझानों में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकां गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

11:38 AM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result Live: हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक की ओर

Haryana Election Result Live: हरियाणा में ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर और इनेलो प्लस 2 सीटों पर आगे है। 

11:32 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: नौशेरा सीट से पिछड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना

Jammu and Kashmir Election Result Live: चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा सीट से चौथे राउंड की मतगणना के बाद नौ हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

 

11:27 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती पीछे चल रही हैं

Jammu and Kashmir Election Result 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार श्रीगुफवारा-बिजबेहरा निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती 6/12 राउंड की मतगणना के बाद 4334 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां से JKNC के बशीर अहमद शाह वीरी आगे चल रहे हैं।
 

11:17 AM, 08-Oct-2024

तोशाम सीट से भाजपा की श्रुति चौधरी ने बढ़त बना ली है

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 3/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी पर 3785 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है।
 

11:11 AM, 08-Oct-2024
Jammu kashmir election Results 2024 - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के अनुसार, राज्य में कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर, भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी चार सीटों और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ये आंकड़े सुबह 11 बजे तक के हैं। 

11:08 AM, 08-Oct-2024
Haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result Live: रुझानों में भाजपा को बहुमत

Haryana Election Result Live: सुबह 11 बजे की स्थिति के अनुसार, हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हरियाणा में भाजपा 47, कांग्रेस 36, इनेलो गठबंधन 4 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
 

11:03 AM, 08-Oct-2024

Assembly Election Results 2024: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले- नतीजों का इंतजार करना चाहिए

Assembly Election Results 2024: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'मेरा मानना है कि कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए हमें अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करनी चाहिए लेकिन अभी जो रुझान आ रहे हैं वह एक सकारात्मक दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह रुझान भाजपा के पक्ष में एक निर्णायक जनादेश में बदलेंगे। जम्मू-कश्मीर में हम सकते हैं कि लोकतंत्र का पर्व बड़े उत्साह और व्यवस्था के साथ मनाया गया है, जनता निर्णायक और ऐतिहासिक जनादेश देगी और भाजपा अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करेगी।'
 

11:02 AM, 08-Oct-2024

Election Results Jammu Kashmir: उधमपुर पूर्व सीट से निर्दलीय आगे

Election Results Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर की उधमपुर पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन खजूरिया आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के रणबीर सिंह पठानिया करीब चार हजार वोटों से पिछड़े हुए हैं। 

10:58 AM, 08-Oct-2024

कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा- बड़े बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएगी

हरियाणा की कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा, 'अभी हम 2 राउंड देखने के बाद कुछ नहीं कह सकते, 1-2 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तीसरे राउंड में हम 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं और ये अंतर और बढ़ेगा। कांग्रेस की सरकार बहुत बड़े बहुमत से आ रही है।'
 

10:55 AM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: हरियाणा की हॉट सीटों की स्थिति

Haryana Result 2024: गढ़ी सांपला सीट से पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार मंजू दूसरे स्थान पर हैं। गोहाना सीट से भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा ने बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
 

10:52 AM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: ऐलनाबाद सीट अभय सिंह चौटाला पीछे

Haryana Result 2024: हरियाणा की ऐलनाबाद सीट से इनेलो के अभय सिंह चौटाला पीछे चल रहे हैं। ऐलनाबाद सीट से कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल करीब पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10:36 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: 'आलाकमान ने चाहा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा'

Haryana Election Result: हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, 'भाजपा आगे चल रही है और वे (कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा, अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।'
 

10:32 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि 'हम आश्वस्त हैं कांग्रेस सरकार बनाएगी। हमें उम्मीद नहीं विश्वास है।'
 

10:31 AM, 08-Oct-2024

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है, INLD और बसपा 1-1 सीट पर आगे चल रही है।
 

10:24 AM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results 2024 - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकां गठबंधन आगे

Haryana Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस नेकां गठबंधन की बढ़त बरकरार है। सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस-नेकां गठबंधन 51 सीटों पर, पीडीपी 2 सीटों पर और अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जम्मू कश्मीर कश्मीर की नौशेरा सीट से भाजपा के रविंद्र रैना पीछे चल रहे हैं। नगरोटा सीट से भाजपा के देविंद्र सिंह राणा आगे चल रहे हैं। 

10:21 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: हरियाणा की हॉट सीटों आदमपुर और अटेली पर क्या है स्थिति

हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं। वहीं अटेली सीट से भाजपा की आरती सिंह राव भी बढ़त बनाए हुए हैं। 

10:18 AM, 08-Oct-2024
haryana election results 2024 - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में रुझानों में मुकाबला रोचक बन गया है। दरअसल कुछ समय पहले तक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अब बाजी पलट गई है। सुबह 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा अब 46 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं कांग्रेस पिछड़कर 39 सीटों पर आगे रह गई है। इनेलो गठबंधन 2 सीटों पर और अन्य तीन सीटों पर आगे हैं।  

10:14 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में 100 मिनट में बदल गया खेल

दरअसल, हरियाणा के रुझानों में सुबह 8 बजे से 9:40 बजे तक कांग्रेस ही आगे थी। सौ मिनट में ही बाजी पलटती दिखी। रुझानों में भाजपा आगे हो गई। सुबह 10:10 बजे चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत मिल गया। आयोग के आंकड़ों में भाजपा 46 सीटों पर आगे हो गई, वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे थी। मतदान केंद्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक, कई सीटें अभी ऐसी हैं, जहां मतगणना में भाजपा-कांग्रेस के बीच महज एक हजार वोटों का फर्क है।

10:12 AM, 08-Oct-2024

Election Results Jammu Kashmir: नेकां उम्मीदवार बोले- हमें जीत की पूरी उम्मीद

बारामूला की सोपोर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल कर ने कहा, 'हमें अच्छी उम्मीद है, हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन को बहुमत मिलेगा और हमारी जीत होगी। हमें बहुमत की उम्मीद है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।'
 

10:08 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: उचाना कलां सीट से पिछड़े दुष्यंत चौटाला

हरियाणा की उचाना कलां सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पिछड़ गए हैं। अभी के रुझानों में वह चौथे नंबर पर चल रहे हैं। 
 

10:05 AM, 08-Oct-2024

जुलाना सीट से ओलंपियन विनेश फोगाट आगे

हरियाणा: जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट जींद में मतगणना केंद्र से निकलती हुई। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह जुलाना से आगे चल रही हैं।
 

09:58 AM, 08-Oct-2024

रुझानों में हरियाणा में हालात बदल गए हैं। अभी तक कांग्रेस जहां स्पष्ट बहुमत के साथ आगे चल रही थी, वहीं अब भाजपा आगे हो गई है। सुबह 9.50 के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 47 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 54 सीटों पर आगे है। भाजपा 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 
 

09:45 AM, 08-Oct-2024
election results 2024 - फोटो : अमर उजाला

रुझानों में हरियाणा में सुबह 9.30 बजे तक भाजपा 33, कांग्रेस 51, इनेलो प्लस 2 और अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
 

09:39 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा: चुनाव आयोग के रुझानों में अब भाजपा आगे



 

09:38 AM, 08-Oct-2024

Haryana Result 2024: कांग्रेस ने अपने सर्वेक्षकों को चंडीगढ़ रवाना किया

शुरुआती रुझानों से उत्साहित कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय हो गया है। पार्टी ने हरियाणा के अपने तीन सर्वेक्षकों अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा को चंडीगढ़ रवाना कर दिया है। 

09:35 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: हरियाणा की झिरका सीट से कांग्रेस के मामन खान आगे चल रहे हैं

Haryana Election Result Live: झिरका से कांग्रेस के मामन खान 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

09:28 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन आगे

90 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं। इनके मुताबिक जेकेएनसी 21 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 17 पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।
 

09:09 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live : झज्जर की सभी चार सीटों पर कांग्रेस आगे

हरियाणा में कांग्रेस का प्रभाव साफ दिख रहा है और पार्टी प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। राज्य की झज्जर जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं कैथल की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस आगे है। 
 

09:06 AM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा 29 सीटों पर आगे है। पीडीपी को पांच सीटों पर बढ़त मिली हुई है और अन्य 12 सीटों पर आगे हैं।

09:04 AM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 20 सीटों पर आगे है। वहीं अन्य 8 सीटों पर आगे हैं। 

08:51 AM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result Live: सुबह 8.40 के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 21 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रही हैं। 
 

08:46 AM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result 2024: सुबह 8.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 25, कांग्रेस 41 और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

08:44 AM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result: सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर, भाजपा 19 सीटों पर, पीडीपी 2 सीटों पर और अन्य छह सीटों पर आगे हैं। 

08:37 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में अंबाला कैंट सीट से भाजपा के अनिल विज आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे हैं। 

08:35 AM, 08-Oct-2024

Election Results 2024: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न के लिए खाना तैयार किया जा रहा है। 
 

08:32 AM, 08-Oct-2024

जम्मू कश्मीर में भी कांटे का मुकाबला

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर में 90 में से 38 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक कांग्रेस गठबंधन 17, पीडीपी 3 और भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं। 

08:31 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Haryana Election Result Live: हरियाणा में 90 में से 43 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक भाजपा 19, कांग्रेस 19 और सात सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। 
 

08:28 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों पर कहा, 'मेरा विजन कश्मीर के लिए ये है कि मेरे सपनों का कश्मीर बनें जहां शांति हो, सब मिलकर रहें, लोगों की सुनीं जाए। हमने अपनी कैंपेन चलाई। इन्हें साढ़े पांच साल मिले हमें कैंपेन के लिए 10-12 दिन मिले। लोगों का फैसला स्वीकार होगा। लोगों के फैसले का सम्मान किया जाएगा।'
 

08:26 AM, 08-Oct-2024

Assembly Election Results 2024: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'मुझे लगता है कि जनता चाहे जो नतीजे दें यह बात स्पष्ट है कि यह EVM, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग एग्जिट पोल देखकर जश्न मना रहे थे वह एग्जेक्ट पोल देखकर EVM को दोष नहीं देंगे। हरियाणा में 2 बार हमारी सरकार बन चुकी है और तीसरी बार बनने जा रही है। दोनों ही जगह भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, यह दर्शाता है कि भाजपा के कार्यों पर किस तरह लोगों ने विश्वास जताया है।'
 

08:23 AM, 08-Oct-2024
jammu kashmir election results - फोटो : अमर उजाला

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और नेकां गठबंधन 12 सीटों पर आगे है। पीडीपी का अभी तक खाता नहीं खुला है। 

08:20 AM, 08-Oct-2024
haryana election results - फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result : शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं चार सीटों पर अन्य आगे हैं। 

08:08 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: वोटों की गिनती शुरू, रुझान आने शुरू

हरियाणा में भाजपा पांच और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। महम से कांग्रेस के बलराम दांगी आगे चल रहे हैं। कैथल से भाजपा के लीलाराम गुर्जर आगे चल रहे हैं। 
 

07:52 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Result 2024: भगवान के दर पर प्रत्याशी

Jammu and Kashmir Result 2024: जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता ने कहा, 'हम मतगणना से पहले माता रानी के दर्शन करने आए हैं। लोगों में अच्छा उत्साह है, नतीजे अच्छे आएंगे। मैं एग्जिट पोल पर नहीं बल्कि एक्जैक्ट पोल पर विश्वास करता हूं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भाजपा की विचारधारा से ही होगा। भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।'
 

07:41 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू के अखनूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल भगत ने कहा, 'मतगणना शुरू होने वाली है, भाजपा बहुमत से आएगी और भाजपा की सरकार बनेगी... जम्मू-कश्मीर में इस बार भाजपा की सरकार और भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा।'
 

07:28 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरियाणा में जींद के DSP जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, 'हमने करीब 19 नाके लगाए हैं, हर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। हम शांतिपूर्वक गिनती कराएंगे। धारा 144 भी लागू है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।'
 

07:24 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मतगणना का दिन है और मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है।

07:22 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाली मतगणना से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, "भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है, पत्थरबाजी से मुक्ति दिलाई है।उन्हें अलगाववाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और वंशवाद से मुक्ति दिलाई है। इसलिए जिस तरह से हम बुलेट से बैलेट की ओर, आतंकवाद से पर्यटन की ओर बढ़े हैं, लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और हम पार्टी बनाएंगे।" एग्जिट पोल के बारे में उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल के आंकड़ों और हमारे आंकड़ों में अंतर है। हम लोगों के बीच रहे हैं... हम लोगों की राय जानते हैं...परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे..."

07:02 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा से उम्मीदवार रविंदर रैना जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले हवन किया। रविंदर रैना ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया है... हमें उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे... हम 30-35 सीटें जीतेंगे... भाजपा द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार भी जीतेंगे।

06:59 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आठ बजे शुरू होगी। इस चुनाव के नतीजों से 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली निर्वाचित सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। इस विधानसभा चुनाव में मुकाबले में मुख्य रूप से कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) गठबंधन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हैं। यह चुनाव पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के पांच साल बाद हो रहा है।

06:57 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का असर आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है। इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं।

06:33 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे।

05:57 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा: झज्जर में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, थोड़ी में शुरू होगी मतगणना
 

05:55 AM, 08-Oct-2024

माता के मंदिर पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार
जम्मू-कश्मीर: बाहु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विक्रम रंधावा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले जम्मू में बावे वाली माता महाकाली मंदिर का आशीर्वाद लिया।
 

04:51 AM, 08-Oct-2024

पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, उसके 30 मिनट बाद ईवीएम की गिनती शुरु होगी। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और हरियाणा में मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा। देर शाम तक सभी नतीजे घोषित हो इसकी पूरी तैयारी की गई है।
 

04:13 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 93 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 कंपनियां तैनात की गई हैं।
 

03:47 AM, 08-Oct-2024

जम्मू कश्मीर: चुनाव नतीजों के लिए 28 मतगणना केंद्र बनाए गए
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजों के लिए 28 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 90 मतदान अधिकारी और उनकी सहायता के लिए 119 सहायक मतदान
अधिकारी लगाए गए हैं। मतगणना एक हजार चालीस मेजों पर होगी, इसमें ईवीएम में मिले वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा मतगणना पर्यवेक्षक पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगाह रखेंगे। मतगणना केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी तरह भी गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। वहां विशेष जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं। मतपेटियों को कड़ी निगरानी में मतगणना केंद्रों पर लाने के लिए पूरी प्रक्रिया की विडियो रिकार्डिंग कराई गई थी। पूरी प्रक्रिया में आयोग ने विशेष एहतियात बरता है।

03:09 AM, 08-Oct-2024

जम्मू-कश्मीर में तस्वीर दिलचस्प छोटे दल और निर्दलीयों पर नजर
जम्मू-कश्मीर में इस बार कश्मीर संभाग चुनाव के केंद्र में रहा। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा की रणनीति जम्मू संभाग पर केंद्रित रही, तो नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने दोनों संभाग में बढ़त लेने की रणनीति बनाई।

■ कश्मीर संभाग में जमात के परोक्ष रूप से उतरने, अलगाववादी नेता इंजीनियर रशीद के पार्टी बनाकर सामने आने और कई निर्दलीयों के ताल ठोकने से तस्वीर दिलचस्प हो गई। अनुमान है कि राज्य में सत्ता की चाबी इन्हीं छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास रहेगी।

■ भाजपा और नेकां-कांग्रेस की रणनीति त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में निर्दलीयों व छोटे दलों को साधने की होगी। इसके अलावा उपराज्यपाल की ओर से मनोनीत होने वाले 5 विधायकों की भूमिका भी अहम होगी।

02:04 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक या कांग्रेस की दस साल बाद वापसी
हरियाणा में मुख्य मुकाबला दस साल से सत्ता पर काबिज भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच है। हालांकि, इनेलो बसपा के साथ तो जेजेपी-आजाद समाज पार्टी के साथ मैदान में उतरी थी। चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने जाट-दलित का अपने पक्ष में ध्रुवीकरण करने के लिए ताकत झोंकी, इसके उलट भाजपा की रणनीति की जद में ओबीसी और अगड़ा वर्ग रहे। जेजेपी और इनेलो दोनों ने जाट- दलित वोट पर दांव लगाया। देखना है कि भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस दस साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, इनेलो का दावा है कि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा और सरकार बनाने में उसकी अहम भूमिका रहेगी।

12:23 AM, 08-Oct-2024

एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार
मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने और जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर त्रिशंकु जनादेश का अनुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। दोनों राज्यों में मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
 

11:55 PM, 07-Oct-2024

Election Results 2024: चुनावी नतीजों से भाजपा उत्साहित, खरगे बोले- तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी है

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सुबह घोषित होंगे। नतीजे बताएंगे कि भाजपा हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी या नहीं और अनुच्छेद-370 व 35ए के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत किस करवट बैठेगी? मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें