01:12 PM, 09-Feb-2022
गोवा में भाजपा का आना तय: अठावले
आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि गोवा में भाजपा का आना तय है। बेरोजगार लोगों को रोज़गार मिला , जन-धन योजना में लोगों के अकाउंट खुले, लोगों को पक्के मकान मिले। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने एक भी उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है, गोवा में हम सभी 40 सीटों पर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।