मोदी ने कहा कि जब हरियाणा में भ्रष्टाचार होगा तो यहां कारखाने नहीं लगेंगे। हरियाणा में निवेश नहीं आएगा तो नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी। कांग्रेस से बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। ये जहां सत्ता में हैं, वहां भी ये अपनी झूठी घोषणाएं लागू नहीं करते। ये झूठ बोल रहे हैं। साथियों हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया।
इसकी हरियाणा के लोगों को बराबर समझ है। साथियों जैसी स्थिति कांग्रेस ने बनाई थी, जरा देखिए कर्नाटक में क्या हाल है। वहां के मुख्यमंत्री पर जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं, जब इसकी जांच शुरू हुई तो वहां के मुख्यमंत्री हाईकोर्ट चले गए।
हाईकोर्ट ने उन्हें डंडा मारा जांच के आदेश सही है, जांच होनी चाहिए। अब देखिए, दो साल मुश्किल से हुए हैं, आदत जाती नहीं है। यहां हरियाणा में इनको घुसने देंगे क्या, आप ये गलती मत करना।
ये कभी नहीं सुधरेंगे। कर्नाटक में सिर्फ जमीन घोटाले का ही मामला नहीं है, वहां के दलितों के लिए जो फंड था उसमें भी कांग्रेस ने घोटाला कर दिया।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों को बढ़ावा देने वाली सरकार जरूरी है। जहां भी केंद्र सरकार आई और कांग्रेस को मौका मिला, जहां जहां कांग्रेस ने कदम रखा, एक काम तो पक्का है, करप्शन करप्शन करप्शन। भाई भतीजावाद। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को पालने पोसने वाली कांग्रेस है। कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। जब मुखिया ही भ्रष्टाचार है, तो नीचे खुद ही लूट का लाइसेंस मिल जाता है।
देश से निर्यात होने वाले 35% से अधिक कालीन और दरी 20 प्रतिशत कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। यहां खरखौदा में देखिए भाजपा औद्योगिक शहर बना रही है। कोशिश यही है कि यहां के हमारे नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलें।
रोहतक से पूर्व सांसद और गोहाना से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा कि ये जनसैलाब ये बता रहा है कि बीजेपी की तीसरी बार सरकार आ रही है। हरियाणा में 65 सीट से भी ज्यादा भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कहा कि लोगों को पता है कि गरीब का बेटा नायब सैनी किसानों का, गरीबों का और खिलाड़ियों का सबका ध्यान रखता है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम का दौरा करेंगे। इस दौरान गडकरी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे और दोनों शहरों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में आयोजित इन रैलियों में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे, जो पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।