करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने यहां से कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को पराजित किया है। मनोहर लाल की जीत का अंतर 232577 रहा है। मनोहर लाल को 739285 तो दिव्यांशु बुद्धिराजा को 506708 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा को पिछली बार देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी और संजय भाटिया छह लाख से ज्यादा वोट से जीते थे। इस सीट से बसपा के इंद्र सिंह ने 32508 वोट प्राप्त किए हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में सदस्य एनसीपी शरद पंवार के प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा ने 29151 वोट हासिल कर चौथे नंबर पर स्थान पाया। वहीं हरियाणा में साढ़े चार साल तक भाजपा के सहयोगी दल रहे जजपा के प्रत्याशी को मात्र 11467 वोट ही मिल सके। वहीं रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। दीपेंद्र हुड्डा 345000 के अंतर से जीते हैं।
हरियाणा में कांग्रेस चार, भाजपा तीन सीटों पर जीत चुके हैं। तीन के परिणाम बाकी है। इनमें दो पर भाजपा एक पर कांग्रेस जीत जाएगी। अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां वरुण चौधरी ने 663657 वोट प्राप्त किए हैं। उन्होंने 49036 वोट से बंतो कटारिया को हराया है। बंतो कटारिया को 614621 वोट मिले हैं।
कांग्रेस-भाजपा तीन-तीन सीटों पर जीत चुकी हैं दो-दो पर दोनों दल आगे चल रहे हैं। गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह को 808336 वोट मिले हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के राजब्बर को 75079 वोट से हराया है। राज बब्बर को 733257 वोट मिले हैं। इस सीट पर राव की जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में बहुत कम हो गया है। वहीं इस सीट से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राहुल यादव फैजलपुरिया ने 13278 वोट हासिल किए हैं।
रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा 3 लाख 42 हजार 843 वोट से जीते
हरियाणा के हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस के जयप्रकाश को 570424 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को 63381 वोट से हराया है। रणजीत सिंह को 507043 वोट मिले हैं।
कोसली विधानसभा से 2 वोटों से जीते दीपेंद्र हुड्डा, पिछली बार 74 हजार 980 वोटों से हारे थे
कोसली में 1 से 14 राउंड तक हुई काउंटिंग
रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा 341021 वोटो से आगे हैं।
इलेक्शन कमीशन ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।
हरियाणा में पहली जीत घोषित हो गई है। कुमारी सैलजा 2 लाख 68 हजार 497 वोट से जीतीं हैं।
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल 30900 वोट से आगे चल रहे हैं। 523491 वोट नवीन जिंदल को तो 492591 वोट आप के सुशील गुप्ता को मिले हैं।
अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना रुझानों में जीतने के बाद जनता का आभार प्रकट करते हुए।
16वें राउंड के बाद
13वें राउंड के बाद
मोहनलाल बड़ौली (भाजपा) : 478765
सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) : 478560
अनूप सिंह दहिया (इनेलो) : 10014
भूपेंद्र सिंह मलिक (जेजेपी) : 6501
उमेश कुमार (बसपा) : 11227
13वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली 205 से आगे
14वें राउंड के बाद
मोहनलाल बड़ौली (भाजपा) : 505476
सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) : 516416
अनूप सिंह दहिया (इनेलो) : 10735
भूपेंद्र सिंह मलिक (जेजेपी) : 6914
उमेश कुमार (बसपा) : 12021
14वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 10940 से आगे
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र ब्रेकिंग
थानेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल जीते
हिसार लोकसभा क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक कांग्रेस के जेपी 22,685 बढ़त पा चुके हैं। उन्हें 3,20,930 मत मिले जबकि भाजपा के रणजीत को 2,98,245, बसपा के देशराज को 15,427 वोट मिले।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सैलजा ने 2,23,594 मतों की बढ़त बना ली। उन्हें 6,00,087 मत और भाजपा के अशोक तंवर को 3,76,493 मत मिले। इनेलो के संदीप सिंह लोट 72,268 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक भाजपा के धर्मवीर ने 39,237 मतों की बढ़त बना ली। उन्हें 4,92,455 और कांग्रेस के राव दान सिंह को 4,53,218 वोट मिले।
हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव में सीएम नायब सैनी आगे चल रहे हैं। वहीं, गुरुग्राम लोकसभा सीट पर मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के राज बब्बर और बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है।
बीजेपी- 5
बीजेपी- 5
हिसार में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी की बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं, सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने करीब 125000 वोटों से आगे चल रही है। इस दौरान सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की तबीयत खराब होने के चलते वह बूथ से निकल गए।।
करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। सीएम नायब सैनी 20,983 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 41,653 और कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को 20,670 वोट मिले हैं।
हरियाणा में कांग्रेस को अंबाला, सिरसा, हिसार, सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम में बढ़त मिल रही है। वहीं, भाजपा को कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ व फरीदाबाद में बढ़त मिल रही है।
हिसार सीट के अंतर्गत आने वाले उचाना विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में कांग्रेस के जयप्रकाश उर्फ जेपी आगे 3369 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण चौधरी भाजपा बंतो कटारिया से आगे चल रहे हैं। वरुण चौधरी को अब तक 69513 वोट मिले हैं।
कांग्रेस वरुण चौधरी- 21708
भाजपा बंतो कटारिया- 15228
बसपा पवन रंधावा- 742
जजपा किरण पुनिया- 261
इनेलो गुरप्रीत सिंह- 199
गुड़गांव से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह 13 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी सैलजा 9100 वोटों से बढ़त बनाई।
बीजेपी : राव इंद्रजीत सिंह 5461
कांग्रेस : राज बब्बर 18567
कांग्रेस जयप्रकाश 3316
भाजपा रणजीत चौटाला 6843 को बढ़त
करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल से आगे निकल गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 18419 और भाजपा प्रत्याशी को 15048 वोट मिले हैं।
जींद में भाजपा 3516
कांग्रेस 5397 को बढ़त
खरखौड़ा पहला राउंड
बीजेपी 2546
कांग्रेस 5355 को बढ़त
हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी 5700 वोट से बढ़त बनाए हुए है।