भाजपा - 6-8
इंडिया गठबंधन - 2-4
अन्य - 0
हरियाणा की कुल सीटें 10 का वोट शेयर अनुमान
बीजेपी: 7
इंडिया गठबंधन- 3
आईएनएलडी- 0
अन्य: 0
जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों में से भाजपा को 7 से 8 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 3-2 सीटें मिलती दिख रही है। आईएनएलडी और अन्य के खाते में कोई सीट नहीं आती दिख रही है।
आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं...
भाजपा - 7-8
इंडी गठबंधन - 3-2
आईएनएलडी- 0
अन्य - 0
इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल
भाजपा - 6-8
कांग्रेस - 2-4
आप - 0-0
अन्य - 0-0
हरियाणा- 10
भाजपा- 6
कांग्रेस+ - 4
हरियाणा की कुल सीटें10, वोट शेयर अनुमान इस प्रकार हैं
बीजेपी: 48 फीसदी
कांग्रेस+: 41 फीसदी
अन्य: 11 फीसदी
हरियाणा में बीजेपी को छह सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया न्यूज - डी डायनमिक्स
भाजपा - 07
इंडी गठबंधन - 03
आईएनएलडी- 0
अन्य - 0
* सोनीपत : कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी और भाजपा के राई के विधायक मोहन लाल बडौली के बीच आमने-सामने की टक्कर है।
* सिरसा (सुरक्षित) : कांग्रेस ने सैलजा व भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व सांसद अशोक तंवर पर भरोसा जताया है।
* गुरुग्राम : भाजपा से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कांग्रेस से राज बब्बर व जजपा से हरियाणवी गायक राहुल यादव मैदान में हैं।
* फरीदाबाद : भाजपा से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व 5 बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर मानी जा रही है।
* रोहतक : कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा से 2019 में जीते अरविंद शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है।
* हिसार : चौधरी देवीलाल परिवार से भाजपा के रणजीत चौटाला, जजपा की नैना व इनेलो की सुनैना चौटाला मैदान में हैं। मुख्य लड़ाई रणजीत व कांग्रेस के जयप्रकाश के बीच है।
* करनाल : करनाल में मनोहरलाल खट्टर को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा चुनौती दे रहे हैं।
* कुरुक्षेत्र : भाजपा के नवीन जिंदल, विपक्षी गठबंधन से आप के डॉ. सुशील गुप्ता व इनेलो से अभय चौटाला के बीच मुकाबला है।
* अंबाला (सु.) : भाजपा की बंतो कटारिया व कांग्रेस के वरुण मुलाना में सीधी टक्कर है।
* भिवानी-महेंद्रगढ़ : कांग्रेस से अहीरवाल बेल्ट के राव दान सिंह व भाजपा से दो बार से जीत रहे चौधरी धर्मबीर सिंह के बीच रण होगा।
| सर्वे एजेंसी | भाजपा+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| रिपब्लिक मैट्रिज | 53-368 | 118-133 | 43-48 |
| पब्लिक पीमारक्यू | 359 | 154 | 30 |
| इंडिया न्यूज डी डायनमिक्स | 371 | 125 | 47 |
| जन की बात | 362-392 | 141-161 | 10-20 |
भीषण गर्मी व लू ने हरियाणा के मतदाताओं के उत्साह पर पानी फेर दिया था है। राज्य की दस लोकसभा सीटों पर कुल 65 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा रात आठ बजे तक का था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। पिछली बार की तुलना में इस बार करीब 5.34 फीसदी कम मतदान हुआ। वहीं, करनाल विधानसभा उपचुनाव में 57.8 फीसदी मतदान हुआ। मतदान कम होने से राजनीतिक दल असमंजस में हैं। देर रात तक सभी गुणा-भाग करने में जुटे रहे।
2019 में हरियाणा में 70.34 फीसदी मतदान हुआ तो भाजपा को 58.2 फीसदी वोट हासिल हुए और भाजपा ने राज्य की सभी दस सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस 28.5 फीसदी पर ही आकर सिमट गई। इसी तरह 2014 में जब 71.45 फीसदी मतदान हुआ तो भाजपा को सात सीटें मिलीं और वोट शेयर 34.8 फीसदी रहा। हालांकि 2014 के चुनाव में मोदी की प्रचंड लहर थी और कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी।
1. अंबाला
2. कुरुक्षेत्र
3. करनाल
4. सोनीपत
5. सिरसा
6. हिसार
7. रोहतक
8. भिवानी महेंद्रगढ़
9. गुड़गांव
10. फरीदाबाद
एग्जिट पोल 2019 में हरियाणा भाजपा को छह से आठ सीटें मिल रही थी तो कांग्रेस दो-चार की स्थिति में खड़ी थी। लेकिन चुनाव के परिणामों ने सबको दंग कर दिया था। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को बड़ा झटका लगा था। वहीं, कुछ एक्जिट पोल से साफ संकेत दिए थे कि रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से थी।
हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में नौ पर बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी। केवल हिसार सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। 2014 के चुनाव में 34 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सात सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 2019 पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। जिसके कारण भाजपा हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर जीत का प्रचम लहराने में कामयाब रही थी।
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों के लिए 25 मई को मतदान हुआ। जिसके बाद अब एक जून की शाम को 10 सीटों पर एग्जिट पोल सामने आएंगे।
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। जिसके बाद आज शाम छह बजते ही चुनावी शोर थम जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद आज शाम को ही सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल भी आएंगे। अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले सभी एग्जिट पोल देखें...