फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result Live: जानिए यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर-बस्ती मंडल से कौन बना टॉपर

Tue, 25 Apr 2023 06:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2023 Live - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में इस वर्ष 220 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 79380 व इंटर के 70901 समेत कुल एक लाख 50 हजार 281 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत छात्र 40451 व छात्राएं 38834 और व्यक्तिगत छात्र 52 व छात्राओं की संख्या 43 थी। इसी तरह इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले संस्थागत छात्रों की संख्या 36290 व छात्राओं की 31852 थी। जबकि परीक्षा देने वाले व्यक्तिगत छात्र 1613 व छात्राएं 1146 थीं।
विज्ञापन




 

UPMSP UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और  upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

देवरिया में दिख रहा उत्साह

देवरिया जनपद के भी परीक्षार्थियों के बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हाईस्कूल में इस बार जिले से 72003 एवं इंटर में 68210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनो परीक्षा में जिले के टॉपरों से बातचीत, उनकी तैयारी की विधि, उनकी पृष्ठभूमि के साथ खबर की जाएगी।

कुशीनगर के 117843 छात्रों के भविष्य का होगा फैसला

कुशीनगर जिले में कुल 117843 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 67593 और 12वीं में 50250 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।

महराजगंज के बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 115 परीक्षा केंद्र रहे। हाईस्कूल व इंटर में कुल 75,377 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 
 हाईस्कूल में 43,983 परीक्षार्थियों में 23,409 छात्र एवं 20,574 छात्राएं तथा इंटर में पंजीकृत 31,394 परीक्षार्थियों में 16,712 छात्र एवं 14,682 छात्राएं हैं।

UP Board High School Result

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

सिद्धार्थनगर जिले में शामिल थे 62318 परीक्षार्थी

सिद्धार्थनगर जिले में 62318 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें हाईस्कूल के 38175 और इंटर के 24143 के हैं। हाईस्कूल में संस्थागत 38063 और व्यक्तिगत के 112 परीक्षार्थी व इंटर में संस्थागत 22653 और व्यक्तिगत 1490 हैं।

बस्ती जिले में बच्चों की बढ़ी धड़कन

बस्ती जिले में कुल 382 विद्यालय हैं, जिसमें 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त और 289 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए 133 केंद्र प्रस्तावित किया ह। वहीं, इस सत्र में कुल 82314 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 45541 तथा इंटरमीडिएट में 36773 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे कक्षा 12वीं का परिणाम?

  •  सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  •  यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

 

UP Board Result 2023 Live: सबसे पहले यहां मिलेगा परिणाम

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट  upmsp.edu.in या results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

परिणाम की धड़ी नजदीक

संतकबीरनगर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्र रहे। हाईस्कूल व इंटर में कुल 60,183 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। हाईस्कूल में 32,951 परीक्षार्थियों में 17,342 छात्र एवं 15,609 छात्राएं तथा इंटर में पंजीकृत 27,232 परीक्षार्थियों में 14,709 छात्र एवं 12,523 छात्राएं हैं।

UP Board Result 2023 कब हुई थी परीक्षा?

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से चार मार्च तक किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।

 

UP Board Result 2023 Live Updates in Hindi

यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP Board 2023 Result on Results.AmarUjala.Com

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।

100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी

परीक्षा परिणाम मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड के मुख्यालय से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।

UP Board Result on Results.AmarUjala.Com

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार, 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र सबसे पहले रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus Results.AmarUjala.Com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया गया है।

 

परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित  हो गया है। बेटियों ने ऑलओवर यूपी में बाजी मार ली है। छात्र सबसे पहले रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus Results.AmarUjala.Com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

सिद्धार्थनगर जिले से नंदिनी राज बनी टॉपर

हाई स्कूल की परीक्षा में सिद्धार्थनगर जिले के उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्रा नंदिनी राज में 95% अंक हासिल कर टॉप किया है।

गोरखपुर की टॉपर बनी अदिती

हाई स्कूल की परीक्षा में गोरखपुर जिले की छात्रा अदिती ने 96% अंक हासिल कर टॉप किया है।

बस्ती जिले के अर्थव को मिला UP Top 10 में स्थान

हाई स्कूल के प्रदेश के टॉप 10 में प्रेक्सिस विद्यापीठ का अथर्व श्रीवास्तव ने 96. 5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इन्हें प्रदेश में दसवां स्थान मिला है।

गोरखपुर में लड़कियों ने मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं में आदित्य यादव एवं एवं कक्षा 12वीं में शिवांगी पांडे गोरखपुर की टॉपर की बनी हैं। आदित्य को 96% अंक और शिवांगी को 94% अंक मिले हैं।

महराजगंज को मिले तीन टॉपर

महराजगंज जिले के 10वीं में पंडित जवाहर लाल नेहरू लेहड़ा की अनामिका, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल की दिव्या विश्वकर्मा व आरपीआइसी सिसवा के अभय नारायण ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से महराजगंज जिला जिला टॉप किया।
 

गोरखपुर जिले में कक्षा 10 वीं के टॉपर

1- अदिति यादव- 96 प्रतिशत- जीपी मौर्या इंटर कॉलेज, बिपौआ रिठुआखोर, गोरखपुर
2- देवांश शुक्ला- 95.83 प्रतिशत- सांस्कृत्यायन इंटर कॉलेज, मलाव
2- अनुराग कुमार- 95.83 प्रतिशत- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्य नगर
3- अंजली चौरसिया, 95.67 प्रतिशत- प्रताप इंटर कॉलेज बरही सोनबररा

देवरिया जिले से आफरीन खातून बनीं टॉपर

देवरिया जिले के कृषक इंटर कॉलेज बिशुनपुर कला ने इंटर की परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश के लिस्ट में नौवां स्थान पाया है। इसके साथ ही वह इंटर में जिले की भी टॉपर बनी है।

 

सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल और इंटर में बेटियों ने लहराया परचम

सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल में निहारिका और कुमार सत्यानंद ने संयुक्त रूप से 94.67% लाकर जिला टॉपर बने। इंटरमीडिएट में सुप्रिया ने 97. प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया इनके इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही शिक्षक भी उत्साहित हैं।

देवरिया की आफरीन 12वीं में बनीं UP की टॉप 10 छात्रा

यूपी बोर्ड का परिणाम मंगलवार की दोपहर जारी हो गया। इसमें कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की 12वीं की छात्रा अफरीन खातून ने प्रदेश में नाम रोशन किया है। यूपी की टॉप टेन सूची में स्थान बनाते हुए 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अफरीन को पूर्णांक 500 में से 479 अंक प्राप्त हुए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: देवरिया जिले की आफरीन, 12वीं में बनीं UP की टॉप 10 छात्रा
 

गोरखपुर की लड़कियों ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। गोरखपुर से 10वीं में आदित्य यादव एवं एवं कक्षा 12वीं में शिवांगी पांडे गोरखपुर की टॉपर की बनी हैं। आदित्य को 96% अंक और शिवांगी को 94% अंक मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर की लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं और 12वीं में बनीं टॉपर
 

संतकबीरनगर में 10वीं में छात्र तो 12वीं में छात्रा ने किया टॉप

संतकबीरनगर में हाईस्कूल के कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिव नन्दन चौरसिया ने 96 दशमलव 33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
संतकबीरनगर में इंटरमीडिएट के श्रीमती शंकर देई इंटर कॉलेज धनघटा की छात्रा रोशनी ने 95 दशमलव 20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।

RPIC सिसवा के अभय नारायण ने किया महराजगंज टॉप

गोरखपुर में मना जश्न

यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद गोरखपुर की छात्राओं ने जश्न मनाया।

महराजगंज के टॉप थ्री विद्यार्थी

हाईस्कूल
1- अनामिका- पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा- 97%
दिव्या विश्वकर्मा-रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल-97%
अभय नरायन-आरपीआइसी बीजापार- 97%
2-सामिया परवीन-आरपीआइसी-96.67%
3- आराधना-पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा-96.5% एवं आशुतोष पटेल-महाराणा प्रताप-96.5%
 
इंटर
1- सोनिया गुप्ता-पंडित दीनदयाल कॉलेज-96.40%
2-विनय वर्मा- सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज कसमरिया-96.20%
3-तान्या शाही- आरपीआइसी बीजापार-95.80%

Basti की Anushka Patel ने 12th में दसवां स्थान हासिल किया

कुशीनगर में छात्राओं का दबदबा

यूपी बोर्ड के इंटर के छात्रों का भी मंगलवार को परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। इस बार टॉपटेन के छात्रों ने बाजी मारी। अभिजीत कुमार गुप्ता 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद के टॉपर बने हैं तो अभय सोनी 96 प्रतिशत नंबर पाकर दूसरे स्थान पर हैं। जनपद में इंटर के टॉपटेन में 17 विद्यार्थी शामिल हैं।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इनमें हाईस्कूल के 94.83 से 96.67 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 25 विद्यार्थी शामिल हैं। आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर:  आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर बनीं कुशीनगर की टॉपर, यहां देखें लिस्ट

गोरखपुर में ड्राइवर की बेटी ने बढ़ाया परिवार व विद्यालय का मान

गोरखपुर जिले के पिपराइच के नेहरू इंटर कालेज से इंटर की घोषित परीक्षा परिणाम में में रागिनी भारती जिले के टॉप टेन छात्रों में चौथा स्थान हासिल किया है ।

 जिले के चौरी चौरा तहसील व थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा खुर्द बड़ा टोला निवासी राजेश कुमार भारती पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं। दो बेटों के बीच की लड़की रागिनी है। मां सुधा देवी आंगनबाड़ी हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन बच्चों को पढ़ाने के जब्बे में अपने बेटी को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है।मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में रागिनी भारती 500में 471अंक के साथ 94.20%अंक हासिल कर जिले के टाप टेन में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया।
 
रागिनी नें अपने पढ़ाई में माता पिता परिवार, विद्यालय के शिक्षकों के अलावा अपने नानी तथा मौसा मौसी का योगदान बताया। कहा कि बड़ा भाई रोशन बीएससी तथा छोटा भाई भाई स्कूल में है ।हम डाक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति बाधक बन रही है। कहीं से सहयोग मिला तो मेरा डाक्टर बनने का सपना साकार हो सकेगा।
 

बस्ती में बेटियों ने मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में होनहारों से परचम लहराया। बस्ती जिले की हाईस्कूल टॉपटेन की सूची में 29 और इंटरमीडिएट की सूची में 19 विद्यार्थियों को जगह मिली। हाईस्कूल की परीक्षा में 93.18 लड़कियां और 90.77 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 83.74 प्रतिशत लड़कियां और 76.40 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 15 और इंटरमीडिएट की सूची में 10 लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में इस बार भी लड़कियां अव्वल रहीं।

इसे भी पढ़ें: बस्ती जिले में इस बार भी बेटियों ने लहराया परचम, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट
 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में निहारिका और सुप्रिया बेटियों के लिए बनी अपराजिता

देश की अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह से यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी बेटियों ने अपराजिता बनाकर मिसाल पेश की है। इसमें भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-23 में नौ बेटियों ने सिर्फ कब्जा जमाया है। बल्कि इंटरमीडिएट में बेटी ने टॉप किया तो हाईस्कूल में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल करके यह साबित कर दिया कि बेटियों के लिए कोई लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में निहारिका और सुप्रिया बेटियों के लिए बनी अपराजिता, बनीं टॉपर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें