यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया। 10वीं का परिणाम दोपहर 2:00 बजे और इंटरमीडिएट का परिणाम शाम 4:00 बजे आया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,27,586 विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला इस परिणाम से हुआ। परिणाम को
www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
परीक्षा में हाईस्कूल के 67,038 तो इंटर में 60,548 विद्यार्थी शामिल हुए
गोरखपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के 67,038 तो इंटर में 60,548 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा के लिए जिले के अंदर 199 केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलीं। दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन हुआ।
यूपी बोर्ड के 12वीं के नतीजे
यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां
High School Result पर क्लिक करें।
कुशीनगर जिले में हाईस्कूल के 61808 छात्र हैं। वहीं इंटमीडिएट में 44753 छात्र हैं।
बस्ती जिले में 383 स्कूल यूपी बोर्ड से संचालित किए जाते है। जिसमें राजकीय 23, सहायता प्राप्त 70 और वित्तविहीन 290 स्कूल शामिल है। इस सत्र में 77,261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें हाई स्कूल में 40,857 जबकि इंटरमीडिएट के 36,404 विद्यार्थी परीक्षा पंजीकृत हैं।
देवरिया जिले में हाईस्कूल के 67802 छात्र हैं। वहीं इंटमीडिएट में 56751 छात्र हैं।
सिद्धार्थनगर जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के कुल छात्रों की संख्या 52085 है। इसमें हाई स्कूल में 30836 छात्र व इंटरमीडिएट में 21249 छात्र हैं।
महराजगंज जिले में हाईस्कूल के 40999 छात्र हैं। वहीं इंटमीडिएट में 32843 छात्र हैं।
बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से सत्र 2020-21 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। प्री बोर्ड और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में मिले नंबरों के आधार पर विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया था।
संतकबीरनगर जिले में हाईस्कूल के 29606 छात्र हैं। वहीं इंटमीडिएट में 22044 छात्र हैं।
बोर्ड ने सिलेबस में की थी कटौती
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी।
कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट
www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
इतने छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि यूपी बोर्ड दसवी और बारहवीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित की गई थी।
नए सत्र में नए पैटर्न पर होगी परीक्षा
नए सत्र में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा नए पैटर्न पर आधारित होगी। 9वीं व 10वीं की परीक्षा दो खण्डों में होगी। पहला 30 नंबर का बहुविकल्पीय पेपर होगा, जो ओएमआर शीट पर होगा। वहीं दूसरा 70 नंबर का प्रश्नपत्र वर्णात्मक होगा।
तनाव प्रबंधन के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम थोड़ी देर में जारी होंगे। इससे पहले छात्रों के तनाव प्रबंधन के लिए 8791815522 और 7505126409 नंबर जारी किए गए हैं। छात्र इन नंबरों पर फोन कर मनोवैज्ञानिकों से बात कर सकते हैं।
जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछली बार यूपी बोर्ड की ओर से लिस्ट नहीं जारी की गई थी। दसवीं का रिजल्ट दो बजे तो 12वीं का परिणाम चार बजे जारी होगा।
रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो करें यह काम
यूपी बोर्ड के नतीजे कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र नंबरों से असंतुष्ट हैं, वे अपनी कॉपियों की फिर से जांच के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, स्क्रूटिनी के दौरान प्राप्तांकों में संशोधन होता है, तो नए अंक ही मान्य होंगे। यानी छात्र के अंक घट जाते हैं तो भी नए अंक ही मान्य होंगे।
48 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और करीब 48 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। अब इन सभी का इंतजार खत्म होने वाला है।
यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां
High School Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड के 12वीं के नतीजे
देवरिया जिले की अंशु ने हासिल की टॉप 10 स्थान
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की रहने वाली अंशु यादव ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। इसके साथ ही उन्होंने मंडल टॉप भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- देवरिया की अंशु ने हासिल किया टॉप 10 में स्थान, विज्ञान में आए पूरे 100 में से 100 अंक
महराजगंज जिले के टॉपर।
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज के होनहोरों ने किया नाम रोशन
महराजगंज जिले के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में हाईस्कूल के छात्र सोनू गोंड जनपद को टॉपकर क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं। वहीं महराजगंज जिले में सिसवा कस्बे के आरपीआई कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र नवनीत प्रजापति हाई स्कूल में 94.17 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़ें- टाइल्स लगाने वाले के बेटे ने किया महराजगंज जिला टॉप, बढ़ईगिरी करने वाले के बेटे को मिला दूसरा स्थान