सीएम ने गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जांचीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार शाम को गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे गीता प्रेस फिर रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों जगहों पर उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों को परखा। गीता प्रेस प्रबंधन और रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर गए और गुरु गोरखनाथ का पूजन-अर्चन किया। अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने शीश झुकाया।
गोरखपुर में जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ितों की हर संभव हो मदद
वंदे भारत में पहले दिन हुई 168 टिकटों की बुकिंग
गोरखपुर से नौ जुलाई से नियमित चलने वाली वंदे भारत में टिकटों की बुकिंग बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई। देर रात आठ बजे तक चेयर कार में 140 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। वहीं, ई-क्लास में 28 टिकटों की बुकिंग हुई। ट्रेन में आठ कोच में कुल 556 सीटें हैं। सभी टिकटों की बुकिंग लखनऊ के लिए ही हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: वंदे भारत में पहले दिन हुई 168 टिकटों की बुकिंग, 9 जुलाई से चलेगी नियमित
गोरखपुर शहर में 10: 30 बजे तक ही खुले स्कूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही कक्षा 12 वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे तक ही खुलेंगे। कुछ निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने स्कूल बंद कर दिए हैं। वहीं, गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में विधि की द्वितीय पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
गोरखपुर शहर में आज रहेगा डायवर्जन
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गीता प्रेस पर सुरक्षा में लगे जवान
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शुक्रवार को घर पर रहने में बेहतरी है और यदि सुबह निकलें तो थोड़ा सोच समझ कर। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को देखते हुए शहर में 14 रास्ते बंद कर दिए गए और 8 स्थानों पर रूट डायवर्ट भी किया गया है। भारी वाहनों और प्राइवेट बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
ये सभी शहर के बाहर के रास्तों से होकर जाएंगे। इसके अलावा यातायात तिराहा से रेलवे स्टेशन की ओर वाहन नहीं जाएंगे। सभी वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 बजे से भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू हो जाएगा। वहीं शहर के भीतर दोपहर 1:30 बजे से यह डायवर्जन प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री के शहर छोड़ने यानी शाम चार बजे तक यह डायवर्जन जारी रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर: घर से निकलें तो जरा सोच समझकर, गोरखपुर शहर के 14 रास्ते बंद और 8 पर डायवर्जन
गोरक्षनगरी में ही मिला था मोदी को पहली बार CM बनने का संदेश
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरक्षनगरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वपूर्ण और पुरानी यादें जुड़ी हैं। पूर्वांचल के सियासत का केंद्र बिंदु यह शहर, प्रधानमंत्री के सियासी सफर में टर्निंग प्वाइंट भी रहा है। वर्ष 2001 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए जब वह गोरखपुर के दौरे पर थे, तभी प्रदेश कार्यालय से संदेश आया कि आपको दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने गुजरात जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने को कहा था। मोदी यह सुनकर आश्चर्यचकित भी हुए, लेकिन सभी का आशीर्वाद लेकर अहमदाबाद पहुंच गए, जहां उनकी ताजपोशी हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर: गोरक्षनगरी में ही मिला था मोदी को पहली बार CM बनने का संदेश, दिल्ली से आ गया था बुलावा
गोरखपुर में प्रधानमंत्री आगमन की तैयारी
एम्स के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए तैयारी करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर के बीच जगह-जगह स्वागत में कलाकार सुबह से ही जुट गए हैं। एम्स के सामने और कूड़ाघाट के पास लोक संस्कृति को प्रस्तुत कर कलाकार सुबह से गोरखपुर की छटा बिखेर रहे हैं।
पीएम के गोरखपुर आगमन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर निगहबानी तेज कर दी गई है। महराजगंज जनपद 84 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। यहां एसएसबी ने गश्त बढ़ा दी है। सरहद पर डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर की मदद से नेपाल से आने वालों और उनके सामानों की जांच की जा रही है।
पीएम मोदी के स्वागत में जुटे कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर के बीच जगह-जगह स्वागत में कलाकार सुबह से ही जुट गए हैं।
LIU की गोपनीय रिपोर्ट पर अलर्ट,
सुरक्षा में तैनात जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम गीता प्रेस जैसे घने आबादी वाले इलाके में होने की वजह से एलआईयू ने खतरे की आशंका जताई है। इसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त तैयारियां भी की हैं। गीता प्रेस के आसपास के मकान-दुकानों की छतों पर स्नाइपर तैनात होंगे। दूसरे, गीता प्रेस के आसपास के 250 घरों की छतों पर से ईंट-पत्थर हटवा गए हैं और यहां पर रहने वाले सभी की जांच की गई है। एलआईयू ने 22 लोगों पर नजर रखी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: LIU की गोपनीय रिपोर्ट पर अलर्ट, गीता प्रेस के पास घनी आबादी से PM को खतरा
पीएम के रहने तक दो घंटे फ्लाइट भी बंद
प्रधानमंत्री शहर में करीब पौने दो घंटे रहेंगे। उनकी फ्लाइट उड़ान जब तक भर नहीं लेगी, तब तक नो फ्लाई जोन घोषित रहेगा। इस दौरान कहीं के लिए जहाजें उड़ान नहीं भरेंगे।
68 जगहों पर पीएम का स्वागत करेंगे भाजपाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा की जिला एवं महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं की सर्किट हाउस में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि स्वागत के लिए एयरपोर्ट से गीता प्रेस के बीच कुल 68 प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर जिला व महानगर इकाई के तीन से चार प्रमुख पदाधिकारी लगभग 500 लोगों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करेंगे।
बैठक में सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक बिपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हरिकेश राम त्रिपाठी, सबल सिंह पालीवाल आदि मौजूद रहे।
पीएम मोदी के स्वागत में सजी दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री के रूट गोलघर में फूल माला से दुकानों को सजाया गया है।
पहली बार गीता प्रेस जाएंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी गीता प्रेस में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ लीला चित्र मंदिर का अवलोकन करेंगे। साथ ही उनके हाथों श्री शिव महापुराण के आर्ट पेपर पर प्रकाशित रंगीन चित्रमय विशिष्ट अंक का विमोचन भी होगा। प्रधानमंत्री उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को गीता का महत्व बताएंगे।
गीता प्रेस के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां वह गोरखपुर से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या होकर लखनऊ तक पहली बार जाने वाली तीव्र गति व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अपराह्न 3:40 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके बाद हाईटेक, आधुनिकता और विरासत का संगम बनने जा रहे 693 करोड़ रुपये लागत वाले रेलवे स्टेशन रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस का अक्स लिए स्टेशन अंदर से एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा। गोरक्षवासियों के लिए इस सौगात की शुरुआत करके प्रधानमंत्री करीब 3:55 बजे वाराणसी के लिए एयरपोर्ट निकल जाएंगे।
घोष कंपनी से गीता प्रेस रोड के दोनों तरफ किया गया बैरिकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में घोष कंपनी से गीता प्रेस रोड के दोनों तरफ बैरिकेडिंग किया गया है। पीएम मोदी इसी रास्ते गीता प्रेस जाएंगे।
पीएम मोदी के स्वागत में सजा गोरखपुर
सीएम योगी एयरपोर्ट के लिए हुए रवाना
एयरपोर्ट के लिए निकले सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं।
गोलघर में बारिश शुरू
गोरखपुर मेंं बारिश
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं शहर के गोलघर में बारिश शुरू हो गई है।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी हो चुकी है।
गोलघर में पुष्प लेकर स्वागत में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के गोलघर में पुष्प लेकर पीएम मोदी के स्वागत में महिलाएं खड़ी हैं।
एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी
वंदे भारत के पास खड़े एसपीजी के जवान
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल को एसपीजी के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
दक्षिणी रास्ते से गीता प्रेस के अंदर आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गीता प्रेस पर सुरक्षा में लगे जवान
- फोटो : अमर उजाला।
गीता प्रेस में अतिथियों का प्रवेश उत्तरी द्वार से कराया जा रहा है। दो जगहों पर जांच के बाद लोग गीता प्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। दक्षिणी रास्ते को बंद करा दिया गया है। इसी रास्ते से प्रधानमंत्री गीता प्रेस से प्रवेश करेंगे।
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे लोको पायलट
प्लेटफॉर्म पर पहुंचे लोको पायलट।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लोको पायलट पहुंच गए हैं। यही पायलट वंदे भारत ट्रेन को लेकर रवाना होंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी का प्लेन पहुंचा गोरखपुर एयरपोर्ट
पीएम नरेंद्र मोदी का प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम नरेंद्र मोदी का प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच गया है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर पीएम के वापस जाने तक नो फ्लाइंग जोन रहेगा।
पीएम मोदी की हरी झंडी के इंतजार में वंदे भारत
गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन के पास तैनात सुरक्षा बल।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक वंदे भारत को खड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरे ट्रेन को एसपीजी के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। सी-वन के जिस कोच में मोदी प्रधानमंत्री जाएंगे और बच्चों से वार्ता करेंगे उस कोच को अभी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी
गोरखपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी पहुंच गए हैं। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया।
गीता प्रेस के लिए पीएम रवाना
गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
दोपहर 2:10 बजे प्रधानमंत्री का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। यहां से दोपहर 2:25 बजे एयरपोर्ट से बाहर गीता प्रेस के लिए निकले गए। गीता प्रेस जाने के बाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम ने गाड़ी धीमा कर किया अभिवादन
गोरखपुर शहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला दोपहर 2:42 बजे मोहद्दीपुर से गुजरा। उन्होंने गाड़ी धीमी करवा कर सभी का अभिवादन किया। लोगों ने उनके स्वागत में फूलों की बारिश की।
नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी के स्वागत में जगह-जगह नृत्य करते कलाकार।
गोरखपुर के गोलघर में पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
गीता प्रेस पहुंचे पीएम मोदी
गीता प्रेस पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला।
मोदी का काफिला फर्राटे से नहीं बल्कि धीरे-धीरे शहर के बीचों-बीच से गुजरा है। अब पीएम मोदी का काफिला गीता प्रेस पहुंच गया है।
एयरपोर्ट से गीता प्रेस पहुंचने में लगे 34 मिनट
पीएम मोदी को एयरपोर्ट से गीता प्रेस पहुंचने में करीब 34 मिनट का समय लग गया।
वंदे भारत ट्रेन के सी2 कोच में बैठे बच्चे
गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में बैठे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर वंदे भारत ट्रेन के सी2 कोच में बच्चे बैठ गए हैं।
पीएम मोदी के लिए मंच तैयार
गीता प्रेस के मंच पर सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
गीता प्रेस के मंच पर पीएम मोदी का इंतजार हो रहा है।
मंच पर पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन, सीएम योगी और सांसद रवि किशन।
पीएम मोदी ने लीलाचित्र मंदिर का किया भ्रमण
गीता प्रेस के अंदर पीएम मोदी और सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी गीता प्रेस पहुंच कर लीलाचित्र मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने प्रिटिंग मशीन को देखा।
पीएम मोदी ने शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का किया विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन किया। इसके बाद उन्होंने नेपाली भाषा के शिव महापुराण का भी विमोचन किया।
सीएम योगी ने किया संबोधन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही है। गीता प्रेस अपने 100 साल के शानदार सफर को आगे बढ़ा रहा है। यहां 75 साल में कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया गया।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर बंद खाद कारखाना अब 110 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पाद कर रहा है। 2014 में गोरखपुर के पास एक फ्लाइट था, अब 14 से अधिक फ्लाइट उड़ान भर रही है। गोरखपुर में एम्स सपना था। वहीं रामगढ़ताल अपराधिक अड्डा बना गया था। अब यहां पूरे देश से लोग घूमने आ रहे हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन पूर्वांचल के लोगों के लिए उपहार है।
सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस में 100 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 100 करोड़ प्रकाशन करने की ओर अग्रसर है। यह भारतीयों को सम्मानित करता है। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत भी आज गोरखपुर से शुरू हो रही है। दुनिया का दादा समझने वाले अमेरिका में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता है।
दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री
गोरखपुर गीता प्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी को गीता प्रेस के 100 साल के सफर पर चार मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है।
पीएम मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू
पीएम मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू किया। उन्होंने सभी का प्रणाम करते हुए कहा कि इस बार गोरखपुर में मेरी यात्रा विकास का उदाहरण है। अब मैं यहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाउंगा। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं।
गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार, 100 वर्षों के विरासत का सम्मान
पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस विश्व का एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है। जो एक संस्था नहीं है, जीवन आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम में भी गीता है, इसके काम में भी गीता है। गीता में कृष्ण हैं। गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तके लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है। यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है।
पीएम मोदी का अनोखे अंदाज में किया जनता का अभिवादन
पीएम मोदी का संबोधन
पीएम बोले- भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा
पीएम मोदी ने कहा कि संतों की सदस्यता कभी निष्फल नहीं होती। यही संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।
पीएम मोदी का करीब 18 मिनट तक संबोधन चला।
मुख्यमंत्री योगी, शुक्रवार को गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह धरोहर हर घर की पहचान है। अब तक कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: गीता प्रेस में बोले सीएम योगी, गांधी शांति पुरस्कार से पूरा देश हुआ गौरवान्वित
पीएम मोदी ट्रेन में बच्चों से की वार्ता
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी पहुंचे गए हैं। वहां पहुंचेते ही उन्होंने लोको पायलट कोच से उतरकर जंक्शन का मॉडल देख रहे है। इसके बाद उन्होंने वंदे भारत में बच्चों से वार्ता की।
वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मिनट मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सी वन कोच में अंदर जाकर अंदर बच्चों से वार्ता की। इसके बाद वह लोको पायलट केबिन में जाकर लोको पायलट से वार्ता की। गोरखपुर जंक्शन से मॉडल को देखने के बाद शिलान्यास किया। पहले जोधपुर अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद गोरखपुर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अभिवादन करते हुए 4.49 बजे लौट गए।
पीएम मोदी के हाथों गोरखपुर को मिली रफ्तार
रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना का भी पीएम मोदी ने किया शिलान्यास।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखपुर को रफ्तार और विकास की सौगात दी। पीएम ने गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का भी शिलान्यास किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह से ही पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: पीएम मोदी के हाथों गोरखपुर को मिली रफ्तार, सुविधा और विकास की सौगात