फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14 Live Updates: नवीन ने तीन लाख बीस हजार तो उमेशभाई ने जीते छह लाख 40 हजार, जानें किन सवालों के लिए जवाब

Fri, 09 Sep 2022 10:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 26 Latest News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने शो  कौन बनेगा करोड़पति के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। टीवी का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को काफी पसंद आता है। इस साल शो का 14वां सीजन प्रसारित हो रहा है। इसी क्रम में आज शो के इस सीजन का 26वां एपिसोड प्रासारित हुआ, जिसमें प्ले अलोन शुक्रवार के तहत दो कंटेस्टेंट्स ने गेम खेला।

विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का आज 26वां एपिसोड आयोजित होगा। शो में इस नए सीजन में हर शुक्रवार की तरह इस बार प्ले अलोन शुक्रवार के तहत कंटेस्टेंट्स खेल खेलते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

हॉट सीट पर पहुंचे नवीन कुमार

शुरू हुआ आज का एपिसोड और फाटेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीत कर नवीन कुमार बने प्ले अलोन शुक्रवार के पहले कंटेस्टेंट्स।

पहला सवाल

हिंदी में प्रचलिच कहावत के अनुसार एक हाथ से क्या नहीं किया जा सकता। सही जवाब- ताली बजाना

दूसरा सवाल

इनमें से कौनसा विकल्प इन व्यंजनों के नाम को पूरा करता है। मिसल_________ और वड़ा _____________। सही जवाब- पाव

तीसरा सवाल

इनमें से किस जानवर के काटने पर आपको विषरोधक लेना पड़ेगा। सही जवाब है- सांप

चौथा सवाल

फुटबॉल में एक आक्रामक पोजिशन और कैरम में दूसरी गोटियों को मारने के लिए उपयोग किए जाना वाला नाम कौन सा है। सही जवाब है- स्ट्राइकर

पांचवा सवाल

इनमें से किस वस्तु का नाम एक गाने का भी नाम है। सही जवाब- काला चश्मा

छठवां सवाल

दूधसागर,जोक  और चित्रकूट भारत में किस भौगोलिक विशेषता का उदाहरण है। सही जवाब-  झरना

सातवां सवाल

हिंदू मान्यता के अनुसार समुंद्र मंथन के लिए भगवान विष्णु के किस अवतार की पीठ पर मंदार पर्वत को रखा गया था। सही जवाब- कूर्म

आठवां सवाल

इन दोंनों क्रिकेटरों द्वारा आमतौर पर पहनी जाने वाली जर्सियों के पीछे दिखाए जाने वाले नंबर का जोड़ कितना होगा। सही जवाब- 63

नौवां सवाल

इनमें से कौन-सा साम्राज्य भारत पर सबसे पहले शासन करने वाला साम्राज्य था। सही जवाब- मौर्य

10वां सवाल

इनमें से कौन सी नदी अंततः गंगा नदी में नहीं मिलती है। सही जवाब- झेलम और इसी के साथ नवीन ने तीन लाख बीस हजार की राशि जीत ली है। 

11वां सवाल

किस अमेरिकी राष्ट्रापति की पहली पत्नी इवाना जो एक मॉडल थीं, जिनका हाल ही में निधन हो गया। इस सवाल का जवाब देने के लिए नवीन ने ऑडियंस पोल के साथ जाते हुए जॉर्ज बुश का चुनाव किया। हालांकि, उनका वह जवाब गलत निकला और नवीन तीन लाख बीस हजार की राशि के साथ घर लौट गए। 

प्ले अलोन शुक्रवार के दूसरे कंटेस्टेंट बने उमेशभाई शाह

एड के बाद फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड और प्ले अलोन शुक्रवार के दूसरे कंटेस्टेंट बने उमेशभाई शाह।

पहला सवाल

इस हिंदी कहावत को पूरा करें- गजरने वाले बादल नहीं। सही जवाब- बरसते नहीं

दूसरा सवाल

इनमें से क्या लोकसभा में एक पद का नाम है। सही जवाब- स्पीकर

तीसरा सवाल

इनमें से कौनसा शब्द परिवहन के साधन और एक शहर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सही जवाब- मेट्रो

चौथा सवाल

इनमें किस व्यवसाय के लोग इस तरह के उपकरण का इस्तमाल करेंगे। सही जवाब- पेंटर

पांचवा सवाल

इनमें किस फल की कली का नाम मुगल-ए-आजम फिल्म के एक पात्र का नाम है। सही जवाब- अनार

छठवां सवाल

सेबी के प्रशासनिक मामले इनमें से कि मंत्रालय के दायरे में आते हैं। सही जवाब- वित्त मंत्रालय

सातवां सवाल

इनमें से कौनसा केंद्र शासित प्रदेश सबसे उत्तर में हैं। सही जवाब- लद्दाख

आठवां सवाल

भारत के कौन से भावी प्रधानमंत्री 1952 में बॉम्बे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। सही जवाब- मोरारजी देसाई

नौवां सवाल

क्रिकेट में एंपायर का ये संकेत क्या दर्शाता है। सही जवाब- शॉर्ट रन 

दसवां सवाल

2022 में, आईआईटी रुड़की में स्थापित किए गए सुपर कंप्यूटर का नाम किस नदी पर रखा गया है। सही जवाब देने के लिए उमेशभाई ने ऑडियंस लाइफलाइन की मदद लेते हुए सही जवाब गंगा का चुनाव किया।

11वां सवाल

असरार हसन खान किस गीतकार का असली नाम था, जिन्हें 1993 में दादा साहब पुरस्कार मिला था, जो एक नियमित गीतकार के लिए पहला अवसर था। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए उमेशभाई ने फोनो फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सही जवाब देते हुए उमेश ने मजरूह सुल्तानपुरी का चुनाव किया। इसी के साथ उमेश ने छह लाख 40 हजार रुपये जीत लिए हैं।
विज्ञापन

12वां सवाल

यदि आर्कटिक में औरोरा बॉरियालिस या नॉर्दन लाइट्स पाए जाते हैं तो दक्षिणी गोलार्ध में क्या उसका समतुल्य है। सही जवाब देने के लिए उमेश ने 50-50 लाइपलाइन की मदद ली। हालांकि,सही सवाल पता ना होने की वजह से उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया। इसका सही जवाब है- औरोरा ऑस्ट्रेलिस

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें