फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Jackky Wedding Live: संपन्न हुई रकुल और जैकी की शादी, नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक आई सामने

Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Marriage Photos Videos: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। रकुल के माता-पिता को गोवा में वेन्यू के बाहर पैपराजी से बातचीत करते भी देखा गया, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रकुल और जैकी भगनानी शादी के बाद आएंगे और तस्वीरें भी क्लिक कराएंगे।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:52 PM, 21-Feb-2024

रकुल जैकी की शादी तस्वीरें आईं सामने

रकुल और जैकी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही हैं। फैंस कमेंट के जरिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

06:12 PM, 21-Feb-2024

शिल्पा शेट्टी का डांस हुआ वायरल

रकुल और जैकी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी के फंक्शन से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो संगीत सेरेमनी का है।

05:31 PM, 21-Feb-2024

गोवा पहुंचे अक्षय-टाइगर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ रकुल-जैकी की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए गोवा पहुंच गए हैं। दोनों सितारे बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं, जिसे जैकी और वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है।
 

विज्ञापन
04:06 PM, 21-Feb-2024

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। गोवा में कपल की शादी संपन्न हो गई है। दोनों ने सिख रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है।

03:19 PM, 21-Feb-2024

गोवा एयरपोर्ट पर साथ दिखे आदित्य अनन्या
रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने के लिए अनन्या और आदित्य गोवा पहुंच चुके हैं। खबरों की मानें तो गोवा में आज रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है। ग्लैमर इंडस्ट्री की और कई हस्तियां इस शादी में शामिल होंगी। आदित्य और अनन्या की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में आदित्य-अनन्या की शादी को लेकर सवालों के बौछार करने भी शुरू कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
03:08 PM, 21-Feb-2024

रकुल-जैकी की शादी शुरू
खबरों के मुताबिक रकुल-जैकी की शादी तीन बजे शुरू होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आनंद कारज रीति रिवाज से दोनों की शादी शुरू हो गई है। अब फैंस को कपल के शादी की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। शादी के बाद कपल मीडिया से भी मुखातिब होगा।

02:43 PM, 21-Feb-2024

रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने पहुंचे वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन पत्नी नताशा के साथ एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। अभिनेता रकुल और जैकी की शादी में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, खबर आ रही है कि जैकी और रकुल एक नहीं बल्कि दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। इसमें पंजाबी और सिंधी संस्कृति का मेल देखने को मिलेगा।
 

01:58 PM, 21-Feb-2024

01:37 PM, 21-Feb-2024
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य कपूर भी अनन्या पांडे के साथ गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। खबरों की मानें तो गोवा में आज रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है। ग्लैमर इंडस्ट्री की और कई हस्तियां इस शादी में शामिल होंगी।
 

01:30 PM, 21-Feb-2024
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने के लिए शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ गोवा के लिए निकल गए हैं। शाहिद और मीरा भी बारातियों की लिस्ट में शामिल हैं और शाम की पार्टी में भी शिरकत करेंगे। 
 

 

01:15 PM, 21-Feb-2024

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह आज गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और खबरें आ रही हैं कि शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।  खबरों के मुताबिक रकुल के परिवार की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह जोड़ा पहले सिख शैली में शादी करेगा।



 

01:10 PM, 21-Feb-2024

भूमि ने शेयर की मेहंदी की तस्वीरें
भूमि पेडनेकर ने रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें दिखाई है। अभिनेत्री ने अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही फैंस को अपने हाथों की मेहंदी की कुछ झलक भी दिखाई हैं। 

12:47 PM, 21-Feb-2024

12:32 PM, 21-Feb-2024

वरुण ने साझा किया अपडेट
वरिण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ जैकी और रकुल की शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वैन्यू से खाने की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की है। 

12:05 PM, 21-Feb-2024

बाराती बनने को तैयार ये बॉलीवुड हस्तियां
गोवा एयरपोर्ट पर कल शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं। आयुष्मान खुराना वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ दिखे। अर्जुन कपूर, लव रंजन, डेविड धवन और भी कई स्टार्स नजर आए। वरुण धवन प्रेग्नेंट बीवी नताशा दलाल संग सोमवार को ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। सारे बॉलीवुड स्टार बाराती बनने को तैयार हैं। 

11:46 AM, 21-Feb-2024
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रकुल और जैकी अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखना चाहते हैं। वह अपनी शादी की तस्वीरें को खुद ही शेयर करेंगे। इसलिए मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। उनके फोन सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कलेक्ट कर लिए जाएंगे। फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों के इंतजार है।

11:25 AM, 21-Feb-2024
जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

रकुल के लिए खुद गाना गाएंगे जैकी
 जैकी एक गाने के साथ रकुल को सरप्राइज देंगे। इस गाने में दोनों की लव स्टोरी की इलक भी मिलेगी। खबरों की मानें तो यह गाना खुद जैकी गाएंगे। यह गाना उनके और रकुल के खूबसूरत रिश्ते और जर्नी को जाहिर करेगा। पत्नी रकुल के लिए जैकी के इस गाने का टाइटल 'बिन तेरे' है, जिसे मयूर पुरी ने लिखा है। इसके अलावा, म्यूजिकल सिंगल के संगीतकार तनिष्क बागची हैं, जिन्होंने जहरा एस खान और रोमी जैसे कलाकारों के साथ गाना भी गाया है।

10:40 AM, 21-Feb-2024

कपल के माता-पिता हैं खुश
रकुल के माता-पिता को गोवा में वेन्यू के बाहर पैपराजी से बातचीत करते भी देखा गया, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रकुल और जैकी भगनानी शादी के बाद आएंगे और तस्वीरें भी क्लिक कराएंगे।
 

10:14 AM, 21-Feb-2024
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो रीति-रिवाजों से लेंगे सात फेरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेरे दोपहर में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में होंगे और समारोह के तुरंत बाद जोड़े शादी की तस्वीरें पोस्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी की शादी दो समारोहों में होगी। कपल अलग-अलग रीति रिवाजों से दो बार शादी करने वाले हैं और इसके लिए दोनों काफी एक्साइटेड भी हैं।

10:12 AM, 21-Feb-2024

Rakul Jackky Wedding Live: संपन्न हुई रकुल और जैकी की शादी, नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक आई सामने

हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आज सात फेरे लेने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी पहले विदेश में प्लान की थी, लेकिन अब दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग का फैसला किया है। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि रकुल और जैकी अलग-अलग रीति-रिवाजों से दो शादियां करने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें