फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! परिणाम बनाने की प्रक्रिया शुरू; देखें नोटिस

Thu, 10 Apr 2025 07:33 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Date: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुआ और इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया आज यानी नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से जारी ताजा नोटिस से यह संकेत मिलते हैं कि छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट (amarujala.com) पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें।
  • अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

UP Board Result 2025: छूट हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आज होगी समाप्त

यूपी बोर्ड ने छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया, जो सोमवार से शुरू हो गई है और आठ अप्रैल को पूरी हो जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने से 36,932 अभ्यर्थी वंचित रह गए थे, जिन्हें अब अंतिम अवसर दिया गया है।

UP Board 10th 12th Result: कल से शुरू होगी परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। ऐसे में यूपी बोर्ड अपनी तैयारी के अनुरूप अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है।

UP Board Result 2025: 15 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

यूपी बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू कराया था। इसके लिए प्रदेशभर में 261 केंद्र बनाए गए थे। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कुल 1,43,473 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य दो अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

UP Board Result: 54 लाख से अधिक छात्रों को परिणाम का इंतजार

यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

UP Board Result Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड

साल तारीख
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
2021 31 जुलाई 2021
2020 27 जून 2020

UPMSP 2025: अमर उजाला पर देख सकेंगे परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट (amarujala.com) पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें।
  • अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2025: परीक्षाफल तैयार करने में लगेंगे 15 दिन

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाफल तैयार करने में तकरीबन 15 दिन लगेंगे। ऐसे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी करने का प्रयास होगा। इसके बाद परीक्षार्थियों की अंकपत्र सह प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित होने के बाद 15 दिन में अंकपत्र स्कूलों तक पहुंचा दिए जाएंगे, जहां से विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो परिणाम समय से जारी हो जाएगा।

UP Board Result 2025: पिछले साल का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले साल की बात करें तो कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत रहा था, जबकि कक्षा 12वीं में यह आंकड़ा 82.60 प्रतिशत रहा था। ऐसे में इस वर्ष के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह है।

UP Board Result 2025: शैक्षणिक विवरण में सुधार के लिए मौका

यूपी बोर्ड ने परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के शैक्षणिक विवरण में सुधार के लिए एक और अवसर उपलब्ध कराया है। यदि किसी परीक्षार्थी के विषय या वर्ग, नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्म तिथि, लिंग, जाति, फोटो आदि में अब भी कोई त्रुटि है, तो ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। 

इस प्रक्रिया के तहत, विद्यालय प्रमुख सात अप्रैल से नौ अप्रैल 2025 तक शाम छह बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सुधार हेतु आवेदन कर सकते हैं।

UP Board Result Date 2025: पिछले साल 20 अप्रैल को घोषित हुए थे परिणाम

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा की 1,63,22,248 उत्तरपुस्तिकाओं का और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1,33,71,607 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक किया गया था। पिछले साल की बात करें तो 10वीं और 12वीं के नतीजे 20 अप्रैल को जारी हो गए थे।

UP Board Result 2025: छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आज समाप्त होगी

यूपी बोर्ड ने छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया, जो सोमवार से शुरू हो गई है और आठ अप्रैल को पूरी हो जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने से 36,932 अभ्यर्थी वंचित रह गए थे, जिन्हें अब अंतिम अवसर दिया गया है।

UP Board Result 2025 Date: जल्द जारी हो सकता है परिणाम

यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने की तिथि जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 20 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की थी। ऐसे में कुछ छात्र उम्मीद लगा रहे हैं कि 20 अप्रैल के आसपास ही नतीजे जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तिथि पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि परिणाम जारी होने की तारीख बदलती रहती है, इसलिए बेहतर होगा कि बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा करने का इंतजार किया। परिणाम जारी होने की तारीख की सटीक जानकारी तभी पता लगेगी। तब तक के लिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी ताजा जानकारी के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट पर और इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियां अब सिर्फ मस्ती के लिए नहीं, घर बैठे सीखें और कमाएं भी; जानिए पांच आसान तरीके

UP Board 12th Result 2025 Date: बोर्ड ने जारी किया ताजा नोटिस

यूपी बोर्ड ने ताजा नोटिस में कहा है कि जो भी समाचार पत्र या संस्था परिणाम होस्ट करना चाहते हैं, वे 15 अप्रैल तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि नतीजों की घोषणा जल्द की जा सकती है।
 
UP Board Result 2025 Date: क्या यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने की तारीख घोषित हो चुकी है?

नहीं, अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड के हालिया नोटिस यह संकेत अवश्य मिल रहे हैं कि नतीजों की घोषणा जल्द करने की तैयारी है।

UP Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख सकेंगे। इसके लिए आपको अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम अनुभाग में जाना होगा और वहां यूपी बोर्ड परिणाम पर जाना होगा। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट पाने के लिए आप यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत भी कर सकते हैं। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

UP Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका स्टेप-बाई-स्टेप

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board Result 2025: कल से शुरू होगी परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। ऐसे में यूपी बोर्ड अपनी तैयारी के अनुरूप अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है।

UP Board Result 2025 Date: क्या यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने की तारीख घोषित हो चुकी है?

नहीं, अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड के हालिया नोटिस यह संकेत अवश्य मिल रहे हैं कि नतीजों की घोषणा जल्द करने की तैयारी है।

UP Board Result 2025: 37 हजार छूटे विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न

यूपी बोर्ड ने छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा को सात और आठ अप्रैल को पूरा करवा लिया है। इस प्रयोगात्मक परीक्षा में 36,932  वंचित  अभ्यर्थी को अंतिम अवसर दिया गया था। यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी होने के साथ ही कंप्यूटर एजेंसियों में ओएमआर शीट का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिणाम अप्रैल के अंत में संभावित है।

UP Board Result Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड

साल तारीख
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
2021 31 जुलाई 2021
2020 27 जून 2020

UP Board Result: यूपीएमएसपी परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा दे रहे थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

UP Board Topper 2024: 10वीं में प्राची निगम ने किया था टॉप

रैंक नाम अंक (600 में से) जिला
1 प्राची निगम 591/600 सीतापुर
2 दीपिका सोनकर 590/600 फतेहपुर
3 नव्या सिंह 588/600 फतेहपुर
3 नव्या सिंह 588/600 सीतापुर
3 स्वाति सिंह 588/600 सीतापुर
3 दीपांशी सिंह 588/600 जालौन
3 अर्पित तिवारी 588/600 प्रतापगढ़
4 वैष्णवी 587/600 सीतापुर
4 इशिका 587/600 जालौन
4 राज सिंह 587/600 प्रयागराज
4 दीपिका देवी 587/600 फतेहपुर
4 नमिता वर्मा 587/600 अंबेडकर नगर
5 अंशिका वर्मा 586/600 सीतापुर
5 सोनम पाठक 586/600 सीतापुर
5 अंशु 586/600 कन्नौज
5 चाहत पटेल 586/600 जालौन
5 यमुना प्रसाद 586/600 चित्रकूट
5 नाएला उबैद 586/600 बाराबंकी

UP Board 12th Topper List 2024: शुभम वर्मा ने किया था टॉप

रैंक नाम प्रतिशत
1 शुभम वर्मा (सीतापुर) 97.80%
2 सौरभ गंगवार 97.20%
2 अनामिका 97.20%
3 प्रियान्शु उपाध्याय 97%
3 खुशी 97%
3 सुप्रिया 97%

UPMSP Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

UP Board Result: हाईस्कूल में प्राची और 12वीं में शुभम वर्मा ने किया टॉप

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 29 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और 27 लाख परीक्षा में शामिल हुए। 2024 में हाई स्कूल के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 फीसदी दर्ज किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में प्राची निगम ने टॉप किया।

वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे। 2024 में शुभम वर्मा ने 489/500 अंकों के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया और 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

UP Board 10th-12th Result 2025 Date: बोर्ड ने जारी किया ताजा नोटिस

यूपी बोर्ड ने ताजा नोटिस में कहा है कि जो भी समाचार पत्र या संस्था परिणाम होस्ट करना चाहते हैं, वे 15 अप्रैल तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि नतीजों की घोषणा जल्द की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें