फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026 Date: कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अमर उजाला पर कर सकेंगे चेक

Wed, 22 Apr 2026 02:46 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का एलान कर दिया है। नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

 
विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ऐसे में छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा। पिछले साल बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम घोषित किया था, जिसे देखते हुए इस बार भी जल्द ही नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट में छात्रों को कई जरूरी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें सबसे पहले छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) सही है या नहीं, यह देखना जरूरी होता है। इसके अलावा स्कूल और डिस्ट्रिक्ट कोड, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट), विषयवार कुल अंक और ग्रैंड टोटल भी सही होना चाहिए। साथ ही मार्कशीट में पास या फेल का स्टेटस (Final Result), डिवीजन और ग्रेड्स भी दिए होते हैं, जिन्हें ध्यान से जांचना बहुत जरूरी है।

UP Board 10th 12th Result 2026: पिछले कब जारी हुआ रिजल्ट?

यूपी बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट जारी करने का एक लगभग तय पैटर्न बना लिया है। साल 2025 में 10वीं का रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि 2024 में यह 20 अप्रैल को घोषित हुआ था। इन तारीखों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि वर्ष 2026 में भी हाईस्कूल का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है।

UP Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

UP Board Result 2026: रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने से पहले UPMSP आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करता है, ताकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके।

UP Board Result 2026: पिछले साल कितने बजे जारी हुआ रिजल्ट?

पिछले साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है। ऐसे में लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।

UP 10th-12th Board Result 2026: त्रुटिरहित रिजल्ट पर फोकस

रिजल्ट जारी करने से पहले कई स्तरों पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया अपनाता है, ताकि परिणाम पूरी तरह सही और बिना गलती के हों। इसमें छात्रों के अंकों की दोबारा जांच की जाती है, जिससे किसी भी तरह की त्रुटि को रोका जा सके।

इसके अलावा टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं का भी दोबारा सत्यापन किया जाता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि मेरिट लिस्ट पूरी तरह पारदर्शी और सटीक हो।

UP Board Result 2026: किन्हें मिलेगा कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक सुविधा होती है। अगर कोई छात्र रिजल्ट में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अपनी पूरी सालभर की मेहनत बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने फेल हुए विषयों को दोबारा पास कर सकते हैं और अपना पूरा साल खराब होने से बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में टॉप करने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानें पिछले साल के टॉपर यश प्रताप सिंह का स्कोर

 

UP Board Result 2026: पिछले 4 वर्षों में कब जारी हुए रिजल्ट?

वर्ष तिथि
2025 25 अप्रैल 2025
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022

UP 10th-12th Board Result: बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,79,352 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं।


 

UP Board Result 2026: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर

रैंक नाम प्रतिशत शहर
1 यश प्रताप सिंह 97.83% जालौन
2 अंशी 97.67% इटावा
2 अभिषेक यादव 97.67% बाराबंकी
3 ऋतु गर्ग 97.50% मुरादाबाद
3 अर्पित वर्मा 97.50% सीतापुर
3 सिमरन गुप्ता 97.50% जालौन

UP 10th-12th Board Result 2026: क्या आने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र जो अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। डिजिलॉकर की वेबसाइट पर केवल इतना अपडेट दिया गया है कि परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

UP Board 10th 12th Result: किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए इधर-उधर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाली की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे समय पर होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। जिस पेज पर रिजल्ट जारी होगा उसका पता है:

UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link

UP Board Result 2026: ग्राफिक से समझें कैसे डाउनलोड करनी है मार्कशीट

इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं, ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इसलिए छात्रों को पहले से ही रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है। ग्राफिक पर क्लिक कर आप तस्वीरों की मदद से समझ सकते हैं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करनी है।
ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

UP Board Result 2026: टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

अंतिम चरण में परिणाम जारी करने की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

UP Board Result 2026: इंटर की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर:

ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने की तो बोर्ड अगले दो दिनों में सुखदायक सूचना दे सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि 25 अप्रैल के आसपास नतीजों की घोषणा हो सकती है।

UP Board Result: कितने विषयों में फेल होने पर फेल माना जाएगा?

अगर कोई छात्र तीन विषयों में असफल होता है, तो उसे उस शैक्षणिक सत्र में फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसे अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।

UP Board Result: फेल हुए या कम नंबर रहे तो क्या होगा?

ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर:


 

इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित होने वाला है। बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को अपने व माता-पिता के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में सुधार का मौका दिया था। संशोधन के बाद अब परिणाम अंतिम चरण में है और इस सप्ताह कभी भी घोषित किया जा सकता है। 

12वीं में टॉप करने के लिए कितने नंबर जरूरी?

साल 2025 में यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। उनके अलावा दूसरे स्थान पर कई छात्रों ने 96.80% अंक प्राप्त किए थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि टॉप करने के लिए 96 से 98 प्रतिशत के बीच स्कोर करना जरूरी हो जाता है।

अगर आप यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करना चाहते हैं, तो आपको लगभग 500 में से 480 या उससे अधिक अंक लाने होंगे। यानी हर विषय में लगभग 95% या उससे ज्यादा स्कोर करना जरूरी है। पिछले वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि:
  • 95% से ऊपर: मेरिट लिस्ट में जगह की मजबूत संभावना
  • 96-98%: टॉप रैंक के लिए जरूरी रेंज
  • 98%+: पहले स्थान के लिए कड़ा मुकाबला

UP Board Result Date And Time: पिछले साल 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट

2025 में इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 86.37%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 76.60%
यह ट्रेंड पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा है, जहां लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

UP Board 10th 12th Result 2026: पूरी कर लें तैयारियां, आने वाला है रिजल्ट

नतीजों की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। उससे पहले विद्यार्थियों को भी अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।
ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:


 

UP board result Date OUT: यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी होगा।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।

UP board Result Date Announced: कल जारी होगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।

UP Board Result Website: कहां जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

UP board Result Date OUT: पिछले वर्ष से पहले जारी हो रहा रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट कल शाम 4 बजे घोषित होगा।

UP Board Result On 23 April: पूरी कर लें तैयारी, कल आ रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लें। रिजल्ट देखने के लिए सभी जरूरी क्रेडेंशियल्स तैयार रखें।

UP Board Result 2026: खत्म हुआ 52 लाख बच्चों का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार अब समाप्त हो गया है। बोर्ड कल 23 अप्रैल को 10वीं-12वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

UP Board 12th Result Live Updates
UP Board 10th Result Live Updates
विज्ञापन

UP Board Result 2026: ये विवरण जरूर चेक करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट में छात्रों को कई जरूरी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें सबसे पहले छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) सही है या नहीं, यह देखना जरूरी होता है।

UP Board Result 2026 Live Updates
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें