यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
10वीं टापर प्रिंस पटेल इंटर कॉलेज मुरलीपुर का छात्र हैं। यह पूरा विद्यालय आवासीय है और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का है। प्रिंस फतेहपुर का रहने वाला है लेकिन पढ़ाई कानपुर की घाटमपुर तहसील के इस स्कूल में कर रहा है।
UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट में तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की हरिदित्या राजपूत ने हाई स्कूल में जिला टॉप किया है। वहीं, गुरसराय के एमबीएसएसकेआई इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा भदौरिया इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बनीं हैं।
शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रामपुर में श्री हरि इंटर कालेज की छात्रा महिमा सिंह ने 93.33 फीसद अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप टेन में कुल 15 विद्यार्थी हैं, जिनमें नौ छात्राएं हैं।
UP Board Result 2022 कक्षा 12वीं में प्रयागराज की अंशिका 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं।
पूरी डिटेल यहां पढ़ें- UP Board 12th Result Out: यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में क्या रहा पास प्रतिशत, कौन बना टॉपर, यहां पढ़ें
यूपी बोर्ड में 19 लाख से अधिक बच्चे पास हुए हैं। 9 लाख 28 हजार 543 छात्र पास हुए हैं। 9 लाख 28 हजार 706 छात्राएं पास हुई हैं।
UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। 95 फीसदी अंकों के साथ योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं।
कक्षा 12वीं में दूसरे स्थान पर रही प्रयागराज की अंशिका यादव को कुल 95 फीसदी अंक मिले हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। वहीं, प्रयागराज की आंशिक यादव प्रदेश में दूसरे नंबर पर रही हैं।
यूपी बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कुल सफलता फीसदी 85.33 रहा है। इनमें से बालकों का पास प्रतिशत 81.21 रहा। वहीं, 90.15 बालिकाओं ने सफलता प्राप्त की है।
जिन उम्मीदवारों ने इस बार यूपी बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करें।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के बाद अब बारहवीं बोर्ड के परिणाम की भी घोषणा कर दी गई है। परिणाम शनिवार 18 जून, 2022 को शाम 4 बजे जारी किए गए हैं। इसे चेक करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अब से कुछ ही देर में यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर अभी से निकाल कर रख लें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 के मध्य हुआ था।
हाईस्कूल परीक्षा कुल 8.373 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा में 27,64,443 संस्थागत, 17.202 व्यक्तिगत कुल 27.81.645 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।
हाईस्कूल की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनांक: 23 अप्रैल 2022 से 07 मई 2022 के मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ था।
उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का प्रतिशत 91.69, प्रतिशत है।
दसवीं का परिणाम प्रतिशत जानने के लिए यहां क्लिक करें- up bOARD 10TH Result
माध्यमिक शिक्षा की निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने जानकारी दी की इस परीक्षा में बाजी लड़कियों ने मारी है। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं, बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 है
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इसके साथ ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को आराम मिला है।
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और करीब 48 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। अब इन सभी का इंतजार खत्म होने वाला है।
बता दें कि करीब 48 लाख छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है। बस थोड़ी देर में दसवीं के परिणाम जारी होंगे।
नए सत्र में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा नए पैटर्न पर आधारित होगी। 9वीं व 10वीं की परीक्षा दो खण्डों में होगी। पहला 30 नंबर का बहुविकल्पीय पेपर होगा, जो ओएमआर शीट पर होगा। वहीं दूसरा 70 नंबर का प्रश्नपत्र वर्णात्मक होगा।
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित और संभाल कर रखें। इसपर दिए गए रोल नंबर से आप अपना प्रवेश पत्र इसकी मदद से चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच किया था। बोर्ड परिणाम 15 जून के बाद रिजल्ट जारी कर सकता है।
यूपी बोर्ड ने करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सामाजिक विज्ञान में बोनस अंक मिलेंगे। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों को हिंदी और गणित के पेपर में बोनस अंक दिए जाएंगे।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस बाबत निर्देश दिए थे कि न केवल रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएं बल्कि अभिभावकों और परीक्षार्थियों को रिजल्ट आने की सूचना भी पहले से दी जाए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result(https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-class-12th-result-2022) पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।
कोरोना महामारी के कारण बीते साल 2021 में यूपी बोर्ड ने सभी परीक्षाएं रद्द कर दी थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन से पास किया गया था। इस साल बोर्ड ने सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की है। ऑफलाइन एग्जाम आयोजित किए गए हैं।
यूपी बोर्ड 18 जून को जारी करेगा 10वीं की परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड 18 जून को जारी करेगा 10वीं की परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड परिणाम की जांच कर सकते हैं:
चरण 1: Results.AmarUjala.Com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
चरण 2: 'यूपी बोर्ड परिणाम 2022 कक्षा 10वीं' नामक लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: विषयवार अंकों के साथ परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।
जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे 18 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे। अब परिणाम कल जारी किए जा रहे हैं।
छात्रों को इस बात की जानकारी होना आवश्यक है कि अमर उजाला आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम (Result 2022) जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी (UPMSP) की वेबसाइट upmsp.edu.in को लगातार विजिट कर रहे हैं।
विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परिणाम की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा 18 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड ने शुक्रवार 17 जून, 2022 को परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की है।
दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 10th Result 2022
बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 12th Result 2022
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए, आप यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। इससे वेबसाइट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञ बता रहे हैं कि वेबसाइट ठप हो सकती है।
27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबर सामने आई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड परिणाम शनिवार, 18 जून को जारी किया जा रहा है।
10वीं के परिमाम के लिए UP10ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
12वीं के परिणाम के लिए UP12ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
छात्रों को इस बात की जानकारी होना आवश्यक है कि अमर उजाला आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
छात्रों के पास में परिणाम को चेक करने के लिए कई अन्य तरीकें भी हैं। छात्र चाहें तो एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर भी परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्र Results.AmarUjala.Com पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके उम्मीदवार अभी से ही MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि दोनों कक्षा के परिणाम अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। दसवीं का परिणाम दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।
मोबाइल पर दसवीं कक्षा का परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 10th Result
मोबाइल पर बारहवीं कक्षा का परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 12th Result
यूपी बोर्ड परिणाम का अपडेट लाइव पाने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board Result Live
UP Board Result Live: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम के तारीख की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम कल 18 जून, 2022 को जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2022 Live: आज दो बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेट