फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022, Upresults.nic.in LIVE Updates: 10वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी, 91% हुईं पास

Sat, 18 Jun 2022 08:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UP Board Result 2022 Date Time Out : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 18 जून को जारी किया जा रहा है। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें तथा 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  
विज्ञापन
UP Board Result 2022 How To Check - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022 Latest Updates



यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 
 

03:31 PM, 18-Jun-2022

टॉप 10 में सात कानपुर से

टॉप 10 में कानपुर से सात छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दूसरा स्थान पर किरन कुशवाहा 97.50 प्रतिशत, चौथा स्थान पलक अवस्थी 97.12 प्रतिशत, पांचवां स्थान नैनसी वर्मा 97.00 प्रतिशत , पांचवां स्थान प्रांशी द्विवेदी 97.00 प्रतिशत, आठवां स्थान राज यादव 96.33 प्रतिशत और नौंवा स्थान शिवा 96.17 प्रतिशत शामिल हैं। 
 

03:21 PM, 18-Jun-2022

27 टॉपरों में 19 लड़कियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने फिर से खुद को साबित किया है। टॉपर्स की सूची में 27 में से 19 लड़कियां हैं। टॉप 10 में लड़कियों का प्रतिशत 70 फीसदी से ज्यादा है।  
 

विज्ञापन
02:31 PM, 18-Jun-2022

प्रिंस पटेल ने किया टॉप 

दसवीं के परीक्षा परिणामों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने बाजी मारी है। उन्होंने 97.67% नंबर हासिल करके टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा रहीं।

02:23 PM, 18-Jun-2022

लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 91.69 प्रतिशत पास 

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार का परीक्षा परिणाम 88.25% रहा है। परीक्षा में 85.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, तो एक बार फिर लड़कियां इसमें अव्वल रही हैं। छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 91.69 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
02:21 PM, 18-Jun-2022

up board result live: 88.25 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.25 प्रतिशत रहा। 

02:14 PM, 18-Jun-2022

10वीं का परीक्षा परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी थी। 

01:38 PM, 18-Jun-2022

बस थोड़ी देर में जारी होंगे 10वीं के नतीजे

यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे थोड़ी देर में जारी होने वाले हैं। ठीक दो बजे से छात्र अपने परीक्षा परिणाम को देख सकेंगे। वहीं 12वीं का रिजल्ट शाम चार बजे जारी होगा। मोबाइल पर दसवीं कक्षा का परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

01:23 PM, 18-Jun-2022

up board result 2022: करीब 48 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 5192689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 4775749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2250742 छात्र उपस्थित रहे। 

01:02 PM, 18-Jun-2022

UPMSP Result 2022: दिखने लगा रिजल्ट का लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है। बस थोड़ी देर में दसवीं के परिणाम जारी होंगे। 

12:44 PM, 18-Jun-2022

up board result live: रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो करें यह काम

यूपी बोर्ड के नतीजे कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र नंबरों से असंतुष्ट हैं, वे अपनी कॉपियों की फिर से जांच के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, स्क्रूटिनी के दौरान प्राप्तांकों में संशोधन होता है, तो नए अंक ही मान्य होंगे। यानी छात्र के अंक घट जाते हैं तो भी नए अंक ही मान्य होंगे। 

12:31 PM, 18-Jun-2022

up board result 2022: जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछली बार यूपी बोर्ड की ओर से लिस्ट नहीं जारी की गई थी। दसवीं का रिजल्ट दो बजे तो 12वीं का परिणाम चार बजे जारी होगा। 

12:21 PM, 18-Jun-2022

Sarkari result up board: तनाव प्रबंधन के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम थोड़ी देर में जारी होंगे। इससे पहले छात्रों के तनाव प्रबंधन के लिए 8791815522 और 7505126409 नंबर जारी किए गए हैं। छात्र इन नंबरों पर फोन कर मनोवैज्ञानिकों से बात कर सकते हैं।

12:14 PM, 18-Jun-2022

up board result live: नए सत्र में नए पैटर्न पर होगी परीक्षा 

नए सत्र में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा नए पैटर्न पर आधारित होगी। 9वीं व 10वीं की परीक्षा दो खण्डों में होगी। पहला 30 नंबर का बहुविकल्पीय पेपर होगा, जो ओएमआर शीट पर होगा। वहीं दूसरा 70 नंबर का प्रश्नपत्र वर्णात्मक होगा। 

12:09 PM, 18-Jun-2022

up board result 2022: 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की बनेगी ई-मेल आईडी

डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए यूपी बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 28 हजार से अधिक स्कूलों के 9वीं व 12वीं के सवा करोड़ बच्चों की मेल आईडी बनाई जाएगी। 
 

12:04 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result Live: बोर्ड ने सिलेबस में भी की थी कटौती

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी।
 

11:50 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: यहां देख सकेंगे परिणाम

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
 

11:12 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result Live: संभालकर रखें अपना प्रवेश पत्र

जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित और संभाल कर रखें। इसपर दिए गए रोल नंबर से आप अपना प्रवेश पत्र इसकी मदद से चेक कर सकते हैं। 

11:10 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result Live: संभालकर रखें अपना प्रवेश पत्र

जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित और संभाल कर रखें। इसपर दिए गए रोल नंबर से आप अपना प्रवेश पत्र इसकी मदद से चेक कर सकते हैं। 

10:44 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result Live: बोर्ड ने दोबारा कराए थे प्रैक्टिकल 

यूपी बोर्ड ने  करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। 

10:01 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result: विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है। 

09:49 AM, 18-Jun-2022

up board result 12th: 12वीं का रिजल्ट यहां प्राप्त करें

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result(https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-class-12th-result-2022) पर क्लिक करें।
 

09:39 AM, 18-Jun-2022

UP Board 10th 12th Result 2022: केवल विश्वसनीय वेसाइट्स पर करें भरोसा

यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के संबंध में छात्र केवल विश्ववसनीय वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें। परिणाम के बारे में कोई भी पक्की अपडेट यूपीसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर प्राप्त करें। 

09:27 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result Kab Aayega?

UPMSP की ओर से यूपी बोर्ड UP Board Result आज जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी अपडेट अमर उजाला पर प्राप्त करें। 

09:11 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: शाम चार बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। 

08:48 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022 : 8,373 केंद्रों पर हुई थीं परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई।
 

08:18 AM, 18-Jun-2022

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.amarujala.com 

07:58 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result: अमर उजाला पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। 

07:50 AM, 18-Jun-2022

UP Board Exam Result: यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर बढ़ रहा लोड

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। इससे वेबसाइट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञ बता रहे हैं कि वेबसाइट ठप हो सकती है। 
 

06:30 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

जिन छात्रों  ने इस साल दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और  डाउनलोड कर सकेंगे। 
 

10:22 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Get Latest Update on Amar Ujala



यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 

सरकारी नौकरी, भर्ती एडमिट कार्ड और आंसर की संबंधी लेटेस्ट खबरों के लिए Amarujala.Com विजिट करें।

10:20 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Class 10th 12th : लाखों छात्रों का इंतजार कल होगा खत्म

यूपी बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को जारी किया जा सकता है। इसके बाद करीब 47 लाख छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों पंजीकरण कराया था। छात्र यूपी बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com, upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे।  

09:43 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट परिणाम कल

इनमें से हाई स्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50, 742 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड ने टॉपर्स के सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया है और परीक्षा परिणाम जारी करने को तैयार है। 

09:40 PM, 17-Jun-2022

UPMSP Class 10th 12th Sarkari Result Updates

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 का परिणाम 18 जून को जारी होगा। इस बार हाई स्कूल परीक्षा में 27,81,654 और इंटरमीडिएट में 24,11,035 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे।

09:08 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Tomorrow

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  3. इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्म तिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
  5. अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
  6. results.amarujala.com पर भी देख सकेंगे अपना रिजल्ट।

08:23 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 UPMSP Website

विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परिणाम की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।   

08:12 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 To be out Tomorrow

आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

08:07 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 on Mobile 

छात्र चाहे तो इस नंबर पर भी परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं - 
  • 10वीं के परिमाम के लिए UP10 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
  • 12वीं के परिणाम के लिए UP12 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें। 

08:04 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022: If UPMSP Website Crash then..?

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम (Result 2022) जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी (UPMSP) की वेबसाइट upmsp.edu.in को लगातार विजिट कर रहे हैं। 

07:51 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022: अमर उजाला पहुंचा रहा है हर अपडेट सबसे पहले

छात्रों को इस बात की जानकारी होना आवश्यक है कि अमर उजाला आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा।

07:38 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Last Years Pass Percentage

परीक्षा परिणाम वर्ष ओवरऑल पास प्रतिशत छात्रों का पास प्रतिशत छात्राओं का पास प्रतिशत
2021 97.88 97.47 98.4
2020 74 68.88 81.96
2019 70.06 64.4 76.46
2018 72.43 67.36 78.44
2017 82.5 77.16 88.8
2016 87.99 82.23 81.91
2015 83.5 78.55 77.87


UP Board Result 2022: एसएमएस पर भी प्राप्त होगा यूपी बोर्ड का परिणाम, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

07:05 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 : इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

  1. upmsp.edu.in
  2. upresults.nic.in
  3. upmspresults.up.nic.in 
  4. results.upmsp.edu.in
  5. results.amarujala.com

06:51 PM, 17-Jun-2022

यूपी बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट : UP Board Result Latest Update

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। 

06:49 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Latest Update : रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट

जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे 18 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे। अब परिणाम कल जारी किए जा रहे हैं। 

06:19 PM, 17-Jun-2022

UPMSP UP Board Result 2022 Update

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके उम्मीदवार अभी से ही MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

06:17 PM, 17-Jun-2022

UP Board 10th, 12th Result 2022: छह चरणों में ऐसे देख सकेंगे परिणाम

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • चरण 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • चरण 2: अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • चरण 4: यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • चरण 5: अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • चरण 6: आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

06:11 PM, 17-Jun-2022

UP Board 10th 12th Result:

06:10 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live Update

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है। क्योंकि जो भी आप से रिजल्ट के बारे में बात करेगा तो यही सवाल करेगा कि कितनी पर्सेंट बनीं? 

05:35 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Tomorrow 

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम कल जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।

05:33 PM, 17-Jun-2022

05:28 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड परिणाम की जांच कर सकते हैं:

  • चरण 1: Results.AmarUjala.Com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
  • चरण 2: 'यूपी बोर्ड परिणाम 2022 कक्षा 10वीं' नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • चरण 4: विषयवार अंकों के साथ परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

05:25 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Class 10th 12th Out Tomorrow

UP Board Result 2022 Live: कल दो बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेट

05:24 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022: शाम चार बजे जारी होगा रिजल्ट

18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। 

05:21 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: कल जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UP Board Result 2022 कल जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट। यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीखों की हुआ एलान। 

04:57 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result Kab Aayega?

आज हम आपको बताने वाले हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम कौन जारी करता है और कब जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधी लेस्टेस्ट जानकारी भी यहां मिलेगी।  

04:57 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड के रिजल्ट जल्द

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।  

04:26 PM, 17-Jun-2022

UP Board Result 2022, Upresults.nic.in LIVE Updates: 10वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी, 91% हुईं पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) या यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 18 जून को जारी किया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें- UP Board Result Live: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, सबसे पहले अमर उजाला पर देखें हर अपडेट    

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें