NEET 2022 Postpone Hearing Live in Delhi High Court: स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही नीट यूजी (NEET) 2022 परीक्षा रविवार, 17 जुलाई, 2022 को होनी है। परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इनमें से बड़ी संख्या में छात्र कई दिनों से परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे और दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। न्यायालय ने कड़ी फटकार के साथ यह याचिका खारिज कर दी है। फैसले पर अधिक जानकारी के लिए amarujala.com/education पर पढ़ते रहें लाइव अपडेट
विज्ञापन
NEET UG 2022 Postponed!
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NEET UG Exam 2022 के लिए ड्रेस कोड में इनकी अनुमति नहीं
नीट यूजी परीक्षा के उम्मीदवारों को जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
एनटीए को यह अधिकार है कि वह ड्रेस कोड के अनुपालन में छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर जूते उतारने के लिए कहे।
उम्मीदवारों को पूरी बाजू वाले हल्के कपड़ों की अनुमति नहीं है।
धर्म, परंपरा और सांस्कृतिक रूप से अनिवार्य आभूषण के अलावा अन्य की अनुमति नहीं है।
धूप का चश्मा, डिजिटल वॉच, घड़ियां, एनालॉग घड़ी और कैप यानी टोपी आदि पहनने की अनुमति नहीं है।
04:54 PM, 14-Jul-2022
NEET UG Exam 2022: 500 से अधिक शहरों में होगी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा देश के 500 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी प्रवेश पत्र को ध्यान से देखें और सभी निर्देशों को ठीक से पढ़ें।
04:08 PM, 14-Jul-2022
NTA NEET UG 2022: नियमों का पालन करना जरूरी
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्पष्ट हो गया है कि नीट यूजी परीक्षा नहीं टाली जाएगी। परीक्षा 17 जुलाई को ही होनी है। ऐसे में एनटीए द्वारा जारी नियमों का पालन प्रत्येक उम्मीदवार को नीट परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए करना होगा।
परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड वाली सूची जारी कर दी है।
04:02 PM, 14-Jul-2022
NEET UG: 18 लाख से अधिक उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत
इस साल परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवार MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
03:50 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: याचिका में कोई दम नहीं था
जस्टिस नरूला ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर याचिकाकर्ता छात्र नहीं होते तो अदालत उन पर जुर्माना लगाने से नहीं कतराती। इस याचिका में कोई दम नहीं था।
03:36 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: नीट यूजी 17 जुलाई को ही होगी
दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस संजीव नरूला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है। इसलिए इसे खारिज किया जाता है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया कि नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी।
03:33 PM, 14-Jul-2022
Delhi HC: अदालत जुर्माना लगाने से नहीं कतराएगी
जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि मैं याचिकाकर्ता के खिलाफ आदेश पारित करने के लिए काफी इच्छुक था, लेकिन केवल इसलिए कि वे छात्र हैं, हम ऐसा नहीं जा रहे हैं। अगर ऐसी याचिकाएं दायर की जाती हैं तो अदालत जुर्माना लगाने से नहीं कतराएगी।
03:30 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: हाईकोर्ट ने छात्रों को दी पढ़ने की नसीहत
स्थगित नहीं होगी नीट यूजी परीक्षा, दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्रों की दलीलें खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने छात्रों को शुभकामनाए देते हुए पढ़ने की नसीहत दी है।
03:27 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: NTA begins their submissions
नीट यूजी परीक्षा के लिए विदेश के 14 शहरों और देश में करीब 3500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अगर परीक्षा एक दिन भी टाली जाती है तो बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
03:23 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: NTA begins their submissions
छात्रों की मांग के विपरीत अन्य पक्षों ने परीक्षा टालने की मांग पर असहमति जाहिर की है। सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कहा गया कि 18 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा 497 शहरों में आयोजित होगी।
03:16 PM, 14-Jul-2022
NEET 2022 Live Updates : तनाव सिर्फ पढ़ाई से दूर होगा
NEET 2022 यूजी परीक्षा की टालने की मांग की वजह सुनकर अदालत ने असहमति जताई है। उच्च न्यायालय ने कहा कि छात्रों को परीक्षा का तनाव है तो उसे दूर करने के लिए पढ़ाई करें। सिर्फ तैयारी से ही तनाव को दूर किया जा सकता है।
03:12 PM, 14-Jul-2022
नीट यूजी परीक्षा : याचिकाकर्ता छात्र हैं, इसलिए सख्ती नहीं
जस्टिस संजीव नरूला ने दलीले सुनने के बाद कहा कि याचिकाकर्ता छात्र हैं, इसलिए अदालत सख्त रूख नहीं अपना रही है। अन्यथा इस गुमराह याचिका को जुर्माने के साथ ही खारिज कर दिया जाता।
03:07 PM, 14-Jul-2022
NEET UG Hearing in Delhi HC
Delhi HC ने याचिकाकर्ता से NEET UG 2022 परीक्षा को टालने की अन्य कारणों के विस्तार से बताने के लिए कहा है। इस संबंध में याचिकाकर्ता अपना पक्ष रख रहे हैं।
03:03 PM, 14-Jul-2022
Delhi HC Postpone NEET UG 2022 Hearing Update
Postpone NEET UG 2022 की मांग को लेकर जारी सुनवाई में याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अप्रैल के बाद में बोर्ड एग्जाम निर्धारित थे जोकि जून में खत्म हुए हैं। इनके तुरंत बाद नीट परीक्षा निर्धारित कर दी गई है।
03:02 PM, 14-Jul-2022
Postpone NEET UG 2022 Delhi HC Hearing Update
इस पर हाईकोर्ट की पीठ ने पूछा कि आत्महत्या के कारण कुछ और भी हो सकते हैं। एनटीए परीक्षा कार्यक्रम अप्रैल में निर्धारित किया था। उसके बाद से आप अब तक क्या कर रहे थे?
02:58 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: Delhi HC Hearing Update
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने कहा कि 18 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। अब तक 17 उम्मीदवार आत्महत्या कर चुके हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने से तनाव बढ़ रहा है।
02:57 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: Delhi HC Starts Hearing
NEET UG परीक्षा टालने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। याची पक्ष की ओर से दलीले दी जा रही हैं।
02:42 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022 Postponed: HighCourt Resumes Post Lunch Proceedings
दिल्ली उच्च न्यायालय ने लंच के बाद निर्धारित मामलों की सुनवाई शुरू कर दी है। जस्टिस संजीव नरूला की पीठ जल्द ही नीट यूजी परीक्षा के मामले की भी सुनवाई करेगी।
02:35 PM, 14-Jul-2022
Postpone NEET UG 2022: लंच के बाद होनी है सुनवाई
नीट यूजी परीक्षा टालने की मांग याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट लंच के बाद सुनवाई करेगा। मामला 46वें नंबर पर सूचीबद्ध है। बेंच लंच के बाद ढाई बजे से सुनवाई प्रारंभ करेगी। इसके बाद तय क्रम पर नीट यूजी परीक्षा स्थगित करने का मामला सुना जाएगा।
02:30 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022: दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर की गई है याचिका
इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने नीट के एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। NEET को स्थगित करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई होनी है।
02:29 PM, 14-Jul-2022
परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार
परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इनमें से बड़ी संख्या में छात्र कई दिनों से परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है।
01:49 PM, 14-Jul-2022
NEET UG 2022 Live: 18 लाख छात्रों को झटका, नहीं टलेगी नीट यूजी, कोर्ट ने कहा- छात्र न होते तो लगाते जुर्माना
स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 परीक्षा रविवार, 17 जुलाई, 2022 को प्रस्तावित है।