फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2026: पिछले वर्ष से 4.79 फीसदी अधिक बच्चों ने पास की परीक्षा, टॉप-3 में छह विद्यार्थी

Sun, 10 May 2026 12:09 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

HP Board HPBOSE 10th Result 2026 Link hpbose.org Live Updates: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट सुबह करीब 11 बजे जारी किया गया। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। 83.87% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 4.79 फीसदी अधिक है। कांगड़ा की अनमोल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 AM, 10-May-2026

10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी

रैंक नाम मार्क्स प्रतिशत  जिला स्कूल
1 अनमोल (ANMOL) 699 99.86% कांगड़ा A.V.M Sr Sec School, Pahra
2 अभिनव मेहता (ABHINAV MEHTA) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
2 पूर्णिमा शर्मा (PURNIMA SHARMA) 698 99.71% बिलासपुर Govt Girls Sr Sec School, Bilaspur
2 रूहानी धीमान (ROOHANI DHIMAN) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
3 अश्विका शर्मा (ASHWIKA SHARMA) 697 99.57% हमीरपुर Neelam Public Sr. Sec School, Bihru
3 आलीशा ठाकुर (ALISHA THAKUR) 697 99.57% मंडी Oxford School

11:27 AM, 10-May-2026

चौथे नंबर पर ये विद्यार्थी

चौथे नंबर पर 696 अंक लेकर ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी सोलन की छात्रा श्रुति हैं। 696 अंक लेकर ही चौथे नंबर पर अस्मिता शर्मा हैं जो कि किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पांगा (बिझड़ी) की छात्रा हैं। 

11:26 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: तीसरे नंबर पर ये विद्यार्थी

तीसरे नंबर पर 697 अंक लेकर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा हैं। तीसरे नंबर पर ही अलीशा ठाकुर हैं जो ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा हैं इनके अंक भी 697 हैं।

विज्ञापन
11:25 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result: दूसरे नंबर पर सुंयकु्त तीन टॉपर

दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन 698 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कुल तीन छात्र दूसरे नंबर पर हैं। 

11:25 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: अनमोल स्टेट टॉपर

पहले नंबर पर एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। 

विज्ञापन
10:47 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

10:44 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: कुछ मिनटों में जारी होगा रिजल्ट

एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने में 15 मिनट का समय बाकी है।

10:39 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026 Link: 41 केंद्रों पर हुआ था मूल्यांकन

हिमाचल बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेशभर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। 

10:39 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: अस्थायी मेरिट लिस्ट भी जारी होगी

इस बार ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत आयोजित 10वीं की परीक्षा के चलते परिणाम की अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद मई-जून में दोबारा परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें वे परीक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या दो मुख्य विषयों में फेल हो गए हैं।

10:36 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: इंटर का रिजल्ट पहले ही हो चुका है जारी

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे पहले ही जारी कर चुका है। 12वीं का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया गया था। अब कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। रिजल्ट कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तैयारियां पूरी कर लें।

10:35 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: एचपीबोस 10वीं का रिजल्ट देखने का तरीका जान लें

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से “हिमाचल बोर्ड” का चयन करें।
  • इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

10:34 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: रिजल्ट आने से पहले ये तैयारी रखें

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी ही देर बाद जारी हो जाएगा। ऐसे में अपना परिणाम देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विद्यार्थियों को पहले से कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, जिसमें से कुछ आवश्यक तैयारियां हैं:
  • बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।
  • रिजल्ट पेज को बुकमार्क कर लें।
  • एडमिट कार्ड (रोल नंबर) अपने पास तैयार रखें।
  • स्टेबल और तेज इंटरनेट कनेक्शन का इंतजाम रखें।
  • रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या टेबलेट आदि का इंतजाम कर लें और डिवाइस को चार्ज कर लें।

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

10:34 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी नतीजों की घोषणा

एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आज धर्मशाला कैंपस में शुरू होगी। बोर्ड के अध्यक्ष राजेश शर्मा रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

10:33 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कितने बजे जारी होगा?

एचपीबीओएसई कक्षा 10 का परिणाम 2026 आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉल टिकट तैयार रखें।

10:32 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: परिणामों के बाद क्या होगा?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026 जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके बाद, उत्तीर्ण छात्र कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आगे बढ़ेंगे। उनके पास अपनी पसंद की स्ट्रीम चुनने का विकल्प होगा। स्ट्रीम में विज्ञान, वाणिज्य या कला शामिल हैं।

10:30 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: पिछले वर्ष कितने पास-कितने फेल?

2025 में 75,862 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जबकि 13,574 अनुत्तीर्ण घोषित किए गए और 5,563 उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट मिला। परिणाम घोषित होते ही हम इस वर्ष के आंकड़े अपडेट कर देंगे।

10:22 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result: 2026: एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब हुई?

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93,564 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं। अब विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
 

10:13 AM, 10-May-2026

पिछले वर्ष 79.08% विद्यार्थियों ने पास की थी परीक्षा

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।

10:07 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026: आधार कार्ड के साथ जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से जोड़ेगा। सर्टिफिकेटों के आधार कार्ड से जुड़ने के बाद जहां डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने में आसानी होगी, वहीं फर्जी सर्टिफिकेटों की संभावना कम हो जाएगी। 

09:49 AM, 10-May-2026

HPBOSE HP Board 10th Result 2026: पिछले साल साइना ने किया था टॉप

2025 में 10वीं में न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही। आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालीन बिलासुपर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

09:37 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: पिछले वर्षों में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले वर्षों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कब कितना रहा परिणाम
वर्ष पास प्रतिशत (%)
2025 79.08%
2024 74.60%
2023 89.70%
2022 87.50%
2021 99.70%
 

09:29 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026: स्कूलों से मिलेगी मूल मार्कशीट

छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम और रोल नंबर, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक जैसे आवश्यक विवरण होते हैं। जो छात्र 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी।

09:18 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: एचपीबोस 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला पर देखने के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से “हिमाचल बोर्ड” का चयन करें।
  • इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • पंजीकरण पूरा हो गया है।

या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे पंजीकरण पेज पर पहुंच सकते हैं और पंजीकरण कर सकते हैं।

09:15 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से आज 10 मई 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा करेगा। रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े कई बड़े आंकड़े साझा किए जाएंगे। इसमें कुल पास प्रतिशत, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कितने पास हुए और टॉपर्स लिस्ट जैसी जानकारी जारी की जाएगी।

09:11 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: मार्कशीट में ये विवरण जरूर चेक करें

  • छात्र का पूरा नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विषयवार अंक (सैद्धांतिक + व्यावहारिक)
  • कुल मिलाकर अंक
  • उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण/कम्पार्टमेंट स्थिति
  • ग्रेड

09:05 AM, 10-May-2026

HPBOSE HP Board 10th Result 2026: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र न्यूनतम उत्तीर्ण होने के मानदंडों को पूरा करने में असफल रहते हैं, उन्हें बाद में बोर्ड द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना पड़ सकता है।

08:52 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: थोड़ी देर में जारी होगा result

हिमाचल बोर्ड 10वीं के 93,564 छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को सुबह 11 बजे  नतीजे जारी करने वाला है।

08:37 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result: पिछले वर्ष परिणाम के आंकड़े

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

08:31 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: रिजल्ट आने से पहले ये तैयारी रखें

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी ही देर बाद जारी हो जाएगा। ऐसे में अपना परिणाम देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विद्यार्थियों को पहले से कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, जिसमें से कुछ आवश्यक तैयारियां हैं:
  • बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।
  • रिजल्ट पेज को बुकमार्क कर लें।
  • एडमिट कार्ड (रोल नंबर) अपने पास तैयार रखें।
  • स्टेबल और तेज इंटरनेट कनेक्शन का इंतजाम रखें।
  • रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या टेबलेट आदि का इंतजाम कर लें और डिवाइस को चार्ज कर लें।

 

08:24 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026: पिछले वर्ष 79.08% विद्यार्थियों ने पास की थी परीक्षा

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।

08:20 AM, 10-May-2026

HPBOSE HP Board 10th Result 2026: परिणाम के साथ जारी होगी अस्थाई मेरिट सूची

इस बार ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत आयोजित 10वीं की परीक्षा के चलते हिमाचल बोर्ड परिणाम की अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद मई-जून में दोबारा परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें वे परीक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या दो मुख्य विषयों में फेल हो गए हैं।

08:12 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: 41 मूल्यांकन केंद्र, 5000 शिक्षकों ने चेक कीं कॉपियां

हिमाचल बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेशभर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। 

08:01 AM, 10-May-2026

HPBOSE Class 10th Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब हुई?

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93,564 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं। अब विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

07:56 AM, 10-May-2026

HPBOSE HP Board 10th Result 2026: कितने बच्चों ने दी परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93,564 विद्यार्थी शामिल हुए। इन सभी विद्यार्थियों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है, जोकि कुछ ही देर में समाप्त होने वाला है। बोर्ड आज सुबह 11 बजे 10वीं कक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा।

07:55 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026 Link: कहां मिलेगा हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

विद्यार्थी हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए आपको पहले से अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लेना चाहिए।

07:15 AM, 10-May-2026

HPBOSE 10th Result 2026: पिछले वर्ष से 4.79 फीसदी अधिक बच्चों ने पास की परीक्षा, टॉप-3 में छह विद्यार्थी

हिमाचल बोर्ड 10वीं के 93,564 छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को सुबह 11 बजे  नतीजे जारी करने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें