फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! कल घोषित होंगे 12वीं के नतीजे, पढ़ें ताजा जानकारी

Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board 12th Result 2025 Updates, Himachal Pradesh HPBOSE Board Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल, 17 मई 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस वर्ष राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम जारी होने के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें


 
विज्ञापन
HP Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी, इसलिए रिजल्ट जारी होने से पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें।
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2025: डिजिलॉकर ने दी जानकारी

हाल ही में डिजिलॉकर ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है।

HPBOSE Result 2025: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल

हिमाचल कक्षा 12 की डिजिटल मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण जैसी योग्यता स्थिति, तथा प्रथम, द्वितीय या तृतीय डिवीजन की जानकारी शामिल होती है। इसके अलावा इसमें परीक्षा वर्ष, स्कूल का नाम, जन्मतिथि और परिणाम जारी होने की तिथि जैसी अतिरिक्त जानकारियां भी हो सकती हैं। 

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, कहां करें चेक? जानें हर सवाल का जवाब

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 जल्द ही घोषित किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले एक या दो दिनों में तारीख घोषित की जा सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही तुरंत चेक कर सकें।

फिलहाल छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अमर उजाला रिजल्ट पेज पर पंजीकरण कर सकते हैं:

यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें

HPBOSE 12th Results 2025: जल्द आएगा 12वीं का रिजल्ट

डिजिलॉकर ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों पर अपडेट दिया है। ट्वीट में लिखा है कि "हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला - बारवीं कक्षा के परिणाम 2025 DigiLocker पर जल्द ही आने वाले हैं! जैसे ही परिणाम जारी होंगे, तुरंत और सुरक्षित तरीके से अपने परिणाम देखने के लिए तैयार हो जाइए।"

हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, 79.08% बच्चे पास; साइना ठाकुर बनी टॉपर

HP Board 12th Result 2025: पिछले साल किसने किया टॉप?

पिछले साल हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में कला संकाय की अर्शिता और वाणिज्य संकाय की शाव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 फीसदी अंक (500 में से 490 अंक) हासिल किए थे। दोनों ने टॉप-10 रैंकर्स की सूची में अपनी जगह बनाई थी।

HP Board Result 2025: रिजल्ट में उल्लिखित विवरण

हिमाचल बोर्ड 2025 की ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों को उनके विषयों की सूची और संबंधित कोड, सिद्धांत परीक्षा तथा आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंक, और कुल प्राप्तांक की जानकारी प्रदान की जाएगी। हालांकि, यह केवल अस्थायी मार्कशीट होगी और विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी मूल यानी ऑफिशियल मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूल अधिकारियों द्वारा ही जारी की जाएगी

HP Board 12th Result: पास होने के लिए आवश्यक अंक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल और कुल एग्रीगेट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यानी, किसी भी विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% से नीचे नहीं जाना चाहिए, तभी छात्र परीक्षा में सफल माना जाएगा।

HP Board 12th Result: मार्कशीट पर होंगे विवरण

  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

HP Board Result 2025: 73.76 फीसदी रहा पास प्रतिशत

पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा था। परिणाम की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई थी। इस मौके पर कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किए थे।

HPBOSE 10th Result 2025: इन विषयों के नतीजे होंगे घोषित

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपने विषय अनुसार रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि जैसे ही रिजल्ट जारी हो, वे तुरंत results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक करें ताकि समय पर जानकारी मिल सके।

HP Board 12th Result: परिणाम देखने के लिए जरूरी विवरण

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करके ही छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे। यह रोल नंबर छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि परिणाम देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि कोई परेशानी न हो।

HPBOSE 12th Result 2025: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे

डिजिलॉकर पर आई ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजे बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले एक या दो दिनों में नतीजों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

HP Board Result 2025: पिछले साल किसने किया टॉप

पिछले साल (2024) हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) की 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science stream) में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए थे, जो कि 98.80% बनते हैं।

HP Board 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परिणाम विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रोल नंबर छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगा।
 

HPBOSE HP Board 12th Result: जल्द आने वाला हा रिजल्ट

हाल ही में डिजिलॉकर ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है।

HPBOSE 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए होगी इस चीज की जरूरत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

कल जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम कल, 17 मई 2025 को घोषित करने जा रहा है। इस लाइव अपडेट में हम आपको रिजल्ट समय, चेक करने की प्रक्रिया और आगे की जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें