केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। परीक्षा दे चुके करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से नतीजों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों Results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों के पास मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट पाने का विकल्प मौजूद है। आइए जानते हैं मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?
मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आपको मिल जाएगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि सीबीएसई की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
यूजर नेम के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन का उपयोग करके लॉग इन करें।
आपकी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम के लिए डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें।
सीबीएसई ने बीते साल कक्षा 12वीं का परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया था। परीक्षा परिणाम नौ पॉइन्ट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित था। छात्रों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम में परीक्षा परिणाम को कैलकुलेट करना थोड़ा कठिन हो जाता है। इसलिए हम लेकर आए हैं परिणाम को कैलकुलेट करने का आसान सा तरीका-
बीते साल सीबीएसई ने ग्रेडिंग सिस्टम से रिजल्ट जारी किया गया था।
क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह ने आगे कहा कि रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है। अभी रिजल्ट तैयार होने के बाद की प्रक्रिया चल रही है। अब जल्द ही बोर्ड चेयरमैन परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख का एलान करेंगे। उम्मीद है कि परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
आधिकारिक सीबीएसई डेट शीट 2023 के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 को संपन्न हुईं।
सीबीएसई बोर्ड ने 2022 में 21 जुलाई को बोर्ड रिजल्ट की तारीख जारी की थी। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 22 जुलाई में घोषित किया गया था। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड, निश्चित तौर पर 10वीं, 12वीं रिजल्ट से पहले तारीखों की घोषणा करेगा।
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
सीबीएसई कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
संबंधित कक्षा, 10 या 12 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे के संदर्भ के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
मार्कशीट सबमिट करें और देखें।
इस वर्ष, कुल 38,83,710 परीक्षार्थी सीबीएसई परीक्षाओं में शामिल हुए थे। इनमें से 21,86,940 छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं की और 16,96,770 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के योग्य थे।
CBSE 10th-12th Result 2023: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम इसी हफ्ते जारी कर सकता है।