फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2025 Class 12 OUT Live: सीबीएसई कक्षा 12वीं में 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Tue, 13 May 2025 06:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

CBSE result 2025 class 12 out Live: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। 

इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यहां पढ़ें कक्षा 10वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट... 
विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:31 PM, 13-May-2025

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

12:34 PM, 13-May-2025

CBSE 12th Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

12:06 PM, 13-May-2025

cbse.gov.in CBSE Board 12th Result: स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी होती है। मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है। आमतौर पर स्कूल छात्र-छात्राओं को मूल मार्कशीट की उपलब्धता को लेकर समय रहते सूचना दे देते हैं।

विज्ञापन
12:04 PM, 13-May-2025

CBSE Class 12th Result: 17.88 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ

कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

12:02 PM, 13-May-2025
CBSE Class 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

CBSE Result 2025: नवोदय विद्यालय का रिजल्ट बेहतर

स्कूल प्रकार के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत:

  • जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) – 99.29%
  • केन्द्रीय विद्यालय (KV) – 99.05%
  • STSS स्कूल – 98.96%
  • सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल (Govt Aided) – 91.57%
  • सरकारी स्कूल (Govt) – 90.48%
  • स्वतंत्र / निजी स्कूल (Independent) – 87.94%

विज्ञापन
11:57 AM, 13-May-2025

CBSE Board Result 2025: मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी

सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

11:54 AM, 13-May-2025

CBSE Board 2025: लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर

पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।

11:50 AM, 13-May-2025
CBSE Class 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

CBSE Result 2025: यहां देखें क्षेत्रवार आंकड़े

  • विजयवाड़ा – 99.60%
  • त्रिवेंद्रम – 99.32%
  • चेन्नई – 97.39%
  • बेंगलुरु – 95.95%
  • दिल्ली वेस्ट – 95.37%
  • दिल्ली ईस्ट – 95.06%
  • चंडीगढ़- 91.61%
  • पंचकूला – 91.17%
  • पुणे – 90.93%
  • अजमेर – 90.40%
  • भुवनेश्वर – 83.64%
  • गुवाहाटी – 83.62%
  • देहरादून – 83.45%
  • पटना – 82.86%
  • भोपाल – 82.46%
  • नोएडा – 81.29%
  • प्रयागराज – 79.53%

11:42 AM, 13-May-2025

CBSE Class 12th Result: 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने हासिल किए 90 फीसदी से ज्यादा अंक

इस बार सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

11:35 AM, 13-May-2025

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

11:32 AM, 13-May-2025

CBSE Result 2025: 14,96,307 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसके अलावा, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है।

11:27 AM, 13-May-2025

CBSE class 12th Result: कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर CBSE कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

09:55 AM, 13-May-2025

cbse result date 2025: सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाला संस्थान

2024 में CBSE बोर्ड परीक्षा परिणामों में सबसे अधिक पास प्रतिशत जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) में दर्ज किया गया, जहां 99.09 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसके मुकाबले निजी स्कूलों का पास प्रतिशत लगभग 94 प्रतिशत रहा, जो कि अच्छा तो था, लेकिन JNV और KV से थोड़ा कम था। वहीं, सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा और उनका पास प्रतिशत करीब 88 प्रतिशत रहा। सबसे कम सफलता दर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की रही, जहां केवल 83.95 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा में सफल हो सके। 

09:31 AM, 13-May-2025

CBSE Board Result 2025: जानें पिछले 6 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम एकसाथ जारी होगा। पिछले साल का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। अगर हम पिछले 6 सालों पर नजर डालें तो सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अक्सर मई में आता रहा है। लेकिन कोरोना के दौरान यह अगस्त और जुलाई महीने में आया।

2019 में 6 मई
2020 में 13 जुलाई
2021 में 3 अगस्त
2022 में 22 जुलाई
2023 में 12 मई
2024 में 13 मई

08:56 AM, 13-May-2025

CBSE Board Result 2025: जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड की बात करें, तो सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर इस साल भी मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है।

08:28 AM, 13-May-2025

cbse result date 2025: टॉपर्स की घोषणा नहीं होगी

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे, लेकिन दोनों ही वर्षों में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। बोर्ड ने यह परंपरा पहली बार 2020 में समाप्त की थी, जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हो गए थे और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं। तब से सीबीएसई ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया, जो आज भी जारी है। इसलिए, इस साल भी सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स की औपचारिक सूची जारी नहीं करेगा।

07:56 AM, 13-May-2025

CBSE Digilocker Result Check: डिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट?

सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें। स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें...

07:18 AM, 13-May-2025

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

08:46 PM, 12-May-2025

CBSE Board 10th 12th Result 2025: जल्द आने वाला है रिजल्ट

गौरतलब है कि डिजिलॉकर पर आई ताजा जानकारी के बाद यह साफ हो गया है कि बोर्ड नतीजों की घोषणा बहुत जल्द करने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों को परिणाम दिवस के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहिए। डिजिलॉकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2025 – जल्द ही आने वाले हैं! #DigiLocker के ज़रिए अपने नतीजे जल्दी और सुरक्षित तरीके से देखने के लिए तैयार हो जाइए। आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए आज ही अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।"

07:17 PM, 12-May-2025

CBSE Results 2025: इन तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

06:08 PM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

सीबीएसई रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इनमें सबसे पहले रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, और जन्म तिथि शामिल हैं। ये सभी जानकारी छात्रों को उनके रिजल्ट को सही ढंग से देखने और डाउनलोड करने में मदद करेंगी। 

05:34 PM, 12-May-2025

CBSE Results 2025: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

इन वेबसाइट्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट:

  • cbseresults.nic.in.
  • results.cbse.nic.in.
  • cbse.nic.in.
  • results.gov.in.

04:56 PM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम के इंतजार का समय अब जल्द समाप्त होने वाला है। डिजिलॉकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, आधिकारिक साइट पर एक पोस्टर पर लिखा है- सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द आ रहा है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।
 
04:01 PM, 12-May-2025

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

03:41 PM, 12-May-2025

CBSE Board Results 2025: केंद्रीय विद्यालय या नवोदय स्कूल किसका रिजल्ट बेहतर?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट आते ही सबकी नजरें देश के टॉप सरकारी स्कूलों केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के प्रदर्शन पर टिक जाती हैं। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 2025 आने के बाद एक बार फिर से यह देखने लायक होगा कि इस साल कौन-सा स्कूल सबसे आगे निकलता है।

03:29 PM, 12-May-2025

CBSE Result 2025: 2026 से वर्ष में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा 

सीबीएसई कक्षा 10वीं की दो बार होने वाली परीक्षाओं का ड्राफ्ट जारी कर चुका है। 2026 में होने वाली 10वीं की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 5 मई 2026 से 20 मई 2026 तक चलेगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा अब नहीं होगी। जो छात्र पहले राउंड (सभी पेपर या कुछ पेपर) को क्लियर नहीं कर पाएंगे, उनके लिए मई में दूसरे बोर्ड एग्जाम में अपीयर होने का मौका रहेगा।

02:58 PM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025 Soon: पूरी कर लें तैयारी, जल्द आ रहा है रिजल्ट

गौरतलब है कि डिजिलॉकर पर आई ताजा जानकारी के बाद यह साफ हो गया है कि बोर्ड नतीजों की घोषणा बहुत जल्द करने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों को परिणाम दिवस के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहिए। डिजिलॉकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2025 – जल्द ही आने वाले हैं! #DigiLocker के ज़रिए अपने नतीजे जल्दी और सुरक्षित तरीके से देखने के लिए तैयार हो जाइए। आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए आज ही अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।"

02:39 PM, 12-May-2025

CBSE Exam Time 2025: परीक्षा का समय

इस साल सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षा समय के चलते देशभर के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं और प्रशासनिक समन्वय भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सका।

02:12 PM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: पिछले 6 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम एकसाथ जारी होगा। पिछले साल का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। अगर हम पिछले 6 सालों पर नजर डालें तो सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अक्सर मई में आता रहा है। लेकिन कोरोना के दौरान यह अगस्त और जुलाई महीने में आया।

  • 2019 में 6 मई
  • 2020 में 13 जुलाई
  • 2021 में 3 अगस्त
  • 2022 में 22 जुलाई
  • 2023 में 12 मई
  • 2024 में 13 मई

01:50 PM, 12-May-2025

cbse result date 2025: पिछले साल एक साथ जारी हुए नतीजे

पिछले शैक्षणिक वर्षों पर नजर डालें तो सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आमतौर पर 13 मई के आसपास घोषित किए हैं, जबकि 2023 में यह परिणाम 12 मई को जारी किए गए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड के नतीजे मई माह के मध्य तक जारी हो सकते हैं।

01:32 PM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म हो सकता है इंतजार

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। बोर्ड ने यह परंपरा पहली बार 2020 में समाप्त की थी, जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हो गए थे और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे। पिछले वर्षों के रूझानों के ध्यान में रखते हुए और डिजिलॉकर पर आए ताजा अपडेट को ध्यान में रखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड 15 मई तक नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

12:29 PM, 12-May-2025

CBSE Digilocker Result 2025: डिजिलॉकर पर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट 

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम के इंतजार का समय अब जल्द समाप्त होने वाला है। डिजिलॉकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, आधिकारिक साइट पर एक पोस्टर पर लिखा है- सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द

12:01 PM, 12-May-2025

CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे

अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

11:13 AM, 12-May-2025

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी, एमपी और बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 42 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

10:37 AM, 12-May-2025

CBSE Result 2025: टॉपर्स की घोषणा नहीं होगी

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे, लेकिन दोनों ही वर्षों में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। बोर्ड ने यह परंपरा पहली बार 2020 में समाप्त की थी, जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हो गए थे और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं। तब से सीबीएसई ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया, जो आज भी जारी है। इसलिए, इस साल भी सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स की औपचारिक सूची जारी नहीं करेगा।

10:01 AM, 12-May-2025

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

09:27 AM, 12-May-2025

CBSE Digilocker Result 2025: डिजिलॉकर पर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट 

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम के इंतजार का समय अब जल्द समाप्त होने वाला है। डिजिलॉकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, आधिकारिक साइट पर एक पोस्टर पर लिखा है- सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द

08:50 AM, 12-May-2025

CBSE Result Date 2025: क्या आज जारी होंगे सीबीएसई परिणाम?

पिछले वर्ष यानी 2024 में 13 मई और 2023 में 12 मई को सीबीएसई रिजल्ट जारी किया गया था।  पिछले वर्षों के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि परिणाम 15 मई 2025 तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

08:22 AM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: जानें पिछले 6 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम एकसाथ जारी होगा। पिछले साल का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। अगर हम पिछले 6 सालों पर नजर डालें तो सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अक्सर मई में आता रहा है। लेकिन कोरोना के दौरान यह अगस्त और जुलाई महीने में आया।

  • 2019 में 6 मई
  • 2020 में 13 जुलाई
  • 2021 में 3 अगस्त
  • 2022 में 22 जुलाई
  • 2023 में 12 मई
  • 2024 में 13 मई

07:49 AM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: अब पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद की प्रक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बोर्ड ने यह फैसला छात्रों को अधिक पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता देने के उद्देश्य से लिया है। अब छात्र पुनर्मूल्यांकन या अंकों की पुष्टि से पहले अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि किस प्रश्न पर कितने अंक मिले हैं और क्या मूल्यांकन सही तरीके से किया गया है। पढ़ें खबर...

07:25 AM, 12-May-2025

CBSE Board Result 2025: जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड की बात करें, तो सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर इस साल भी मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है।

08:53 PM, 11-May-2025

CBSE 10th-12th Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

08:24 PM, 11-May-2025

CBSE Result 2025: 2026 से वर्ष में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा 

सीबीएसई कक्षा 10वीं की दो बार होने वाली परीक्षाओं का ड्राफ्ट जारी कर चुका है। 2026 में होने वाली 10वीं की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 5 मई 2026 से 20 मई 2026 तक चलेगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा अब नहीं होगी। जो छात्र पहले राउंड (सभी पेपर या कुछ पेपर) को क्लियर नहीं कर पाएंगे, उनके लिए मई में दूसरे बोर्ड एग्जाम में अपीयर होने का मौका रहेगा।

08:11 PM, 11-May-2025

cbse result date 2025: पिछले साल एक साथ जारी हुए नतीजे

पिछले शैक्षणिक वर्षों में सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे, जबकि 2023 में यह 12 मई को घोषित किए गए थे। इसी आधार पर, इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड के परिणाम मई के मध्य तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

07:54 PM, 11-May-2025

CBSE Class 10th 12th Result 2025: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा वे छात्र दे सकते हैं जो कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं। यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई महीने में आयोजित की जाती है और इसकी तिथि बोर्ड परिणामों के साथ ही घोषित की जा सकती है।  हालांकि, अगले वर्ष से कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था समाप्त की जा सकती है, क्योंकि बोर्ड साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।

07:34 PM, 11-May-2025

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

06:56 PM, 11-May-2025

CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे

अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in

06:16 PM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025: जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड की बात करें, तो सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर इस साल भी मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है।

05:56 PM, 11-May-2025

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

05:17 PM, 11-May-2025

cbse result date 2025: टॉपर्स की घोषणा नहीं होगी

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे, लेकिन दोनों ही वर्षों में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। बोर्ड ने यह परंपरा पहली बार 2020 में समाप्त की थी, जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हो गए थे और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं। तब से सीबीएसई ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया, जो आज भी जारी है। इसलिए, इस साल भी सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स की औपचारिक सूची जारी नहीं करेगा।

04:48 PM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025: पास होने के लिए जरूरी अंक

सीबीएसई परीक्षाओं में पास होने के मानदंड कक्षा 10 और 12 के लिए अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 10 के छात्रों को थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन मिलाकर कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। वहीं, कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में से प्रत्येक में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा, सभी विषयों में न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है, ताकि छात्र परीक्षा में सफल हो सकें। पूरी खबर यहां पढ़ें...

04:20 PM, 11-May-2025

cbse result date 2025: पिछले साल एक साथ जारी हुए नतीजे

पिछले शैक्षणिक वर्षों में सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे, जबकि 2023 में यह 12 मई को घोषित किए गए थे। इसी आधार पर, इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड के परिणाम मई के मध्य तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।  

03:46 PM, 11-May-2025

CBSE Result Date 2025: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी दस्तावेज

सीबीएसई रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इनमें सबसे पहले रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, और जन्म तिथि शामिल हैं। ये सभी जानकारी छात्रों को उनके रिजल्ट को सही ढंग से देखने और डाउनलोड करने में मदद करेंगी। 

03:00 PM, 11-May-2025

CBSE 10th Result 2025: फर्जी नोटिस से रहे सावधान

सीबीएसई ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि इस बार बोर्ड परीक्षा के परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से इस खबर को गलत बताया है और कहा है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही, सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें तथा सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहें। पूरी खबर यहां पढ़ें...

02:59 PM, 11-May-2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद की प्रक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को अधिक पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। अब छात्र पुनर्मूल्यांकन या अंकों की पुष्टि (रीचेकिंग) से पहले अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकेंगे।

इससे विद्यार्थियों को यह जानने में आसानी होगी कि उन्हें किस प्रश्न पर कितने अंक मिले हैं और क्या मूल्यांकन निष्पक्ष तथा सही तरीके से किया गया है। यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया में विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
 
02:23 PM, 11-May-2025

CBSE Result Date 2025: परीक्षा तिथि और समय

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 15 फरवरी 2025 से शुरू हुईं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च 2025 तक चलीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गईं ।
 
इस वर्ष सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। इस समय-सारणी से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं और प्रशासनिक समन्वय भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सका।

01:46 PM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025 Date: कब आएगा रिजल्ट?

सीबीएसई ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि रिजल्ट मई 2025 के मध्य तक जारी किए जा सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें।

01:03 PM, 11-May-2025

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 42 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

12:25 PM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025: उमंग पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और नया खाता बनाएं या पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • ऐप में "CBSE Class 10/12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप सेव या स्क्रीनशॉट के रूप में सुरक्षित कर सकते हैं।

11:33 AM, 11-May-2025

CBSE Result 2025: क्या टॉपर्स के नाम होंगे घोषित?

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में 13 मई और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए गए थे, लेकिन दोनों वर्षों में टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई थी। यह निर्णय पहली बार 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लिया गया था, जब परीक्षाएं प्रभावित हुई थीं और स्कूल बंद हो गए थे। तब से सीबीएसई ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करने का निर्णय लिया और यह नीति अब भी जारी है। इसलिए इस साल भी सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट प्रकाशित नहीं करेगा।

10:55 AM, 11-May-2025

cbse result date 2025: जानें पिछले 5 वर्षों में कब घोषित हुए नतीजे

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि पिछले पांच वर्षों में बोर्ड ने कब-कब रिजल्ट जारी किया। आमतौर पर परिणाम मई में आता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसमें देरी हुई थी।

यह रहा पिछले 5 सालों का रिजल्ट जारी होने का विवरण:

  • 2020 – 13 जुलाई
  • 2021 – 3 अगस्त
  • 2022 – 22 जुलाई
  • 2023 – 12 मई
  • 2024 – 13 मई

10:42 AM, 11-May-2025

CBSE Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज

छात्रों को अपने रिजल्ट को देखने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
  • जन्म तिथि

10:15 AM, 11-May-2025

CBSE 10th result 2025: क्या है एक्सेस कोड?

सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर खातों को सक्रिय करने के लिए 6 अंकों वाले "एक्सेस कोड" की व्यवस्था शुरू की है। इस कोड की मदद से छात्र अपने डिजिलॉकर अकाउंट को एक्टिव कर सकेंगे और उसमें उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे शैक्षणिक दस्तावेजों तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

यह छात्र-विशिष्ट एक्सेस कोड स्कूलों को उनके डिजिलॉकर लॉगिन के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। स्कूल इन कोड्स को डाउनलोड कर संबंधित छात्रों को उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे अपना डिजिलॉकर सक्रिय कर सकें और 'Issued Documents' सेक्शन में अपने दस्तावेज देख सकें।

09:51 AM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025: पिछले साल इस दिन घोषित हुए नतीजे

पिछले शैक्षणिक वर्षों में सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए थे। 2024 में, परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे, जबकि 2023 में, यह 12 मई को घोषित किए गए थे। इसी आधार पर इस वर्ष भी परिणाम मई के मध्य तक जारी होने की संभावना है।

09:31 AM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025: पास होने के लिए जरूरी अंक

सीबीएसई परीक्षाओं में पास होने के मानदंड कक्षा 10 और 12 के लिए थोड़े अलग हैं। कक्षा 10 के छात्रों को थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन को मिलाकर कुल 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। वहीं, कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। दोनों ही कक्षाओं में सभी विषयों में यह न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है।
 
09:14 AM, 11-May-2025

cbse result date 2025: उमंग पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर एक नया खाता बनाएं या अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • होमपेज पर "CBSE Class 10/12 Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे रोल नंबर दर्ज करें और "सबमिट" बटन दबाएं।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।

09:01 AM, 11-May-2025

CBSE Board Result 2025: डिजिलॉकर एक्सेस कोड क्या है?

डिजिलॉकर एक्सेस कोड एक छह अंकों का कोड होता है जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा स्कूलों और छात्रों को जारी किया जाता है। यह कोड छात्रों को उनके डिजिलॉकर खाते से अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में मदद करता है।  

08:52 AM, 11-May-2025

CBSE Result 2025 Class 12 OUT Live: सीबीएसई कक्षा 12वीं में 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास; जानें कैसा रहा रिजल्ट

CBSE 10th 12th Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष लगभग 42 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सीबीएसई द्वारा सभी संबद्ध स्कूलों को रिजल्ट एक्सेस कोड जारी कर दिए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 

यदि पिछले वर्ष के पैटर्न को देखा जाए तो 2024 में बोर्ड ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई 2025 के आसपास जारी कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि उन्हें रिजल्ट से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण सूचना तुरंत मिल सके। हम यहां आपको परिणाम से संबंधित हर ताजा अपडेट उपलब्ध कराते रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें