फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result Out Live: बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11 फीसदी छात्र पास, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

Sat, 29 Mar 2025 07:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates : बिहार बोर्ड ने आज, 29 मार्च को कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणामों के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की भी घोषित हुए है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको अपने रिजल्ट की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 10वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने के मामले में देश का अग्रणी बोर्ड बना हुआ है। बिहार बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करने के तीन दिन बाद नतीजे घोषित कर दिए हैं।

परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां साझा की जा रही है। इसलिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
 
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:34 PM, 29-Mar-2025

परीक्षार्थियों से उनके विषय के हिसाब से वेरिफिकेशन के दौरान पूछे गए ऐसे सवाल

⦁    'उसने कहा था' के लेखक कौन हैं?
⦁    'पुत्र वियोग' की कवयित्री कौन है?
⦁    'संधि' का संधि विच्छेद क्या होगा?
⦁    कारक के कितने प्रकार हैं?
⦁    कर्ता कारक और कर्म कारक की विभक्ति चिह्न क्या हैं?
⦁    सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता कौन-सी है?
⦁    महादेवी वर्मा के बारे में क्या जानते हैं?
⦁    निराला कौन थे? निराला के बारे में क्या जानते हैं ?
⦁    'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर निबंध लिखिए।
⦁    हिन्दी में कौन-सी किताब पढ़ी है? उसके बारे में बताइए।
⦁     हिंदी में तुम्हें किस लेखक की कौन-सी कहानी अच्छी लगी? उस कहानी के पात्र कौन-कौन हैं?
⦁    Write an essay on Education
⦁    Give your proper introduction.
⦁    Describe, use and misuse of mobile.
⦁    मोनोहाइब्रिड क्रॉस क्या है? 
⦁    क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम क्या है ?
⦁    मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किया था?
⦁    हेप्टेनोइक अम्ल का संरचना सूत्र क्या है? 
⦁    अम्ल और भस्म के उदाहरण दें।
⦁    विद्युत् धनात्मक तत्व के उदाहरण दें।
⦁    आवर्त सारणी में सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व कौन-सा है?
⦁    फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम क्या है?
⦁    गणित में इंटीग्रेशन के चार प्रश्नों का जवाब दें 
⦁    ध्वनि प्रदूषण को किससे मापा जाता है? 
⦁    ध्वनि प्रदूषण के स्रोत कौन-कौन से हैं?
⦁    राष्ट्रपति की क्या-क्या शक्तियां एवं अधिकार हैं?
⦁    संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में आप क्या जानते हैं?
⦁    भारत की विदेश नीति क्या है?
⦁    भारत के इतिहास को कितने भागों में बांटा गया है? 
⦁    हड़प्पा और सिंधु घाटी सभ्यता में क्या अंतर है?
⦁    हड़प्पा सभ्यता के समकालीन कुछ सभ्यताओं के नाम बताएं?
⦁     हड़प्पा सभ्यता के किसी दो प्रमुख शहरों के नाम बताएं? 
⦁    मध्यकालीन भारत में एक शासक को पागल की उपाधि दी गई। वह कौन था और उसे ऐसा क्यों कहा गया?
⦁    उर्दू में कौन-सी किताब पढ़ी है?
⦁    उर्दू में मिट्टी का तेल क्या है? यह किसकी रचना है? 
⦁    अम्मू किस मर्ज का शिकार थी?
⦁    अम्मू के कितने बेटे थे?
⦁    अकाउंट्स में आय और व्यय ख़ाता क्या है?
⦁    आगम शोधन खाता से आप क्या समझते हैं?
⦁    त्याग अनुपात और लाभ प्राप्ति अनुपात क्या है?
⦁    वित्तीय प्रबंध से आप क्या समझते हैं ?
⦁    शोधनीय ऋण पत्र क्या है?
⦁    उद्यामिता में उद्यमी किसे कहते हैं? उसके गुण के बारे में बताइए।
⦁    व्यवसायिक अध्ययन में नियोजन किसे कहते हैं?

03:37 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत

साल उत्तीर्ण प्रतिशत
2025 82.91%
2024 82.91%
2023 81.04%
2022 79.88%
2021 78.17%

02:40 PM, 29-Mar-2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से निकले 10 टॉपर

नाम अंक प्रतिशत रैंक
रोहित कुमार        487 97.40% 3
नेहा कुमार 483 96.60% 7
तन्य भार्गव 483 96.60% 7
नव ज्योति 482 96.40% 8
अनिशा भारती 482 96.40% 8
अनुपम कुमार 481 96.20% 9
शिवांजली कुमारी 481 96.20% 9
शिवांगी राज 481 96.20% 9
रानी कुमारी 481 96.20% 9
अमरेश कुमार 481 96.20% 9

विज्ञापन
02:02 PM, 29-Mar-2025

4 से 12 अप्रैल तक करें  स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल के लिए आवेदन

अगर आप अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और स्क्रुटनी  की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि  अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रुटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी  4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आवेदन करना होगा।

01:27 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Topper 2025: यहां देखें टॉपर रंजन वर्मा की मार्कशीट 

विज्ञापन
01:26 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Topper 2025: यहां देखें टॉपर साक्षी कुमारी की मार्कशीट 

01:25 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Topper 2025: यहां देखें टॉपर अंशु कुमारी की मार्कशीट 


01:05 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result: 4.70 लाख बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 15,58,077 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 2,78,783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 4,70,845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया।

12:56 PM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों को क्या इनाम मिलेगा

इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75 हजार रुपये था। तीसरे स्थान के छात्र को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि पहले यह इनाम 50 हजार रुपये था। वहीं, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के अव्वल छात्रों को 20 हजार रुपये मिलेंगे, जो पहले केवल 10 हजार रुपये तक था।

और भी पढ़ें:- दो लाख रुपये, लैपटॉप, प्रमाण पत्र... बिहार बोर्ड ऐसे करेगा टॉपर्स को सम्मानित

12:45 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: टॉप 3 में 11 छात्र-छात्राएं शामिल

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर भी तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों को 488 (97.60) अंक मिले हैं। इधर, तीसरे स्थान पर पांच बच्चे शामिल हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सुरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार शामिल हैं। इन पांचों को 487 (97.40 प्रतिशत) अंक मिले हैं।  

रैंक नाम जिला अंक प्रतिशत
1 साक्षी कुमारी समस्तीपुर 489 97.80
1 अंशू कुमारी पश्विम चंपारण 489 97.80
1 रंजन वर्मा भोजपुर 489 97.80
2 पुनित कुमार सिंह भोजपुर 488 97.60
2 सचिन कुमार राम जमुई 488 97.60
2 प्रियांशु राज मुंगेर 488 97.60
3 मोहित कुमार बांका 487 97.40
3 सूरज कुमार पांडे बांका 487 97.40
3 खुशी कुमारी रोहतास 487 97.40
3 प्रियांशु रंजन आजमनगर 487 97.40
3 रोहित कुमार जमुई 487 97.40

12:37 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board Matric Result 2025: परीक्षा परिणाम का पूरा विवरण 

  • कुल पास प्रतिशत - 82.11%
  • परीक्षा में शामिल कुल छात्र - 15,58,077
  • कुल उत्तीर्ण छात्र - 12,79,294
  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792

12:32 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board Matric Result 2025: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

12:29 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

बिहार बोर्ड 10वीं में संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों के 489 मार्क्स ( 97.8 फीसदी) रहे।

12:23 PM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स

इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 में 123 बच्चे ने अपनी जगह बनाई है। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।

12:17 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:15 बजे के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने परीक्षा पास की। यानी कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।

जो छात्र इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

12:14 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: मंत्री सुनील कुमार पहुंचे बिहार बोर्ड दफ्तर

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड के दफ्तर पहुंच चुके हैं। डाकबंगला रोड-बेली रोड जाम के कारण मंत्री सुनील कुमार को पहुंचने में देर हुई।

11:53 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगी। राजधानी पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन सभागार में मीडियाकर्मी पहुंचने शुरू हो गए हैं। यहां से परिणाम का ऐलान होगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम की घोषणा करेंगे।

11:38 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद मिलेगा स्क्रूटिनी का मौका

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों के बाद, जो विद्यार्थी अपने अंक और परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटिनी करा सकते हैं। री-चेकिंग के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

11:19 AM, 29-Mar-2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा सिमुलतला आवासीय विद्यालय का प्रदर्शन

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का एक भी छात्र टॉप 5 में जगह नहीं बना सका। पिछले वर्ष टॉप 5 की लिस्ट में 10 छात्रों ने जगह बनाई थी जिसमें तीसरा स्थान आदित्य कुमार (500 में से 486 मार्क्स के साथ) ने हासिल किया था।

और भी पढ़ें:- BSEB 10th Result 2025: 10वीं में कम रह जाएं नंबर तो घबराएं नहीं, सुधार के लिए मिलेगा अवसर; जानें पूरा विवरण

11:01 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले दो सालों में कितने बच्चे हुए पास

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में पिछले दो वर्षों में सुधार देखने को मिला है। साल 2023 में 81.04% छात्र सफल हुए थे, जबकि 2024 में यह प्रतिशत बढ़कर 82.91% हो गया। यह दर्शाता है कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

और भी पढ़ें:- BSEB 10th Topper Awards: दो लाख रुपये, लैपटॉप, प्रमाण पत्र... बिहार बोर्ड ऐसे करेगा टॉपर्स को सम्मानित

10:43 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले साल द्वितीय श्रेणी में इतने छात्र हुए पास

पिछले साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में द्वितीय श्रेणी में कुल 5,24,965 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिसमें 2,52,121 छात्र और 2,27,844 छात्राएं शामिल थीं।

और भी पढ़ें:- पिछले साल कैसा था बिहार बोर्ड 10वीं में छात्रों का प्रदर्शन? टॉपर के आए थे इतने नंबर

10:18 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: पिछले साल फर्स्ट डिवीजन से पास हुए छात्र

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या 4,52,302 रही, जिसमें 2,52,846 छात्र और 1,99,456 छात्राएं शामिल थीं।

10:01 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, तो कुल अंकों का 33% स्कोर करना जरूरी होता है, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा देकर दोबारा पास होने का मौका पा सकते हैं।

09:43 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board Result: सबसे तेज रिजल्ट जारी करने की परंपरा बरकरार

बिहार बोर्ड एक बार फिर अपनी तेजी साबित करते हुए लगातार 7वें साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 2019 से पहले जहां बीएसईबी (BSEB) का रिजल्ट मई-जून में घोषित किया जाता था, वहीं अब इस प्रक्रिया को तेज कर मार्च में ही पूरा किया जा रहा है। 

09:34 AM, 29-Mar-2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बीते पांच वर्षों में कब-कब आया बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 

  • 2020- 26 मई 2020
  • 2021- 5 अप्रैल 2021
  • 2022- 31 मार्च 2022
  • 2023- 31 मार्च 2023
  • 2024- 31 मार्च 2024

09:24 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board Matric Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

जारी होने के बाद अपना परिणाम चेक करने के लिए छात्रों नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

09:21 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: 15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं का इंतजार खत्म

इस परीक्षा का आयोजन करीब 15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं के लिए किया गया था।  इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी हुआ था, जिसमें 82.91 स्टूडेंट्स पास हुए थे।

08:30 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियां का था कब्जा

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 13 लाख 79 हजार 842 छात्र सफल हुए थे। 4,52,302 पहली डिविजन पास हुए थे। 6 लाख लड़के पास हुए थे और 6,99,549 लड़कियां पास हुई थीं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 82.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।

08:06 AM, 29-Mar-2025

BSEB Result 2025: रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक

बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 में छात्र के रोल कोड, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, और नाम सहित विस्तृत जानकारी होगी। इसमें प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक, उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक औऱ विषयवार कुल अंक दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा, परिणाम की स्थिति (पास/फेल), डिविजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), और कुल प्राप्त अंक (एग्रीगेट मार्क्स) भी उल्लेखित होंगे।

07:44 AM, 29-Mar-2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15,85,868 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। बिहार बोर्ड ने 6 मार्च को कक्षा 10 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। छात्रों के पास उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 10 मार्च (शाम 5 बजे) तक का समय था।

07:26 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Board Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी रिजल्ट की घोषणा

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान टॉपर्स के नाम और कुल पासिंग प्रतिशत की जानकारी साझा की जाएगी। 

07:13 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले वर्ष के टॉपर

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूर्णिया के जिला स्कूल के शिवंकर कुमार ने 97.80% (489 अंक) के साथ राज्य में टॉप किया था। वहीं, समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल, मोवाजिदपुर उत्तर के आदर्श कुमार ने 97.60% (488 अंक) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

07:13 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board Result: सबसे तेज रिजल्ट जारी करने की परंपरा बरकरार

बिहार बोर्ड एक बार फिर अपनी तेजी साबित करते हुए लगातार 7वें साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 2019 से पहले जहां बीएसईबी (BSEB) का रिजल्ट मई-जून में घोषित किया जाता था, वहीं अब इस प्रक्रिया को तेज कर मार्च में ही पूरा किया जा रहा है। 

12:25 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

जारी होने के बाद अपना परिणाम चेक करने के लिए छात्रों नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

12:20 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result Out Live: बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11 फीसदी छात्र पास, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा 29 मार्च को दोपहर 12.00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें