फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, शीर्ष तीन पर विज्ञान संकाय का कब्जा

Tue, 25 Mar 2025 06:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने आज, 25 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 12वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने के मामले में देश का अग्रणी बोर्ड बना हुआ है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के लगभग 40 दिनों बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
प्रिया जायसवाल बनीं स्टेट टॉपर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन



 

BSEB Bihar Board: ऐसे देखें अपना परिणाम

परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

Bihar Board Result 2025 Date: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे शेष

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे।

Bihar Board Inter Result 2025: 12वीं टॉपर सूची भी होगी जारी

परिणाम के साथ ही बोर्ड बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर सूची भी जारी करेगा और छात्रों को बीएसईबी टॉपर पुरस्कार प्रदान करेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जिनमें लगभग 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट 2024

विज्ञान संकाय
  • मृत्युंजय कुमार-  481, 96.20%
  • सिमरन गुप्ता-     477, 95.40%
  • वरुण कुमार-      477, 95.40%
  • प्रिंस कुमार-       476, 95.20%
  • आकृति कुमारी-  475, 95.00%
  • राजा कुमार-       475, 95.00%
  • सना कुमारी-       475, 95.00%
  • प्रज्ञा कुमारी-        474, 94.80%
  • अनुष्का गुप्ता-     474, 94.80%
  • अंकिता कुमारी-   474, 94.80%
  • प्रिंस राज-            474, 94.80%
कला संकाय
  • तुषार कुमार- 482, 96.80%
  • निशी सिन्हा- 473,   94.60%
  • तनु कुमारी-   472,  94.40%
  • कुमार निशांत- 469, 93.80%
  • अभिलाषा कुमारी- 468, 93.80%
वाणिज्य संकाय
  • प्रिया कुमारी- 478, 95.60%
  • सौरव कुमार- 470, 94.00%
  • गुलशन कुमार- 469, 93.80%
  • कुणाल कुमार- 469, 93.80%
  • सुजाता कुमारी- 468, 93.60%
  • साक्षी कुमारी- 468, 93.60%
  • धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%
  • दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

Bihar Board 12th Result: करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मंगलवार यानी आज (25 मार्च) दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। रिजल्ट घोषित करने की तारीखों का एलान करने से पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुक्रवार और शनिवार को पूरा कर लिया है। इस प्रक्रिया के तहत यह जांच की गई कि टॉपर्स मीडिया के सवालों का सामना करने में सक्षम हैं या नहीं।

और भी पढ़ें:- Bihar Board Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें? यहां मिलेगा लिंक; तुरंत कर लें पंजीकरण

इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं।

Bihar Board Inter Result 2025: यहां से चेक कर सकेंगे नतीजे सबसे पहले

यदि आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो परिणाम की घोषणा होने पर आपको सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिससे आप सबसे जल्द अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम पेज पर डायरेक्ट पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।

BSEB 12th Result 2025: टॉपर्स के लिए इस बार दोगुना पुरस्कार

रैंक 2024 की पुरस्कार राशि 2025 की पुरस्कार राशि
1st 1 लाख रुपये  2 लाख रुपये (साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल) 
2nd  75 हजार रुपये 1.5 लाख रुपये
3rd 50 हजार रुपये 1 लाख रुपये
4th - 10th (10वीं क्लास)  30 हजार रुपये 30 हजार रुपये

Bihar Board Result 2025: पिछले छ वर्षों का पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के परिणाम कुछ ही घंटों में घोषित हो जाएंगे। बोर्ड परिणामों के साथ कुल पास प्रतिशत की घोषणा भी करता है। यहां पिछले छह वर्षों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत बताया गया है:
  • 2024: 87.21%
  • 2023: 83.73%
  • 2022: 80.15%
  • 2021: 78.04%
  • 2020: 80.59%
  • 2019: 79.76%

Bihar Board Inter Result 2025: स्कोरकार्ड में इन विवरण का उल्लेख

बिहार बोर्ड कक्षा 12 के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण शामिल होंगे। इसमें स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, कला), विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल प्राप्त अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति या डिवीजन का भी उल्लेख होगा।

Bihar Board Result: अमर उजाला पर देखें अपना परिणाम

बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

Bihar 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फेंस के दौरान ही इंटर के नतीजे घोषित किए जाएंगे, साथ ही समग्र पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट की भी जानकारी साझा की जाएगी।

Bihar Board 12th Result: मूल्यांकन पूरा होने के 16वें दिन बाद जारी हो रहा परिणाम

इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला पहला बोर्ड बन जाएगा। इस बार मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हो गए थे।

Bihar Board Result 2025 Date: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी 

हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड सबसे पहले नतीजे जारी करने के मामले में देश का अग्रणी बोर्ड बना हुआ है। कुछ ही देर में बिहार बोर्ड, पटना कार्यालय में  बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी नतीजे घोषित करने के लिए मौजूद रहेंगे।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल कुल 87.21% छात्र हुए उत्तीर्ण

पिछले वर्ष बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली थी।

Bihar Board 12th Result : पिछले साल इतनी मिली थी पुरस्कार राशि?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

Bihar Board 12th Result 2025: उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक थ्योरी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम 40% अंक लाना आवश्यक है। 

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड के आला अधिकारी कार्यालय में मौजूद

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कुछ ही मिनटों में इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एस सिद्धार्थ बोर्ड दफ्तर पहुंच चुके हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले से ही बिहार बोर्ड कार्यालय में मौजूद हैं। कुछ देर पहले बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां, 10 लड़के शामिल; देखें सबके नाम

Bihar Board 12 Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है, जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Board Inter Result 2025: 86.50 प्रतिशत बच्चों ने पास की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 94.77% रहा है।

Bihar Board Inter Result 2025: प्रिया जायसवाल बनी स्टेट टॉपर

प्रिया जायसवाल बनी बिहार टॉपर - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।

Bihar Board 12th Passing Percentage: इतना रहा पास प्रतिशत

  • 82.75% आर्ट्स में
  • 94.77% कॉमर्स
  • 89.66% विज्ञान 
  • 86.5% कुल पास

Bihar Board 12th Topper 2025: टॉपर सूची

Bihar Board 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विज्ञान संकाय

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पटना 478 95.6%

कला संकाय

वाणिज्य संकाय

Bihar Board 12th Result: विज्ञान संकाय के 5,68,330 छात्रों ने पास की परीक्षा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 6 लाख 33 हजार 896, कला संकाय के 6 लाख 11 हजार 365 और कॉमर्स संकाय के 34 हजार 821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। विज्ञान के 5 लाख 68 हजार 330, कला के 5 लाख 05 हजार 884 और कॉमर्स के 32 हजार 999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

Bihar Board Result 2025: वैशाली ने दिया कला और वाणिज्य संकाय में टॉपर

बिहार के वैशाली जिले ने कॉमर्स और आर्ट्स संकाय में टॉपर दिया है। कला संकाय में स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी वैशाली से हैं। वह वैशाली के राजकीय कृत बी उच्च विद्यालय सेहान की छात्रा हैं। उन्हें 500 में से 473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए है। कॉमर्स संकाय में भी वैशाली ने स्टेट टॉपर दिया है। वैशाली के जे कॉलेज हाजीपुर की छात्रा रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त किए है। 

Bihar Board 12th Topper 2025: टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि

पिछले साल टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 12वीं और 10वीं दोनों बोर्ड के टॉपर्स को एक नई और बढ़ी हुई राशि मिलेगी। विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रिया जायसवाल को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे। 

रैंक

2024 की पुरस्कार राशि

2025 की पुरस्कार राशि

1st 

1 लाख रुपये

2 लाख रुपये

2nd

75 हजार रुपये

1.5 लाख रुपये

3rd

50 हजार रुपये

1 लाख रुपये

4th - 10th (10वीं क्लास)

30 हजार रुपये

30 हजार रुपये


यह भी पढ़ें: इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां, 10 लड़के शामिल; देखें सबके नाम

Bihar Board 12th Result 2025: तीनों स्ट्रीम्स में रैंक-1 पर लड़कियों का कब्जा

  • बिहार बोर्ड इंटर के परिणाम में तीनों स्ट्रीम्स में लड़किया टॉपर हैं। प्रिया जायसवाल ने 484 (96.8%) अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में टॉप किया है। वह स्टेट टॉपर भी हैं।
  • रौशनी कुमारी ने 475 (95.00%) अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में टॉप किया है।
  • अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 (94.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से कला संकाय में टॉप किया है।

Bihar Board 12th Topper List 2025: यहां देखें टॉप-5 विद्यार्थियों की सूची

प्रिया जायसवाल बनीं स्टेट और विज्ञान स्ट्रीम की टॉपर

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पटना 478 95.6%
4 अनुप्रिया जमुई 477 95.4%
4 प्रशांत कुमार वैशाली 477 95.4%
5 अतुल कुमार मौर्य कैमूर 476 95.2%
5 अंकित कुमार बेगूसराय 476 95.2%
5 वर्षा रानी भटोतर, बी. कोठी 476 95.2%

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता और शाकिब शाह ने किया टॉप

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमारी वैशाली 473 94.6%
1 शाकिब शाह बक्सर 473 94.6%
2 अनुष्का कुमारी मुजफ्फरपुर 471 94.2%
2 रुकैया फातमा बेगूसराय 471 94.2%
3 आरती कुमारी सारण 470 94%
3 सानिया कुमारी सोनपुर 470 94%
3 अंकित कुमार गया 470 94%
4 अंशू रानी पटना 469 93.8%
5 चंद्रमणि लाल मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 रिशू कुमार सहरसा 468 93.6%
5 संजना कुमारी मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 तनु कुमारी पूर्वी चंपारण 468 93.6%
5 अर्चना मिश्रा गया 468 93.6%

वाणिज्य में रौशनी की चमक

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 रौशनी कुमारी वैशाली 475 95%
2 अंत्रा खुशी औरंगाबाद 473 94.6%
3 सृष्टि कुमारी मधुबनी 471 94.2%
3 निशांत राज लउरिया 471 94.2%
4 निधि शर्मा अररिया 470 94%
4 अदिति सोनकर रोहतास 470 94%
5 अंशू कुमारी भोजपुर 469 93.8%

Bihar Board 12th Result 2025: कम नंबर आने पर ये हैं विकल्प

यदि किसी छात्र के अंक अपेक्षा से कम आए हैं या वह एक-दो विषयों में फेल हो गया है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसके पास दो विकल्प मौजूद होते हैं –
  • स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच)
  • कंपार्टमेंटल परीक्षा

Bihar Board 12th Passing Marks: 33% अंक लाना जरूरी

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि इससे कम अंक आते हैं, तो छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

BSEB 12th Scrutiny 2025: 1 अप्रैल से करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

छात्र एक अप्रैल से आठ अप्रैल 2025 तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें