फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST Result 2025: नवोदय विद्यालय छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित; ऐसे डाउनलोड करें चयन सूची

Tue, 25 Mar 2025 06:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST NVS Class 6 Result 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की चयन सूची जारी हो चुकी है। नवोदय विद्यालय समिति नें प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNVST NVS Class 6 Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी होगी। NVS ने कक्षा 9 के लिए भी चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

JNVST Class 6: चयनित छात्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज

एनवीएस चयनित छात्रों की क्षेत्रवार सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य महत्वपूर्ण विवरण होंगे। चयनित छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
  • निवास प्रमाण पत्र – उम्मीदवार के पते की पुष्टि के लिए
  • जन्म प्रमाण पत्र – जन्म तिथि सत्यापन के लिए
  • पात्रता प्रमाण पत्र – NVS के दिशानिर्देशों के अनुसार
  • जाति प्रमाण पत्र – एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए
  • विकलांगता प्रमाण पत्र – यदि उम्मीदवार शारीरिक रूप से विकलांग है
  • ग्रामीण कोटा प्रमाण पत्र – यदि छात्र ग्रामीण कोटे के अंतर्गत आता है, तो माता-पिता को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि छात्र किसी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जेएनवीएसटी कक्षा 6 का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in. पर जाएं।
  • "JNVST कक्षा 6 परिणाम 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें