फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित, अमर उजाला पर देखें अपना परिणाम

Tue, 25 Mar 2025 02:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Class 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:15 बजे जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह (Bihar board 12th result) में घोषित किए जाने की उम्मीद है। इंटर परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुक्रवार और शनिवार को पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत यह जांच की गई कि टॉपर्स मीडिया के सवालों का सामना करने में सक्षम हैं या नहीं। पिछले वर्ष यह परिणाम 23 मार्च 2024 को घोषित किया गया था।

विज्ञापन


BSEB 12th Topper Verification: इंटर के टॉपर्स का वेरिफिकेशन संपन्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटर परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुक्रवार और शनिवार को पूरा कर लिया गया, जिसमें राज्य के छोटे जिलों के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के छात्र भी शामिल थे। इस प्रक्रिया के तहत यह जांच की गई कि टॉपर्स मीडिया के सवालों का सामना करने में सक्षम हैं या नहीं।

BSEB Bihar Board Result 2025: पिछले वर्षों का पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में पिछले कुछ वर्षों का उत्तीर्णता प्रतिशत इस प्रकार रहा: 2019 में 79.56%, 2020 में 80.59%, 2021 में 78.04%, 2022 में 80.15%, 2023 में 83.73% और पिछले साल 87.21% का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

पिछले साल, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,91,684 छात्रों ने हिस्सा लिया था और कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था। विज्ञान स्ट्रीम में 87.80% छात्र सफल हुए थे, जबकि वाणिज्य और कला स्ट्रीम के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 94.88% और 86.15% रहा था।

Bihar Board 12th Result: 12.9 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

बीएसईबी द्वारा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। इन सभी विद्यार्थियों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है, जिनकी घोषणा मार्च के अंत तक की जा सकती है।

Bihar Board 12th Result 2025 Date: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

बिहार बोर्ड संभावित रूप से मार्च के अंत तक इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

Bihar Board 12 Result 2025 Kab Aayega: उल्लिखित विवरण

बीएसईबी 12वीं परिणाम 2025 स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
  • लिए गए विषय
  • अंक प्राप्त की
  • कुल मार्क
  • योग्यता स्थिति
और भी पढ़ें:- BSEB Result: बिहार बोर्ड क्यों करता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन? 2016 की वो घटना, जिससे बाद शुरू हुई ये परंपरा

Bihar Board 2025: स्ट्रीम वाइज नतीजे यहां देख सकेंगे

यदि आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो परिणाम की घोषणा होने पर आपको सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिससे आप सबसे जल्द अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम पेज पर डायरेक्ट पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।

Bihar Board 12th Result 2025 Date: पिछले वर्षों में कब-कब आया 12वीं का रिजल्ट?

साल परीक्षा तिथि रिजल्ट तारीख
2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक 23 मार्च
2023 1 फरवरी से 11 फरवरी तक  21 मार्च
2022 1 फरवरी से 14 फरवरी तक 16 मार्च
2021 1 फरवरी से 13 फरवरी तक 26 मार्च

Bihar Board 12th Result 2025: 12वीं परीक्षा में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 12 लाख 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 6 लाख 40 हजार से ज्यादा छात्र और 6 लाख 50 हजार से अधिक छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्यभर में कुल 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षार्थियों ने अपने निर्धारित विषयों की परीक्षा दी।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल कुल 87.21% छात्र हुए उत्तीर्ण

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में कुल 87.21% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। विज्ञान में मृत्युंजय कुमार (96.20%) टॉपर बने थे। आर्ट्स में तुषार कुमार (96.40%) और कॉमर्स में प्रिया कुमारी (95.60%) ने टॉप किया था। स्टेट टॉपर तुषार कुमार बने थे।
  • तुषार कुमार- आर्ट्स 482 (96.40%)
  • मृत्युंजय कुमार- साइंस  481 (96.20%)
  • प्रिया कुमारी- कॉमर्स 95.60%

Bihar Board Class 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट घोषणा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही जानकारी दी थी कि रिजल्ट जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Bihar Board Inter Result) आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे। इसमें बताया जाएगा कि कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, कितने छात्रों ने परीक्षा दी, कुल पास प्रतिशत क्या रहा, और कितने छात्र सफल हुए। इसके अलावा, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। 

BSEB Class 12 Results 2025: कम्पार्टमेंट परीक्षाओं पर विवरण

यदि कोई छात्र बिहार बोर्ड (Bihar Board) कक्षा 12 परीक्षा 2025 में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

BSEB Topper Marks: कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर?

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में हर साल टॉपर्स काफी चर्चा में रहते है। पिछले वर्ष यानी 2024 में टॉप करने वाले छात्रों ने 500 में से 475 से 485 अंक के बीच स्कोर किया था। इससे पहले 2023 में भी टॉपर्स ने 470 से 475 अंक हासिल किए थे। वहीं 2022 में टॉपर्स के अंक 475 से 480 के बीच थे, जबकि 2021 में कोविड-19 महामारी के बावजूद टॉपर्स ने 470 से 480 अंक तक प्राप्त किए थे। 

BSEB 12th Result 2025: टॉपर्स के लिए इस बार दोगुना पुरस्कार

रैंक 2024 की पुरस्कार राशि 2025 की पुरस्कार राशि
1st 1 लाख रुपये 2 लाख रुपये
2nd 75 हजार रुपये 1.5 लाख रुपये
3rd 50 हजार रुपये 1 लाख रुपये
4th - 10th (10वीं क्लास) 30 हजार रुपये 30 हजार रुपये

Bihar Board 12th Result 2025: आधिकारिक घोषणा का इंतजार

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम की घोषणा का 12.92 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर सटीक तिथि और समय की पुष्टि नहीं हुई है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले कहा था कि 2025 के लिए इंटर की बोर्ड परीक्षा के नतीजे मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।

और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result: इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार

Bihar Board 12th Result 2025:

यदि आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो परिणाम की घोषणा होने पर आपको सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिससे आप सबसे जल्द अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम पेज पर डायरेक्ट पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।

BSEB 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फेंस के दौरान ही इंटर के नतीजे घोषित किए जाएंगे, साथ ही समग्र पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट की भी जानकारी साझा की जाएगी।
 

BSEB 12th Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट?

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे मार्च के अंत तक जारी कर देगा। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। अब जल्द ही परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।

Bihar Board 12th Result 2025 Kab Ayega: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

बिहार बोर्ड संभावित रूप से मार्च के अंत तक इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

Bihar Board 12 Result 2025 Kab Aayega: बीएसईबी सुपर 50 मुफ्त कोचिंग के लिए इस दिन तक करें पंजीकरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी करने के इच्छुक छात्रों को बीएसईबी कोचिंग देता है। इच्छुक एवं योग्य छात्र 26 मार्च 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

Bihar Board 12 Result 2025 Kab Aayega: 2019 से अब तक कुल पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। बोर्ड परिणामों के साथ कुल पास प्रतिशत की घोषणा भी करता है। यहां पिछले छह वर्षों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत बताया गया है:
  • 2024: 87.21%
  • 2023: 83.73%
  • 2022: 80.15%
  • 2021: 78.04%
  • 2020: 80.59%
  • 2019: 79.76%

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित करने के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/results/bihar-board के माध्यम से अपने नतीजे बिना किसी असुविधा के देख सकेंगे। यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम चेक करने का तरीका यहां बताया गया है:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर सामने आ जाएगी।
  • इनमें से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब कक्षा 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक/जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने परिणाम की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यदि आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो परिणाम की घोषणा होने पर आपको सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिससे आप सबसे जल्द अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम पेज पर डायरेक्ट पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।

Bihar Board 12th Result: कल दोपहर 1:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल (25 मार्च) दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। इसकी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे। 
 

BSEB Bihar Board Result: यहां से चेक कर सकेंगे नतीजे सबसे पहले

यदि आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो परिणाम की घोषणा होने पर आपको सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिससे आप सबसे जल्द अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम पेज पर डायरेक्ट पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।

Bihar Board 12th Result: करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मंगलवार यानी कल (25 मार्च) दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। रिजल्ट घोषित करने की तारीखों का एलान करने से पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुक्रवार और शनिवार को पूरा कर लिया है। इस प्रक्रिया के तहत यह जांच की गई कि टॉपर्स मीडिया के सवालों का सामना करने में सक्षम हैं या नहीं।

और भी पढ़ें:- Bihar Board Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें? यहां मिलेगा लिंक; तुरंत कर लें पंजीकरण

इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं।

 

Bihar Board 12th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

Bihar Board 12 Result 2025: उल्लिखित विवरण

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
  • चुने गए विषय
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • योग्यता स्थिति

ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट 2024 (Bihar Board 12th Toppers List 2024)

विज्ञान संकाय

  • मृत्युंजय कुमार-  481, 96.20%
  • सिमरन गुप्ता-     477, 95.40%
  • वरुण कुमार-      477, 95.40%
  • प्रिंस कुमार-       476, 95.20%
  • आकृति कुमारी-  475, 95.00%
  • राजा कुमार-       475, 95.00%
  • सना कुमारी-       475, 95.00%
  • प्रज्ञा कुमारी-        474, 94.80%
  • अनुष्का गुप्ता-     474, 94.80%
  • अंकिता कुमारी-   474, 94.80%
  • प्रिंस राज-            474, 94.80%

कला संकाय

  • तुषार कुमार- 482, 96.80%
  • निशी सिन्हा- 473,   94.60%
  • तनु कुमारी-   472,  94.40%
  • कुमार निशांत- 469, 93.80%
  • अभिलाषा कुमारी- 468, 93.80%

वाणिज्य संकाय

  • प्रिया कुमारी- 478, 95.60%
  • सौरव कुमार- 470, 94.00%
  • गुलशन कुमार- 469, 93.80%
  • कुणाल कुमार- 469, 93.80%
  • सुजाता कुमारी- 468, 93.60%
  • साक्षी कुमारी- 468, 93.60%
  • धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%
  • दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

BSEB Bihar Board: उजाला पर देखें अपना परिणाम

परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
 

Bihar Board Inter Result 2025: दोपहर 1.15 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे।

Bihar Board Result 2025: पिछले छ वर्षों का पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के परिणाम कुछ ही घंटों में घोषित हो जाएंगे। बोर्ड परिणामों के साथ कुल पास प्रतिशत की घोषणा भी करता है। यहां पिछले छह वर्षों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत बताया गया है:
  • 2024: 87.21%
  • 2023: 83.73%
  • 2022: 80.15%
  • 2021: 78.04%
  • 2020: 80.59%
  • 2019: 79.76%

Bihar Board 12 Result 2025: बीएसईबी सुपर 50 मुफ्त कोचिंग के लिए इस दिन तक करें पंजीकरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी करने के इच्छुक छात्रों को बीएसईबी कोचिंग देता है। इच्छुक एवं योग्य छात्र 26 मार्च 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Bihar Board Inter Result 2025: स्कोरकार्ड में इन विवरण का उल्लेख

बिहार बोर्ड कक्षा 12 के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण शामिल होंगे। इसमें स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, कला), विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल प्राप्त अंक, कुल अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति या डिवीजन का भी उल्लेख होगा।

BSEB 12th Result 2025 Check Online: 12वीं टॉपर सूची भी होगी जारी

परिणाम के साथ ही बोर्ड बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर सूची भी जारी करेगा और छात्रों को बीएसईबी टॉपर पुरस्कार प्रदान करेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जिनमें लगभग 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं।

Bihar Board Result 2025 Date: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे शेष 

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे।

Bihar board class 12 result 2025: अमर उजाला में देखें सबसे पहले नतीजे

परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

BSEB 12th Result 2025: टॉपर्स के लिए इस बार दोगुना पुरस्कार

 
रैंक 2024 की पुरस्कार राशि 2025 की पुरस्कार राशि
1st 1 लाख रुपये  2 लाख रुपये
2nd  75 हजार रुपये 1.5 लाख रुपये
3rd 50 हजार रुपये 1 लाख रुपये
4th - 10th (10वीं क्लास)  30 हजार रुपये 30 हजार रुपये

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक, 94.77% रहा है। कला संकाय के इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.75 रहा।
विज्ञापन

Bihar Board Topper List 2025: तीनों संकाय की टॉपर सूची

विज्ञान संकाय
रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पटना 478 95.6%

कला संकाय

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमार वैशाली 473 94.6%
1 शाकिब शाह बक्सर 473 94.6%
2 अनुष्का कुमारी मुजफ्फरपुर 471 94.2%
2 रुकैया फातिमा बेगूसराय 471 94.2%
3 आरती कुमार सारण 470 94%
3 सानिया कुमारी सोनपुर 470 94%
3 अंकित कुमार गया 470 94%

वाणिज्य

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 रौशनी कुमारी वैशाली 475 95%
2 अंतरा खुशी औरंगाबाद 473 94.6%
3 सृष्टि कुमारी मधुबनी 471 94.2%
3 निशांत राज लउरिया 471 94.2%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें