बिहार द्वारा कल दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
पिछले साल यानी 2024 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। 2024 में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.92% रहा था।
बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक हुई, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।
और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, यहां जानें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की लगभग सभी तैयारियां कर ली है और वह कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि अब तक बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 की आधिकारिक तारीख और समय की सटीक घोषणा नहीं हुई है।
बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
पिछले साल शिवांकर कुमार ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में टॉप किया था। वे जिला स्कूल, पूर्णिया, बिहार के छात्र थे और उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे।
पिछले साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में द्वितीय श्रेणी में कुल 5,24,965 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिसमें 2,52,121 छात्र और 2,27,844 छात्राएं शामिल थीं।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर देता है, जिससे वे अपने फेल हुए विषयों में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक (BSEB 10th) परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न हुई।
बिहार बोर्ड एक बार फिर अपनी तेजी साबित करते हुए लगातार 7वें साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 2019 से पहले जहां बीएसईबी (BSEB) का रिजल्ट मई-जून में घोषित किया जाता था, वहीं अब इस प्रक्रिया को तेज कर मार्च में ही पूरा किया जा रहा है।
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या 4,52,302 रही, जिसमें 2,52,846 छात्र और 1,99,456 छात्राएं शामिल थीं।
यह भी पढे़ं: BSEB 12th Result 2025: विद्यालयों के लिए जरूरी अपडेट, इन छात्रों का आवेदन शुल्क देना होगा वापिस
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान टॉपर्स के नाम और कुल पासिंग प्रतिशत की जानकारी साझा की जाएगी।
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में पिछले दो वर्षों में सुधार देखने को मिला है। साल 2023 में 81.04% छात्र सफल हुए थे, जबकि 2024 में यह प्रतिशत बढ़कर 82.91% हो गया। यह दर्शाता है कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।
साल 2024 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 31 मार्च को मैट्रिक का परिणाम जारी किया था। इस साल रिजल्ट किस तारीख को घोषित किया जाएगा, इसको लेकर अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपनी रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखना होगा।
अगर आप बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 से असंतुष्ट हैं, तो री-चेकिंग (स्क्रूटनी) के लिए तैयार रहें। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच का मौका देती है। री-चेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद शुरू होती है, जिसमें छात्र निर्धारित शुल्क जमा कर अपने अंकों की दोबारा जांच करवा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में छात्र को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण जरूर चेक करने चाहिए
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत नीचे दिए गए राशि का भुगतान किया जाएगा।
अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 में निम्नलिखित विवरण होंगे:
पिछले साल यानी 2024 बिहार बोर्ड 10वीं की टॉप 10 लिस्ट में कुल 51 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। टॉप 5 में 10 छात्र शामिल थे, जबकि रैंक 6 से 10 के बीच 41 विद्यार्थियों को स्थान मिला था। जिला स्कूल, पूर्णिया के छात्र शिवंकर कुमार ने 500 में से 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था।
2019- 80.73%
2020- 80.59%
2021- 79.88%
2022- 78.17%
2023- 81.04%
2024- 82.91%
बिहार बोर्ड 2024 की परीक्षा में कुल 82.91 प्रतिशत छात्र पास हुए। परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए। जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 में छात्र के रोल कोड, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, और नाम सहित विस्तृत जानकारी होगी। इसमें प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक, उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक औऱ विषयवार कुल अंक दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा, परिणाम की स्थिति (पास/फेल), डिविजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), और कुल प्राप्त अंक (एग्रीगेट मार्क्स) भी उल्लेखित होंगे।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अब तक बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 की आधिकारिक तारीख और समय की सटीक घोषणा नहीं की है।
बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड ने इस बार 10वीं के टॉपर्स के लिए इनाम राशि को दोगुना कर दिया है। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल मिलेगा।
वहीं, दूसरे स्थान के छात्र को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, जो पिछले वर्ष 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान के छात्र को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, चौथे से दसवें स्थान तक के टॉपर्स को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की मौजूदगी में औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। इस दौरान टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे।
पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूर्णिया के जिला स्कूल के शिवंकर कुमार ने 97.80% (489 अंक) के साथ राज्य में टॉप किया था। वहीं, समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल, मोवाजिदपुर उत्तर के आदर्श कुमार ने 97.60% (488 अंक) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
यह भी पढ़ें: कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर? जानें पिछले वर्षों में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को शानदार इनाम दिया गया था। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपए और लैपटॉप प्रदान किया गया था। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 75,000 रुपए और लैपटॉप, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 50,000 रुपए और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था। बिहार बोर्ड हर साल मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के पुरस्कार प्रदान करता है।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में बीते पांच वर्षों में पास होने वाले छात्रों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2020 में 80.59% छात्र सफल हुए थे, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 79.88% तक गिर गया। 2022 में पास प्रतिशत में और गिरावट आई और यह 78.17% रह गया। हालांकि, 2023 में नतीजे बेहतर हुए और 81.04% छात्र सफल रहे। 2024 में यह ग्राफ और ऊपर गया, जहां 82.91% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। पिछले पांच वर्षों के रुझानों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणामों में लगातार सुधार हो रहा है।