22412 नई दिल्ली-नाहरलगून एक्सप्रेस छपरा में रोका गया
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा में
15054 लखनऊ-छपरा औड़िहार में
12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस बनारस में
15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस रसड़ा में
02564 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी गोरखपुर में
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस सहजनवा में
12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस मसकनवा में
15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मनकापुर में
12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गोण्डा में
19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस गोण्डा कचहरी में
15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस सीतापुर सिटी में
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस लखनऊ में
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया में
अग्नीपथ के बवाल को लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पुलिस ने जाम में फंसे ट्रकों को सड़क पर तिरछा लगवाया दिया है।
अलीगढ़ के जट्टारी नगर पंचायत को उपद्रवियों ने जलाने का प्रयास किया। एसडीएम एडीएम ने नगर पंचायत में घुसकर जान बचाई। एडीएम की गाड़ी को भी भीड़ ने निशाना बनाया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। इस बीच लाठीचार्ज से बचने के लिए कई युवक नहर में कूद गए। हल्द्वानी के साथ ही टनकपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दिल्ली के आईटीओ में युवाओं ने अग्नीपथ योजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
जींद के नरवाना में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते वक्त जींद-दिल्ली-भटिंडा रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में युवा ट्रैक पर बैठ गए हैं। पुलिस हाई अलर्ट मोड में है।
अग्नीपथ योजना के विरोध में हरियाणा में भी युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। नारनौल में सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दो छात्र नेता समेत नौ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बलिया: अराजक तत्वों ने ट्रेन की बोगी में लगाई आग
अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया में शुक्रवार तड़के ही युवा सड़कों पर उतर आए। इस दौरान युवाओं ने स्टेडियम में योजना के विरोध में पुलिस को पत्र सौंपा। इसके अलावा अराजक तत्वों ने रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में आग लगा दी। रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ करने के साथ पत्थरबाजी भी की। मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने दर्जनों भर युवाओं को हिरासत में लिया है। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जौनपुर वाजिदपुर तिराहे को युवाओं ने जाम कर दिया है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।