01:38 PM, 30-Nov-2022
जनता को उम्मीद, केजरीवाल ही कर सकते हैं एमसीडी के काम : सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पांडव नगर, शकरपुर, ललिता पार्क, लक्ष्मी नगर, अनारकली, जगतपुरी, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, गांधी नगर और शास्त्री पार्क में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निगम में काम केवल अरविंद केजरीवाल ही करवा सकते हैं, दिल्ली वाले भी यह जानते हैं। यही कारण है कि पार्टी को चुनाव प्रचार में भरपूर समर्थन मिल रहा है।