अध्यक्ष
एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216
एबीवीपी: यश डबास 8825
उपाध्यक्ष
एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739
एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620
इंडस्ट्रीज़: दीपांशु शौकीन 11347
सचिव
एनएसयूआई : नम्रता चौधरी 5445
एबीवीपी: रिया छावड़ी 7584
संयुक्त सचिव
एनएसयूआई : गोपाल चौधरी 5339
एबीवीपी : लक्ष्यराज सिंह 5413
एससीएस: विशेष यादव 6165
अध्यक्ष
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई) 5,737+ 1023=6,760
यश डबास (एबीवीपी) 5,790+1556=7,346
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 3,939+ 880=4,819
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 1,117+ 220=1,337
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 7,655+ 1724=9,379
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 5,216+ 1209=6,425
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 3,767+743=4,510
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 3,851+ 683=4,534
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 3,421+724=4,145
विशेष यादव (निर्दलीय)- 4,270+1143=5,413
शांतिपूर्ण माहोल के बीच वोटों की गिनती जारी है।
अध्यक्ष
अनन्या रतूड़ी (आइसा) 201
यश डबास (एबीवीपी)- 1074
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 898
नोटा 224
कुल 2062
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 640
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 206
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 1360
नोटा 224
कुल 2063
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 843
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 632
नोटा 392
कुल 2600
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-672
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 704
विशेष यादव (निर्दलीय)- 479
नोटा 398
कुल 2572
दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदार विजय शंकर आगे चल रहे हैं।
डूसू चुनाव 2026-27 वोटों की गिनती - राउंड 3
अध्यक्ष
यश डबास (एबीवीपी)- 682
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 859
नोटा 157
कुल 1999
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 505
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 1065
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 1008
नोटा 148
कुल 2001
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 659
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 567
नोटा 268
1999 तक
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-429
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 558
विशेष यादव (निर्दलीय)- 553
नोटा 245
सुबह से डूसू चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चुनावी सरगर्मी बनी हुई है। प्रत्याशियों के समर्थक लगातार प्रचार में जुटे हैं और कैंपस में चुनावी गतिविधियां दिख रही हैं। छात्रों की आवाजाही के बीच चुनावी जीत-हार की चर्चाएं भी जारी हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। मुख्य रिटर्निंग अधिकारी प्रोफेसर राजेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुनियोजित हैं। आज सुबह उम्मीदवारों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद, सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में मतगणना मेजों तक ले जाया गया। प्रोफेसर सिंह के अनुसार, परिणाम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे चल रही है।
VIDEO | DUSU Polls 2026: Chief Returning Officer Professor Rajesh Singh, says, "Our entire arrangement is very well organised and streamlined. We have made extensive preparations... The counting process has also begun. This morning, in the presence of the candidates, we had the… pic.twitter.com/qKjKH4ZxJM
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के बीच एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ ने अपनी जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे बहुत सकारात्मक हैं और चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, NSUI's Vice Presidential candidate Vir Chatrath says, "We are very much positive. Obviously, when you have worked so hard, feeling anxious before the voting is normal human behavior; but we are very positive, and we are… pic.twitter.com/yZo4wN590p
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के गठबंधन सहित कुल 20 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अंतिम अनंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।
#WATCH | Delhi: Counting for the Delhi University Student Union (DUSU) polls begins amid heightened security across Delhi University.
— ANI (@ANI) September 19, 2026
A total of 20 candidates representing major student organisations, including the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), National Students’… pic.twitter.com/AMOSv51nB3
इस बार छात्रों के मुद्दे कॉलेज की चारदीवारी से बाहर तक नजर आए। साउथ कैंपस में सत्य निकेतन हादसे की सबसे अधिक चर्चा रही। पीजी में रहने वाले छात्रों ने सुरक्षित इमारत और बेहतर सुविधाओं की जरूरत बताई। हॉस्टल की कमी, महिला सुरक्षा, मेट्रो पास, कॉलेज का बुनियादी ढांचा और बढ़ी हुई फीस भी प्रमुख मुद्दों में शामिल थे। मोती लाल नेहरू कॉलेज के छात्र रमन ने सत्य निकेतन हादसे को याद किया।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे डूसू चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 2,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा और प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
STORY | DUSU poll counting begins amid heightened security across Delhi University
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
More than 2,000 police and paramilitary personnel have been deployed across Delhi University, with restrictions imposed on key roads and heightened security around the counting centre, as counting… pic.twitter.com/q8QrRDUwaL
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवारों और छात्रों के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान हथियार लहराने, लग्जरी कारों के काफिले निकालने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने 140 छात्र उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया।
डूसू चुनाव के लिए बीते शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
19 सितंबर 2026 को उत्तरी परिसर में डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। यह प्रभाव सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित सड़कों से बचें, मार्ग परिवर्तन का पालन करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। आपातकालीन वाहनों को आवाजाही में सुविधा दी जाएगी। वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
Traffic Advisory | 19.09.2026
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 19, 2026
In connection with the counting of votes for the DUSU Election 2026 at North Campus, traffic movement is likely to be affected from 0900 hrs to 1800 hrs on 19.09.2026.
Commuters are advised to avoid the affected roads, follow diversions and… pic.twitter.com/gqac2f41jV
डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 1,000 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से 960 मशीनों को मतदान के लिए लगाया गया था, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं। मतदान के दौरान 12 कंट्रोल रूम संचालित किए गए। तकनीकी खराबी की स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को भी उपलब्ध रखा गया था। हालांकि, कहीं से भी ईवीएम में खराबी की शिकायत नहीं मिली।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले साल से 1.01 फीसदी अधिक है। इस बार करीब 1.51 लाख छात्र मतदाता थे और 52 कॉलेजों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार सुबह आठ बजे डीयू के बहुउद्देशीय हॉल में मतगणना शुरू होगी; नतीजे दोपहर तक संभावित हैं। उच्च न्यायालय ने विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगाई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव का एक माह लंबा चुनावी संग्राम शुक्रवार को मतदान के साथ समाप्त हो गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 20 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। डूसू चुनाव में इस बार 1.51 लाख छात्र मतदाता थे, जबकि पिछले साल 39.45 फीसदी मतदान हुआ था। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना से तय होगा कि डीयू की छात्र राजनीति की कमान किसके हाथ जाएगी।