नूंह में भी रूका था डॉक्टर उमर
नूंह के गोयल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नूंह सीआईए की टीम जांच कर रही है। डॉ. रिहान के संबंध में पूछताछ जारी है। इससे पहले नूंह की हिदायत कालोनी स्थित डॉक्टर रिहान के घर भी पुलिस की टीम पहुंची थी। लेकिन वहां पर केवल एक बच्ची के मिलने से टीम को कोई सुराग नहीं मिला था। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि नूंह में भी डॉक्टर उमर रूका था। हिदायत कालोनी में अफसाना का मकान किराए पर उमर ने लिया था।
दिल्ली में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के बीच अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
आतंकी उमर का एक और नया सीसीटीवी वीडियो आया सामने
दिल्ली में बम धमाका करने वाले आतंकी डॉक्टर उमर का एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फरीदाबाद की एक मोबाइल रिपेयर शॉप में मोबाइल रिपेयर करा रहा है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नौगाम थाने में हुए धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचे हैं।
घटनास्थल के आसपास की सड़क, जो 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद बंद कर दी गई थी, अब यातायात के लिए खोल दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'जांच के लिए इस सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया था लेकिन अब इसे खोल दिया गया है, गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम होना है। अब सब सामान्य है, इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली सुरक्षित है और सुरक्षित हाथों में है।'
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए अत्यंत दुखद आकस्मिक विस्फोट में हुई बहुमूल्य जानों की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सरकार मृतकों के परिवारों, मित्रों और प्रियजनों के साथ एकजुटता से खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैंने आकस्मिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।"
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद के सिरोही इलाके के एक मौलवी को हिरासत में लिया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कल रात नौगाम पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
जम्मू कश्मीर डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि नौगाम का धमाका सिर्फ हादसा था। नौगाम थाने के बाहर अमोनियम नाइट्रेट रखा था, सैंपलिंग के दौरान विस्फोट हो गया। सैंपलिंग प्रक्रिया दो दिन से चल रही थी। हादसा कैसे हुआ, किसकी गलती से ब्लास्ट हुआ इसकी जांच की जा रही है।