फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Lok Sabha Election Live: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान खत्म, 54 फीसदी के पार वोटिंग

Sat, 25 May 2024 08:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

खास बातें

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हुई। दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान खत्म हो गया है। इसके साथ ही 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:29 PM, 25-May-2024

दिल्ली में छह बजे के बाद तक 54.37 फीसदी मतदान
चांदनी चौक- 53.27 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 54.37 फीसदी
नई दिल्ली- 51.54 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 58.30 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 53.81 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 52.83 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 54.90 फीसदी

06:46 PM, 25-May-2024
पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : x @ANI

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। 

05:56 PM, 25-May-2024
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिरसा ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : X @AHindinews

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान किया।

विज्ञापन
05:53 PM, 25-May-2024

गर्मी के बावजूद मतदान अच्छा हो रहा: सौरभ भारद्वाज

'आप' नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मतदान अच्छा हो रहा है। गर्मी के बावजूद भी दिल्ली के लोग बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं... जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है इंडिया गठबंधन बढ़त बना रहा है। प्रधानमंत्री के भाषण और उनकी शब्दावली से बड़ा और कोई एग्जिट पोल नहीं है। आज के इस चरण का एग्जिट पोल भी प्रधानमंत्री ने खुद अपने शब्दों के इस्तेमाल से बता दिया है। एनडीए के लिए समस्या बढ़ रही है और आने वाले चरण में यह और बढ़ेगी।"

05:36 PM, 25-May-2024

दिल्ली में पांच बजे तक 53.73 फीसदी मतदान
चांदनी चौक- 53.27 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 53.69 फीसदी
नई दिल्ली- 50.44 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 57.97 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 53.17 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 51.84 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 54.15 फीसदी

विज्ञापन
04:55 PM, 25-May-2024
बूथों पर ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा के कुछ बूथों पर ड्रोन से की जा रही निगरानी

शाहदरा जिले के कुछ बूथों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी शाहदरा के अनुसार, लोकसभा चुनाव की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

03:54 PM, 25-May-2024
कन्हैया कुमार ने पोलिंग स्टेशन का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

कन्हैया कुमार ने पोलिंग स्टेशन का लिया जायजा

तिमारपुर विधानसभा के विभिन्न पोलिंग स्टेशन पर विधायक दिलीप पांडे एवं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने हालातों का जायजा लिया।

03:44 PM, 25-May-2024

दिल्ली में तीन बजे तक 44.58 फीसदी मतदान
  • चांदनी चौक- 43.24 फीसदी
  • पूर्वी दिल्ली- 44.70 फीसदी
  • नई दिल्ली- 42.17 फीसदी
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- 47.85 फीसदी 
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली- 44.78 फीसदी
  • दक्षिणी दिल्ली- 42.96 फीसदी
  • पश्चिम दिल्ली- 44.91 फीसदी

02:54 PM, 25-May-2024

 पश्चिमी दिल्ली के मलिकपुर गांव में महिलाएं मतदान केंद्र पर पर वोट डालने पहुंचीं।

02:05 PM, 25-May-2024

लाइन में लगे मतदाता

पश्चिमी दिल्ली के बापरोला गांव स्थित मतदान केंद्र में मतदाता लाइन में लगे हैं। लोगों मे मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

02:01 PM, 25-May-2024

सीपीएम नेता प्रकाश करात ने किया मतदान

सीपीएम नेता प्रकाश करात ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली में अपना वोट डाला। 

01:33 PM, 25-May-2024

दिल्ली में एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान

चांदनी चौक- 32.18 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 34.24 फीसदी
नई दिल्ली- 31.66 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 37.31 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 35.72 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 33.49 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 34.12 फीसदी

01:19 PM, 25-May-2024

सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवा रहे मतदाता

मतदान केंद्र के बाहर बनाये गए सेल्फी पॉइंट पर वोट डालने के बाद फोटो भी खिंचवा रहे हैं।

12:50 PM, 25-May-2024

चौधरी फवाद हुसैन पर बरसे सीएम केजरीवाल

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान की पार्टी के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने केजरीवाल के एक फोटो पर रिप्लाई करते हुए एक्स पर लिखा, 'शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करें। #MorePower #IndiaElection2024.' अरविंद केजरीवाल ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को संभालिए।' केजरीवल ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।'

12:34 PM, 25-May-2024

भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने डाला वोट

भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:23 PM, 25-May-2024

सोसायटी से निकल मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाता

वसुंधरा एनक्लेव में  सोसायटी से निकलकर लोग मतदान करने पहुंच रहे है।

12:09 PM, 25-May-2024

पश्चिमी दिल्ली के मलिकपुर गांव स्थित मतदान केंद्र के बाहर वोटिंग पर नजर बनाए हुए हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच विचार विमर्श करते गांव के जागरूक मतदाता।

11:59 AM, 25-May-2024

अरविंदर सिंह लवली ने परिवार सहित किया मतदान

दिल्ली भाजपा के स्टार प्रचारक अरविंदर सिंह लवली ने अपने माता-पिता के साथ मतदान किया।

11:57 AM, 25-May-2024

नूपुर शर्मा ने किया मतदान

भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा ने दिल्ली में अपना वोट डाला।

11:54 AM, 25-May-2024

संजय सिंह की जनता से अपील

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करें। आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है तो सब कुछ संसद और विधान सभाओं के माध्यम से संचालित होता है। अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी के लिए काम करेंगे। INDI गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।'

11:40 AM, 25-May-2024

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने किया मतदान

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

11:35 AM, 25-May-2024

दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी मतदान

चांदनी चौक- 18.55 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 22.41 फीसदी
नई दिल्ली- 19.18 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 24.49 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 22.67 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 21.00 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 21.56 फीसदी

11:29 AM, 25-May-2024

धूप के कारण बेहोश हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

पश्चिमी दिल्ली के सेक्टर 14 स्थित सीआरपीएफ स्कूल में बनाए गए पोलिंग सेंटर में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पर एक करीब 70 साल की महिला धूप के कारण बेहोश हो गई थी। जिसे वालंटियर ने मदद दी। महिला वोट दे चुकी थी। फिलहाल उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

11:21 AM, 25-May-2024

सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार ने किया मतदान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ छठे चरण के लिए वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित मतदान किया। वोट डालने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने वोट दिया है। मेरी मां आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट जरूर करें।'

11:05 AM, 25-May-2024

वोट डालने के लिए सीएम आवास से निकले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वोट डालने के लिए अपने आवास से निकले।

10:57 AM, 25-May-2024

ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने लगाया वोट डालने से रोकने का आरोप

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने वोट डालने से रोका गया। वह संगम विहार के सरकारी स्कूल जे ब्लॉक के पुलिंग बूथ नंबर 125 पर वोट डालने पहुंचे थे।

10:52 AM, 25-May-2024

मनोज तिवारी ने डाला वोट

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवार ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

10:45 AM, 25-May-2024

नजफगढ़ के रामा पब्लिक स्कूल में वीवीपैट टूटी

नजफगढ़ के रामा पब्लिक स्कूल में बने 106 नंबर बूथ की वीवीपैट टूट गई। इसकी वजह से करीब आधे घंटे से वोटिंग नहीं हो रही है। लोग धूप में खड़े हैं। अंदर गर्मी और बाहर धूप लोगों को बेहाल कर रही है।

10:40 AM, 25-May-2024

पालम गांव में बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे लोग

पालम गांव में सुबह के समय मतदाताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। ज्यादा संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी वोट करने आ रहे हैं।

10:33 AM, 25-May-2024

इंडी गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने मतदान किया

चांदनी चौक लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने मतदान किया।

10:31 AM, 25-May-2024

स्वाति मालीवाल ने किया मतदान

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं सभी से अपील करना चाहती हूं, खासकर महिलाओं से कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। भारत में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।'

10:30 AM, 25-May-2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रियंका गांधी वाड्रा से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने आप को वोट दिया और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट दिया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं। अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।

10:28 AM, 25-May-2024

गांधी परिवार ने किया मतदान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा के साथ दिल्ली में एक मतदान केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए, जहां रॉबर्ट वाड्रा अपना वोट डाल रहे हैं।

10:05 AM, 25-May-2024

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लाइन लगी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस जांच करके पोलिंग बूथ तक जाने दे रही है। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर लोग अपनी लिस्ट में से वोटर स्लिप निकलवा रहे हैं।

09:59 AM, 25-May-2024

मतदान के बाद सोनिया-राहुल ने ली सेल्फी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली। 

09:58 AM, 25-May-2024

केरल के राज्यपाल ने किया मतदान

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

09:55 AM, 25-May-2024

81 वर्षीय अकबर छड़ी और अपने बेटे का सहारा लेते हुए अपना वोट डालने उत्तम नगर के एक बूथ पर पहुंचे।

09:53 AM, 25-May-2024

प्रियंका गांधी की बेटी ने किया मतदान

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि मैं बस यही चाहती हूं कि वे (मतदाता) आएं और वोट करें, यही मेरा एकमात्र संदेश है। बदलाव लाना हमारा काम है, इसलिए हमें बाहर आकर यह करने की जरूरत है।

09:48 AM, 25-May-2024

ईस्ट दिल्ली के पॉश इलाके के इस मतदान केंद्र पर कम भीड़

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल प्रीत विहार मतदान केंद्र पर बाकी इलाकों की तुलना में कम भीड़ है, ये ईस्ट दिल्ली का पॉश इलाका माना जाता है।

09:45 AM, 25-May-2024

नाव में बैठकर वोट देने जा रहे लोग

डीएनडी फ्लाईओवर के पास चिकचिल्ला गांव के लोग नाव में बैठकर वोट देने जा रहे हैं। यह गांव यमुना के बीचों-बीच एक टापू में बसा है। करीब तीन सौ परिवार यहां रहते हैं। 

09:36 AM, 25-May-2024

दिल्ली में सुबह नौ बजे तक 8.94 फीसदी मतदान

चांदनी चौक- 7.83 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 8.82 फीसदी
नई दिल्ली- 7.04 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 10.15 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 8.99 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 8.88 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 9.72 फीसदी

09:30 AM, 25-May-2024

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपना वोट डाला

तुगलकाबाद गांव के सीनियर सैकंडरी स्कूल में बूथ नंबर 50 पर दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपना वोट डाला। 

09:10 AM, 25-May-2024

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया मतदान

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने परिवार सहित समयपुर गांव में वोट डाला।

09:07 AM, 25-May-2024

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. विजय देव ने पत्नी के साथ मतदान किया। सुबह सात बजे अटल आदर्श विद्यालय हनुमान रोड स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।

09:04 AM, 25-May-2024

आने-जाने वालों पर पुलिस की नजर

बूथ के 100 मीटर की दूरी से ही हर आने जाने वालो पर नजर रखी जा रही है। पुलिस बलों को तैनात किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हो रहा है।

09:02 AM, 25-May-2024

दिल्ली के नंद नगरी में सर्वोदय कन्या विद्यालय में मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 

08:57 AM, 25-May-2024
LokSabhaElections2024 - फोटो : अमर उजाला

मतदाताओं में जबदस्त उत्साह

मतदान को लेकर दिल्ली के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे है। 

08:52 AM, 25-May-2024

मतदान केंद्र पर जबरदस्त भीड़

दिल्ली में मतदाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सर्वोदय बाल विद्यालय सकरपुर, ईस्ट दिल्ली में सुबह से ही मतदान केंद्र पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। 

08:44 AM, 25-May-2024

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने डाला वोट

चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

08:42 AM, 25-May-2024

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वोट जरूर डालकर आएं। अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए होगा। मतदान केंद्र पर जाइए और अपने वोट से बता दीजिए कि भारत में जनतंत्र है और जनतंत्र ही रहेगा।'

08:40 AM, 25-May-2024

एनडीए 400 पार करेगी: हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा अपना वोट डालने शाहदरा पुलिस स्टेशन के पास गांधी मेमोरियल स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा, इस बार का मुद्दा 2047 में भारत को विकसित देखना है, इस बार का मुद्दा भारत की सीमाओं को सुरक्षित देखने का है, इस बार का मुद्दा भ्रष्टाचारियों का नाश करने का है इसलिए इस बार का मुद्दा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। एनडीए 400 पार करेगी। कांग्रेस का अपनी 44 सीटें बचा पाना मुश्किल लग रहा है।

08:34 AM, 25-May-2024

मतदाताओं की लगी लंबी-लंबी लाइन

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के नजफगढ़ में मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगने शुरू हो गई हैं। गर्मी से बचने के लिए मतदाता सुबह ही घरों से मत डालने के लिए निकले। राजधानी में गर्मी बढ़ने के दौरान नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक तापमान रहता है इस कारण इलाके के निवासी सात बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
 

08:32 AM, 25-May-2024

आतिशी ने एलजी पर लगाया आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम एलजी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके में इंडी गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।

08:31 AM, 25-May-2024

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हो रहा मतदान

नई दिल्ली में पोलिंग स्टेशन के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है। लोगों को वाहनों के साथ आने नहीं दिया जा रहा है। गोल मार्केट नई दिल्ली में मतदाता 1 किलोमीटर पैदल चलकर पोलिंग स्टेशन में पहुंच रहे हैं।

08:29 AM, 25-May-2024

गौतम गंभीर ने डाला अपना वोट

गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अपना वोट डाला।

08:24 AM, 25-May-2024

विदेश मंत्री ने किया मतदान

विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वे अपने बूथ पर पहले पुरुष मतदाता बने।

विदेश मंत्री ने किया मतदान

08:19 AM, 25-May-2024

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने किया मतदान

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

08:17 AM, 25-May-2024

मतदान करने पहुंचीं आतिशी

दिल्ली की मंत्री आतिशी लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं।

07:59 AM, 25-May-2024

मतदाताओं की लगी लंबी लाइन

नजफगढ़ में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी।

07:51 AM, 25-May-2024

बांसुरी स्वराज ने किया मतदान

नई दिल्ली से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज और उनके पिता स्वराज कौशल एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

07:49 AM, 25-May-2024

वीरेंद्र सचदेवा ने किया मतदान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज 1 में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। AAP ने कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

07:32 AM, 25-May-2024

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। 

07:30 AM, 25-May-2024

भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने किया मतदान

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। AAP ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

07:24 AM, 25-May-2024

मतदान के लिए घर से बाहर निकले मतदाता

नजफगढ़ के होली क्रॉस स्कूल के पास बने पोलिंग स्टेशन पर मतदाता मतदान के लिए लाइन में लगे हैं।

पोलिंग स्टेशन पर अपनी पर्ची तलाशते मतदाता

07:16 AM, 25-May-2024

बांसुरी स्वराज ने मंदिर में पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस सीट से AAP ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। बांसुरी ने कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और वोट डालें। मैं यहां झंडेवाली माता का आशीर्वाद लेने आई हूं और फिर वोट डालूंगी।

06:57 AM, 25-May-2024

शुरू हुआ मतदान

दिल्ली ंमें मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक जो भी मतदाता लाइन में होगा वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। 

06:38 AM, 25-May-2024

आज मतदान केंद्रों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

आज हर बूथ पर धूप से बचने के लिए शेड, ठंडा पानी, बच्चों के लिए क्रेच और व्हील चेयर की सुविधा मिलेगी। साथ ही, पैरा मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए चुनाव आयोग हर स्तर की तैयारी कर चुका है। मतदान के दिन लू और अत्यधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस न हो।

06:21 AM, 25-May-2024

सुबह 7 बजे से मतदान

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। छह बजे के बाद मतदान नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि, अगर कोई छह बजे तक लाइन में लग गया तो वह मतदान कर सकेगा, चाहे कितना भी समय लगे।

05:37 AM, 25-May-2024

Delhi Lok Sabha Election Live: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान खत्म, पांच बजे तक 53 फीसदी के पार वोटिंग

राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें