फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Poll Live: एनसीपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, बसपा ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

Fri, 17 Jan 2025 06:35 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

BJP Sankalp Patra (Manifesto), Election Date in Delhi News Live: दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को मतगणना है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:34 PM, 17-Jan-2025

बसपा ने 70 उम्मीदवारों की घोषणा की

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बसपा के केंद्रीय समन्वयक नितिन सिंह ने पीटीआई को बताया, 'सूची में प्रमुख अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण शामिल है।'

उन्होंने कहा, "लाल सिंह गोकलपुर से, सुंदर लोहिया घोंडा से, मुकेश कुमार कोंडली से और हमारे प्रमुख चेहरों में से एक जुगवीर सिंह किरारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर के मुद्दों को संबोधित करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताते हुए कई नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। यह घोषणा नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन हुई। 

04:22 PM, 17-Jan-2025

भाजपा के पास अपना कोई विजन नहीं

भाजपा अपने वादे भी आम आदमी पार्टी से कॉपी करती है। भाजपा के पास अपना कोई विजन नहीं।
 

04:15 PM, 17-Jan-2025

एनसीपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची 

एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
 

विज्ञापन
04:13 PM, 17-Jan-2025

'यह मायने नहीं रखता कि इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या है'

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा, ''यह मायने नहीं रखता कि इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि दिल्ली के बच्चों का भविष्य क्या होगा और केवल केजरीवाल ही दिल्ली के बच्चों के भविष्य में मदद कर सकते हैं। दिल्ली के लोगों का भविष्य सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही बचा सकते हैं। हमारी लड़ाई जनता, पार्टी और नेताओं के भविष्य के लिए है, हमें इन सबके भविष्य की चिंता क्यों है? बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी या नहीं।'
 

03:06 PM, 17-Jan-2025

'केजरीवाल ने लोगों को गुमराह किया'

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर यह सभी योजनाएं एमसीडी इलाके के साथ-साथ एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड के इलाके में भी लागू होंगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केजरीवाल ने लोगों को गुमराह किया। ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की और अपना शीशमहल बनाने में लगे रहे। 

विज्ञापन
03:00 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: वरिष्ठ नागरिकों को 3 हजार रुपये पेंशन

जेपी नड्डा ने कहा कि 60 से 70 साल के लोगों की पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों और अन्य श्रेणी के लोगों को ढाई हजार के बजाय 3 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। अटल कैंटीन योजना लॉन्च की जाएगी इसके तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोराना आपदा के दौरान दिल्ली की आप-दा सरकार ने पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली से बाहर करने का कार्य किया था। उन्होंने बसों में आनंद विहार बस अड्डे पर छोड़ दिया था।

02:58 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: मोहल्ला क्लीनिक में फर्जीवाड़ा हुआ है, इसकी जांच होगी: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक को फर्जी स्वास्थ्य सेवा करार दिया। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में फर्जीवाड़ा हुआ है और 300 करोड रुपये का घोटाला हुआ है। भाजपा सरकार बनने पर इस संबंध में जांच की जाएगी। आम आदमी पार्टी संजीवनी योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह यह योजना अपनी सरकार बचाने के लिए लाए हैं।

02:56 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य से उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। योजना के तहत दिल्ली सरकार अलग से 5 लाख का बीमा करेगी जबकि 5 लाख का बीमा केंद्र सरकार देगी। 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा। 

02:51 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: 'गर्भवती महिलाओं को ₹21000 दिए जाएंगे'

जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

02:50 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: 'महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी'

भाजपा अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में जारी करेगी। आज उन्होंने पहला चरण जारी किया। जेपी नड्डा ने कहा कि गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा। 

02:46 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: 'महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने 2500 दिए जाएंगे'

जेपी नड्डा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है। महिला सम्मान का जो वादा किया है, वो पूरा किया। समाज के हर वर्ग पर हमारा फोकस है। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने 2500 दिए जाएंगे।

02:44 PM, 17-Jan-2025

BJP Manifesto: दिल्ली की सभी योजनाएं जारी रहेंगी: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा का संकल्प पत्र एक जारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में जन कल्याण की चल रही वर्तमान योजनाएं उनकी सरकार बनने के बाद भी जारी रहेगी। योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत और उनमें सुधार किया जाएगा। उनको भ्रष्टाचार मुक्त भी किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि हमने जो नहीं कहा था वो भी किया। मजदूरों को मुख्य धारा में लाने का काम किया।

02:40 PM, 17-Jan-2025

भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली को आगे ले जाएगा: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र का पहला भाग जारी करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धी को ओर जाना है। विकसित दिल्ली को आगे ले जाना है। भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली को आगे ले जाएगा।

01:50 PM, 17-Jan-2025

दिल्ली को 'AAP-दा' से मुक्ति चाहिए: तरुण चुघ

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "अब जनता ने तय कर लिया है कि दिल्ली को 'AAP-दा' से मुक्ति चाहिए...दिल्ली की जनता पुकार-पुकार कर कह रही है कि बाय-बाय केजरीवाल और पिछले 10 सालों में एक भी विश्वविद्यालय नहीं बनाया, एक भी नया स्कूल नहीं बनाया। अब उन्हें मेट्रो की याद आ गई। जनता फैसला कर चुकी है- बाय-बाय AAP-दा।

01:18 PM, 17-Jan-2025

हर्ष मल्होत्रा केजरीवाल पर हमला

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से हताश हो चुके हैं। इन्होंने दिल्ली में केवल झगड़ा किया है और केंद्र सरकार के साथ झगड़ा करने की कोशिश की है। आज दिल्ली की जनता यह कह रही है कि दिल्ली में झगड़ालू सरकार नहीं चाहिए, दिल्ली में वो सरकार चाहिए जो केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर दिल्ली में विकास कर सके।'

12:36 PM, 17-Jan-2025

छात्रों के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान

अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि अगर फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली के छात्रों को फ्री में बस पास देंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को किराए में 50% की छूट दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है।

11:38 AM, 17-Jan-2025

मुझे उम्मीद है कि दीपक तंवर बड़े अंतर से जीतेंगे: चिराग पासवान

केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने बताया, "भाजपा ने कल घोषणा की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में देवली की सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दी गई है। हमारी पार्टी ने देवली की सीट से ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है जिन्होंने लंबे समय तक बिना किसी स्वार्थ के अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काम किया है। दीपक तंवर दशकों से मेरे और मेरे परिवार के विचारों के साथ जुड़े रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ये बड़े अंतर से जीतेंगे।"

10:38 AM, 17-Jan-2025

Delhi Election 2025: केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी के जरिए मांग की है कि छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50% छूट हो। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों इससे होने वाला खर्चा वहन करें। हम बस में छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे हैं।

10:34 AM, 17-Jan-2025

हमने लोगों की सेवा की है: कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा, "कस्तूरबा नगर विधानसभा के सभी लोगों को पता है कि अभिषेक दत्त को वोट करने से सीवर की, पानी की, टूटी सड़कों की, सबको साथ लेकर चलने की योजनाएं शुरू हो जाएंगी। हमने लोगों की सेवा की है।"

10:06 AM, 17-Jan-2025

Delhi Election 2025: शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वो समाजवादी पार्टी के साथ 'सिचुएशनशिप' में है। INDI गठबंधन एक 'सिचुएशनशिप' बन चुकी है। हाथ से हाथ तो मिला लिया लेकिन दिल से दिल नहीं मिला। राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति एक अविश्वास प्रस्ताव पहले जनता पारित करती है, फिर इनके घटक दल पारित करते हैं। समाजवादी पार्टी ने इन्हें (कांग्रेस) दिल्ली में छोड़ दिया है।"

09:44 AM, 17-Jan-2025

Delhi Election 2025: आज दोपहर दो बजे पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज दिल्ली चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।  बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर दो बजे पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

09:41 AM, 17-Jan-2025

मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से, गोपाल राय ने बाबरपुर से और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां वह ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

09:39 AM, 17-Jan-2025

अब तक 841 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन (सीईओ) अधिकारी ने यह जानकारी दी।

09:29 AM, 17-Jan-2025

Delhi Poll Live: एनसीपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, बसपा ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। कल तक 841 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें