दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह का CCTV फ़ुटेज। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH | Delhi: CCTV footage from the building collapse site in Satya Niketan of Delhi's South-West district. Six people have lost their lives.
— ANI (@ANI) September 7, 2026
(Source: Local Resident) pic.twitter.com/7MtDbb3pJF
Satya Niketan building collapse | It has been noticed that the premises of Building/House No. 13, Satya Niketan, New Delhi has been occupied at the site. The property is in a ruinous, dangerous condition and in any way dangerous to any person occupying, resorting to, or passing… pic.twitter.com/XxhO9PlCcl
— ANI (@ANI) September 6, 2026
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में एक और शव मिला है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
#WATCH | Delhi: One more body has been recovered, raising the death toll to six in the Satya Niketan building collapse. Search and rescue operations continue. pic.twitter.com/rujAXFbCFs
— ANI (@ANI) September 6, 2026
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें भारी मलबे को हटाने के लिए घटनास्थल पर काम कर रही हैं।
हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके चलते इमारत गिर गई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इन धाराओं में मामला दर्ज किया है...
सत्य निकेतन मामले में दिल्ली पुलिस ने हॉस्टल मालिक आनंद बंसल के भाई हरिराम बंसल के खिलाफ साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। बिल्डिंग हादसे में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है। केस में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह इमारत पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी।
#WATCH | Delhi | Satya Niketan PG building collapse | Delhi Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) President, Rajat Choudhary, says, "The situation is quite serious; about 11 people have already been taken to the hospital. Ambulances and doctors are present in large numbers. Our… pic.twitter.com/6B2lauMd5J
— ANI (@ANI) September 6, 2026
सत्य निकेतन में हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। इस बीच शाम को कांग्रेस ने मौके पर खाना वितरित किया। घटना के बाद आस-पास के पीजी खाली करा लिए गए हैं और मेस भी बंद करा दी गई हैं। ऐसे में ही एनएसयूआई छात्रों ने वहां रहने वाले छात्रों के लिए खाने का प्रबंध किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि वह यहां एक इमारत गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए 'पेइंग गेस्ट' (PG) के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत दोपहर गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे करीब 15-20 लोगों को बचाने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने 'X' (पहले ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में इमारत गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उस जगह पहुंचे जहां NSUI के छात्र सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Congress MP Deepender Singh Hooda arrives at the site where NSUI students are staging a protest over the Satya Niketan building collapse.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
(Source: NSUI) pic.twitter.com/CwmyhMjYvm
सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां आप नेता पहुंचे। नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप विरोध-प्रदर्शन नहीं कर रही है; बल्कि छात्र अलग-अलग जगहों पर विरोध कर रहे हैं। यहां आप का छात्र विंग मौजूद है... उनकी सिर्फ दो मांगें हैं। छात्रों के लिए पीजी में रहने की सुविधा होनी चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। सारी जमीन केंद्र सरकार की है। आप बाकी सबके लिए काम करते हैं, लेकिन जब तक आप उनके लिए हॉस्टल नहीं बनाते, तब तक यह उत्पीड़न और शोषण चलता रहेगा... जब तक हॉस्टल नहीं बनते, तब तक यह नहीं रुकेगा; तब तक सरकार को खुद उनकी PG की फीस देनी चाहिए। तभी सरकार को स्थिति की गंभीरता और आपातकालीन स्थिति का एहसास हुआ... साकेत में पीजी बिल्डिंग गिरने को शायद अभी दो महीने ही हुए हैं; वहां परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मारे गए थे। उस घटना पर किसने इस्तीफा दिया? क्या आपको सच में लगता है कि वे इस्तीफा देंगे?
#WATCH | Delhi: AAP leaders visit the site where students are staging a protest following the Satya Niketan building collapse.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "It is not the AAP that is staging the protest; rather, students are protesting at various locations. The AAP's… pic.twitter.com/1Rue5hS4eV
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हम इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं... NDRF की पूरी टीम, MCD कमिश्नर, मुख्य सचिव, LG, पुलिस कमिश्नर सहित सभी बड़े अधिकारी और संबंधित विभागों के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य के लिए बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उनके (कांग्रेस के) आरोपों से सच्चाई नहीं बदलेगी। जहां तक इमारतें बनने के समय की बात है तो चाहे डेढ़ साल पहले बनी हों या कभी भी- डेढ़ साल पहले आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में थी और हमने हाल ही में कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी संभाली है; उससे पहले कॉर्पोरेशन उनके नियंत्रण में था। अभी यह मुद्दा नहीं है। हमारा मुख्य मकसद अंदर फंसे छात्रों और मजदूरों को बचाना है। उन्हें बचाने के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा- चाहे वह MCD अधिकारी हों या इमारत का मालिक- उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Delhi: On Satya Niketan building collapse, BJP MLA Anil Sharma says, "We are paying close attention to this... The entire NDRF team, the MCD Commissioner, the Chief Secretary, the LG, the Police Commissioner—all top officials and relevant departments—have arrived. Rescue… pic.twitter.com/xa9OGbwFzI
— ANI (@ANI) September 6, 2026
चार मंजिल से ज्यादा ऊंची सभी अवैध इमारतों को तुरंत सील कर दिया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ये आदेश तुरंत लागू होंगे।
All illegal constructions with more than four floors will be immediately sealed, and strict action will be taken against the guilty officials, leading to their immediate dismissal. These orders will be implemented with immediate effect: MCD
— ANI (@ANI) September 6, 2026
सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने सोमवार(आज) कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई। कॉलेज ने बताया कि सत्य निकेतन में पीजी बंद होने और वहां रह रहे छात्रों में असुरक्षा की भावना को देखते हुए कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत लड़के और लड़कियों को कक्षाओं में अस्थायी रूप से ठहराया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की घटना कॉलेज के सामने हुई है। हादसे के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। आर्य भट्ट कॉलेज भी आज बंद रहेगा। देर रात प्रशासन ने यह घोषणा की है।
सत्य निकेतन में मौके का मुआयना और शुरुआती आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पीजी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के तहत कड़ी से सख्त कार्रवाई होगी।
Delhi: An FIR has been registered against alleged owner Hariram and others in connection with the Satya Niketan building collapse. Ten people have been rescued so far; 5 people have lost their lives. Rescue operations continue.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
Delhi Police: "A case vide FIR No 153/26 u/s… pic.twitter.com/6qB5vVcYvW
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल का मुआयन करने के बाद एम्स के ट्रांमा सेंटर पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। इस बीच सीएम ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 6, 2026
दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर… https://t.co/HSzRPPOVJy
ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 20 से 25 छात्र एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक छात्र की मौत हो चुकी है।
हादसे की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सटी हुई (आसपास की) इमारत को एहतियातन खाली करा लिया है ताकि किसी और जान-माल का नुकसान न हो।