फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal News Live: पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने सबसे की बात, कल विधायक दल की बैठक

Mon, 16 Sep 2024 08:31 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Arvind Kejriwal Resignation Announcement News: अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके बाद से दिल्ली के नए सीएम को लेकर चर्चा हुई।उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:46 PM, 16-Sep-2024

कल एलजी से मिलकर इस्तीफा देंगे सीएम केजरीवाल: सौरभ भारद्वाज

पीएसी (राजनीतिक कार्रवाई समिति) की बैठक के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल सीएम केजरीवाल उपराज्यपाल (एलजी) से मिलकर इस्तीफा देंगे। पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने नेताओं से अलग-अलग बात की और उनका फीडबैक लिया।

05:12 PM, 16-Sep-2024

सीएम केजरीवाल के आवास पर आप नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनने के लिए सीएम आवास पर कुछ देर में बैठक शुरू होगी, जिसमें आप के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आप सांसद राघव चड्ढा दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे, इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज भी सीएम के आवास पर पहुंचे। 
 

04:22 PM, 16-Sep-2024

कल शाम 4.30 बजे एलजी से करेंगे मुलाकात

दिल्ली एलजी कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की बैठक कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी।

विज्ञापन
03:53 PM, 16-Sep-2024

सीएम केजरीवाल कल दे सकते हैं इस्तीफा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि कल सीएम अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे सकते हैं।

02:45 PM, 16-Sep-2024

सीएम आवास छोड़ देंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था, ऐसे में वह 15 दिन के अंदर सीएम आवास छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
02:11 PM, 16-Sep-2024

'आप में सिर्फ केजरीवाल, बाकी सब घरेलू नौकर' - कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, 'जब किसी राजनीतिक दल में सत्ता परिवर्तन होता है, नेतृत्व परिवर्तन होता है तो राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं। फैसला इस हिसाब से लिया जाता है कि कौन बड़ा नेता है, जनता के बीच किसका प्रभाव है। आम आदमी पार्टी में सिर्फ केजरीवाल हैं, बाकी लोग, इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए माफी चाहते हैं, घरेलू नौकरों की तरह हैं। यह सत्ता का हस्तांतरण नहीं है, बल्कि एक व्यापारिक कंपनी के शेयरों का हस्तांतरण है, आम आदमी पार्टी एक व्यापारिक कंपनी है।'
 

12:33 PM, 16-Sep-2024

पीएसी बैठक में सीएम के नाम पर होगी चर्चा

मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक बैठक चली। आम आदमी पार्टी के कार्यलय में आज शाम को पीएसी की बैठक होगी। इस बैठक में नए सीएम के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी।

12:27 PM, 16-Sep-2024

केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाकर दिखा दी- सौरभ भारद्वाज

'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमाम अड़चनें लगाए जाने के बाद भी जेल से सरकार चलाकर दिखा दी। अब उन्होंने जेल से बाहर आकर इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री को उन सभी फाइल्स पर साइन करने की इजाजत थी, जिन्हें उपराज्यपाल के पास भेजा जाता है। केजरीवाल के ऊपर फरवरी 2015 से ही तमाम बंदिशें लगाई गईं, लेकिन इसके बावजूद वह जनता के लिए काम करते रहे। अब तो भाजपा के लोग भी कह रहे हैं कि जहां भाजपा की सोच खत्म होती है, वहां से केजरीवाल की सोच शुरू होती है।' 

12:24 PM, 16-Sep-2024

विधायक दल की बैठक चुना जाएगा नेता- सौरभ भारद्वाज

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मंगलवार यानि कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद जब उनका इस्तीफ़ा मंजूर हो जाएगा तब हमारे विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नेता चुना जाएगा। इसके बाद विधायक दल का नेता उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को अपना क्लेम देंगे और इसके बाद वह शपथ लेंगे। इस प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लग सकता है।'

12:03 PM, 16-Sep-2024

केजरीवाल के घर पहुंचे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में मनीष सिसोदिया भी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचेंगे। 

12:01 PM, 16-Sep-2024

भाजपा की साजिश से नाराज हैं दिल्ली वाले

'सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'दिल्ली के लोगों के अंदर ऐसी बेसब्री है। वह कह रहे हैं कि जल्दी चुनाव हों और हम आम आदमी पार्टी को वोट देकर अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा देने पर जनता कह रही है कि उन्होंने जेल में इस्तीफा ना देकर अच्छा काम किया। भाजपा द्वारा केजरीवाल के खिलाफ रची गई साजिश से जनता बेहद नाराज है।'

11:57 AM, 16-Sep-2024

श्रीराम और हनुमान जी के भक्त अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा का पालन किया

त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने परिस्थितियों की वजह से राजगद्दी का त्याग किया था। इससे अयोध्या की जनता भी बेहद दुखी थी। इसके बाद भरत ने भी श्रीराम की खड़ाऊं राजगद्दी पर रखकर शासन चलाया था। अब श्रीराम और हनुमान जी के भक्त अरविंद केजरीवाल ने भी मर्यादा का पालन करते हुए इस्तीफा दे दिया।
 

11:46 AM, 16-Sep-2024

ईमानदारी के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई मौजूदा मुख्यमंत्री जेल से बाहर आकर खुद ये एलान कर रहा हो कि अगर आप मुझे ईमानदार मानते हैं तो मुझे वोट दें। ऐसा चुनाव देश में पहली बार होगा, जिसमें एक मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि ये चुनाव ईमानदारी के नाम पर लड़ा जाएगा और वो भी तब जब देश की केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम एजेंसियां चाहे वो ईडी हों, सीबीआई हों, इनकम टैक्स हों, सभी एजेंसियां मुख्यमंत्री के पीछे पड़ी हैं और उन्हें बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं की गई हैं।'
 

सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने साल में जो कुछ भी किया है, उसके बावजूद मुख्यमंत्री को अभी भी अपनी जनता और अपनी ईमानदारी पर भरोसा है... दिल्ली की जनता इतने उत्सुक हैं कि चुनाव हो और वोट देंगे और अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।'

11:30 AM, 16-Sep-2024

Arvind Kejriwal News Live: पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने सबसे की बात, कल विधायक दल की बैठक

अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का एलान किया है। यह दिल्ली में नए सीएम के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। कई नामों को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया आज अरविंद केजरीवाल के घर जायेंगे। केजरीवाल के इस्तीफे के एलान की बाद दोनों लोगों की यह पहली मुलाकात होगी। दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। केजरीवाल के घर पर आज शाम पीएसी की बैठक होगी। इस्तीफे के एलान के बाद यह अहम बैठक होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें