फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrest Live: सीएम की पत्नी के संदेश पर बांसुरी बोलीं- आपका दर्द मैं समझती हूं पर इसके लिए...

Sat, 23 Mar 2024 08:48 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested Live News in Hindi : अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:48 PM, 23-Mar-2024

ईडी ऑफिस पहुंची केजरीवाल की पत्नी

दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ईडी दफ्तर पहुंचीं।

07:54 PM, 23-Mar-2024

हाईकोर्ट से केजरीवाल को नहीं मिली राहत

दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।
 

05:55 PM, 23-Mar-2024

गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची केजरीवाल की टीम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 मार्च के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने पीएमएलए कोर्ट के ईडी रिमांड के खिलाफ आदेश को चुनौती दी है। उनकी कानूनी टीम ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड दोनों की याचिका दाखिल की है। यह गैर कानूनी है। उन्हें हिरासत से तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। इस मामले पर लीगल टीम ने तत्काल सुनवाई की मांग की। 

विज्ञापन
05:37 PM, 23-Mar-2024

सुनीता केजरीवाल की पीसी पर बांसुरी स्वराज की प्रतिक्रिया

अरविंद केजरीवाल के संदेश पर पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि हम सुनीता केजरीवाल के चेहरे पर उस पीड़िता को महसूस कर रहे हैं। उनके इस दर्द के लिए सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल जिम्मेदारी हैं। उन्होंने 100 करोड़ की रिश्वत अपनी जेब में डाली और दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया।  
 

05:07 PM, 23-Mar-2024

सीएम केजरीवाल के इस्तीफे पर बोले संदीप दीक्षित

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से पूछा कि क्या वह सीएम बने रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह आप का आंतरिक मामला है। लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है जो इस पर प्रतिबंध लगाता हो। प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बेहतर होगा।
 

विज्ञापन
04:27 PM, 23-Mar-2024

कांग्रेत नेता संजय निरुपम बोले- केजरीवाल को सीएम पद छोड़ना होगा

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को नैतिक आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। निरुपम ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर यह बात कही है। उन्होंने लिखा कि नैतिकता यही है।

04:13 PM, 23-Mar-2024

दिल्ली मंत्री आतिशी को पुलिस ने रोका

03:19 PM, 23-Mar-2024

'केजरीवाल बाहर आयेंगे और क्रांति पूरे देश में फैलेगी'

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सोच हैं। वो बाहर आयेंगे और क्रांति पूरे देश में फैलेगी। दुनिया भर के अखबारों और न्यूज चैनल में हैडलाइन है कि भारत में डेमोक्रेसी खतरे में है।

03:01 PM, 23-Mar-2024

क्या हम अपने घर भी नहीं जा सकते हैं?: सौरभ भारद्वाज

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किस कानून के तहत आप हमारे मंत्रियों को अपने ही कार्यालय जाने से रोक रहे हैं? आप एक पार्टी के नेशनल कार्यालय को चारों तरफ से सील कर देंगे। हम आतिशी के निवास स्थान पर जा रहे थे तब हमारी गाड़ी को रोका गया। क्या हम अपने घर भी नहीं जा सकते हैं? हमने चुनाव आयोग से समय मांगा और हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से इसपर कार्रवाई करेगा।'

02:35 PM, 23-Mar-2024

के. कविता की रिमांड बढ़ी

दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी और बीआरएस नेता के. कविता की रिमांड 3 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

01:42 PM, 23-Mar-2024

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल की पत्नी के बयान पर कही यह बात

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'आप तब कहां थे जब उन्होंने आपके बच्चों को दूसरी पार्टियों के साथ कभी गठबंधन न करने की कसम खिलाई और उस वादे को तोड़ दिया? आप तब कहां थे जब उन्होंने वादा किया था कि वह बंगला नहीं लेंगे। सरकारी गाड़ियां और अंततः अपने लिए एक महल बनाया? आप उसी घर में घुस गए जहां पैसों के बंडल लाए जा रहे थे। दिल्ली के लोगों को अब आपसे या अरविंद केजरीवाल से कोई सहानुभूति नहीं है।'

01:35 PM, 23-Mar-2024

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला गया है उससे यह साफ होता है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया गया है। कहीं भी अब तक ED की ओर से कोई तथ्य नहीं दिखाए गए जिससे कि साबित हो पाए यह कार्रवाई किस आधार पर हो रही है, कोई सबूत नहीं दिए गए हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत से जनता का विश्वास जीतकर आए हैं और वे अपना काम करने के कारण ही जीत कर आए हैं।'

01:34 PM, 23-Mar-2024

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम कांग्रेस, वाम दलों के सभी नेताओं और उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं जो INDIA गठबंधन और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं, देश में चुनावों को बचाने के लिए खड़े हैं।'

01:32 PM, 23-Mar-2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की मंत्री आतिशी समेत आप नेता धरने पर बैठे।

01:31 PM, 23-Mar-2024

'भाजपा भारत में तानाशाही लाना चाहती है'

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा, 'कल से पूरा देश गुस्से में है, भाजपा भारत में तानाशाही लाना चाहती है। दिल्ली में उनकी सरकार नहीं बनी तो वे सरकार नहीं चलने दे रहे हैं, एलजी को सारी शक्तियां दे दी गई हैं। बीआर अंबेडकर का संविधान खतरे में है।'

01:07 PM, 23-Mar-2024

के कविता ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की

बीआरएस नेता के कविता ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की।

01:04 PM, 23-Mar-2024

यह एक झूठा मामला है: के. कविता

एक्साइज पॉलिसी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में BRS एमएलसी के. कविता ने कहा, 'यह एक अवैध गिरफ्तारी है। हम इसे अदालत में लड़ने जा रहे हैं। यह एक राजनीतिक मामला है, एक मनगढ़ंत मामला है, एक झूठा मामला है। हम इससे लड़ रहे हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है, वे बार-बार वही बातें पूछ रहे हैं।'

12:01 PM, 23-Mar-2024

केजरीवाल की पत्नी ने सीएम का संदेश पढ़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे (अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं। हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।' 

11:36 AM, 23-Mar-2024
'आप' का विरोध प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल

शहीदी पार्क में 'आप' का विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शहीदी पार्क में अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आप विधायक, पार्षद और आप समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

11:14 AM, 23-Mar-2024

अरविंद केजरीवाल की पत्नी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

11:09 AM, 23-Mar-2024

'भाजपा के खाते में गया पैसा'

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले के आरोपी शरत चंद्र रेड्डी की कंपनियों ने भाजपा को 55 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड दिए। शरत चंद्र रेड्डी की दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद करोड़ों रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड दिए गए। शरत रेड्डी की कंपनी अरबिंदो फार्मा, APL हेल्थ केयर के जरिए भाजपा के बैंक अकाउंट में इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में चुनावी चंदा पहुंचा। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि यही है वो मनी ट्रेल जो ईडी कथित शराब घोटाले में ढूंढ रही है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने चुनौती दी कि अब ईडी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करके दिखाए। शरत रेड्डी दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी थे, सरकारी गवाह बन जाने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

11:03 AM, 23-Mar-2024

'शरत रेड्डी ने भाजपा को दिया पैसा'

आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी बॉन्ड दिखाते हुए कहा कि शरत चंद्र रेड्डी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को पैसा दिया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने 55 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड दिए। इससे मनी ट्रेल साफ होता है। 

10:33 AM, 23-Mar-2024

'आप' ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया सवाल

दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, 'दिल्ली के तथाकथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले में पिछले दो साल से सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है। ईडी की जांच में मनी ट्रेल की बात कही गई है. ऐसे में पैसा कहां गया? आप के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई रकम बरामद नहीं हुई। इसी मामले में दो दिन पहले सिर्फ एक शख्स शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। वह अरबिंदो फार्मा के मालिक हैं। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले या बात नहीं की और उनका आप से कोई लेना-देना नहीं है। इतना कहते ही उन्हें अगले ही दिन ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे उत्पाद नीति मामले पर बात की। उनके इतना कहते ही उन्हें जमानत दे दी गई। लेकिन पैसा कहां है? पैसे का रास्ता कहां है?'

10:21 AM, 23-Mar-2024

'इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है'

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "भाजपा के लिए चुनाव कठिन है। लोगों को कष्ट देने का उनका कार्यक्रम जारी रहेगा। आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को भी गिरफ़्तार किया जा सकता है। भारत में जो पैटर्न चल रहा है, वही रूस और चीन में भी चल रहा है। जनता ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है। इसलिए, केवल लोग ही उनके भाग्य का फैसला करेंगे।"

10:15 AM, 23-Mar-2024

'केजरीवाल मुख्य षडयंत्रकारी, 100 नहीं 600 करोड़ का घोटाला'

प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति मामले का मुख्य षडयंत्रकर्ता करार दिया। ईडी ने कहा वे एक पार्टी नहीं एक कंपनी की तरह चला रहे हैं। पार्टी को साउथ लाबी से 100 करोड़ नहीं बल्कि 600 करोड़ तक की रिश्वत मिली और उन्होंने गोवा चुनावों में रिश्वत की राशि का प्रयोग किया। गवाहों व आरोपियों के बयानों से इस तथ्य की पुष्टि हुई है और उनके पास ठोस साक्ष्य हैं। 

09:34 AM, 23-Mar-2024

केजरीवाल ने गिरफ्तारी के समय पर उठाया सवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पक्षपात और आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ईडी को अपना मुखौटा हटाना चाहिए और बताए कि आखिर वह किस का प्रतिनिधित्व कर रही है।

ईडी की ओर से रिमांड की मांग का विरोध करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एजेंसी को लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्हें क्यों गिरफ्तार करना पड़ा, जब उनके खिलाफ पर्याप्त सामग्री थी। केजरीवाल के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष तर्क रखा कि वे कहते हैं कि उनके पास मेरे खिलाफ सारी सामग्री थी तो फिर आचार संहिता लागू होने तक इंतजार क्यों किया? क्या आप इसका इंतजार कर रहे थे? एक राजनेता को चुनाव में भाग लेने का अधिकार है।

09:04 AM, 23-Mar-2024

आज सुबह 10 बजे 'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी आज सुबह 10 बजे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

09:00 AM, 23-Mar-2024

केजरीवाल के घर के बाहर का नजारा

08:58 AM, 23-Mar-2024

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से एक मेडिकल टीम निकली।

08:57 AM, 23-Mar-2024

ईडी दफ्तर के बाहर कड़ी सुरक्षा

08:51 AM, 23-Mar-2024

इस साल होली नहीं मनाएगी 'आप', 26 को पीएम आवास का घेराव

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि इस साल उनकी पार्टी होली नहीं मनाएगी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

08:45 AM, 23-Mar-2024

कल पीएम मोदी का पुतला फूंका जाएगा

आम आदमी पार्टी (आप) ने एलान किया है कि 24 मार्च को दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा।

08:32 AM, 23-Mar-2024

Arvind Kejriwal Arrest Live: सीएम की पत्नी के संदेश पर बांसुरी बोलीं- आपका दर्द मैं समझती हूं पर इसके लिए...

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। 23 मार्च, 2024 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA गठबंधन के नेता सभी लोग 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें