फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election Result: भाजपा ने पांचों सीटों पर लगाई जीत की हैट्रिक, डबल इंजन की सरकार को मिला जनादेश

Tue, 04 Jun 2024 11:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून

खास बातें

उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 04-Jun-2024

गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी जीते

उत्तराखंड की गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस गोदियाल से था। उत्तराखंड की पांचों सीटों में से पौड़ी गढ़वाल सीट ही सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन आखिर में जनादेश अनिल बलूनी के पक्ष में गया। वह  1 लाख 63 हजार 503 मतों से विजयी हुए। इस सीट कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन स्थानीय मुद्दों को भुनाने में वह कामयाब नहीं हो पाए।

11:05 PM, 04-Jun-2024

अल्मोड़ा से भाजपा के अजय टम्टा की हैट्रिक

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने 429167 वोटों से जीत की हैट्रिक लगाई है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर कांग्रेस ने बीते दो चुनाव से लगातार जीत पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा था। लेकिन  इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

09:11 PM, 04-Jun-2024

टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जीतीं

टिहरी लोकसभा सीट पर राजशाही का तिलिस्म इस बार भी नहीं टूटा। भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने 462603 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को करारी शिकस्त दी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भी दोनों ही पार्टियों को कांटे की टक्कर दी। 

विज्ञापन
07:48 PM, 04-Jun-2024

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सीट से जीते

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के रण में कांग्रेस के युवा चेहरे वीरेंद्र रावत को हराकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 653808 वोट मिले। वहीं, उन्होंने 164056 के अंतर से जीत दर्ज की। उधर, बेटे वीरेंद्र के चुनाव प्रचार के रथ के सारथी रहे हरीश रावत तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे को जीत नहीं दिला पाए। 

06:55 PM, 04-Jun-2024

एनडीए की जीत जनता का मोदी की गारंटी पर भरोसा: बंसल

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, यह जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यह विकास की भ्रष्टाचार पर जीत है। जनता ने तीसरी बार उनके नेतृत्व में सरकार बनाने का मौका दिया है। वहीं, जनता ने उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष जनादेश देकर एक बार फिर डबल इंजन की सरकार के काम पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन
06:19 PM, 04-Jun-2024

जीत से गदगद सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे और कार्य करेगा। हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में निकाय, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव होने हैं। हम सभी को इन चुनावों में जीत दर्ज करनी है।

06:13 PM, 04-Jun-2024

अजय भट्ट को बतौर मंत्री केवल ढाई वर्ष का कार्यकाल मिला

अजय भट्ट को बतौर मंत्री केवल ढाई वर्ष का कार्यकाल मिला। लेकिन इस अवधि में और पूर्व में बतौर सांसद उन्होंने जमरानी बांध की स्वीकृति, काठगोदाम नैनीताल रोपवे, सात सौ करोड़ से हल्द्वानी नैनीताल मार्ग को डबल लेन बनवाने, रामगढ़ में विश्व भारती केंद्रीय विवि कैंपस की स्वीकृति के अलावा नैनीताल, भवाली में पार्किंग, सुशीला तिवारी अस्पताल में कैथ लैब, काठगोदाम अमृतसर ट्रेन, हल्द्वानी में केरल की तर्ज पर आयुर्वेदिक अस्पताल, दो सौ करोड़ से बलियानाले के उपचार, खैरना पुल निर्माण, कुमाऊं में एम्स के सैटेलाइट सेंटर, हर घर नल योजना सहित दर्जनों कार्यों को स्वीकृत और प्रारंभ करवाया। उनके सांसद प्रतिनिधि के रूप में गोपाल रावत ने भी सभी कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट- 772671

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी - 438123

05:56 PM, 04-Jun-2024

नैनीताल सीट से अजय भट्ट को जीत

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अपना सांसद चुना है। इस सीट पर अजय भट्ट के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे। नैनीताल लोकसभा सीट पर शुरुआती चुनावी रुझान से ही भाजपा आगे चल रही थी। अजय भट्ट की जीत के साथ ही यहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 

05:32 PM, 04-Jun-2024

अंतिम दौर की मतगणना

अंतिम दौर की मतगणना जारी है, लेकिन जीत का जश्न मनना शुरू हो गया है। हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत का जश्न हनुमान मंदिर में किया जा रहा है। 

04:57 PM, 04-Jun-2024

चमोली से 14वां और अंतिम राउंड

चमोली से 14वां और अंतिम राउंड

अनिल बलूनी-    बीजेपी        3559
गणेश गोदियाल-    कांग्रेस      2923

04:45 PM, 04-Jun-2024

आतिशबाजी शुरू

लोकसभा चुनाव में जीत पर खटीमा में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बड़ी संखया में कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। मुंह मीठा करने के साथ ही आतिशबाजियों का सिलसिला जारी है।

04:10 PM, 04-Jun-2024

अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए

रामनगर में 11 चरण हो चुके हैं। 
अनिल बलूनी -  42813
गणेश गोदियाल - 31544

03:51 PM, 04-Jun-2024

यमुनोत्री विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार आगे

उत्तरकाशी जनपद की पुरोला, यमुनोत्री विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार और गंगोत्री विस क्षेत्र से निवर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह आगे रही। 
भाजपा-48502
कांग्रेस-10846
निर्दलीय बॉबी पंवार-65960
निर्दलीय बॉबी पंवार कुल 17458 मतों से आगे रहे।

03:43 PM, 04-Jun-2024

अजय टम्टा आगे

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 39405 मतों से आगे चल रहे हैं। 13वे राउंड तक इन दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 71380 और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 31975 मत मिले हैं।

03:43 PM, 04-Jun-2024

सितारगंज में कुल दस चरणों की गिनती खत्म

सितारगंज में कुल दस चरणों की गिनती खत्म हो गई और बीजेपी के अजय भट्ट को 29871 वोटों की बढ़त मिली है। 

03:27 PM, 04-Jun-2024

पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम धामी

पांचों सीटों पर जीत की ओर अग्रसर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। नतीजों के बीच सीएम धामी भी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका मुंह मीठा कराया। 

03:23 PM, 04-Jun-2024

11वें चरण के मतगणना जारी- अनिल बलूनी आगे

चमोली:
11वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी-    बीजेपी  -  7177
गणेश गोदियाल-    कांग्रेस-  3629

02:58 PM, 04-Jun-2024

बाजपुर में अब तक 12 राउंड की मतगणना पूरी, अजय भट्ट आगे

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी पर 6488 के अंतर से बढ़त बना ली ह। अभी बाजपुर में एक राउंड की गिनती शेष है।


 

02:37 PM, 04-Jun-2024

पिथौरागढ़ में ईवीएम खराब

पिथौरागढ़ डीडीहाट विधानसभा की दो और पिथौरागढ़ जिले की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। गंगोलीहाट विधानसभा में 11वें राउंड में कर्मचारियों से ग़लत फार्मूला लग गया। मतदान के आंकड़े गड़बड़ाए जाने की संभावनाओं के चलते वीवीपैट से मिलान किया जा रहा है।

02:26 PM, 04-Jun-2024

पिथौरागढ़ में आठवें राउंड में भाजपा ने बनाई 4540 वोटों की बढ़त 

पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में भाजपा ने 4540 वोटों की बढ़त बनाई है। चारों विधानसभा में भाजपा को 9141मत मिले। कांग्रेस को 4561मत मिले है। यहां भाजपा ने 4540 मतों की बढ़त बनाई। पिथौरागढ़ विधानसभा में भाजपा को आठवें राउंड में 2551, कांग्रेस को 1569 मत मिले। यहां भाजपा ने 982 मतों की बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 1785 मत मिले। यहां कांग्रेस को 682मत मिले। यहां मतों का अंतर 1103 रहा। वहीं धारचूला विधानसभा में भाजपा को 211, कांग्रेस को 807 मत मिले। यहां मतों का अंतर 1311 रहा। इसके अलावा गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2647 मत मिले। कांग्रेस को 1503 मत मिले। यहां मतों का अंतर 1144 रहा।

01:57 PM, 04-Jun-2024

चमोली की सीटों पर रुझान, भाजपा को बढ़त

8वें चरण के मतगणना परिणाम

अनिल बलूनी        बीजेपी     6484
गणेश गोदियाल     कांग्रेस       4287

01:55 PM, 04-Jun-2024

कुमाउं सीट पर स्थिति

भीमताल नौवां चरण
अजय भट्ट 30912
प्रकाश जोशी 10376

भीमताल 10वां चरण 
अजय भट्ट 35026
प्रकाश जोशी 12185

भीमताल 11वां चरण 

अजय भट्ट 39518
प्रकाश जोशी 13373

01:46 PM, 04-Jun-2024
अनिल बलूनी, गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी लोकसभा सीट मतगणना का फाइनल राउंड

पौड़ी लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। 14 वां फाइनल राउंड चल रहा है। बस कुछ ही देर में परिणाम घोषित होगा।

रुद्रप्रयाग विधानसभा 
भाजपा - 34147
कांग्रेस - 17801

 रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा 16346 मतों से आगे।

01:31 PM, 04-Jun-2024

नौवें राउंड तक (बागेश्वर)
भाजपा -  53571
कांग्रेस -  224030 
भाजपा - 31168 

01:27 PM, 04-Jun-2024
देहरादून में जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर विधानसभा: नौंवे राउंड तक की मतगणना पूरी

नौंवे राउंड तक की मतगणना, बागेश्वर विधानसभा
अजय टम्टा (बीजेपी)          29292
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)       12622
नोटा                             1057

नौंवे राउंड तक की मतगणना कपकोट विधानसभा 
अजय टम्टा (बीजेपी.           24279
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)       9781
नोटा                              853

01:00 PM, 04-Jun-2024

भाजपा कर रही शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक सामने आए रुझानों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। 

12:55 PM, 04-Jun-2024

छठे राउंड भाजपा ने बनाई 6033 मतों की बढ़त 

छठे राउंड में पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में भाजपा ने 6033 मतों की बढ़त बनाई। भाजपा को 10407और कांग्रेस को 4574 मत मिले। यहां भाजपा ने 6033 मतों से बढ़त बनाई। 
पिथौरागढ़ विधानसभा में भाजपा को 4561और कांग्रेस को 1686 मत मिले। यहां भाजपा ने 3075 वोटों की बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2106, कांग्रेस को 1221 वोट मिले। यहां भाजपा ने 939 मतों की बढ़त बनाई। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 1968, कांग्रेस को 868मत मिले। यहां भाजपा 1100 वोटों से आगे रही। वहीं धारचूला विधानसभा में भाजपा को 1718और कांग्रेस को 799 मत मिले। यहां भाजपा 919 मतों से आगे रही।

12:50 PM, 04-Jun-2024

अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा आगे

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के सातवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 25205 मतों से आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड तक इन दोनों विधानसभा सीटों में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को  42935 और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 17730 मत मिले हैं।

12:47 PM, 04-Jun-2024

पौड़ी लोकसभा सीट मतगणना - 12 वां राउंड 

रुद्रप्रयाग विधानसभा

भाजपा -  2474
कांग्रेस -  1798
केदारनाथ विधानसभा 
भाजपा - 2487
कांग्रेस - 1588

12 राउंड तक कुल मत 
भाजपा- 60430
कांग्रेस - 35740

भाजपा 24690 मतों से आगे

12:40 PM, 04-Jun-2024

पांचवें राउंड में भाजपा ने बनाई 4551 मतों की बढ़त

पांचवें राउंड में भाजपा ने पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा से भाजपा को 10399 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 5848 मत मिले। पिथौरागढ़ विधानसभा से 3296 मत बीजेपी को और  कांग्रेस को 2100 मत मिले। यहां भाजपा ने 1196 मतों से बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा 2404 भाजपा को और कांग्रेस को 1125 मत मिले। यहां भाजपा ने 1279 मतों की बढ़त बनाई। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 2570 और कांग्रेस को 1534 वोट मिले। यहां भाजपा ने 1036 मतों की बढ़त बनाई। वहीं धारचूला विधानसभा से भाजपा को 2129 वोट और कांग्रेस को 1089 वोट मिले। यहां भाजपा ने 4551 मतों से बढ़त बनाई।

12:33 PM, 04-Jun-2024

उत्तरकाशी छठे राउंड तक की स्थिति

निर्दलीय( बॉबी पंवार)- 23125
कांग्रेस  -2704
भाजपा-13931

उत्तरकाशी की तीन विस सीटों में बॉबी पंवार 9194 मतों से आगे हैं।

12:30 PM, 04-Jun-2024

भाजपा को 25205 मतों की बढ़त

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: सातवां राउंड

अजय टम्टा बीजेपी- 42935 मत
प्रदीप टम्टा कांग्रेस - 17730 मत
भाजपा को 25205 मतों की बढ़त

12:27 PM, 04-Jun-2024

जसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भाजपा के अजय भट्ट से छठें राउंड की गिनती के पश्चात 3395 मतों के अंतर से आगे निकल गए हैं।

11:58 AM, 04-Jun-2024

किस लोकसभा में कितने पोस्टल बैलेट

लोकसभा पोस्टल बैलेट की संख्या

टिहरी 18,392

गढ़वाल 28,342

अल्मोड़ा 21,789

नैनीताल 12,337

हरिद्वार 11,019

11:41 AM, 04-Jun-2024

चौथे राउंड में भाजपा ने बनाई 19039 मतों से बढ़त

पिथौरागढ़ विधानसभा की चारों विधानसभा में चौथे राउंड तक भाजपा ने 19039 मतों से बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 11319 मत और कांग्रेस को 6153 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3282 मत और कांग्रेस को 1905मत मिले। इस राउंड में भाजपा ने 1377 मतों की बढ़त बनाई। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 2749और कांग्रेस को 1384 मत मिले। यहां भाजपा 1365 मतों से आगे रही। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2787और कांग्रेस को 1845 मत मिले। यहां भाजपा ने 942मतों से बढ़त बनाई। वहीं डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2501और कांग्रेस को 1019मत मिले। यहां भाजपा ने 1482 मतों की बढ़त बनाई।

11:32 AM, 04-Jun-2024

गणेश गोदियाल आगे

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की रामनगर विधानसभा सीट में चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कुल 13375 और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 15858 मत प्राप्त हुए।

11:30 AM, 04-Jun-2024

रामनगर विधानसभा सीट पर गोदियाल को पड़े बलूनी से ज्यादा वोट

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की रामनगर विधानसभा सीट में तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कुल 9551 और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को  कुल 12638 मत प्राप्त हुए।

11:28 AM, 04-Jun-2024

अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा को बढ़त

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 13945 मतों से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड तक इन दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 23306 और कांग्रेस प्रत्याशी  प्रदीप टम्टा को 9361 मत मिले हैं।

11:14 AM, 04-Jun-2024

अजय टम्मा एक लाख वोट से आगे

अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा एक लाख वोट से आगे चल रहे हैं।

11:12 AM, 04-Jun-2024

कुमाऊं की दो सीटों पर अब तक के रुझान

पहला चरण - हल्द्वानी  विधानसभा 
अजय भट्ट - 3277
प्रकाश जोशी - 2220
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 1057 वोटो से आगे।

पहला चरण -लालकुआं विधानसभा 
अजय भट्ट- 5560
प्रकाश जोशी -1910
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 3650 वोटो से आगे।

पहला चरण -कालाढूंगी विधानसभा 

अजय भट्ट- 4596
प्रकाश जोशी - 2022
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 2574  वोटो से आगे।

पहला चरण -नैनीताल विधानसभा 
अजय भट्ट - 2439
प्रकाश जोशी  1501

दूसरा चरण  नैनीताल 
अजय भट्ट- 4776
प्रकाश जोशी -2948

तीसरा चरण नैनीताल 
अजय भट्ट- 8033
प्रकाश जोशी -4202

11:11 AM, 04-Jun-2024

हल्द्वानी में आठ चरण पूरे- अजय भट्ट आगे

हल्द्वानी में मतगणना के आठ चरण पूरे हो गए हैं।

अजय भट्ट -30412
प्रकाश जोशी- 21690

11:09 AM, 04-Jun-2024

भीमताल में तीन राउंड- भाजपा आगे

प्रथम चरण- भीमताल

अजय भट्ट (भाजपा)-- 3468
प्रकाश जोशी (कांग्रेस)-- 1330

द्वितीय चरण - भीमताल  

अजय भट्ट- 6784
प्रकाश जोशी- 2384

तृतीय चरण - भीमताल 

अजय भट्ट - 9898
प्रकाश जोशी - 3208

10:59 AM, 04-Jun-2024

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अब तक अनिल बलूनी आगे

गढ़वाल लोकसभा सीट की 14 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को मिले एक लाख 31 हजार 933 मत। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को मिले हैं। 84 हजार 703 मत। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 47 हजार 230 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:43 AM, 04-Jun-2024

पांचों सीटों पर भाजपा आगे

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अभी तक भाजपा आगे चल रही है। तीन से चार राउंड पूरे हो चुके हैं। शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में है, लेकिन कुछ सीटों पर जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है। खासतौर पर टिहरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 

10:40 AM, 04-Jun-2024

35 हजार से अधिक वोटों से अनिल बलूनी आगे

गढ़वाल लोकसभा सीट में तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को मिले एक लाख तीन हजार 322 मत। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 67 हजार 335 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 35 हजार 987 मतों से आगे  चल रहे हैं।

10:36 AM, 04-Jun-2024

अजय टम्टा आगे

तीसरे राउंड तक बागेश्वर विधानसभा
अजय टम्टा   बीजेपी        8631
प्रदीप टम्टा  कांग्रेस.      4280

तीसरे राउंड तक कपकोट विधानसभा
अजय टम्टा   बीजेपी        7646
प्रदीप टम्टा     कांग्रेस     2623

10:34 AM, 04-Jun-2024

बीजेपी बढ़त बनाए हुए

रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी पांचवें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए है। केदारनाथ विधानसभा में भी बीजेपी चार हजार से अधिक मतों से आगे चल रही है।

10:33 AM, 04-Jun-2024

ऋषिकेश पहला राउंड

त्रिवेंद्र सिंह रावत 5499
वीरेंद्र सिंह रावत- 1490

10:30 AM, 04-Jun-2024

टिहरी लोकसभा सीट की स्थिति

उत्तरकाशी की तीन विस सीटों पर फिलहाल निर्दलीय बॉबी पंवार बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्दलीय (बॉबी पंवार) -20277
भाजपा- 12504
कांग्रेस  - 2642

(गंगोत्री विस में पांच, यमुनोत्री में तीन और पुरोला 9वें राउंड के बाद की स्थिति)

10:26 AM, 04-Jun-2024

हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 25528 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 109584 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 84056 वोट मिले हैं।

10:24 AM, 04-Jun-2024

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को दूसरे राउंड तक 86212 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 56763 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 29449 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:23 AM, 04-Jun-2024

पहला राउंड: देहरादून जिला- टिहरी लोकसभा

माला राज लक्ष्मी- 26795
जोध सिंह गुन्सोला-12813

10:19 AM, 04-Jun-2024

पिथौरागढ़ में दूसरे राउंड में भाजपा आगे

पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा  को 3262 और कांग्रेस को 1712 मत मिले। यहां भाजपा 1550 मतों से आगे रही। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 2567, कांग्रेस को 1151 वोट मिले। यहां भाजपा 1416 मत आगे रही।

गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को  4720 और कांग्रेस को 2573 मत मिले। यहां भाजपा 2147 मतों से आगे रही। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 3892, कांग्रेस को 3222 मत मिले। यहां भाजपा 670 मतों से आगे रही। दूसरे चरण तक भाजपा प्रत्याशी 9810 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:19 AM, 04-Jun-2024

रायपुर विस-पहला राउंड - टिहरी लोकसभा

माला राज लक्ष्मी- 4325
जोध सिंह गुन्सोला-1368

10:18 AM, 04-Jun-2024

राजपुर रोड पहला राउंड - टिहरी लोकसभा

माला राज लक्ष्मी शाह- 4219
जोध सिंह गुन्सोला-1456

10:11 AM, 04-Jun-2024

दूसरा चरण के बाद अनिल बलूनी आगे

चमोली की चार बदरीनाथ, थराली की पांच और कर्णप्रयाग की छह सीटों का परिणाम सामने के बाद भाजपा के अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए हैं। 

अनिल बलूनी       बीजेपी  - 14314
गणेश गोदियाल    कांग्रेस-     10529
घीर सिंह             बसपा    -  133

10:09 AM, 04-Jun-2024

हल्द्वानी विधानसभा से अजय भट्ट आगे

पांच राउंड पूरे होने के बाद हल्द्वानी विधानसभा अजय भट्ट 20488 मत पड़े हैं। जबकि कांग्रेस के प्रकाश जोशी 11543 वोट मिले हैं।

10:09 AM, 04-Jun-2024

नानकमत्ता में दूसरे चरण में भाजपा आगे

भाजपा को 5487 वोट
कांग्रेस को 2836 वोट

10:06 AM, 04-Jun-2024

पुरोला राउंड आठ राउंड तक की स्थिति

निर्दलीय- 2820- 2170-1984-2325-705-883-1100-932
बीजेपी- 852-480-817-949-793-780-817-848
कांग्रेस- 176-155-196-197-66-366-365-103

10:05 AM, 04-Jun-2024

यमनोत्री में तीन राउंड

बीजेपी- 599-697-496
कांग्रेस -143-172-77
निर्दलीय- 996-1310-799

10:04 AM, 04-Jun-2024

गंगोत्री में पांच राउंड पूरे

 बीजेपी -820-912-1082-702-860
  कांग्रेस-99-83-158-131-155
  निर्दली-812-834- 1149- 887-571
 

09:55 AM, 04-Jun-2024

गदरपुर में दो राउंड- भाजपा आगे

गदरपुर में पहला राउंड
भाजपा 6372, कांग्रेस 2295

दूसरा राउंड
भाजपा 9024
कांग्रेस 1595

दो राउंड के बाद गदरपुर से भाजपा 11506 से आगे चल रही है। 146 वोट नोटा में पड़े हैं।

09:52 AM, 04-Jun-2024

बीजेपी की अजय टम्टा आगे

दूसरा राउंड बागेश्वर विधानसभा

अजय टम्टा  बीजेपी      5405
 प्रदीप टम्टा  कांग्रेस    3143

दूसरा राउंड कपकोट विधानसभा
अजय टम्टा  बीजेपी         4833
प्रदीप टम्टा   कांग्रेस.     1908

09:51 AM, 04-Jun-2024

नैनीताल लोकसभा का पहला चरण 

पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी से 36798 वोटों से आगे चल रहे हैंं

09:41 AM, 04-Jun-2024

हरिद्वार लोकसभा

पहला राउंड डोईवाला

त्रिवेंद्र सिंह  (बीजेपी) - 5604

वीरेंद्र रावत (कांग्रेस)-  1545

09:40 AM, 04-Jun-2024

टिहरी लोक सभा सीट 

उत्तरकाशी तीन विधानसभा

निर्दलीय बॉबी पंवार-4628
भाजपा से माला राज्य लक्ष्मी शाह-2211
कांग्रेस से जोत सिंह गुनसोला-418
 

09:35 AM, 04-Jun-2024

अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए

पौड़ी जिले की छह विधानसभाओं के राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी चार हजार 196 वोटों से आगे हैं। बलूनी को 11947 और गणेश गोदियाल को 7751 वोट मिले।

09:33 AM, 04-Jun-2024

टिहरी लोकसभा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र

दूसरा राउंड
भाजपा-1437 
कांग्रेस -415 
निर्दलीय बाबी पंवार-1718

09:32 AM, 04-Jun-2024

हरिद्वार लोकसभा सीट- धर्मपुर विधानसभा 

पहला चरण 
त्रिवेन्द्र सिंह रावत -3818
वीरेंद्र रावत -3146

दूसरा चरण-
त्रिवेन्द्र सिंह रावत- 8244
वीरेंद्र रावत- 6700
कुल- त्रिवेन्द्र सिंह रावत 1544 वोटों से आगे

09:28 AM, 04-Jun-2024

जनपद चमोली की 04-बद्रीनाथ, 05-थराली और 06-कर्णप्रयाग के रुझान

पहले चरण के मतगणना परिणाम

अनिल बलूनी  बीजेपी  7060
गणेश गोदियाल कांग्रेस 5281
घीर सिंह बसपा 72
अर्जुन सिंह अ. भा.पा. 11
अर्जुन सिंह यूकेडी 64
आशुतोश सिंह सै.स.पा. 18
मुकेश पन्त सै.स.पा 07
रेशमा पंवार सो.यू.से.आ.इ 14
 विनोद कुमार शर्मा उ.स.पा 15
श्यामलाल ब.मू.पार्टी 34
सुरेशी देवी पी.पा.आ.इ 24
मुकेश प्रकाश निर्दलीय 49
सोनू कुमा  निर्दलीय 69
 नोटा नोटा 195

कुल वोट -12913

पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी 1779 मतों से आगे चल रहे है।

09:22 AM, 04-Jun-2024

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार दे रहे कड़ी टक्कर

शुरुआती रुझान में अभी तक भाजपा आगे चल रही है, लेकिन टिहरी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उत्तरकाशी की तीनों विस सीटों पर बॉबी पंवार बढ़त बनाए हुए हैं। 

09:16 AM, 04-Jun-2024

पुरोला विधानसभा के पहले राउंड के नतीजे, बॉबी पंवार आगे

पुरोला विधानसभा के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। 

बॉबी पंवार (निर्दलीय)- 2820
माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा)-852
जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस)-176
 

09:14 AM, 04-Jun-2024

बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा के अनिल बलूनी आगे

चमोली की बदरीनाथ विधान सभा में भाजपा के अनिल बलूनी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 712 मतों से आगे हैं, जबकि थराली में 511 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

09:07 AM, 04-Jun-2024

अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए, कांग्रेस के गणेश गोदियाल पीछे

पौड़ी सीट के तहत नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अनिल बलूनी को पहले राउंड में 2008 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 818 वोट मिले हैं। 

 

08:52 AM, 04-Jun-2024

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से माला राज्य लक्ष्मी शाह आगे

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 1389 मतों से आगे चल रही हैं।

भाजपा -2056
कांग्रेस - 668
निर्दलीय बॉबी पंवार- 959

08:50 AM, 04-Jun-2024

खटीमा विधानसभा में बीजेपी को बढ़त

उधमसिंहनगर की खटीमा विधानसभा में पहले राउंड में बीजेपी को 4750 वोट और कांग्रेस को 3730 मिले हैं।

08:44 AM, 04-Jun-2024

निर्दलीय बॉबी पंवार और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे

शुरुआती रुझान में अभी तक उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार अभी आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत बढ़त बनाए हुए हैं।

08:23 AM, 04-Jun-2024

हल्द्वानी में ईवीएम की काउंटिंग शुरू

सुबह आठ बजे से पांचों सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। लेकिन हल्द्वानी में पोस्टल बैलेट की संख्या कम होने के चलते गिनती पूरी हो चुकी है। वहीं, अब ईवीएम की काउंटिंग शुरू हो गई है।

08:18 AM, 04-Jun-2024

अनिल बलूनी ने किए महादेव के दर्शन

गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मतगणना शुरू होने से पहले पौड़ी में कंडोलिया महादेव के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। 

08:11 AM, 04-Jun-2024

कुछ यूं मिले त्रिवेंद्र और गुनसोला

मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला रास्ते में मिल गए तो कुछ इस तरह हाथ मिलाकर एक दूसरे से मिले।

08:07 AM, 04-Jun-2024

इन सीटों पर सबसे पहले नतीजे आने का अनुमान

दोपहर दो बजे तक हार-जीत के रुझान साफ हो जाएंगे। टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल सीटों के नतीजे पहले आने का अनुमान है। हरिद्वार व गढ़वाल के नतीजे तीन बजे तक आ जाएंगे।

08:04 AM, 04-Jun-2024

मतगणना शुरू

लोकसभा चुनाव की मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों व सभी प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए 27 ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। स्ट्रांग रूम को खोलते समय सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की गई। 

07:59 AM, 04-Jun-2024

91 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट किसकी झोली भरेंगे

लोकसभा चुनाव में इस बार 91 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट हार-जीत में अहम साबित हो सकते हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट पर जहां सबसे ज्यादा 28,342 पोस्टल बैलेट हैं तो वहीं हरिद्वार में सबसे कम 11,019 हैं।

किस लोकसभा में कितने पोस्टल बैलेट

लोकसभा   पोस्टल बैलेट की संख्या
टिहरी          18,392
गढ़वाल        28,342
अल्मोड़ा       21,789
नैनीताल       12,337
हरिद्वार        11,019

07:55 AM, 04-Jun-2024

जनता भारी मतों से जिता रही है चुनावः भट्ट

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। देश का वातावरण मोदीमय है। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की जनता उन्हें भारी मतों से चुनाव जितवा रही है। कहा कि प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा भारी मतों से चुनाव जीत रही है। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

07:52 AM, 04-Jun-2024

ईवीएम ले जाने वाले कार्मिकों की होगी अलग-अलग ड्रेस

देहरादून की जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कहा कि मतगणना की गोपनीयता बनी रहे। इसके लिए अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कराएं। उन्होंने बताया कि इस बार ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ले जाने वाले कार्मिकों की विधानसभावार अलग-अलग ड्रेस बनाई गई है। मतगणना कार्मिकों सहित हजार से अधिक कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे हैं।

06:58 PM, 03-Jun-2024

लोकसभावार मतों की संख्या

लोकसभा कुल वोट कुल मतदान पुरुष मत महिला मत थर्ड जेंडर
टिहरी 15,77,664  848,212 4 27,234 4 4,20,964 14
गढ़वाल 13,69,388  7,17,834 3,37,993 3,79,833 08
अल्मोड़ा 13,39,327 6,53,896  3,05,516 3,48,378 02
नैनीताल 20,15,809 12,59,180  6,55,767 6,03,394 19
हरिद्वार  20,35,726 12,93,362 6,90,238 66,03,080 44

06:53 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नैनीताल रोड को किया गया जीरो जोन
हल्द्वानी एमबी कॉलेज में मतगणना के दौरान नैनीताल रोड को जीरो जोन को किया गया है। वहीं रुद्रपुर की बिगड़वाड़ा मंडी समिति में मतगणना के लिए कर्मचारी पहुंचने लगे, जिनकी गेट पर जांच की जा रही है। 

06:51 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

टिहरी में महिला-पुरुष वोट लगभग बराबर

टिहरी लोकसभा में कुल 15,77,664 वोट थे। इनमें से 8,42,212 वोट पड़े हैं। यहां महिलाओं के वोट 4,20,964 हैं, जबकि पुरुषों के वोट 4,27,234 हैं। 14 थर्ड जेंडर हैं। इस तरह यहां भी महिला मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में अहम साबित होंगी।

06:44 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक दल आधी आबादी को रिझाने में कामयाब होंगे या नहीं

गढ़वाल में कुल पड़े कुल वोटों में  3,79,833 महिलाएं, 3,37,993 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, अल्मोड़ा लोकसभा के कुल 13,39,327 मतों में से 3,48,378 महिला और तीन लाख पांच हजार 16 पुरुष मत पड़े हैं। इन दोनों सीटों पर महिला मतों की संख्या अधिक है। जो राजनीतिक दल आधी आबादी को रिझाने में कामयाब हुआ होगा, ईवीएम से उसकी किस्मत का पिटारा खुलने वाला है।
 

06:30 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

19 अप्रैल को हुए थे चुनाव

19 अप्रैल को हुए चुनाव में 83,37,914 में से 57.24 यानी 47,72,484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सबसे ज्यादा 63.53 प्रतिशत वोट हरिद्वार लोकसभा में पड़े हैं, जबकि सबसे कम 48.82 प्रतिशत वोट अल्मोड़ा लोकसभा सीट में पड़े हैं। दो सीटें गढ़वाल और अल्मोड़ा ऐसी हैं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मत ज्यादा पड़े हैं। गढ़वाल में कुल 13,69,388 में से 7,17,834 वोट पड़े थे।

ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Elections 2024: गढ़वाल, अल्मोड़ा में महिला वोटर लिखेंगी जीत-हार की पटकथा, आंकड़ें कर रहे तस्दीक

06:24 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Result 2024: गढ़वाल, अल्मोड़ा में महिला वोटर लिखेंगी जीत-हार की पटकथा

उत्तराखंड की गढ़वाल और अल्मोड़ा संसदीय सीटों पर हार और जीत की पटकथा महिला मतदाता लिखेंगी। दरअसल, इन दोनों सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट दिए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ें इसकी तस्दीक करते हैं।

06:11 PM, 03-Jun-2024
ग्राफिक्स: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गणना

प्रत्येक विधानसभा में पांच रैंडम सेलेक्टेड वीवीपैट मशीन के अंदर पर्चियों की काउंटिंग की जाएगी। इसके बाद उसे ईवीएम में प्राप्त मतों के साथ टैली किया जाएगा।

05:39 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

काउंटिंग सेंटर के भीतर मोबाइल प्रतिबंधित

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा की दृष्टि से तीन घेरों में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें सबसे अंदर घेरे में सीआरपीएफ, दूसरे घेरे में राज्य सशस्त्र पुलिस बल और तीसरे घेरे में राज्य पुलिस होगी। किसी भी व्यक्ति को तीसरे घेरे के आगे वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी आने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कार्मिकों को डीओ या आरओ की ओर से जारी पहचानपत्र पर ही प्रवेश मिलेगा। प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त काउंटिंग एजेंट फार्म-18 में दिए गए नियुक्तिपत्र एवं पहचानपत्र संग प्रवेश कर सकते हैं। काउंटिंग सेंटर पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिसके लिए अलग से मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर सख्त रोक है।

ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Elections 2024: गढ़वाल, अल्मोड़ा में महिला वोटर लिखेंगी जीत-हार की पटकथा, आंकड़ें कर रहे तस्दीक

05:15 PM, 03-Jun-2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Lok Sabha Result: काउंटिंग सेंटर के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, प्रदेश में ईवीएम मतगणना के लिए 884 टेबल लगाई गई हैं। एक विधानसभा में अधिकतम 14 टेबल काउंटिंग के लिए रखी हैं। सभी जिलों में टेबल की अलग-अलग संख्या हो सकती है। प्रत्येक टेबल पर तीन कार्मिक तैनात किए गए हैं, जिसमें एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो आब्जर्वर होंगे। इसके अलावा रिजर्व में 120 कार्मिकों की तैनाती भी की गई है। मतगणना स्थल पर विद्युत, पेयजल, खानपान एवं लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। काउंटिंग सेंटर के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।

05:05 PM, 03-Jun-2024

Uttarakhand Election Result: भाजपा ने पांचों सीटों पर लगाई जीत की हैट्रिक, डबल इंजन की सरकार को मिला जनादेश

उत्तराखंड के 47,72,484 मतदाताओं के मन की बात मंगलवार को ईवीएम से बाहर निकलकर 55 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेगी। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। सबसे पहले अल्मोड़ा, नैनीताल और टिहरी लोकसभा सीटों के परिणाम आने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। आरओ मुख्यालय देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा में सुबह आठ बजे से पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई और साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना शुरू हुई।

तीन सीटों का पहले आ सकता है परिणाम

वहीं, बाकी आठ जिलों टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से ईवीएम के वोटों की गणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों व सभी प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए 27 ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। 

ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Election Results: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक या चौंकाएगा विपक्ष? किस ओर उत्तराखंड का मतदाता

स्ट्रांग रूम को खोलते समय सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की गई। दोपहर दो बजे तक हार-जीत के रुझान साफ हो जाएंगे। टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल सीटों के नतीजे पहले आने का अनुमान है। हरिद्वार व गढ़वाल के नतीजे तीन बजे तक आ जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें