उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर रात नौ बजे तक 54.09% मतदान हुआ।
टिहरी - 51.74
गढ़वाल - 49.93
हरिद्वार - 59.12
अल्मोड़ा - 45.17
नैनीताल - 59.59
नैनीताल 49.94
हरिद्वार 49.62
अल्मोड़ा 38.43
टिहरी 44.95
गढ़वाल 42.12
उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ हैं
नैनीताल - 40.56%
हरिद्वार - 39.41%
अल्मोड़ा - 32.60%
टिहरी - 35.29%
गढ़वाल - 36.60%
जनपद हरिद्वार में समस्त विधानसभावार समय 11:00 बजे तक का मतदान
हरिद्वार 20.03%
रानीपुर 27.42%
ज्वालापुर- 28.50%
भगवानपुर 31.21%
झबरेडा 31.68%
पिरान कलियर 24.29%
रूड़की 20.94%
खानपुर- 31.12%
मंगलौर 27.75 %
लक्सर 29.74%
हरिद्वार ग्रामीण 33.23%
कुल मतदान- 27.75%
त्रिवेंद्र रावत ने डाला वोट
हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में पत्नी संग किया वोट।
ईवीएम मशीन खराब
आदर्श नगर स्थित ग्रीनवे स्कूल मै बूथ नंबर-109 में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। यहां ईवीएम मशीन खराब हो गई है। अभी तक तीन मशीन बदल ली गई है।
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मशीन हुई खराब
कर्णप्रयाग के राजकीय जूनियर हाईस्कूल डिम्मर के पोलिंग बूथ की बीपी पेड मशीन मे सुबह 7.45 बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। पीठासीन अधिकारी प्रकाश पुरोहित ने बताया कि सैक्टर मजिस्ट्रेट डा. राधा रावत से संपर्क करने के बाद अब दूसरी बीपी पैड मशीन लगाई जा रही है।
UK Lok Sabha Election Live Updates: रुद्रप्रयाग में लोगों में खासा उत्साह
मतदान को लेकर रुद्रप्रयाग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रुद्रप्रयाग के दूरस्थ पोलिंग बूथ में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है।
UK Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पहुंचे मंदिर
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी मुख्यालय पौड़ी में भगवान कंडोलिया मंदिर पहुंचे। मंदिर में अनिल बलूनी ने पूजा अर्चना की, जिसके बाद वह मतदान के लिए गांव को रवाना हो गए है।
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने डाला वोट
गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने विधानसभा श्रीनगर के भटकोट मतदान केंद्र पर किया मतदान।
Lok Sabha Election 2024: गंगोत्री पोलिंग बूथ में ईवीएम मशीन में तकनीकी दिक्कत
वहीं, गंगोत्री पोलिंग बूथ पर साधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन ईवीएम मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
Lok Sabha Election 2024: मतदान केंद्र पर लगी कतार
विकासनगर के जैन बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 6 बजकर 30 मिनट से मतदान के लिए केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदान के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची है।
Lok Sabha Election 2024:मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी बड़ी जिम्मेदारी
पांचों लोकसभा सीट जिसमें गढ़वाल मंडल की हरिद्वार, गढ़वाल और टिहरी के साथ कुमाऊं मंडल की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और सुरक्षित सीट अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मतदाताओं पर इस बार अपना सांसद चुनने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी बड़ी जिम्मेदारी है।