फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 27-Sep-2024

VIDEO : राजधानी देहरादून में बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

राजधानी देहरादून में बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश और पढ़ें

10:43 PM, 27-Sep-2024

Uttarakhand Weather: देर रात बदला मौसम, राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update:  देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  और पढ़ें

10:08 PM, 27-Sep-2024

Roorkee: बच्चे को जन्म देने के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा और तोड़फोड़

Roorkee News: दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर महिला को  ईदगाह चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार की शाम को महिला की छुट्टी होनी थी। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 27-Sep-2024

Uniform Civil Code: नई व्यवस्था...यूसीसी लागू होने पर निकाय स्तर पर होगा विवाह और तलाक का पंजीकरण

यूसीसी लागू होने के साथ विवाह और तलाक का ब्यौरा सरकार के पास शीघ्रता से पहुंचना जरूरी है, इसलिए यूसीसी के प्रावधानों से संबंधित विवाह, तलाक, वसीयत आदि प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया जा रहा है। और पढ़ें

09:26 PM, 27-Sep-2024

Uttarakhand Land Law: सख्त भू-कानून का निवेश पर नहीं पड़ेगा असर, सीएम ने कहा, चिंता करने की जरूरत नहीं

दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए थे। इसमें 72 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:21 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत परियोजना में सात घंटे ठप रहा उत्पादन

यमुना और आसन में गाद आने से डाकपत्थर और आसन बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे सात घंटे उत्पादन ठप रहा। और पढ़ें

09:17 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग

टूरिस्ट डेवलपमेंट और होटल एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को लोखंडी स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान होटल व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। और पढ़ें

09:15 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: विकासनगर शहर में बन रहा पछवादून का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क

ट्रिपल आर सेंटर के बाद अब नगर पालिका विकासनगर पहला वेस्ट टू वंडर पार्क बना रही है। इसका सौंदर्यीकरण प्लास्टिक की खाली बोतलों, पुराने टायरों, टिन ड्रम, एंगल आदि अनुपयोगी और पुरानी वस्तुओं से किया जा रहा है। और पढ़ें

09:13 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: विकासनगर और हरबर्टपुर में खतरा बन रहे गिरासू भवन

बरसात के मौसम में विकासनगर और हरबर्टपुर में स्थित गिरासू भवनोें से क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। ये भवन मुख्य बाजार व अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थित है। और पढ़ें

09:11 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: दो दिन में नालियां साफ न होने पर तालाबंदी की चेतावनी

नगर पंचायत के लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य राजमार्ग पर स्थित शिव मंदिर के सामने नालियां चोक पड़ी हैं। और पढ़ें

09:09 PM, 27-Sep-2024

PHOTOS: दून रेलवे स्टेशन बवाल...व्यापारियों के गुस्से को भांपने में चूका पुलिस का तंत्र, चार घंटे घंटाघर जाम

रेलवे स्टेशन के बाहर हुए बवाल के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिंदूवादी नेता विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

09:09 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 21 सड़कों पर यातायात ठप

रातभर की बारिश मोटरमार्गों के लिए आफत बन गई। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 21 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाने वाला कालसी-चकराता मोटरमार्ग 16 घंटे बंद रहने के बाद खुल गया। और पढ़ें

08:11 PM, 27-Sep-2024

देहरादून रेलवे स्टेशन बवाल: बचाओ-भागो... और दौड़ पड़े लोग; अचानक कहां से आया था उपद्रवियों का हुजूम और पत्थर?

देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को हुआ बवाल अचानक नहीं हुआ। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि घटना से पहले ही काफी लोग रेलवे स्टेशन के पिछले हिस्से में जमा हो गए थे। और पढ़ें

08:01 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: एक कुंतल सूखा कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा

नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला ने स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत स्थानीय दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं के साथ गंगा घाटों में सूखे कूड़े के विरुद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। और पढ़ें

07:39 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: ईईएसएल कंपनी से छीना पथ प्रकाश के रख-रखाव का कार्य

देहरादून में 20 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लाइटों को समय पर ठीक नहीं किए जाने से नाराज डीएम सविन बंसल ने ईईएसएल कंपनी से ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस का काम छीन लिया है। और पढ़ें

07:27 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: रेलवे स्टेशन पर दो समुदायों के बीच बवाल... एक पक्ष ने किया पथराव

दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में बवाल हो गया। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। और पढ़ें

07:11 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: दो साल में नहीं चुनी ब्लड बैंक के निर्माण के लिए संस्था, अब दो दिन में चयन

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक बनाने के लिए 50 लाख रुपये का बजट जारी होने के दो साल बाद भी स्वास्थ्य विभाग कार्यदायी संस्था का चयन नहीं कर सका और पढ़ें

07:06 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: सरकारी पैसा निवेश किए बगैर शहर में बनेंगे नौ ईवी चार्जिंग स्टेशन

ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए डीएम सविन बंसल ने टीम गठित कर नौ स्थानों का चयन कर लिया है। शहर के मध्य में यह सभी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। और पढ़ें

07:01 PM, 27-Sep-2024

Uttarakhand: विजिलेंस ने मर्सिडीज में घूमने वाला लक्सर ब्लॉक का VDO पकड़ा, आय से 314 फीसदी अधिक मिली संपत्ति

Uttarakhand News: ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रामपाल सिंह की तन्ख्वाह करीब एक लाख रुपये है। वह मर्सिडीज से चलता है और हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक उसकी संपत्तियां हैं। और पढ़ें

06:56 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: कोरोनेशन में नीकू वार्ड को मिलीं 15 नर्स, एक बाल रोग विशेषज्ञ, दो मेडिकल ऑफिसर

जिला अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए बनाए जा रहे नीकू वार्ड की तैयारियां जोरों पर हैं। 15 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

06:51 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: गंदगी मिलने पर दो फर्मों का एक-एक लाख का चालान

सड़क पर गंदगी बहाने और एसटीपी प्लांट नहीं लगाने पर दो फर्माें का लाख रुपये का चालान किया गया है। डीएम को मिली शिकायत के बाद जांच टीम ने मौके पर निरीक्षण कर यह कार्रवाई की है। और पढ़ें

06:49 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: धोखाधड़ी से दूसरे की जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ईस्ट होप टाउन की जमीन को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। और पढ़ें

06:46 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: नाराज बेरोजगार संघ के दो पदाधिकारी पानी की टंकी पर चढ़े

परेड ग्राउंड में पिछले नौ दिन से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल समेत कुछ कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। और पढ़ें

06:35 PM, 27-Sep-2024

Dehradun News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला इनामी गिरफ्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। और पढ़ें

04:07 PM, 27-Sep-2024

VIDEO : अगले साल बजट सत्र में सशक्त भू-कानून का प्रस्ताव लाएगी धामी सरकार

अगले साल बजट सत्र में सशक्त भू-कानून का प्रस्ताव लाएगी धामी सरकार और पढ़ें

03:56 PM, 27-Sep-2024

Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सख्त भू-कानून लाएगी सरकार, यूसीसी पर कही बड़ी बात

Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र से बाहर 250 वर्ग मीटर भूमि बिना अनुमति खरीद सकते हैं। लेकिन संज्ञान में आया कि कई लोगों ने अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम से जमीनें खरीद लीं। अब इसकी जांच कराई जाएगी।  और पढ़ें

03:14 PM, 27-Sep-2024

Uttarakhand: चार गांव को मिला श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार, विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में हुआ कार्यक्रम

उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।  और पढ़ें

02:36 PM, 27-Sep-2024

Dehradun: विश्व पर्यटन दिवस... सीएम धामी ने कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का किया शुभारंभ

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर परकार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी। और पढ़ें

02:28 PM, 27-Sep-2024

Dehradun Film Festival: आगाज हुआ...दिव्यांगजनों ने देखी फ़िल्म सैम बहादुर, शाम को जुटेंगे बॉलीवुड सितारे

9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के शुभरांभ पर सैम बहादुर फिल्म के प्रदर्शन से  फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग हुई। शाम को कई बॉलीवुड सितारे पहुंचेंगे। और पढ़ें

01:36 PM, 27-Sep-2024

Uttarakhand: प्रदेश में एक साल में घटी 4.4% युवा बेरोजगारी दर, पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

उत्तराखंड में बीते एक वर्ष में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी घटी है। सभी आयु वर्गों पर नजर डालें, तो इसकी दर 4.5 फीसदी से घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई है। 15-29 वर्ष के आयु वर्ग में 14.2 से घटकर 9.8 प्रतिशत पर आ गई है।
  और पढ़ें

01:22 PM, 27-Sep-2024

Dehradun: रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज भी हंगामा, पुलिस ने हिंदूवादी नेता को उठाया, बढ़ा तनाव, बाजार बंद

देहरादून रेलवे स्टेशन पर हिन्दू व मुस्लिम संगठन आमने सामने आ गए थे। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। आज लोगों ने यहां कोतवाली में हंगामा कर दिया।  और पढ़ें

12:03 PM, 27-Sep-2024

Chamoli: प्रभावित ज्योतिर्मठ के लोगों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम, बाजार बंद...सुरक्षात्मक कार्य न होने से नाराज

नाराज आपदा प्रभावित ज्योर्तिमठ के लोगों ने बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगाया। 21 माह बाद भी सकारात्मक कार्य न होने को लेकर प्रभावितों ने विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें

11:50 AM, 27-Sep-2024

Tourism Day: होम स्टे योजना में सब्सिडी के लिए कमरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी, नीति में संशोधन का प्रस्ताव

वर्तमान में होम स्टे में छह कमरों के निर्माण के लिए प्रति रूम 60 हजार सब्सिडी है।उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

और पढ़ें

11:19 AM, 27-Sep-2024

World Tourism Day: पर्यटक भी बढ़े, धन भी खूब बरसा,  तराई पश्चिम वन प्रभाग में हाथी देखने के लिए बढ़ी रुचि

पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही राजस्व भी खूब मिल रहा है। पर्यटन सुविधा बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार को भी मिल पा रहा है। और पढ़ें

11:10 AM, 27-Sep-2024

Rishikesh: लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन लोग, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन लोग टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों लोगों को सुरक्षित निकाला। और पढ़ें

10:50 AM, 27-Sep-2024

World Tourism Day:  पर्यटकों को लुभातीं... हसीं वादियां, खुला आसमां...नया मुहावरा गढ़ने को बेताब उत्तराखंड

उत्तराखंड पर्यटन में नया मुहावरा गढ़ने को बेताब है। तीर्थाटन के साथ वाईब्रेंट विलेज, साहसिक, एस्ट्रो टूरिज्म पर जोर दिया जा रहा है। आयुष वेलनेस, आध्यात्मिक पर्यटन में प्रदेश नए अवसर तलाश रहा है।

और पढ़ें

08:40 AM, 27-Sep-2024

Haridwar: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, सिडकुल में देर रात की थी कर्मचारियों पर फायरिंग

शुक्रवार सुबह सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी।  और पढ़ें

08:28 AM, 27-Sep-2024

उत्तराखंड: इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, कल से कर सकते हैं आवेदन, परेशानी हो तो टोल फ्री नंबर पर पाएं समाधान

भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 और 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की तिथि 25 नवंबर तय की है। और पढ़ें

07:54 AM, 27-Sep-2024

Uttarakhand: वन विभाग का हाल...सांसें थम गईं पर जांच अभी भी चल रही, कई मामलों में जांच अधिकारी तक नामित नहीं

राज्य बनने के बाद 16 आईएफएस अधिकारियों पर जांच का आदेश हुआ था। दो वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी का निधन हो गया पर उनके जीवित रहते जांच पूरी नहीं हो सकी। और पढ़ें

05:41 AM, 27-Sep-2024

Uttarakhand: प्रदेश में होगा मलिन बस्तियों का सर्वे, 13 साल बाद अब चलेगा आबादी और सुविधा का पता

प्रदेश में जुलाई 2010 से मई 2011 के बीच हुए सर्वे में 582 मलिन बस्तियां चिह्नित की गईं थीं। इनमें से 3.4 प्रतिशत बस्तियां खतरनाक क्षेत्रों में, 43 प्रतिशत बाढ़ क्षेत्र में और 42 प्रतिशत गैर अधिसूचित क्षेत्रों में स्थापित थीं। और पढ़ें

12:05 AM, 27-Sep-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों में बवाल के बाद पथराव, फोर्स तैनात और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें