फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 11-Sep-2024

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट: दुकान बंद कर घर लौट रहा था कारोबारी, कैश लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Roorkee Crime News: कारोबारी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे l जब वहां अब्दुल कलाम चौक के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। और पढ़ें

10:41 PM, 11-Sep-2024

Yamunotri Dham: यात्रा पर आए दिल्ली और राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की मौत, पैदल मार्ग पर बिगड़ी थी तबीयत

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार को दिल्ली और राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जान चली गई।  और पढ़ें

10:29 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर...अब विदेशों में भी खुलेगा नौकरी का रास्ता, ये है उपनल की तैयारी

Uttarakhand News: प्रवासी भारतीय जनशक्ति योजना के तहत पूर्व सैनिकों को विदेशों में मांग के अनुरूप नौकरी के लिए भेजने की तैयारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 11-Sep-2024

Haridwar: राजस्थान के युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन और आरती

हाल ही के लोकसभा चुनाव में रविंद्र सिंह भाटी भारी वोट लेकर भले ही दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन उनकी रेलियों में जबरदस्त भीड़ देख लोग हैरान थे। और पढ़ें

10:03 PM, 11-Sep-2024

Dehradun: नगर निगम की टीम ने पुरानी तहसील में कूड़ा फेंकते संस्था के लोगों को पकड़ा, एक लाख का जुर्माना लगाया

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (नई तहसील) में गंदगी और पुरानी तहसील परिसर में कूड़े के ढेर जमा होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में डीएम ने संज्ञान लिया और नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 11-Sep-2024

UKPSC: आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा का बदला पैटर्न किया जारी, आएंगे उत्तराखंड से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न

UKPSC Latest News: मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। जिसमें दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न होंगे। और पढ़ें

09:26 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: डीजीपी बोले, अपराधों का खुलासा न होने पर अफसरों की मूल्यांकन रिपोर्ट में होगी प्रतिकूल प्रविष्टि

डीजीपी बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने अपराध एवं कानून व्यवस्था, महिलाओं और बाल अपराध, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध और ड्रग्स की रोकथाम के संबंध में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। और पढ़ें

08:59 PM, 11-Sep-2024

Raita Party: पूर्व सीएम हरीश रावत का सियासी 'रायता'...बोले- हम समेटना और भाजपा सिर्फ बिखेरना जानती है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने आवास पर रायता पार्टी में भ्रष्टाचार, महिला अपराध और दलित, गरीबों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार का निशाना साधा। और पढ़ें

08:14 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: उपनल कर्मचारी की दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख रुपये, यह भी मिलेगी सुविधा

Uttarakhand News: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व में उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा मात्र 15000 रुपये था। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया लेकिन अब उनका 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया गया है। और पढ़ें

08:08 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक, तीन जिलों के DM ने नहीं दी सरकारी भूमि पर कब्जे की रिपोर्ट

राज्य में एक लाख से अधिक परिवार विभिन्न श्रेणियों की सरकारी भूमि पर दशकों से काबिज हैं। मालिकाना अधिकार न होने से वे इस भूमि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। और पढ़ें

07:52 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवतियों को भी मिलेगी हेली एंबुलेंस की सुविधा, सीएस ने दिए निर्देश

Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने निर्देश दिए िक शीघ्र ही हेली एंबुलेंस संचालन के लिए एसओपी को अंतिम रूप दिया जाए। और पढ़ें

07:29 PM, 11-Sep-2024

VIDEO : गंदगी देखकर चौंकिए मत...ये राजधानी की सदर तहसील है, अब लगा एक लाख का जुर्माना

गंदगी देखकर चौंकिए मत...ये राजधानी की सदर तहसील है, अब लगा एक लाख का जुर्माना और पढ़ें

07:07 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट, कल चमोली में बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

Uttarakhand Weather Update: आज हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। और पढ़ें

06:55 PM, 11-Sep-2024

Rudraprayag: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार, तमंचे से फायर कर दी थी मौत

बीते 31 अगस्त की दोपहर को आरोपी राजीव त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना शालीमारबाग, दिल्ली ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अमसारी में अपनी पत्नी राधिका की तमंचे से फायर कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। और पढ़ें

06:20 PM, 11-Sep-2024

Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन का खतरा, अब बारिश में हेलमेट पहनकर केदारघाटी पार करेंगे यात्री

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के दौरान भूस्खलन जोन और संवेदनशील स्थानों पर श्रद्धालुओं को हेलमेट पहनाकर रास्ता पार कराया जाएगा। और पढ़ें

04:57 PM, 11-Sep-2024

National Deworming Day: उत्तराखंड में 23 हजार स्कूलों और 20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई गई कृमि नाशक दवा

गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में बताया। और पढ़ें

04:39 PM, 11-Sep-2024

Dehradun: स्कूल से लौटकर गुमसुम रहती थी 12 साल की बच्ची, फिर सामने आया वैन चालक की गंदी नजर का सच

रोज आने जाने के लिए वह स्कूल के वाहन का ही प्रयोग करती है। महिला के अनुसार चालक उनकी बेटी को अपने पास में बैठाता था और उसे गलत नियत से छूता था। और पढ़ें

04:27 PM, 11-Sep-2024

VIDEO : चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मना राधाष्टमी महोत्सव, विद्यार्थियों ने किया वेदपाठ, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मना राधाष्टमी महोत्सव, विद्यार्थियों ने किया वेदपाठ, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु और पढ़ें

03:04 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: सुशील कुमार शिंदे का बयान सुन बोले सीएम धामी- कश्मीर में तब और अब के हालात में कर सकते हैं अंतर

सुशील कुमार शिंदे के बयान के बयान के बाद सीएम धामी न कहा कि अब आप कश्मीर में तब और अब के हालात में अंतर कर सकते हैं। और पढ़ें

03:03 PM, 11-Sep-2024

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे के पास टेंपो और बस की हुई जबरदस्त भिड़ंत, छह यात्री घायल, सभी यूपी के निवासी

बदरीनाथ हाईवे के पास हुए हादसे में छह यात्री घायल हो गए हैं। सभी यूपी निवासी बताए जा रहे हैं। और पढ़ें

02:45 PM, 11-Sep-2024

Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर हुआ सीजन का पहला हिमपात, दिखीं खूबसूरत वादियां, बढ़ी ठंड

बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। और पढ़ें

02:44 PM, 11-Sep-2024

Dehradun: युवती से छेड़छाड़ के बाद पलटन सहित आसपास के बाजार में चला सत्यापन अभियान, हिरासत में लिए 134 संदिग्ध

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

01:59 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में होगी सोशल वर्कर और ट्यूटर की भर्ती, शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव

मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में सोशल वर्कर और ट्यूटर की भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। और पढ़ें

01:55 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: बिजली चोरी करने वालों पर यूपीसीएल ने कसा शिकंजा,  इस वर्ष जुलाई महीने तक पकड़े गए 1062 मामले

बिजली चोरी करने वालों पर यूपीसीएल ने शिकंजा कसा है। इस वर्ष जुलाई महीने तक 1062 मामले बिजली चोरी के पकड़े गए।

और पढ़ें

01:45 PM, 11-Sep-2024

Gangotri Highway: ज्ञानसू में मलबा देख फूटा लोगों का गुस्सा, सांकेतिक जाम लगाकर किया प्रदर्शन

गंगोत्री हाईवे के पास ज्ञानसू में लोगों ने सांकेतिक जाम लगा दिया। मलबा न हटाने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें

01:33 PM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा ऐसा नजारा... बढ़ने लगी ठंड

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी पड़ने के साथ ही धाम में ठंड बढ़ गई। धाम से मंगलवार रात से बारिश हो रही थी।  और पढ़ें

01:05 PM, 11-Sep-2024

Badrinath Highway: केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे दंपति, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे दंपति को एक कार ने टक्कर मार दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। और पढ़ें

10:17 AM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: मंत्रिमंडल की बैठक टली, सीएम आज दिल्ली, कल जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

सीएम धामी के दिल्ली कार्यक्रम की वजह से आज होने वाली कैबिनेट की बैठक टल गई है।  और पढ़ें

10:01 AM, 11-Sep-2024

Kedarnath Yatra: बारिश बनी बाधा...सोनप्रयाग से ही रोक दी गई धाम के लिए पैदल यात्रा, भूस्खलन का बना हुआ है खतरा

केदारनाथ यात्रा में मौसम बड़ी बाधा बना है। बारिश के चलते सुबह 8.30 बजे से केदारनाथ पैदल यात्रा सोनप्रयाग से ही रोक दी गई है। और पढ़ें

09:12 AM, 11-Sep-2024

Uttarakhand Congress: केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा कल से होगी शुरू, तैयारी पूरी, सहप्रभारी होंगे शामिल

31 जुलाई को केदारघाटी में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित कर दी थी, लेकिन अब पार्टी ने फिर से यात्रा तैयारी पूरी कर ली है। और पढ़ें

08:53 AM, 11-Sep-2024

Uttarakhand BJP: भाजपा ने छह दिन में बनाए 2.36 लाख सदस्य, आज से शुरू होगा महासंपर्क अभियान

बीजेपी का आज से महासंपर्क अभियान शुरू है। पार्टी ने संगठन पर्व का पोस्टर लॉच किया और सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी की।

और पढ़ें

08:37 AM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: वन तस्करों ने छीना विभाग का चैन...पेड़ों पर आरी और वन कर्मियों पर चला रहे गोली

ऊधम सिंह नगर जिले के छह वन तस्करों पर वन अधिनियम और आईपीसी में 239 केस दर्ज है। ये वन कर्मियों पर फायर झोंकने में देर नहीं करते।
  और पढ़ें

08:15 AM, 11-Sep-2024

Dehradun Weather: घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश में बने बाढ़ से हालात, स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां बहीं

विदा हो रहा मानसून राजधानी में कहर बरपा रहा है। देहरादून में मंगलवार को हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। और पढ़ें

07:37 AM, 11-Sep-2024

Uttarakhand: पहाड़ों पर सितंबर माह भी नहीं सुरक्षित, भूस्खलन की हो चुकी बड़ी घटनाएं, दर्द से उबर नहीं पाए लोग

पहाड़ों पर सितंबर के महीने भूस्खलन की बड़ी घटनाएंहो चुकी हैं। वर्ष 2012 में ऊखीमठ के तीन गांवों में भूस्खलन से 64 लोगों की मौत हुई थी।

और पढ़ें

02:32 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: तूफान के साथ बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और पढ़ें

02:28 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: अवैध रीफिलिंग पर पूर्ति विभाग ने छापा मारा, नौ सिलिंडर जब्त

घरेलू गैस की अवैध रूप से रीफिलिंग करने वालों पर आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा और पढ़ें

02:28 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: बच्चों में बढ़ रहा वायरल, पांच दिन में संख्या पहुंची डेढ़ सौ पार

बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल फीवर की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में रोजाना वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के पास बड़ी संख्या में वायरल से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। और पढ़ें

02:24 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: पुलिस कर्मचारियों को मिलने वाले सम्मान में संशोधन

उत्कृष्ट और सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलने वाले सम्मान में संशोधन किया गया है। अब सम्मान सेवा चिह्न और अति उत्कृष्ट सेवा पदक के स्थान पर डीजीपी डिस्क प्रदान किए जाएंगे। और पढ़ें

02:22 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: विकासनगर में इतने ई-रिक्शे हो गए, बसों को नहीं मिल रही सवारी

विकासनगर में मुख्य मार्गों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक ई-रिक्शों की भरमार है। और पढ़ें

02:16 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: सड़क के हर मोड़ पर कम-ज्यादा हो जाती है दूरी

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पर्यटन विभाग के दूरी सूचक बोर्ड भ्रम पैदा कर रहे हैं। और पढ़ें

02:16 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: दो सप्ताह में ठीक नहीं हुए ट्रैफिक सिग्नल तो होगी कानूनी कार्रवाई

यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी ने कहा है कि खराब ट्रैफिक सिग्नल दो सप्ताह के भीतर ठीक करा लिए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। यदि इस समयावधि के बाद भी ट्रैफिक सिग्नल ठीक नहीं होते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाए। और पढ़ें

02:08 AM, 11-Sep-2024

Dehradun News: व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जब्त किए आठ घरेलू सिलिंडर

आपूर्ति विभाग की टीम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अफरातफरी मची रही। और पढ़ें

02:05 AM, 11-Sep-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

स्मार्ट सिटी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसकी सभी परियोजनाओं का स्वामित्व तय करने की कवायद शुरू हो गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें