फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result Out Live: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

Sat, 19 Apr 2025 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

खास बातें

Uttarakhand board result 2025 Date Time direct link, UBSE Result Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। यहां पढ़ें यूके बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें 
12वीं के छात्र यहां रिजल्ट देखें
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:58 PM, 19-Apr-2025

UK Board Result 2025 Class 10: चौथी रैंक पर 8 स्टूडेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में रैंक 4 पर 8 छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से रहे हैं। इन सभी ने 492 में से 500 अंक (98.40%) प्राप्त किए हैं। नीचे इन छात्रों के नाम और उनके स्कूल की जानकारी दी गई है:

  • पीयूष रावत– गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी  
  • अरमान सिंह चंद– श्री राजेंद्र मेमोरियल अकादमी, बारकोट, उत्तरकाशी  
  • तमन्ना– एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी  
  • अजय बहुगुणा– न्यू सुमन व्याकरण आई.सी., बारकोट, उत्तरकाशी  
  • सृष्टि भट्ट– सी.ए.आई.सी., अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग  
  • श्रद्धा जोशी– विवेकानंद वी.एम.आई.सी., मंडलसेरा, बागेश्वर  
  • पंकज सिंह बिष्ट– राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, दौलतपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)  
  • अंजलि अटवाल– पी.पी.एस.वी.एम.आई.सी., नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर

01:57 PM, 19-Apr-2025

UK Board 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स

रैंक नाम विद्यालय का नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC, न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC, ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

01:12 PM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board  10th Result 2025: 12 हजार से अधिक छात्रों को मिली डिस्टिंक्शन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। 

विज्ञापन
12:25 PM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 10th Result 2025: यहां देखें टॉपर्स की सूची

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।
 

12:22 PM, 19-Apr-2025

UK Board Matric Result 2025: सीएम धामी ने छात्रों को दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
 

विज्ञापन
11:55 AM, 19-Apr-2025

10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे जारी

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए गए हैं। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही है। छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट www.amarujala.com/results पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

11:48 AM, 19-Apr-2025

हाईस्कूल में तीसरे नंबर पर तीन स्टूडेंट

हाईस्कूल में तीसरे नंबर पर दिव्यम गोस्वामी के साथ प्रिया और  दीपा जोशी ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। तीनों ने 98.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 
 

11:36 AM, 19-Apr-2025

कनकलता ने दूसरा स्थान आईं

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। कमल 500 में 496 नंबर लाकर अव्वल रहे हैं। 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 495 कुल 99.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कनकलता ने लड़कियों में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। 

11:35 AM, 19-Apr-2025

हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी

हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 

11:23 AM, 19-Apr-2025

इंटर में केशव भट्ट दूसरे और आयुष सिंह तीसरे स्थान पर रहे

उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। 

11:21 AM, 19-Apr-2025

इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी

उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 

11:20 AM, 19-Apr-2025

इंटर में देहरादून की अनुष्का टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी हो गए हैं। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। 

11:11 AM, 19-Apr-2025

हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। 

11:10 AM, 19-Apr-2025

10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

10:59 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Class 10th Result: एक साथ जारी होंगे 10वीं-12वीं नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जा रहे हैं। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही है। रिजल्ट जारी होने पर दोनों कक्षाओं के छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट www.amarujala.com/results पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10:57 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 10th Result: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

यूके बोर्ड परिणाम 2025 कुछ देर में जारी होने वाला है। 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को योग्य घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में पास होना जरूरी है। जो छात्र उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सुरक्षित नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

10:39 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Toppers 2024: कुछ देर में जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे

छात्रों का इंतजार बस कुछ देर में खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी होने के साथ ही इस साल के टॉपर्स भी मिलेंगे। 

09:56 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Toppers 2024: यूके बोर्ड इंटर के टॉप-3

  • इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया था। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए थे।

  • अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे थे।
  • हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे थे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे थे।

09:26 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 10th Toppers 2024: ये रहे थे हाईस्कूल के टॉपर

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया था। रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

  • दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे थे। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए थे। शिवम लड़कों में टॉपर थे।

  • तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने टॉप किया था। जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए थे। कुल 99.00 प्रतिशत स्कोर हासिल किया था।

08:57 AM, 19-Apr-2025

पिछले साल ऐसा रहा परीक्षा परिणाम

पिछले साल हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। जबकि, यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।

08:38 AM, 19-Apr-2025

ये हैं पिछले साल के टॉपर्स

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं में 89.14% बच्चे पास हुए थे। और इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र। 10वीं में प्रियांशी रावत नें टॉप किया था और 12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी टॉपर रहे।

08:31 AM, 19-Apr-2025

UK Board Result: प्रदेशभर में बनाए गए थे कुल 1245 केंद्र

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए। इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे। 

08:27 AM, 19-Apr-2025

UBSE UK Board Result 2025 Date: अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

08:24 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Result: इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित हो रहा है। दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।

08:21 AM, 19-Apr-2025

UK Board Matric Result 2025: चार अप्रैल तक हुआ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 1,13,688 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और 1,09,699 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। 11 मार्च तक चली परीक्षाओं के बाद चार अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड के साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी www.ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: UK Board Result 2025 : आज जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे; सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी करें पंजीकरण
 

08:21 AM, 19-Apr-2025

UK Board Class 10th Result 2025: आईडी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर देखे जा सकते हैं परिणाम

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस आईडी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर परिणाम देखे जा सकते हैं। परीक्षाफल जारी होने के आधे घंटे के भीतर यह विद्यालय की आईडी पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।
 

08:20 AM, 19-Apr-2025

uk board result 2025 class 10th: बोर्ड ने सभी विद्यालयों को दी एक विशेष आईडी

UBSE Board Result 2025: उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हर साल लाखों परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में ऑनलाइन परिणाम देखने के दौरान वेबसाइट पर अधिक दबाव पड़ता है। हर साल इस वजह से कई परीक्षार्थियों को परीक्षाफल खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए इस बार बोर्ड की ओर से सभी विद्यालयों को एक विशेष आईडी दी गई है।

08:19 AM, 19-Apr-2025

UK Board Result 2025 Class 12th: सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होगा

UK Board Result 2025 Class 12: उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड आज (शनिवार) सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे। वेबसाइट से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल पहली बार विद्यार्थी अपने ही विद्यालय में परिणाम देख सकेंगे। 

08:11 AM, 19-Apr-2025

UK Board Result 2025 Class 10: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।


 

06:19 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Result Out Live: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा आज 11 बजे की जाएगी। करीब सवा दो लाख छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है, जोकि अब समाप्त होने वाला है। यहां पढ़ें यूके बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें