गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2022 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से है। छह मैच में पांच जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है और यह मैच जीतने पर फिर से पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं कोलकाता की टीम लगातार तीन मैच हारकर संघर्ष कर रही है और प्लेऑफ की दौड़ में बन रहने के लिए हर हाल में टीम को वापसी करनी होगी। यह मैच हारने पर कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो जाएगी।
कोलकाता ने अब तक सात में से तीन मैच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में यह टीम सातवें स्थान पर है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कोलकाता की टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।