भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
भारत खिताब से बस एक कदम दूर है। 246 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका लगा। खाका रन आउट हो गईं। फिलहाल डी क्लर्क और मलाबा क्रीज पर हैं।
221 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया है। दीप्ति ने ओवर की पहली गेंद पर वोल्वार्ट को कैच आउट कराया। फिर ओवर की चौथी गेंद पर क्लो ट्रायोन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
220 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने वोल्वार्ट को अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया। वोल्वार्ट ने 98 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। फिलहाल नदिन डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं।
वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद उन्होंने फाइनल में भी शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर के बाद छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट के साथ क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया था। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
दक्षिण अफ्रीका को 209 के स्कोर पर 40वें ओवर में छठा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
37 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल एल वोल्वार्ट 88 रन और डर्कसेन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है। द. अफ्रीका को जीत के लिए अब 78 गेंद में 105 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को पांच विकेट चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वोल्वार्ट का विकेट है।
33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट 81 रन और डर्कसेन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।
148 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने पारी के 30वें ओवर में सिनालो जाफ्ता को राधा के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सकीं। फिलहाल वोल्वार्ट 75 रन और डर्कसेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन है। उन्हें जीत के लिए 149 रन की जरूरत है।
27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट 70 रन और सिनोलो जाफ्ता 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। द. अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 161 रन की जरूरत है।
123 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने अपने दो ओवर में दो बड़े विकेट लिए हैं। उन्होंने सुने लूस के बाद अनुभवी मारीजाने कैप को आउट किया। कैप चार रन बना सकीं। इससे पहले शेफाली ने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा था। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं। लूस और वोल्वार्ट के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल वोल्वार्ट का साथ देने सिनोलो जाफ्ता क्रीज पर आई हैं। 23 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है। उन्हें जीत के लिए अब भी 175 रन की जरूरत है।
114 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने सुने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं। लूस और वोल्वार्ट के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल वोल्वार्ट का साथ देने मारीजाने कैप क्रीज पर आई हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 118 रन है। उन्हें जीत के लिए अब भी 181 रन की जरूरत है।
19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 109 रन है। इसी वक्त भारत का स्कोर एक विकेट पर 111 रन था। फिलहाल सुने लूस 21 रन और कप्तान वोल्वार्ट 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 190 रन की जरूरत है। लूस और वोल्वार्ट के बीच 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ट ने शानदार फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए 45 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका चौथा पचासा है और पांचवां 50+ का स्कोर है। सेमीफाइनल में उन्होंने शतक जड़ा था।
| स्थान | खिलाड़ी | 50+ स्कोर | पारियां |
|---|---|---|---|
| 1 | एल वोल्वार्ट | 14 | 24 |
| 2 | मिताली राज | 13 | 36 |
| 3 | डेबी हॉकेली | 12 | 43 |
| 4 | शार्लोट एडवर्ड्स | 11 | 28 |
| स्थान | खिलाड़ी | 50+ स्कोर | साल |
|---|---|---|---|
| 1 | डेबी हॉकेली | 5 | 1988 |
| 2 | एलीस पेरी | 5 | 2017 |
| 3 | एल वोल्वार्ट | 5 | 2022 |
| 4 | एल वोल्वार्ट | 5 | 2025 |
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 78 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अब भी 221 रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट 43 रन और सुने लूस आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। ब्रिट्स 23 रन बनाकर रन आउट हुईं, जबकि एनेके बॉश को श्री चरणी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सकीं।
12वें ओवर में 62 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। श्री चरणी ने एनेके बॉश को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सकीं। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट और सुने लूस क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 62 रन है। इससे पहले ताजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर आउट हुई थीं।
दक्षिण अफ्रीका को 51 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ताजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर रन आउट हुईं। अमनजोत कौर ने शानदार थ्रो किया। उनके सटीक थ्रो से दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहला झटका लगा। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट और बॉश क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है।
दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट 23 रन और ताजमिन ब्रिट्स 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। छह ओवर के बाद भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के ओपनर्स वोल्वार्ट और ब्रिट्स 26 रन ही जोड़ सकी हैं। भारतीय गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वोल्वार्ट 15 रन और ब्रिट्स सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।
तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में रेणुका की गेंद पर भारत ने एक रिव्यू भी गंवाया। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट और ताजमिन ब्रिट्स क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रेणुका ठाकुर के पहले ओवर में एक रन बनाए। फिलहाल कप्तान वोलवार्ट और ताजमिन ब्रिट्स क्रीज पर हैं।
भारत ने 50 ओवर के खेल के बाद सात विकेट गंवाकर 298 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा है। खिताब जीतने के लिए भारत को 298 रन बचाने होंगे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।
एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 350 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने और धीमी बल्लेबाजी से ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम 300 के करीब ही पहुंच पाई। यह महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर और भारत का विश्व कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2022 विश्व कप फाइनल में पांच विकेट पर 356 का स्कोर बनाया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को रिकॉर्ड चेज करना होगा। इससे पहले कभी महिला विश्व कप फाइनल में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा चेज महिला वनडे विश्व कप में 275 रन का है। ऐसा उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ ही किया था।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 58 रन और शेफाली ने 87 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेली। जेमिमा रॉड्रिग्स 24 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, अमनजोत कौर ने 12 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट लिए। वहीं, मलाबा, डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को एक-एक विकेट मिला।
IND W vs SA W Final: भारत ने रचा इतिहास! महिला विश्व कप फाइनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया
भारत को 292 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ऋचा घोष 24 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल दीप्ति शर्मा और राधा यादव क्रीज पर हैं।
दीप्ति ने 53 गेंदों पर वनडे करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, ऋचा घोष भी तूफानी बैटिंग कर रही हैं। भारत ने 48 ओवर के बाद पांच विकेट पर 286 रन बना लिए हैं। फिलहाल दीप्ति 53 गेंद पर 50 रन और ऋचा 20 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने 46 ओवर के बाद पांच विकेट गंवाकर 268 रन बना लिए हैं। भारत को 300 का आंकड़ा छूने के लिए 24 गेंद में और 32 रन बनाने हैं। फिलहाल दीप्ति शर्मा 47 रन और ऋचा घोष 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत को 245 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। पारी के 44वें ओवर में डी क्लर्क ने अमनजोत कौर का कैच खुद ही लपका। वह 12 रन बना सकीं। फिलहाल दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष क्रीज पर हैं।
43 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 245 रन बना लिए हैं। फिलहाल दीप्ति शर्मा 42 रन और अमनजोत कौर 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 22 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत को 39वें ओवर में 223 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हरमनप्रीत कौच 20 रन बनाकर मलाबा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। फिलहाल दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 229 रन है।
37 ओवर के बाद भारत तीन विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर 17 रन और दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जेमिमा 24 रन और शेफाली वर्मा 87 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मंधाना ने 45 रन की पारी खेली।
33 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर है। पांच रन के अंदर भारत ने शेफाली वर्मा और जेमिमा के विकेट गंवाए। 166 के स्कोर पर शेफाली 87 रन बनाकर आउट हुई थीं। इसके बाद 171 के स्कोर पर जेमिमा 24 रन बनाकर आउट हुईं।
भारत को 30वें ओवर में 171 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। पांच रन के अंदर भारत ने शेफाली वर्मा और जेमिमा के विकेट गंवाए हैं। 166 के स्कोर पर शेफाली 87 रन बनाकर आउट हुई थीं। अब जेमिमा 24 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं।
भारत को 28वें ओवर में 166 के स्कोर पर बड़ा झटका लगा। शेफाली वर्मा 78 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुईं और शतक से चूक गईं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 166 रन है। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स क्रीज पर हैं।
26 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 158 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 83 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
22 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 129 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स 11 रन और शेफाली वर्मा 63 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्हें 56 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जब सुने लूस की गेंद पर बॉश ने उनका कैच छोड़ा।
भारत को 104 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्मृति मंधाना को क्लो ट्रायोन ने विकेटकीपर जाफ्ता के हाथों कैच कराया। वह 58 गेंद में आठ चौके की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुईं। इसके तुरंत बाद शेफाली ने अर्धशतक जमाया। वह शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। उनके साथ जेमिमा रॉड्रिग्स भी क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 111 रन है।
16 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 45 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन और स्मृति मंधाना 51 गेंद में छह चौकों की मदद से 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका को विकेट के लिए तरसा दिया है।
14 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 38 रन और स्मृति मंधाना 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं।
मंधाना और शेफाली के बीच 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने चौकों की बरसात कर दी है। शेफाली किसी गेंदबाज को नहीं बख्श रही हैं। पहले पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 64 रन है। यह शानदार शुरुआत है और टीम इंडिया इस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेगी।
मंधाना और शेफाली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने चौकों की बरसात कर दी है। शेफाली किसी गेंदबाज को नहीं बख्श रही हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 51 रन है।
छह ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्मृति मंधाना 20 गेंद में 17 रन और शेफाली वर्मा 17 गेंद में 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली 10 गेंद में 13 रन और मंधाना 14 गेंद में छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत की पारी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पहला ओवर मेडन रहा।
हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भारत का राष्ट्रगान गा रहीं हैं।
भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीका : लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनिक बॉश, सुने लूस, मारिजन कप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनरी डर्कसन, क्लो ट्रॉयन, नादिन डि क्लार्क, आयाबोंगा खाका, एन म्लाबा।
बारिश की आंख मिचोली के कारण लगभग दो घंटे की देरी के बाद आखिरकार खिताबी मुकाबले का टॉस हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने इसे जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कप्तानों ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को नहीं छेड़ा है और फाइनल मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी हैं। बता दें कि, मुकाबले की पहली गेंद 5 बजे फेंकी जाएगी।
नवी मुंबई में बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। अंपायर्स ने स्थिति का जायजा लेने के बाद फैसला लिया है कि 4:32 बजे टॉस होगा जबकि 5 बजे खिताबी मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। अच्छी बात यह है कि ओवरों में कटौती नहीं की गई है, यानी दर्शकों को पूरे 50-50 ओवर का गेम देखने को मिलेगा।
अहम जानकारी यह है कि सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय उपलब्ध है। 20-ओवर-प्रति-पारी वाले मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 9:08 बजे तय किया गया है। अगर उस समय तक खेल शुरू हो जाता है और फिर बारिश बाधा डालती है, तो रिजर्व डे (आरक्षित दिन) लागू होगा। पहले कोशिश यही होगी कि मैच का नतीजा आज ही निकल जाए, लेकिन अगर कट-ऑफ टाइम तक खेल शुरू नहीं हो पाता, तो मैच को रिजर्व डे पर ले जाया जाएगा।
नवी मुंबई में फिर से बारिश शुरू हो चुकी है। पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। ऐसे में टॉस में और देरी हो सकती है। पहले हुई बारिश की वजह से टॉस समय पर नहीं हो पाया था। बारिश रुकी तो फिर एलान किया गया कि टॉस तीन बजे होगा और मैच शुरू साढ़े तीन बजे से होगा। हालांकि, अब इसमें और देरी होने की संभावना है।
हिंदी फिल्मी सिनेमा की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भी डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। वह आज खिताबी मुकाबले से पहले अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। अंपायर्स ने स्थिति का जायजा लेने के बाद फैसला किया है कि टॉस 2: 30 बजे नहीं 3 बजे होगा जबकि मुकाबला 3:30 बजे से खेला जाएगा।
नवी मुंबई में बारिश रुक गई है। हालांकि, टॉस में देरी होने की संभावना है। अंपायर्स फिलहाल मैदान पर हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बाधा बन सकती है। फिलहाल नवी मुंबई में काफी तेज बारिश हो रही है। 2:30 बजे टॉस होना है जबकि मुकाबला तीन बजे से खेला जाएगा।
महिला वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। फिलहाल यहां बारिश हो रही है। वहीं, मैच पर भी बारिश का साया है।
पिछले महिला वनडे विश्व कप 2022 (न्यूजीलैंड) में विजेता टीम को 1.32 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.65 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन 2025 संस्करण में प्राइज मनी का ढांचा पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) होगी, जो 2022 के वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। 2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे।
आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी। इस बार चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है।
मौसम विभाग ने दोपहर एक बजे से शाम सात बजे के बीच हल्की बौछार की संभावना जताई है। यदि फाइनल रविवार को पूरा नहीं हो सका तो इसे सोमवार को जहां से मैच रुकेगा, वहीं से शुरू कराया जाएगा। मैच के परिणाम के लिए दोनों टीमों को 20-20 ओवर खेलना जरूरी है।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट ने कहा, 'नॉकआउट मैच लीग दौर से बिल्कुल अलग होते हैं। इन मैचों में खिलाड़ी खास करने में सक्षम होते हैं, जैसा हमने जेमिमा के साथ देखा। ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा। उम्मीद है, हम जीतकर भारतीय समर्थकों को शांत करने की कोशिश करेंगे।'
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमें यह पहले एहसास हो चुका है कि हारने पर कैसा दर्द होता है, पर जीतने पर कैसा महसूस होता है, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं आशा करती हूं कि रविवार हमारे लिए विशेष दिन होगा। हमने बहुत मेहनत की है। अब बस इतना ही है कि फाइनल में टीम के लिए सब कुछ पूरा कर लिया जाए।'
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उमड़ी भावनाओं को पीछे छोड़ते हुए फाइनल के लिए कमर कसनी होगी। भारतीय टीम अगर इस विश्व कप को जीतती है तो यह महिला क्रिकेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। कपिल देव की टीम की ओर से 1983 का विश्व कप जीतने के बाद जिस तरह पूरे देश में क्रिकेट घर-घर पहुंच गया, उसी तरह इस विश्व कप को जीतने के बाद देश की युवा बेटियों के लिए यह खेल बड़ी प्रेरणा बनने की उम्मीद है।
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ा। यह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला फाइनल होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें नहीं होंगी। यह भी तय है कि इस बार महिला क्रिकेट में नया विश्व चैंपियन मिलने जा रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल में सात बार की विजेता और विश्वकप के 15 मैचों से अजेय रहती आ रही ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद भारतीय टीम फाइनल में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 और हरमन की 89 रन की पारियों से 339 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य साधने का रिकॉर्ड है। भारत ने लीग दौर में लगातार तीन मैच हारने के बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
सपनों को हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है। देश को विश्व चैंपियन बनाने का वह सपना जो हरमनप्रीत कौर की टीम लंबे समय से सोते-जागते, खुली आंखों से भी देखती आ रही है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को जब बेटियां महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने होंगी तो उनका लक्ष्य पहली बार विश्व चैंपियन बनने का होगा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जबकि उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर ढाई बजे होगा।