फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W Highlights: ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, भारत को नौ रन से हराया, हरमनप्रीत ने जड़ा पचासा

Sun, 13 Oct 2024 11:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

Live Cricket Score, India W vs Australia W (IND W vs AUS W) T20 World Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया ने नौ रन से जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ नौ रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वह पहली टीम बन गई। वहीं, इस हार ने भारत की राह मुश्किल कर दी है। अब उन्हें न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच पर निर्भर रहना होगा। यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। 

इस मैच से पहले भारत का नेट रनरेट +0.576 था। अब यह +0.322 ही रह गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया आठ अंक और +2.223 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिनका नेट रनरेट +0.282 है। अगर अपने चौथे मैच में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत मिलती है तो कीवी टीम दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी और बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इस स्थिति में भारत को पाकिस्तान की जीत की दुआ करनी होगी।

शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट से आगे निकलने के लिए 10.2 ओवर या उससे पहले लक्ष्य का पीछा करना था। वहीं, हारने पर भारत को यह सुनिश्चित करना था कि उनका स्कोर 139 रन से ज्यादा हो वरना उनका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से कम हो सकता था।

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी काम नहीं आई। भारत को अंतिम ओवर में 14 रन की जरूरत थी। हरमनप्रीत विकेट पर थीं, लेकिन सदरलैंड के ओवर में भारत ने चार विकेट खोकर मैच गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट पर 151 रन के जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 142 रन बनाए। हरमनप्रीत 47 गेंद में छह चौकों की मदद से 54 रन पर नाबाद रहीं। उन्होंने चौथे विकेट के लिए दीप्ति शर्मा (29) के साथ 55 गेंद में 63 रन की साझेदारी की। 18वें ओवर में 12 और 19वें ओवर में 14 रन बने तो लगा जीत मिलने जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 32 रन पर दो विकेट लेने वाली सोफी मोलिनेक्स प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मेगन और एश्ले ने एक-एक सफलता हासिल की।

10:47 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: हरमनप्रीत ने जड़ा पचासा

हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां पचासा है। 

10:38 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ऋचा घोष रनआउट हुईं

भारत ने अपना पांचवां विकेट 111 रन के स्कोर पर खो दिया। ऋचा घोष रनआउट हो गईं। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूजा वस्त्राकर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं।

विज्ञापन
10:33 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: दीप्ति 29 रन बनाकर आउट

भारत को चौथा झटका सोफी मोलिनेक्स ने दिया। उन्होंने दीप्ति शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 29 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दीप्ति और हरमनप्रीत के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 63 रनों की साझेदारी हुई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋचा घोष उतरी हैं। 

10:10 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: 10 ओवर के बाद स्कोर 67/3

हरमनप्रीत कौर (9) और दीप्ति शर्मा (12) के बीच एक साझेदारी पनप रही है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/3 है।
 

विज्ञापन
09:52 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: जेमिमा 16 रन बनाकर आउट

जेमिमा 16 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें मेगन ने गार्डनर के हाथों कैच कराया। यह भारत को ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा झटका दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दीप्ति शर्मा आई हैं। उनका साथ देने के लिए हरमनप्रीत कौर क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद भारत स्कोर 48/3 है।

09:44 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: 39 पर लगा दूसरा झटका

39 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्मृति मंधाना छह रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी मोलिनेक्स ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए जेमिमा मौजूद हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/2 है।

09:36 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। उन्हें एश्ले गार्डनर ने अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाने में कामयाब हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 29/1 है।

09:33 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: भारत की अच्छी शुरुआत

भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। शेफाली और मंधाना अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 25/0 है।

09:25 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए समीकरण

भारत को ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए 10.2 ओवर या उससे पहले लक्ष्य का पीछा करना होगा। हार की स्थिति में, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे रहने के लिए कम से कम 139 रन बनाएं।

09:22 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं।

09:14 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 152 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेस हैरिस की 40, ताहलिया मैक्ग्रा की 32 और एलिस पेरी की 32 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, श्रेयंका, पूजा और राधा को एक-एक सफलता मिली। महिला टी20 विश्व कप में 150 से अधिक स्कोर का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया की एकमात्र हार 2009 के संस्करण के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफओवल में हुई थी। महिला टी20 विश्व कप में भारत का सबसे सफल रन-चेज पिछले साल सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन है। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रन का है।

08:45 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: गार्डनर छह रन बनाकर आउट

101 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया। पूजा वस्त्राकर ने एश्ले गार्डनर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फीबी लीचफील्ड उतरी हैं।

08:36 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट दीप्ति शर्मा ने गिराया। उन्होंने ग्रेस हैरिस को 92 रन के स्कोर पर अपना निशाना बनाया। सलामी बल्लेबाज इस मैच में 40 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्ले गार्डनर उतरी हैं। उनका साथ एलिस पेरी दे रही है। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/4 है।

08:30 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: 79 पर ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने ताहलिया मैक्ग्रा को अपना शिकार बनाया। वह 32 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। मैक्ग्रा और हैरिस के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलिस पेरी उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/3 है।

08:15 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: नौ ओवर का खेल पूरा, स्कोर 60/2

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। ताहलिया मैक्ग्रा और ग्रेस हैरिस के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/2 है।

07:59 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: पावरप्ले समाप्त, स्कोर 37/2

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ग्रेस हैरिस 16 और ताहलिया मैक्ग्रा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37/2 है।

07:44 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: रेणुका ने चटकाए दो विकेट

रेणुका ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए हैं। पारी का तीसरा ओवर फेंक रहीं गेंदबाज ने चौथी गेंद पर बेथ मूनी (2) और पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वेयरहेम (0) को अपना शिकार बनाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ताहलिया मैक्ग्रा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए ग्रेस हैरिस मौजूद हैं।

07:29 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। ग्रेस हैरिस और बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर रेणुका सिंह ठाकुर फेंक रही हैं।

07:09 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: दोनों टीमोंं की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ताहिला मैक्ग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।

07:04 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिय की कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण नहीं खेलेंगी। उनकी जगह टीम का नेतृत्व ताहिला मैक्ग्रा करेंगी। भारत की टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। पूजा वस्त्राकर की वापसी हुई है। इस स्थिति में सजीवन सजना को बाहर कर दिया गया है।

06:44 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल 

भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया जो टूर्नामेंट के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे भारत का रनरेट भी नेगेटिव से पॉजीटिव हो गया और अंतिम चार में पहुंचने की संभावना भी प्रबल हुई। इस जीत से भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। भारत के चार अंक है और उसे नॉकआउट में प्रवेश के लिए जीत की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड को अभी एक मैच और खेलना है और वह छह अंक लेकर अंतिम चार में पहुंच सकता है। ऐसे में बात नेट रनरेट पर जाएगी। भारत का नेट रनरेट इस समय प्लस 0.567 है जबकि न्यूजीलैंड का +0.282 है। पाकिस्तान के तीन मैचों में दो अंक हैं। अगर वे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देते हैं और भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो सभी टीमों के चार चार अंक होंगे और तब भी नेट रनरेट पर बात आएगी। इसलिए भारतीय टीम को न सिर्फ जीतना है बल्कि बड़े अंतर से भी जीतना है।

06:43 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: हीली और टायला हुई थीं चोटिल 

ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों में छह अंक है और उसका नेट रनरेट प्लस 2.786 है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया है जबकि बाकी स्थान के लिए भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दौड़ में है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान को हराया, लेकिन कप्तान एलिसा हीली फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगा बैठी और तेज गेंदबाज टायला व्लाएमिंक के कंधे की हड्डी खिसक गई। रविवार के मुकाबले में उनका खेल पाना मुश्किल है। हीली अगर नहीं खेलती हैं तो ऑस्ट्रेलिया को नया कप्तान, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज तलाशना होगा। बेथ मूनी विकेटकीपिंग कर सकती हैं, जबकि उपकप्तान ताहलिया मैकग्रा को कप्तानी सौंपी जा सकती है। 

06:42 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Live: सेमीफाइनल के लिए लगाना होगा जोर

भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप में रविवार को सामना कई बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह होगा जिसमें उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन उसने अगले दो मैच जीते जिससे नॉकआउट दौर में पहुंचने की संभावना प्रबल कर ली थी। हालांकि, भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, लेकिन एलिस हीली की अगुआई वाली टीम चोट से जूझ रही है जिसका भारतीय टीम फायदा उठा सकती है।  

06:35 PM, 13-Oct-2024

IND W vs AUS W Highlights: ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, भारत को नौ रन से हराया, हरमनप्रीत ने जड़ा पचासा

Live Cricket Score, India W vs Australia W (IND W vs AUS W) T20 World Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें